Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin - World Affairs Podcast

News HI ↓ Episoade: 38

From power struggles between nations to behind-the-scenes diplomacy, from global conflicts to secret alliances – Padhaku Nitin is now diving deep into the world of International Relations. In this new avatar, we decode the biggest geopolitical events, foreign policy strategies, war rooms, summits, and silent standoffs - all in simple, relatable language with historical context and sharp analysis. Whether it’s the US-China rivalry, India’s global position, West Asia conflicts, nuclear diplomacy, or the politics of the UN - we bring you insights that go beyond the headlines. देशों के बीच सत्ता क...

Vizitează neapărat site-ul podcastului și susține-i creatorul: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Site-ul podcastului

www.aajtak.in

Cel mai nou episod

29 sept. 2026

Unde asculți?

Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curând

Podcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor

Descarcă din Google Play Instalează gratuit Android aproape 10 mil. descărcări · nota 4,8 iOS în curând

Episoade

Napoleon के कदमों तले कुचले जाने से लेकर Hitl*r के Rise तक: The Story of German Empire | Padhaku Nitin World Affairs 29.09.2026

जर्मनी… एक ऐसा मुल्क, जिसकी कभी अपनी कोई तय सीमा नहीं थी। जहाँ सैकड़ों छोटी-बड़ी रियासतें थीं, जो आपस में लड़ती थीं। फ्रांसीसी दार्शनिक वोल्टेयर ने तो यहाँ तक कह दिया था कि यह साम्राज्य न तो पवित्र है, न रोमन और न ही साम्राज्य! लेकिन फिर इसी बिखरी हुई जमीन पर आता है एक शख्स—ओटो वॉन बिस्मार्क। वह संसद में कहता है कि इतिहास के बड़े फैसले बहसों से नहीं, बल्कि “खून और लोहे” से तय होंगे। और इसके बाद शु...

पहले BRICS फिर Trump से मुलाकात, President Jinping के दिमाग में क्या पक रहा है? | BRICS 2026 Explained : Padhaku Nitin World Affairs 22.09.2026

Diplomacy में Chronology की भूमिका बहुत बड़ी होती है। जब कोई राष्ट्राध्यक्ष किसी देश का दौरा करता है, तो दुनिया सिर्फ ये नहीं देखती कि वह वहां क्या कह रहा है—बल्कि ये भी देखती है कि वो कहां से आया है और अगला पड़ाव क्या है। कई बार यही chronology किसी देश की priorities और उसकी balancing strategy का संकेत देती है। 12-13 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping नई दिल्ली पहुंचे। मौका था BRICS Summit का।...

Japan फिर बना सकता है Atom Bomb? | The Story of Modern Japan | Padhaku Nitin Modern Empires 15.09.2026

Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires Series के पिछले एपिसोड में हमने जाना कि कैसे जापान ने युद्ध के बाद खुद को एक आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति में बदल दिया. लेकिन Modern Japan की कहानी सिर्फ Economic Miracle तक सीमित नहीं है. इस एपिसोड में बात होगी उस जापान की, जहां Economic Reform, बदलती राजनीति, Religious Cult, 2011 की Tsunami, Nuclear Policy और तेजी से बढ़ती उम्रदराज आबादी ने देश के सामने...

Nuclear Bomb से राख हुआ Japan कैसे बना Modern Empire? : Padhaku Nitin World Affairs Modern Japan 09.09.2026

पढ़ाकू नितिन World Affairs की Modern Empires Series में आपका स्वागत है! आप इस सीरीज़ को जो प्यार दे रहे हैं, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। पिछले एपिसोड में हमने बात की थी Imperial Japan की—कैसे एक ऐसा देश, जिसके नक्शे पर कभी मुख्यतः एशिया के हिस्से दिखाई देते थे, एक बड़ी साम्राज्यवादी ताकत बनकर उभरा और दोनों विश्व युद्धों में शामिल हुआ। फिर आया 1945। दूसरा विश्व युद्ध खत्म हुआ। जापान तबाह था। शहर ज...

