nalini varshney
"कहानी सुनोगे?"- Panchatantra Ki Kahaniyaan
I love stories ! And this podcast is all about stories as well as their backgrounds. Starting with Panchatantra, we will move on to other traditional/mythological tales.
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
nalini varshney
Categoria
Site do podcast
Último episódio
28 de abr de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
मित्र संप्राप्ति 11.01.2022 18:49
हिरण्यका और चित्रग्रीव की बातें सुन कर लघुपतंका उनकी मित्रता से बहुत प्रभावित हुआ। उसको लगा की हिरण्यका जैसा मित्र हर एक के जीवन में होना चाहिए और यही सोच कर वो हिरण्यका के समीप जाता है, मित्रता का प्रस्ताव ले कर। क्या एक कौवे और चूहे में मित्रता संभव है ?
मित्र लाभ ~ कबूतर और शिकारी का जाल 27.12.2021 19:47
इस एपिसोड से हम पंचतंत्र के दूसरे विषय "मित्र लाभ" को शुरू कर रहे हैं। यह चार पात्रों के साहसिक कारनामों का संकलन है। हवा में उड़ने वाला कौवा, धरती के नीचे बिल में रहने वाला चूहा, पानी में रहने वाला कछुआ और धरती पर चलने वाला हिरण। ये इन चार विद्वान मित्रों की कथाएं हैं। इस एपिसोड में हम लघुपतंका(कौवा) और हिरण्यका (चूहा) से मिलेंगे और देखेंगे कि हिरण्याका कैसे अपने मित्र चित्रग्रीव और और उसके सेवको...
ऊटपटांग झूठ और मित्रभेद का अंत 14.12.2021 23:19
करटक निराश हो चुका है किंतु वो दमनक की अंतरात्मा को झंझोड़ने का लगातार प्रयास कर रहा है। पिंगलक और संजीवक का युद्ध पुनः आरंभ हो जाता है और समाप्त भी हो जाता है। करटक का उपसंहार पूरे मित्रभेद का सार व्यक्त कर देता है। कोई सुनिश्चित अंत ना होने के कारण, ये श्रोताओं पर निर्भर करता है कि वे इन कथाओं और इनमें दर्शाई नीतियों से स्वयं अपने निष्कर्ष बनाएं, परिस्थितियों पर मंथन करें। 😊
गौरैया और बंदर 27.11.2021 17:26
इस एपिसोड में करटक दमनक को समझाने के प्रयास में अपनी असफलता और असहायता व्यक्त करता है और हताश हो कर दमनक को एक परिवार का एक ऐसा चिराग बताता है जो किसी मर्तबान में रखा हो और जिसका ढक्कन ऊपर से बंद कर दिया हो !! वो दमनक को एक ऐसा पुत्र होने पर धिक्कारता है जो केवल अपना ही नहीं परंतु अपने कुल का नाम भी नष्ट करता है।
बलभद्र और नग्न भिक्षुक 11.11.2021 27:02
संजीवक और पिंगलक के हमले को देख कर करटक बहुत विचलित हो रहा है। वो हताश हो कर दमनक को ये दिखाने की कोशिश कर रहा है कि दमनक ने, उन दोनों की मित्रता भंग करके कितनी बड़ी भूल की है। करटक, दमनक को कहानियों द्वारा एक सच्चे मंत्री के गुण दिखाने का प्रयास कर रहा है।
कपटी सियार और शेर 16.09.2021 19:39
दमनक करटक को आश्वासन दिलाने का प्रयास कर रहा है कि कपट द्वारा किसी की हानी में अपना लाभ ढूंढा जा सकता है और वो इसका तर्क भी देता है की यह बात सही क्यों है। करटक दमनक से सहमत नहीं है। संजीवक भी निर्णय ले लेता है की उसे आगे क्या करना है।
समझदार कलहंस और शिकारी 06.09.2021 18:21
पक्षियों के झुंड में से एक पक्षी सामने आ कर "समझदार कलहंस" की कहानी सुना कर अन्य पक्षियों को दादा कलहंस के पास जा कर उनसे सलाह लेने का सुझाव देता है। दादा कलहंस का सुझाव उन्हें पक्षीराज के पास ले जाता है और पक्षीराज की मदद से टिटहरी को उसके अंडे वापिस मिल जाते हैं। कहानी के अंत में हम यह भी देखते हैं कि दमनक, संजीवक और पिंगलक के बीच शंका के बीज बो कर अब इस प्रतीक्षा में है की उन दोनों के बीच अब क्...
तीन मछलियां 29.08.2021 20:06
इस एपिसोड में हम मुख्यत दो बातें देखते हैं; एक, कि टिटहरी टिटहरे को मित्रों की सलाह पर ध्यान देने की सलाह दे रही है और दो, टिटहरी अपने पति की बात मान जाती है कि महासागर से युद्ध किया जा सकता है। लेकिन यह दोनों बातें पूरी होना आसान काम नहीं था.... सुन कर देखते हैं, आगे क्या हुआ।
शेर और रथ निर्माता 20.08.2021 20:52
इस एपिसोड में बहुत कुछ हो रहा है,जैसे कहानियों में एक नया मोड़ आ गया हो। संजीवक का दिल टूट चुका है और यद्यपि वो बहुत कुछ समझ रहा है, वो ऐसा बोल नहीं रहा। अपने मन की बात को वो कहानी द्वारा प्रस्तुत करता है। दमनक भी परेशान हो रहा है कि उसका पासा उल्टा ना पलट जाए....
शेर, बाघ,सियार,कौवा और ऊंट 11.08.2021 18:24
पिंगलक और संजीवक की मित्रता भंग करने हेतु, दमनक का काम चल रहा है। पिंगलक के मन में तो उसने शंका के बीज अच्छी तरह से बो दिए हैं। अब दमनक, संजीवक से बात करने चल पड़ा है। दमनक का केवल एक उद्देश्य है; किसी न किसी प्रकार इन दोनों के बीच मन मुटाव पैदा करना और परिणामस्वरूप अपने लिए लाभ प्राप्त करना। दमनक और संजीवक के बीच हुई बातचीत में भी कुछ कहानियां उभरती हैं और आज की कहानी ऐसी ही एक कहानी है।
खटमल और ततैया 03.08.2021 22:47
ये कहानियां पंचतंत्र के पहले विषय "मित्रभेद" से हैं। मित्रभेद यानी मित्रों के बीच मनमुटाव और अलगाव की कहानियां; किस तरह अपने स्वार्थ के लिए कोई तीसरा आपकी मित्रता करा भी सकता है और उसे तोड़ भी सकता है।
कृतज्ञ जीव और अकृतज्ञ मानव 27.07.2021 26:46
दमनक अब चल पड़ा है पिंगलक को ये बताने की उसकी और संजीवक की मित्रता कितनी हानिकारक है। इसके लिए वो पिंगलक को अनेक उदाहरण भी देगा। अपने स्वार्थ के लिए अब दमनक, संजीवक और पिंगलक की मित्रता भंग करना चाहता है। इस कहानी में एक शेर, एक बंदर और एक सांप ब्राह्मण यज्ञदत्त को चेतावनी देते हैं कि वो कुंए के मानव को बाहर न निकाले, परंतु ब्राह्मण उनकी चेतावनी को न मानते हुए उस मानव को बाहर निकालता है और उसी मान...
जुलाहा और राजकुमारी 20.07.2021 26:26
दमनक, करटक को विश्वास दिलाने का प्रयास कर रहा है कि एक सोची समझी योजना, भले ही कपट से भरी हो, सफल हो सकती है और लक्ष्य की प्राप्ति करा सकती है। जुलाहा कपट द्वारा राजकुमारी को पाना चाहता है और इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है।
बगुला भगत और केंकडा 15.07.2021 23:16
मित्रभेद में आनी वाली यह कहानी पूर्णरूप से दर्शाती है कि मित्रता की आड़ में कोई अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकता है, और यह भी की जब आपको यह बात समझ आ जाए की आपका फ़ायदा उठाया जा रहा है तो अपने आप को उस परिस्थिति से बाहर कैसे निकला जाए; भले ही आप दिखने में छोटे या निर्बल लगते हों। बुद्धि का सही उपयोग बड़े बड़े खतरों से आपको बचा सकता है !
मूर्ख साधु और ठग 12.07.2021 17:33
इस एपिसोड में, दमनक, करटक को बताता है कि वो यह बात समझता है की संजीवक और पिंगलक की मित्रता से उन दोनों सियारों का फ़ायदा कम और नुकसान ज़्यादा हुआ है। अब वो अपनी "भूल" को सुधारना चाहता है। करटक उसे सावधान करता है की वह एक छोटा जीव है और शेर और बैल बड़े और शक्तिशाली जीव हैं। दमनक फिर उसे एक कहानी की मदद से आश्वस्त करता है की एक छोटा जीव भी अपनी बुद्धि के प्रयोग से बड़ी समस्यों को हल कर सकता है।
व्यापारी का पतन और उदय 08.07.2021 12:33
करटक और दमनक अपने स्वार्थ के लिए क्या कर सकते हैं और परिस्थितियों को कैसे अपने लाभ के लिए तोड़ मरोड़ सकते हैं, अब ये बात स्पष्ट दिखाई देती है। इस एपिसोड में दमनक ऐसी ही कहानी संजीवक को सुनाता है जिसमें एक सेवक भी राजा के मन के साथ छेड़ छाड़ कर पाता है और राजा के माध्यम से अपना बदला लेता है।
सियार और ढोल 04.07.2021 14:34
इस एपिसोड में दमनक, पिंगलक को एक कहानी सुना कर उसका आवाजों का डर दूर करता है। कहानी जैसे जैसे आगे बढ़ती है दमनक की चालाकियां भी सामने आने लगती हैं। वो अवसरवादी है और परिस्थितियों का लाभ उठाना जानता है। इस एपिसोड में आपको पंचतंत्र से संबंधित कुछ दिलचस्प जानकारियां भी मिलेंगी।
"कहानी सुनोगे ?" 29.06.2021 23:19
"कहानी सुनोगे" में आपका स्वागत है ! इस एपिसोड में हम पंचतंत्र का थोड़ा इतिहास और मित्रभेद की पहली कहानी " मंदबुद्धि बंदर और लकड़ी का खूंटा " सुनेंगे। क्या आप जानते हैं कि ये कहानियां दो सियारों के बीच हुई बातचीत से निकलती हैं ? जितनी दिलचस्प पंचतंत्र की कहानियां हैं, उससे भी दिलचस्प इन सियारों की कहानी है जो कदम कदम पर हमें नए दृष्टिकोण दिखाती है।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos