Nayi Dhara Radio
Pratidin Ek Kavita
कवितायेँ जहाँ जी चाहे वहाँ रहती हैं- कभी नीले आसमान में, कभी बंद खिड़कियों वाली संकरी गली में, कभी पंछियों के रंगीन परों पर उड़ती हैं कविताएँ, तो कभी सड़क के पत्थरों के बीच यूँ ही उग आती हैं। कविता के अलग अलग रूपों को समर्पित है, हमारी पॉडकास्ट शृंखला - प्रतिदिन एक कविता। कीजिये एक नई कविता के साथ अपने हर दिन की शुरुआत।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: nayidhara.in
Autor
Nayi Dhara Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
21 de nov de 2026
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Stree Ke Baare Mein | Kailash Manhar 21.11.2026 1:31
स्त्री के बारे में । कैलाश मनहर किसी अँधेरे कमरे में सीलन भरे कोने की ठंडी दीवार से बात करते हुए जो स्त्री रो रही है क्या कोई उस स्त्री के बारे में जानता है? जो उसके बारे में नहीं जानता वह अपनी माँ के बारे में क्या जानता है और पत्नी के बारे में वह शायद ही जानता है अपनी बहिन और बेटी के बारे में जो एकांत में बिलखती स्त्री के बारे में कुछ नहीं जानता वह धरती के बारे में क्या जानता है?
Aapki Yaad Aati Rahi Raat Bhar | Faiz Ahmad Faiz 20.11.2026 2:03
आप की याद आती रही रात भर । फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ आप की याद आती रही रात भर' चाँदनी दिल दुखाती रही रात भर गाह जलती हुई गाह बुझती हुई शम-ए-ग़म झिलमिलाती रही रात भर कोई ख़ुशबू बदलती रही पैरहन कोई तस्वीर गाती रही रात भर फिर सबा साया-ए-शाख़-ए-गुल के तले कोई क़िस्सा सुनाती रही रात भर जो न आया उसे कोई ज़ंजीर-ए-दर हर सदा पर बुलाती रही रात भर एक उम्मीद से दिल बहलता रहा इक तमन्ना सताती रही रात भर
Dost Kuch Aur Bhi Hain | Idris Babar 19.11.2026 2:32
दोस्त कुछ और भी हैं | इदरीस बाबर दोस्त कुछ और भी हैं तेरे अलावा मिरे दोस्त कई सहरा मिरे हमदम कई दरिया मिरे दोस्त तू भी हो मैं भी हूँ इक जगह पे और वक़्त भी हो इतनी गुंजाइशें रखती नहीं दुनिया मिरे दोस्त! तेरी आँखों पे मिरा ख़्वाब-ए-सफ़र ख़त्म हुआ जैसे साहिल पे उतर जाए सफ़ीना मिरे दोस्त! ज़ीस्त बे-मा'नी वही बे-सर-ओ-सामानी वही फिर भी जब तक है तिरी धूप का साया मिरे दोस्त! अब तो लगता है जुदाई का सबब कुछ...
Achchi Maayein | Kalpana Manorama 18.11.2026 2:05
अच्छी माँएँ | कल्पना मनोरमा बेटियों की नाराज़गी की चिंता नहीं करतीं अच्छी माँएँ वे उनके भविष्य की उधेड़-बुन में उधेड़ती रहती हैं स्वयं को जी भर अच्छी माँएँ ऊपर-ऊपर से लीपकर चिकना नहीं बनातीं वे बेटियों को पाथती हैं कंडों-उपलों की तरह नहीं छोड़ना चाहती हैं वे उनका एक भी कोना बिना थपका हुआ उसके बदले में माँओ को प्यार नहीं मिलती है नासमझ बेरुख़ी बेटियों की तरफ़ से लेकिन वे फिर भी मढ़ती रहती है ढोलक की तरह...
Jaisi Karni Waisi Bharni | Hari Joshi 17.11.2026 2:21
जैसी करनी, वैसी भरनी । हरि जोशी पचास वर्ष पूर्व, मैं था तीस का, औऱ बेटा तीन का, मैं श्रीमती जी को सावधान किया करता था, 'बाबा' बहुत छोटा है, घर के आँगन या चार दीवार से, वह अकेले ही निकल नहीं जाए, रखना तनिक ध्यान, सभी काम छोड़ श्रीमती जी उसका ख़याल रखती थीं। और आज, धाड़की पर जाने से पूर्व, बेटा, अपनी श्रीमती को करता है आगाह, 'बाबा' की उम्र बहुत अधिक हो गई, आँगन या घर की चार दीवारी को, अकेले ही लाँ...
Neend Aayi Na Mrityu | Champa Vaid 16.11.2026 1:40
नींद आई न मृत्यु । चंपा वैद कल रात लगा मृत्यु आ रही है बाएँ हाथ की छोटी उँगली पर उसने दस्तक दी बिस्तर साफ़ किया पैसे सँभाले काग़ज़ और चाबियाँ मेज़ पर रख दीं रात भर प्रतीक्षा की नींद आई न मृत्यु
Puraskaar | Kunwar Narayan 15.11.2026 1:33
पुरस्कार । कुँवर नारायण वनवास और राज्याभिषेक रोज़ की लीला है जिस ख़ुशी को मुकुट पहने सब देख रहे मेरे चेहरे पर वह केवल बच्चों का मुखौटा है मेरे अंदर तो कहीं दूर सरयू-तट पर जल-समाधि लेते सूर्य की उदासी है
Palayan | Keki N Daruwalla | Translation - Shivam Tomar 14.11.2026 2:56
पलायन । केकी एन. दारूवाला अनुवाद : शिवम तोमर पलायन हमेशा मुश्किल होते हैं किसी भी सूखे या महामारी या ख़ुद सन् सैंतालीस से पूछ लीजिए चाहे तो अभिलेखों में देख लीजिए अगर पलायन न होते तो क्या चिंतन-मनन के लिए पर्याप्त इतिहास होता? समय में पीछे जाना भी उतना ही मुश्किल होता है जो अब भी सरगोधा, झेलम और मियाँवाली के चक्कर लगाया करते हैं पूछिए उन लोगों से कि पुरानी ईंटों में से झाँकते अजनबी लोग कैसे बा-मुरव...
Ji Haan Likh Raha Hun | Nagarjun 13.11.2026 2:00
जी हाँ , लिख रहा हूँ । नागार्जुन जी हाँ, लिख रहा हूँ ... बहुत कुछ ! बहोत बहोत !! ढेर ढेर सा लिख रहा हूँ ! मगर , आप उसे पढ़ नहीं पाओगे ... देख नहीं सकोगे उसे आप ! दरअसल बात यह है कि इन दिनों अपनी लिखावट आप भी मैं कहॉ पढ़ पाता हूँ नियोन-राड पर उभरती पंक्तियों की तरह वो अगले ही क्षण गुम हो जाती हैं चेतना के 'की-बोर्ड' पर वो बस दो-चार सेकेंड तक ही टिकती है .... कभी-कभार ही अपनी इस लिखावट को कागज़ पर न...
Tum Aaye | Pratibha Katiyar 12.11.2026 2:28
तुम आए । प्रतिभा कटियार आज एक नदी मुझसे मिलने आई मेरे घर फिर आया एक पूरा जंगल आया जंगल तो आए परिंदे भी फिर मैंने देखा खिड़की से झाँक रहा था बादल लिए ढेर सारी बारिश खोली खिड़की तो आ गया बादल भी बारिश समेत अलसाता इठलाता समंदर आया कुछ देर बाद राग मल्हार आया तो साथ आया मारवा भी मीर आए बाद में पहले फ़ैज़ और ग़ालिब आए पीले लिबास में सजी मुस्कुराहटें आईं आहिस्ता-आहिस्ता रजनीगंधा आए तमाम साथ अपने लाए सूरजमुखी...
Ankhein - Ghoomta Aaina | Kailash Vajpeyi 11.11.2026 2:49
आँखें- घूमता आईना । कैलाश वाजपेयी बोतल में बंद आँखों का जोड़ा, जिस युवती का है, वह अभी सुबह बस पर चढ़ने की कोशिश में कुचल कर मरी थी नेत्रदान की, क्योंकि कर चुकी थी घोषणा आँखें अब बंद हैं बोतल में इन आँखों ने क्या-क्या देखा अनदेखा किया होगा यह न बता पाएगा शहर में घूमता आईना कितना सोई होंगी, जाग जाने से पहले ये आँखें कभी भूख, कभी ब्याह न हो पाने की पीड़ा से रोई भी होंगी आँखों को बड़ी सज़ा मिलती है आँ...
Machli Boli Kavi Se | K Sachidanandan 10.11.2026 1:37
मछली बोली कवि से । के. सच्चिदानंदन अनुवाद : गिरधर राठी उपमा मुझे मत दो स्त्री की आँख की स्त्री हूँ मैं स्वयं, पूरी, संपूर्ण मुझे नहीं धरना है भेष जलपरियों का मैं नहीं ढोऊँगी नारी का भारी सिर मुझसे अँगूठी निगलवा कर करा नहीं पाओगे मछुए का इंतज़ार मैं नहीं कोई अवतार जो लाए वेद को उबार। वापस पहुँचा दो मुझे जल में तुम कच्चा ही, तड़पना पड़े न मुझे रेत में बनकर प्रतीक या फिर कोई रूपक।
Pravesh Patra | Dhoomil 09.11.2026 2:07
प्रवेश-पत्र । धूमिल अपनी हड्डियों से दुनिया थहाने का वक़्त नहीं है, लड़खड़ाते पैरों से राह नापने का वक़्त यह नहीं है, चोरों को सुविधा मिली है और तुम्हें हकारता हुआ देखता हूँ यह देश बहुत बड़ा है तुम अपनी भूख से इसे भर नहीं सकते। आओ अचरज वहाँ पड़ा है, उसमें जहाँ बनिये की आँख बनैले जानवर- सी जल रही है। आओ! मेरी आत्मा अंधी है मेरा दुख पीठ पर बँधा है वसंत सिर्फ़ पेड़ों की आदत का हिस्सा है, जहाँ छायाओं...
Nakara | Jaun Elia 08.11.2026 1:47
नाकारा । जौन एलिया कौन आया है कोई नहीं आया है पागल तेज़ हवा के झोंके से दरवाज़ा खुला है अच्छा यूँ है बेकारी में ज़ात के ज़ख़्मों की सोज़िश को और बढ़ाने तेज़-रवी की राहगुज़र से मेहनत-कोश और काम के दिन की धूल आई है धूप आई है जाने ये किस ध्यान में था मैं आता तो अच्छा कौन आता किस को आना था कौन आता
Zafar | Arun Dev 07.11.2026 2:31
ज़फ़र । अरुण देव उस कंधे पर अतीत का वैभव था अब वह एक बोझ था झुक गए थे कंधे विरासत की महानता भारी होती है ढहते सल्तनत के बेरंग तख़्त पर बैठ ज़फ़र लिखने लगा था कविता वह फ़क़ीराना बादशाह क्या करता शासन के गद्य का उसकी कविता निर्मल बहती प्रेम और करुणा के बीच जिस पर कभी-कभी उतर आते तसव्वुफ़ के श्वेत हंस कविता के बाहर कड़ी धूप थी चमक रहा था पश्चिम का सूर्य बिगड़ने लगा था दिल्ली का रंग-ओ-रूप क्या करते ज़ौक़, क्य...
Subah Subah | Nagarjun 06.11.2026 2:09
सुबह-सुबह । नागार्जुन सुबह-सुबह तालाब के दो फेरे लगाए सुबह-सुबह रात्रि शेष की भीगी दूबों पर नंगे पाँव चहलक़दमी की सुबह-सुबह हाथ-पैर ठिठुरे, सुन्न हुए माघ की कड़ी सर्दी के मारे सुबह-सुबह अधसूखी पत्तियों का कौड़ा तापा आम के कच्चे पत्तों का जलता, कड़ुवा कसैला सौरभ लिया सुबह-सुबह गँवई अलाव के निकट घेरे में बैठने बतियाने का सुख लूटा सुबह-सुबह आंचलिक बोलियों का मिक्स्चर कानों की इन कटोरियों में भरकर लौटा...
Ma Ke Bhookh Ka Vyakaran | Aishwarya Tiwari 05.11.2026 4:08
माँ की भूख का व्याकरण । ऐश्वर्या तिवारी माँ की भूख को रोटी की गोलाई में नहीं नापा जा सकता, वह तो एक ऐसी अग्नि है जो देह के उदर में नहीं, गृह के आकाश में जलती रहती है। उसके लिए अन्न का दाना मात्र अन्न नहीं, बच्चों के भविष्य की लिपि है हर निवाला मानो किसी अदृश्य पन्ने पर लिखा गया एक और शब्द हो जो उन्हें उससे आगे ले जाए जहाँ तक वह स्वयं कभी नहीं पहुँच सकी। बच्चों के बस्तों में रखे डिब्बे उसके लिए सि...
Bhookh Thi | Arun Kumar Singh 04.11.2026 3:38
भूख थी । अरुण कुमार सिंह क्यूंकि चीख से पहले ली गई साँस मेरा बचपन था। क्यूंकि आँख खोलने से पहले मैं अपना नाम खोजता था। क्यूँकि मैं पिता होने से डरता था। क्यूंकि सुबह खिड़की खोली और सुबह से पहले सुबह की उम्मीद भीतर आई। और मैंने एक सिगरेट पी। क्यूंकि पीड़ा पीछे ना छूटे इसलिए मैं धीमे चलता था। क्यूंकि हँसने की क्लास में झूठ बोलने की सज़ा के लिए मुझे क्लास से बाहर खड़ा कर देते थे। क्यूंकि आवाज़े...
Pita Ka Abhinay Siddhant | Anurag Tiwari 03.11.2026 2:47
पिता का अभिनय सिद्रांत । अनुराग तिवारी पढ़ाते हुए तमाम अभिनय सिद्धांत गुरु कहते हैं खोजो अपना "मेथड़' मेथड खोजते हुए मैंने खोजा पिता को अपने पिता को! गदोरी में सुरती मलते दुआर पर बैठे पिता को देखना वह स्वाभाविक तस्वीर है जो स्मृति में पहली बार आती है पिता ने कभी नहीं सीखा अभिनय का गुण फिर भी मैं सोचता हूँ यथार्थवादी अभिनय के अविर्भाव की प्रेरणा कहीं मेरे पिताजी तो नहीं थे जो अपार हताशा के दिनों...
Paragan | Hemant Deolekar 02.11.2026 2:14
परागण। हेमंत देवलेकर तितली के होठों में दबे हैं दुनिया के सबसे सुंदर प्रेम पत्र तितली एक उड़ता हुआ फूल है हँसी किसी फूल की उड़कर जाती है एक उदास फूल के पास उड़कर जाता है मन एक फूल को, एके फूल का स्वप्न उतरता है किसी फूल के स्वप्न में दो फूलों के बीच का समय कल्पना है नए संसार की तितली की तरह सिरजने की उदातता भी होना चाहिए एक संवदिया में।
Camere Ki Aankh | Kalpana Manorama 01.11.2026 1:46
कैमरे की आँख । कल्पना मनोरमा कैमरे की आँख होती है शातिर कहते होंगे लोग सच्चे दुख कहाँ पकड़ पाती कैमरे की आँख वह तो खोखली मुस्कान में रह जाती है फँसकर दरअस्ल, कैमरे की आँख में बैठा है आदमी का दुःख जो बचाकर आँख कैमरे की हुँकारता है बेरहमी से जिसे देखकर भाग जाता है सुख, दुम दबाकर दर्द फिर सिलने लगता है पुराना गूदड़ मुस्कान सेल्फ़ी वाली रचती होगी अल्पनाएँ, अट्टालिकाओं पर भोज-पत्रों पर किंचित छू नहीं पा...
Mera Pata | Amrita Pritam 31.10.2026 1:57
मेरा पता | अमृता प्रीतम आज मैंने अपने घर का नम्बर मिटाया है और गली के माथे पर लगा गली का नाम हटाया है और हर सड़क की दिशा का नाम पोंछ दिया है पर अगर आपको मुझे ज़रूर पाना है तो हर देश के, हर शहर की, हर गली का द्वार खटखटाओ यह एक शाप है, यह एक वर है और जहाँ भी आज़ाद रूह की झलक पड़े समझना वह मेरा घर है।
Thakna Bhi Lazmi Tha | Zafar Iqbal 30.10.2026 2:27
थकना भी लाज़मी था । ज़फ़र इक़बाल थकना भी लाज़मी था कुछ काम करते करते कुछ और थक गया हूँ आराम करते करते अंदर सब आ गया है बाहर का भी अंधेरा ख़ुद रात हो गया हूँ मैं शाम करते करते ये उम्र थी ही ऐसी जैसी गुज़ार दी है बदनाम होते होते बदनाम करते करते फँसता नहीं परिंदा है भी इसी फ़ज़ा में तंग आ गया हूँ दिल को यूँ दाम* करते करते कुछ बे-ख़बर नहीं थे जो जानते हैं मुझ को मैं कूच कर रहा था बिसराम करते करते सर से...
Nazm | Zeeshan Sahil 29.10.2026 1:57
नज़्म | ज़ीशाल साहिल ज़िंदगी खो नहीं गई लेकिन ऐसा लगता है दिल के पास बहुत एक बे-नाम सी उदासी है एक बे-वज्ह सा अंधेरा है आग जलती नज़र नहीं आती रात ढलती नज़र नहीं आती रह गुज़र है मगर तिरी ख़्वाहिश राह चलती नज़र नहीं आती
Yeh Prithvi Kya Kewal Tumhari Hai ? | Gyanendrapati 28.10.2026 5:15
यह पृथ्वी क्या केवल तुम्हारी है। ज्ञानेन्द्रपति एक शक्तिशाली राष्ट्र के सिरमौर! तुम्हारी उल्लसित कल्पनाओं में पृथ्वी तुम्हारी उँगलियों पर नाचता क्रीड़ा-कंदुक -ठीक वैसा जैसा 'दि ग्रेट डिक्टेटर' में चैपलिन ने दिखाया था तुम उसे राष्ट्र की शक्ति-साधना कहते हो जब परमाणु बम के भूमिगत परीक्षण से फिर-फिर थर्राते हो पृथ्वी की मिटटी-देह पयस्वती पृथ्वी के मर्मस्थल में मारकर घूँसा विश्व-मानव-समुदाय में अप...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos