Aaj Tak Radio

Padhaku Nitin - World Affairs Podcast

News HI ↓ 44 episodes

From power struggles between nations to behind-the-scenes diplomacy, from global conflicts to secret alliances – Padhaku Nitin is now diving deep into the world of International Relations. In this new avatar, we decode the biggest geopolitical events, foreign policy strategies, war rooms, summits, and silent standoffs - all in simple, relatable language with historical context and sharp analysis. Whether it’s the US-China rivalry, India’s global position, West Asia conflicts, nuclear diplomacy, or the politics of the UN - we bring you insights that go beyond the headlines. देशों के बीच सत्ता क...

Be sure to visit the podcast's website and support the creator: www.aajtak.in

Author

Aaj Tak Radio

Category

News

Podcast website

www.aajtak.in

Latest episode

Nov 17, 2026

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 10M+ downloads · 4.7+ rating iOS soon

Episodes

Israel Election Explained: Israel में पढ़ाने वाले प्रोफेसर ने समझा दिया देश की पॉलिटिक्स का गणित! : Padhaku Nitin World Affairs 17.11.2026

इज़रायल में हुए चुनाव के नतीजों ने पूरी दुनिया को उलझन में डाल दिया है। क्या बेंजामिन नेतन्याहू चुनाव हार गए हैं? अगर हारे हैं, तो अब तक उन्हें खुलकर हारा हुआ क्यों नहीं बताया जा रहा? और अगर नहीं हारे, तो इज़रायल के राष्ट्रपति ने विपक्षी नेता को सरकार बनाने का न्योता क्यों दिया? इज़रायल की राजनीति में आखिर चल क्या रहा है? क्या अब देश की कमान अरब पार्टियों के हाथ में है? नेतन्याहू के सामने खड़े इस...

Trump के पागलपन और Multipolar World के झूठे सपने का पूरा सच! Ft. Kavita Krishnan : Padhaku Nitin World Affairs 10.11.2026

पिछले 3-4 दशकों में दुनिया की राजनीति को मोटे तौर पर दो खेमों में बांटकर देखा जाता रहा है—एक तरफ West का Unipolar Ambition और दूसरी तरफ Rest का Multipolar Aspiration. लेकिन क्या दुनिया को देखने का यह नजरिया सही है? क्या अमेरिका और रूस वाकई एक-दूसरे के विरोधी हैं? चीन किस खेमे में है या वह खुद एक नया पोल बना रहा है? आज की दुनिया का असली संकट क्या है? क्या यह Great Powers के बीच वर्चस्व की लड़ाई है...

China Decoded: Indians से नफ़रत, China का ‘Covid Plan’ और चीनी मीडिया के निशाने पर कौन? : Padhaku Nitin World Affairs 03.11.2026

China को समझना आसान नहीं है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी Economy, एक बड़ी Military Power और Global Manufacturing का केंद्र बन चुका चीन आखिर दुनिया को किस नज़र से देखता है? भारत को लेकर उसकी सोच क्या है? और क्या चीन में भारत के ख़िलाफ़ एक ख़ास तरह का माहौल तैयार किया जाता है? Modern Empire Series के पिछले एपिसोड में हमने Imperial China की कहानी समझी थी। इस बार हम उस चीन को Decode करेंगे, जो 1912 में...

Mao के अत्याचार ने कैसे पलट दी Modern China की किस्मत? | Story of Modern China : Padhaku Nitin World Affairs 27.10.2026

1912 में चीन में राजशाही का अंत हुआ। एक ऐसा देश, जो कभी एशिया की महाशक्ति हुआ करता था, Civil War, राजनीतिक उथल-पुथल और सामाजिक बदलावों के दौर में बिखरने लगा। लेकिन इसी बिखरे हुए चीन ने आगे चलकर दुनिया की सबसे बड़ी Economic, Manufacturing और Military Powers में अपनी जगह कैसे बनाई? Modern Empire Series के इस एपिसोड में हम समझेंगे Modern China की पूरी कहानी—1912 में राजशाही के अंत से लेकर Civil War,...

चीन से लौटे प्रोफेसर ने खोल दिए चाइनीज़ इतिहास के राज़!: Padhaku Nitin 20.10.2026

Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empire Series में आज जानेंगे चीन के बनने की पूरी कहानी। कैसे अलग-अलग क्षेत्रों और राजवंशों से मिलकर चीन एक देश बना? कैसे उसने आधुनिक दुनिया की एक बड़ी ताकत बनने का सफ़र तय किया? और कैसे Mao Zedong के उदय ने चीन के इतिहास की दिशा बदल दी? आज की इस कड़ी में हम चीन के इतिहास की उन परतों को समझेंगे, जो आज की उसकी राजनीति, महत्वाकांक्षाओं और Global Strategy को समझने...

अमेरिका और सोवियत के झगड़े ने Germany को कैसे बनाया Europe का बादशाह? : Padhaku Nitin World Affairs 13.10.2026

दूसरे विश्व युद्ध में तबाह हो चुका जर्मनी आखिर कैसे बना यूरोप की सबसे बड़ी ताकतों में से एक? 🇩🇪 Modern Empire Series के पिछले एपिसोड में हमने जर्मनी के उस सफर को समझा, जब वह कबीलों से निकलकर एक साम्राज्य बना और फिर दो विश्व युद्धों का गवाह बना। लेकिन 1945 में Second World War खत्म होने के बाद जर्मनी की कहानी एक नया और दिलचस्प मोड़ लेती है। हिटलर की आत्महत्या और नाज़ी जर्मनी की हार के बाद, जिन Alli...

Napoleon के कदमों तले कुचले जाने से लेकर Hitl*r के Rise तक: The Story of German Empire | Padhaku Nitin World Affairs 29.09.2026

जर्मनी… एक ऐसा मुल्क, जिसकी कभी अपनी कोई तय सीमा नहीं थी। जहाँ सैकड़ों छोटी-बड़ी रियासतें थीं, जो आपस में लड़ती थीं। फ्रांसीसी दार्शनिक वोल्टेयर ने तो यहाँ तक कह दिया था कि यह साम्राज्य न तो पवित्र है, न रोमन और न ही साम्राज्य! लेकिन फिर इसी बिखरी हुई जमीन पर आता है एक शख्स—ओटो वॉन बिस्मार्क। वह संसद में कहता है कि इतिहास के बड़े फैसले बहसों से नहीं, बल्कि “खून और लोहे” से तय होंगे। और इसके बाद शु...

पहले BRICS फिर Trump से मुलाकात, President Jinping के दिमाग में क्या पक रहा है? | BRICS 2026 Explained : Padhaku Nitin World Affairs 22.09.2026

Diplomacy में Chronology की भूमिका बहुत बड़ी होती है। जब कोई राष्ट्राध्यक्ष किसी देश का दौरा करता है, तो दुनिया सिर्फ ये नहीं देखती कि वह वहां क्या कह रहा है—बल्कि ये भी देखती है कि वो कहां से आया है और अगला पड़ाव क्या है। कई बार यही chronology किसी देश की priorities और उसकी balancing strategy का संकेत देती है। 12-13 सितंबर को चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping नई दिल्ली पहुंचे। मौका था BRICS Summit का।...

Japan फिर बना सकता है Atom Bomb? | The Story of Modern Japan | Padhaku Nitin Modern Empires 15.09.2026

Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires Series के पिछले एपिसोड में हमने जाना कि कैसे जापान ने युद्ध के बाद खुद को एक आर्थिक और तकनीकी महाशक्ति में बदल दिया. लेकिन Modern Japan की कहानी सिर्फ Economic Miracle तक सीमित नहीं है. इस एपिसोड में बात होगी उस जापान की, जहां Economic Reform, बदलती राजनीति, Religious Cult, 2011 की Tsunami, Nuclear Policy और तेजी से बढ़ती उम्रदराज आबादी ने देश के सामने...

Nuclear Bomb से राख हुआ Japan कैसे बना Modern Empire? : Padhaku Nitin World Affairs Modern Japan 09.09.2026

पढ़ाकू नितिन World Affairs की Modern Empires Series में आपका स्वागत है! आप इस सीरीज़ को जो प्यार दे रहे हैं, उसके लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। पिछले एपिसोड में हमने बात की थी Imperial Japan की—कैसे एक ऐसा देश, जिसके नक्शे पर कभी मुख्यतः एशिया के हिस्से दिखाई देते थे, एक बड़ी साम्राज्यवादी ताकत बनकर उभरा और दोनों विश्व युद्धों में शामिल हुआ। फिर आया 1945। दूसरा विश्व युद्ध खत्म हुआ। जापान तबाह था। शहर ज...

Samurais की असलियत, China Russia से जंग और Imperial Japan के Superpower बनने की पूरी कहानी! 01.09.2026

Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires Series का ये है पांचवां एपिसोड — और इस बार कहानी है Japan की! 🇯🇵 सोवियत संघ, रूस और अमेरिका के बाद, आपकी राय को सिर-आंखों पर रखते हुए हम लौटे हैं उस जापान की कहानी के साथ, जिसे आज की दुनिया पहचानती ही नहीं। ये कहानी है जापान के जन्म से लेकर 1945 तक के सफर की। एक ऐसा जापान जिसने समुरायों का दौर देखा, शोगुनों का शासन देखा, सदियों तक दुनिया से लगभग कटकर र...

World War 2 ना होता तो America Superpower ना होता? Padhaku Nitin World Affairs 25.08.2026

Modern Empire Series के पिछले एपिसोड में हमने उस अमेरिका की बात की जो खुद गुलामी की बेड़ियों के निकला.. दुनिया की सबसे शुरूआती Modern Democracy बना.. Civil War लड़े और लड़ते लड़ते पहुंचा World War तक. लेकिन 1945 के बाद का अमेरिका एक अलग अमेरिका है. इसलिए एक अलग एपिसोड. एक अलग गेस्ट. Prof. Chintamani Mahapatra. alinga Institute of Indo-Pacific Studies के संस्थापक और चेयरमैन हैं. JNU के School of In...

KGB Agent से लेकर President: Putin ने कैसे पार लगाई Russia की नैय्या? Modern Empires #2 Padhaku Nitin 11.08.2026

ये Padhaku Nitin World Affairs की Modern Empires सीरीज़ है. इस सीरीज़ के पिछले एपिसोड में हमने समझा कि कैसे ज़ारशाही से निकला एक कम्यूनिस्ट देश.. पहले एक सुपरपावर बना… और फिर कैसे एक दिन उसका विघटन हुआ.. ये कहानी हुई 1991 तक की.. Disintegration of Soviet Union तक की.. कहानी वहीं से शुरू करते हैं.. Soviet Union के टूटने के बाद जो देश USSR का उत्तराधिकारी बना वो है, Russia. Russia आज जितना बड़ा Geop...

Karl Marx का सबसे बड़ा Experiment क्यों Fail हो गया? Modern Empires #1 : Padhaku Nitin World Affairs 04.08.2026

सिर्फ़ हेडलाइंस और न्यूज़ देखकर Geopolitics को समझना बिलकुल वैसे है… जैसे सिर्फ़ कवर को देखकर किताब को जज करना.. आधा अधूरा.. क्योंकि Geopolitics सिर्फ़ आज घट रही चीज़ों का Analysis नहीं है.. ये दशकों से घटी उन घटनाओं का Consequence भी है.. जिन्होंने आज दुनिया को उस रूप में ला खड़ा किया.. जैसी आप को और हमें वो नज़र आती है… हेडलाइंस का Analysis करके तो हम Padhaku Nitin World Affairs में बात करते आए...

Saudi के हाथ लगेगा Nuclear Formula? Trump की Deal ने क्यों मचाई हलचल? : Padhaku Nitin World Affairs 29.07.2026

22 जुलाई की बात है. ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने एक घोषणा की. कहा कि हम सऊदी अरब के साथ एक डील साइन करने जा रहे हैं. सबने पूछा इस डील से क्या होगा.. बताया गया- अमेरिका सऊदी अरब की मदद करेगा.. उनके Civil Nuclear Program के लिए उन्हें हेल्प करेगा. बदले में अमेरिका को सऊदी अरब पैसा देगा.. डील साइन हो गई. अब सुनने में कितना सिंपल लगता है न? अगले दिन ही ट्रंप ट्रुथ सोशल पर आए और कहा.. कि डील हो तो गई है.. ल...

Tehran से लौटे Journalist ने बताया जंग के बाद Iran का आंखों देखा हाल : Padhaku Nitin World Affairs 14.07.2026

अगर आप जानना चाहते हैं कि जंग के बाद ईरान कैसा दिखता है… वहां के लोग क्या सोचते हैं… और कैमरे में कैद न हो सकी कहानियां क्या हैं, तो यह एपिसोड आपके लिए है। 28 फ़रवरी 2026 को अमेरिकी-इज़रायली एयरस्ट्राइक में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनेई की मौत के साथ ही ईरान युद्ध का नया अध्याय शुरू हुआ। इसके बाद पूरी दुनिया ने मिसाइलों, धमाकों और भू-राजनीति पर चर्चा की। लेकिन जंग के बाद ज़मीन पर ईरान...

White House से Trump की मोटी कमाई? President Trump Controversy Explained 10.07.2026

डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार पर अमेरिकी मीडिया और कई इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट्स ने गंभीर आरोप लगाए हैं. इन रिपोर्ट्स का दावा है कि ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए सिर्फ अमेरिका ही नहीं चलाया, बल्कि अपने बिज़नेस को भी बड़ा फायदा पहुंचाया. आज के पढ़ाकू नितिन वर्ल्ड अफेयर्स में हम इन्हीं दावों और आरोपों को विस्तार से समझेंगे. जानेंगे कि आखिर किन वजहों से ट्रंप और उनके परिवार पर अरबों डॉलर कमाने के आरोप लग...

200 साल राज करने के बाद अंग्रेज़ मुआवज़ा क्यों मांग रहे हैं? Suella Braverman 08.07.2026

ब्रिटेन की पूर्व गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन का कहना है कि ब्रिटेन ने जिन देशों पर राज किया, उन देशों को ब्रिटेन से किसी भी तरह का ऐतिहासिक मुआवज़ा मांगने के बजाय ब्रिटेन को पैसे वापस देने चाहिए! क्योंकि उनके अनुसार, ब्रिटेन ने इन देशों को आज का शानदार 'लोकतंत्र' बनाने में बहुत बड़ा निवेश किया था. बहुत कोशिशें की थीं और काफ़ी योगदान दिया था. Padhaku Nitin World Affairs के इस एपिसोड में समझेंगे कि कै...

China-Taiwan से पढ़कर लौटी Student ने बताया Xi Jinping के दिमाग में क्या चल रहा है?: Padhaku Nitin World Affairs 07.07.2026

ये हफ़्ता भारतीय डिप्लोमेसी के हिसाब से बड़ा अहम है. पिछले हफ़्ते जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाइची भारत में थीं, उनके फोटोज़ वीडियोज़ आपने भी देखें होंगे. फिलहाल जब हम बात कर रहे हैं तो पीएम मोदी भी तीन देशों के दौरे पर हैं- Indonesia, Australia और New Zealand. अब इन देशों में कॉमन बात ये है कि ये पड़ते हैं Indo-Pacific के इलाके के. और इसी Indo-Pacific में दबदबा बनाने की कोशिश चीन की रहती है, इसल...

Karachi attack का सच, Balochistan का दर्द और Pakistan का पानी प्रॉब्लम!: Padhaku Nitin World Affairs 30.06.2026

पिछले हफ़्ते हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान ने इतना कुछ घटा है कि पाकिस्तान हर तरह से घिरता हुआ नज़र आ रहा है. एक तरफ़ कराची के सेना हेडक्वाटर्स में एक बड़ा हमला हुआ, जिसकी ज़िम्मेदारी ली TTP के एक गुट ने लेकिन पाकिस्तान ने मढ़ दिया भारत पर इल्ज़ाम. दूसरी तरफ़ दोनों देशों के बीच पानी का मसला ऐसे Escalate हुआ कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कह डाला कि पानी के मसले पर जंग भी कर देंगे साहब. ख़बरें बलोचिस...

Iran US की किस्मत अगले 60 दिन में पलटने वाली है?: Padhaku Nitin World Affairs 16.06.2026

Thesaurus Dictionary जानते हैं आप? वही डिक्शनरी जिसमें एक शब्द के कई पर्यायवाची यानी synonyms लिखे होते हैं। लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप के पास भी ऐसी ही कोई Thesaurus Dictionary है, और उसमें दर्ज है कि Diplomacy का पर्याय Deal है। 15 जून 2026 को ट्रंप ने Truth Social पर लिखा— "सुनो, सुनो, सुनो! ईरान के साथ डील हो गई है। होर्मुज़ खुल रहा है। ले आओ अपने जहाज़।" इसके बाद से दुनिया भर के बाज़ारों में उत...

Bangladesh में क्रांति अभी बाकी है? Sheikh Hasina का Comeback plan क्या है? : Padhaku Nitin World Affairs 09.06.2026

फरवरी और मई. ये दोनों महीने भारत और बांग्लादेश के रिश्तों के लिए बड़े अहम हैं. क्यों? क्योंकि फरवरी में पूरे डेढ़ साल की अंतरिम सरकार के बाद बांग्लादेश में चुनाव हुए और सत्ता संभाली BNP के तारिक रहमान ने. तब हमने इसपर पॉडकास्ट भी किया. आपने देखा भी होगा. अब मई में बंगाल में चुनाव हुए और 15 साल से सत्ता संभाले बैठी TMC बाहर हुई और सत्ता में आई BJP. अब ये इतनी बड़ी बात इसलिए है क्योंकि बांग्लादेश और...

Trump हैं चेहरा, लेकिन पीछे से जारी है इन 4 लोगों का खेल: Padhaku Nitin World Affairs 02.06.2026

Donald Trump, JD Vance, Marco Rubio, Kash Patel और Pete Hegseth कैसे बने अमेरिका की नई पावर टीम? जानिए Trump Administration के 'Four Horsemen' की पूरी कहानी। अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हो रहा है जिसे 'Unprecedented' कहना भी कम होगा। व्हाइट हाउस अब किसी अनुभवी टेक्नोक्रेट या पॉलिसी वेटरन के हाथ में नहीं, बल्कि उन लोगों के हाथ में है जिनकी सबसे बड़ी पहचान 'ट्रम्पिज्म' (Trumpism)...

Rubio का Damage Control दौरा, Putin का Xi को Piano प्रणाम और Trump की चिढ़! : Padhaku Nitin World Affairs 26.05.2026

19 मई से 26 मई 2026 का हफ्ता शीत युद्ध के बाद की दुनिया के सबसे रणनीतिक रूप से अहम हफ्तों में से एक साबित हो सकता है। वजह ये नहीं कि किसी एक घटना ने दुनिया बदल दी, बल्कि इसलिए क्योंकि एक ही समय पर हुई दो बड़ी घटनाओं ने दुनिया में उभरते नए शक्ति संतुलन को बहुत साफ तरीके से दिखा दिया। एक तरफ — 26 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio नई दिल्ली पहुंचे, जहां क्वाड देशों की विदेश मंत्रियों की बैठक हुई...

China में पढ़ी Expert से सुनिए Trump के चीन दौरे की कहानी : Padhaku Nitin World Affairs 19.05.2026

दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है — ये वाक्य आपने कई दफ़ा सुना होगा। लेकिन क्या दुश्मन के दोस्त से बातचीत रखने में भी कोई फायदा होता है? ये सवाल शायद हम सबको मिलकर ट्रंप से पूछना चाहिए। इस वक़्त अमेरिकी राष्ट्रपति युद्ध के माहौल में घिरे हुए हैं — ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच। और इसी दौरान, वो 43 घंटों के लिए चीन पहुंचे। 13 मई को बीजिंग पहुंचे, राष्ट्रपति Xi Jinping से मुलाकात की, शिखर वार्ता में हि...

Listen to the Padhaku Nitin - World Affairs Podcast podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.