Samurais की असलियत, China Russia से जंग और Imperial Japan के Superpower बनने की पूरी कहानी! 01.09.2026

Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires Series का ये है पांचवां एपिसोड — और इस बार कहानी है Japan की! 🇯🇵 सोवियत संघ, रूस और अमेरिका के बाद, आपकी राय को सिर-आंखों पर रखते हुए हम लौटे हैं उस जापान की कहानी के साथ, जिसे आज की दुनिया पहचानती ही नहीं। ये कहानी है जापान के जन्म से लेकर 1945 तक के सफर की। एक ऐसा जापान जिसने समुरायों का दौर देखा, शोगुनों का शासन देखा, सदियों तक दुनिया से लगभग कटकर र...

World War 2 ना होता तो America Superpower ना होता? Padhaku Nitin World Affairs 25.08.2026

Modern Empire Series के पिछले एपिसोड में हमने उस अमेरिका की बात की जो खुद गुलामी की बेड़ियों के निकला.. दुनिया की सबसे शुरूआती Modern Democracy बना.. Civil War लड़े और लड़ते लड़ते पहुंचा World War तक. लेकिन 1945 के बाद का अमेरिका एक अलग अमेरिका है. इसलिए एक अलग एपिसोड. एक अलग गेस्ट. Prof. Chintamani Mahapatra. alinga Institute of Indo-Pacific Studies के संस्थापक और चेयरमैन हैं. JNU के School of In...

KGB Agent से लेकर President: Putin ने कैसे पार लगाई Russia की नैय्या? Modern Empires #2 Padhaku Nitin 11.08.2026

ये Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires सीरीज़ है. इस सीरीज़ के पिछले एपिसोड में हमने समझा कि कैसे ज़ारशाही से निकला एक कम्यूनिस्ट देश.. पहले एक सुपरपावर बना… और फिर कैसे एक दिन उसका विघटन हुआ.. ये कहानी हुई 1991 तक की.. Disintegration of Soviet Union तक की.. कहानी वहीं से शुरू करते हैं.. Soviet Union के टूटने के बाद जो देश USSR का उत्तराधिकारी बना वो है, Russia. Russia आज जितना बड़ा Geop...

Karl Marx का सबसे बड़ा Experiment क्यों Fail हो गया? Modern Empires #1 : Padhaku Nitin World Affairs 04.08.2026

सिर्फ़ हेडलाइंस और न्यूज़ देखकर Geopolitics को समझना बिलकुल वैसे है… जैसे सिर्फ़ कवर को देखकर किताब को जज करना.. आधा अधूरा.. क्योंकि Geopolitics सिर्फ़ आज घट रही चीज़ों का Analysis नहीं है.. ये दशकों से घटी उन घटनाओं का Consequence भी है.. जिन्होंने आज दुनिया को उस रूप में ला खड़ा किया.. जैसी आप को और हमें वो नज़र आती है… हेडलाइंस का Analysis करके तो हम Padhaku Nitin World Affairs में बात करते आए...

Saudi के हाथ लगेगा Nuclear Formula? Trump की Deal ने क्यों मचाई हलचल? : Padhaku Nitin World Affairs 29.07.2026

22 जुलाई की बात है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने एक घोषणा की. कहा कि हम सऊदी अरब के साथ एक डील साइन करने जा रहे हैं. सबने पूछा इस डील से क्या होगा.. बताया गया- अमेरिका सऊदी अरब की मदद करेगा.. उनके Civil Nuclear Program के लिए उन्हें हेल्प करेगा. बदले में अमेरिका को सऊदी अरब पैसा देगा.. डील साइन हो गई. अब सुनने में कितना सिंपल लगता है न? अगले दिन ही ट्रंप ट्रुथ सोशल पर आए और कहा.. कि डील हो तो गई है.. ल...

Tehran से लौटे Journalist ने बताया जंग के बाद Iran का आंखों देखा हाल : Padhaku Nitin World Affairs 14.07.2026

अगर आप जानना चाहते हैं कि जंग के बाद ईरान कैसा दिखता है… वहां के लोग क्या सोचते हैं… और कैमरे में कैद न हो सकी कहानियां क्या हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए है। 28 फ़रवरी 2026 को अमेरिकी-इज़रायली एयरस्ट्राइक में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की मौत के साथ ही ईरान युद्ध का नया अध्याय शुरू हुआ। इसके बाद पूरी दुनिया ने मिसाइलों, धमाकों और भू-राजनीति पर चर्चा की। लेकिन जंग के बाद ज़मीन पर ईरान...

White House से Trump की मोटी कमाई? President Trump Controversy Explained 10.07.2026

डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार पर अमेरिकी मीडिया और कई इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं. इन रिपोर्ट्स का दावा है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए सिर्फ अमेरिका ही नहीं चलाया, बल्कि अपने बिज़नेस को भी बड़ा फायदा पहुंचाया. आज के पढ़ाकू नितिन वर्ल्ड अफेयर्स में हम इन्हीं दावों और आरोपों को विस्तार से समझेंगे. जानेंगे कि आखिर किन वजहों से ट्रंप और उनके परिवार पर अरबों डॉलर कमाने के आरोप लग...

200 साल राज करने के बाद अंग्रेज़ मुआवज़ा क्यों मांग रहे हैं? Suella Braverman 08.07.2026

ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन का कहना है कि ब्रिटेन ने जिन देशों पर राज किया, उन देशों को ब्रिटेन से किसी भी तरह का ऐतिहासिक मुआवज़ा मांगने के बजाय ब्रिटेन को पैसे वापस देने चाहिए! क्योंकि उनके अनुसार, ब्रिटेन ने इन देशों को आज का शानदार 'लोकतंत्र' बनाने में बहुत बड़ा निवेश किया था. बहुत कोशिशें की थीं और काफ़ी योगदान दिया था. Padhaku Nitin World Affairs के इस एपिसोड में समझेंगे कि कै...

China-Taiwan से पढ़कर लौटी Student ने बताया Xi Jinping के दिमाग में क्या चल रहा है?: Padhaku Nitin World Affairs 07.07.2026

ये हफ़्ता भारतीय डिप्लोमेसी के हिसाब से बड़ा अहम है. पिछले हफ़्ते जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत में थीं, उनके फोटोज़ वीडियोज़ आपने भी देखें होंगे. फिलहाल जब हम बात कर रहे हैं तो पीएम मोदी भी तीन देशों के दौरे पर हैं- Indonesia, Australia और New Zealand. अब इन देशों में कॉमन बात ये है कि ये पड़ते हैं Indo-Pacific के इलाके के. और इसी Indo-Pacific में दबदबा बनाने की कोशिश चीन की रहती है, इसल...

Karachi attack का सच, Balochistan का दर्द और Pakistan का पानी प्रॉब्लम!: Padhaku Nitin World Affairs 30.06.2026

पिछले हफ़्ते हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान ने इतना कुछ घटा है कि पाकिस्तान हर तरह से घिरता हुआ नज़र आ रहा है. एक तरफ़ कराची के सेना हेडक्वाटर्स में एक बड़ा हमला हुआ, जिसकी ज़िम्मेदारी ली TTP के एक गुट ने लेकिन पाकिस्तान ने मढ़ दिया भारत पर इल्ज़ाम. दूसरी तरफ़ दोनों देशों के बीच पानी का मसला ऐसे Escalate हुआ कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कह डाला कि पानी के मसले पर जंग भी कर देंगे साहब. ख़बरें बलोचिस...

Iran US की किस्मत अगले 60 दिन में पलटने वाली है?: Padhaku Nitin World Affairs 16.06.2026

Thesaurus Dictionary जानते हैं आप? वही डिक्शनरी जिसमें एक शब्द के कई पर्यायवाची यानी synonyms लिखे होते हैं। लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप के पास भी ऐसी ही कोई Thesaurus Dictionary है, और उसमें दर्ज है कि Diplomacy का पर्याय Deal है। 15 जून 2026 को ट्रंप ने Truth Social पर लिखा— "सुनो, सुनो, सुनो! ईरान के साथ डील हो गई है। होर्मुज़ खुल रहा है। ले आओ अपने जहाज़।" इसके बाद से दुनिया भर के बाज़ारों में उत...

Bangladesh में क्रांति अभी बाकी है? Sheikh Hasina का Comeback plan क्या है? : Padhaku Nitin World Affairs 09.06.2026

फरवरी और मई. ये दोनों महीने भारत और बांग्लादेश के रिश्तों के लिए बड़े अहम हैं. क्यों? क्योंकि फरवरी में पूरे डेढ़ साल की अंतरिम सरकार के बाद बांग्लादेश में चुनाव हुए और सत्ता संभाली BNP के तारिक रहमान ने. तब हमने इसपर पॉडकास्ट भी किया. आपने देखा भी होगा. अब मई में बंगाल में चुनाव हुए और 15 साल से सत्ता संभाले बैठी TMC बाहर हुई और सत्ता में आई BJP. अब ये इतनी बड़ी बात इसलिए है क्योंकि बांग्लादेश और...

Trump हैं चेहरा, लेकिन पीछे से जारी है इन 4 लोगों का खेल: Padhaku Nitin World Affairs 02.06.2026

Donald Trump, JD Vance, Marco Rubio, Kash Patel और Pete Hegseth कैसे बने अमेरिका की नई पावर टीम? जानिए Trump Administration के 'Four Horsemen' की पूरी कहानी। अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हो रहा है जिसे 'Unprecedented' कहना भी कम होगा। व्हाइट हाउस अब किसी अनुभवी टेक्नोक्रेट या पॉलिसी वेटरन के हाथ में नहीं, बल्कि उन लोगों के हाथ में है जिनकी सबसे बड़ी पहचान 'ट्रम्पिज्म' (Trumpism)...

Rubio का Damage Control दौरा, Putin का Xi को Piano प्रणाम और Trump की चिढ़! : Padhaku Nitin World Affairs 26.05.2026

19 मई से 26 मई 2026 का हफ्ता शीत युद्ध के बाद की दुनिया के सबसे रणनीतिक रूप से अहम हफ्तों में से एक साबित हो सकता है। वजह ये नहीं कि किसी एक घटना ने दुनिया बदल दी, बल्कि इसलिए क्योंकि एक ही समय पर हुई दो बड़ी घटनाओं ने दुनिया में उभरते नए शक्ति संतुलन को बहुत साफ तरीके से दिखा दिया। एक तरफ — 26 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio नई दिल्ली पहुंचे, जहां क्वाड देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक हुई...

China में पढ़ी Expert से सुनिए Trump के चीन दौरे की कहानी : Padhaku Nitin World Affairs 19.05.2026

दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है — ये वाक्य आपने कई दफ़ा सुना होगा। लेकिन क्या दुश्मन के दोस्त से बातचीत रखने में भी कोई फायदा होता है? ये सवाल शायद हम सबको मिलकर ट्रंप से पूछना चाहिए। इस वक़्त अमेरिकी राष्ट्रपति युद्ध के माहौल में घिरे हुए हैं — ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच। और इसी दौरान, वो 43 घंटों के लिए चीन पहुंचे। 13 मई को बीजिंग पहुंचे, राष्ट्रपति Xi Jinping से मुलाकात की, शिखर वार्ता में हि...

नेपाल में क्रांति से सत्ता तक बालेन शाह का असली गेम प्लान क्या है?: Padhaku Nitin World Affairs 13.05.2026

नेपाल की राजनीति में इस वक्त जबरदस्त हलचल है. 1991 के बाद पहली बार भारी बहुमत से बनी सरकार के सामने चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. सड़कों पर पनपी क्रांति से उपजे बालेन शाह आखिर क्या चाहते हैं? क्या भारत और नेपाल के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ने वाला है? 'पढ़ाकू नितिन World Affairs' के इस खास एपिसोड में हम किसी भारतीय एक्सपर्ट से नहीं, बल्कि सीधे 'ग्राउंड ज़ीरो' से हकीकत जान रहे हैं. हमारे स...

Balen Shah को क्यों हुई Kailash Mansarovar Yatra 2026 से दिक्कत! : Padhaku Nitin World Affairs 05.05.2026

आपको Love Triangles पसंद हैं? अरे होता है न फिल्मों या कहानियों में कि दो लोगों को एक से प्यार हो जाता है. ऐसे में लिखने वालों और देखने वालों को मज़ा ही इसलिए आता है कि Complexities इतनी बढ़ जाती हैं. दो लोग कंपीट कर रहे हैं अपना प्यार प्रूव करने के लिए. Geopolitics में भी कई बार Love Triangles देखने को मिलते हैं. ज़्यादा दूर न जाइए पड़ोस में ही चलते हैं. भारत-नेपाल-चीन के बीच का Dynamic भी पिछले...

बालेन शाह का इंडिया कनेक्शन, तूफानों से घिरा नेपाल और चीन की चिंता: Padhaku Nitin World Affairs 28.04.2026

एक अमेरिकन अफ्रीकन एक्टिविस्ट थे फ्रेड हैंपटन. हैंपटन ने कहा था कि You can kill a revolutionary but you can never kill a revolution. यानि आप क्रांतिकारी को तो ख़त्म कर सकते हैं. क्रांति को नहीं. आपको याद होगा 2025 सितंबर में भारत के पड़ोसी देश नेपाल में एक बहुत बड़ी क्रांति हुई. जो किसी ऐसी आंधी की तरह थी कि सरकार का पूरा सिस्टम ही उड़ा ही ले गई थी. इस आंधी का नाम था GenZ क्रांति. और इस आंधी-तूफ़ा...

Hamas की क्रूरता, Israel की लापरवाही, और Iran की Ground-Breaking Reality! : Padhaku Nitin World Affairs 22.04.2026

West Asia की जंग के बीच से ख़बरें आ रहीं हैं कि Islamabad में एक और Peace Talk होनी हैं. हालांकि सब कुछ इतना धुंधला है कि उधर ईरान कह रहा है कि भैया हमारे यहां से तो कोई अभी तक पाकिस्तान पहुंचा ही नहीं. तो जब इस मामले में कुछ साफ़ होगा तो उसपर तो बात करेंगे ही. आज एक अलग तरह का एपिसोड है. Exclusive Episode हैं. अभी कुछ दिन पहले हमने Anchor और Journalist Sweta Singh को बुलाया था जो Israel से Ground...

एक फोन कॉल... और Fail हो गई Islamabad Peace Talk : Padhaku Nitin World Affairs 14.04.2026

अगर Geopolitics कोई जीता जागता व्यक्ति होता, तो शायद उसे Vitamin D की ज़रूरत सबसे ज़्यादा होता. D for Diplomacy. D for Deal. पिछले पूरे हफ़्ते लोगों की नज़र इस्लामाबाद में होने वाली बड़ी Diplomatic Meeting पर थी. तेहरान और वॉशिंगटन से डेलिगेट्स आए. पूरी दुनिया को उम्मीदें थी कि शायद अब इस जंग को conclusion मिल ही जाए. लेकिन मालूम होता है कि बहुत कठिन है डगर Deal की. Talks fail हुईं. Blockade जारी...

जंग के बीच Israel से Ground Reporting के Unfiltered किस्से ft. Sweta Singh 08.04.2026

रजत कपूर की एक फिल्म है आंखों देखी. बड़ी सुंदर फिल्म है. इसमें मुख्य किरदार है संजय मिश्रा का. जो एक बात कहता है- जब तक मैं खुद अपनी आंखों से नहीं देख लेता, मानूंगा नहीं. वो कहता है कही-सुनी नहीं मानूंगा. आंखों देखी मानूंगा. वेस्ट एशिया में जंग छिड़ी हुई है.. पिछले 4-5 हफ़्तों से तो हम हर एपिसोड पर इसी बारे में बात कह सुन रहे ही हैं. लेकिन आज हमारे साथ एक ऐसी मेहमान हैं, जिनके लिए ये युद्ध आंखों द...

Ascultă podcastul Padhaku Nitin - World Affairs Podcast în Replaio

Radio și podcasturi într-o singură aplicație - gratuit și fără înregistrare. Instaleaz-o azi și nu rata lansarea

Descarcă din Google Play

Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice