Editorji Podcast
India News - हिन्दी
India video News in Hindi on Editorji, Breaking National News, राष्ट्रीय समाचार वीडियो, देश की ताजा ख़बरें. Get latest news videos on National Top Stories, State, City and Politics in Hindi at www.editorji.com.
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: sochcast.com
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Pakistan : भारत-पाक बॉर्डर पर पकड़ा गया पाकिस्तानी ड्रोन, चेकिंग में हथियार-हेरोइन मिले 01.10.2023 0:40
Pakistan : पाकिस्तान ने भारत में हथियारों और ड्रग्स की सप्लाई के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के श्रीकरणपुर में अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के पास सुरक्षा बलों को एक पाकिस्तानी ड्रोन मिला है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने इस ड्रोन को कब्जे में लेकर चेक किया. बताया जा रहा है कि इस ड्रोन से दो पैकेट भी बरामद हुए. एक पैकेट में आठ राउंड सहित एक पिस्ट...
Rahul Gandhi: हिन्दू वही है सनातन धर्म पर राहुल गांधी की दिलचस्प पोस्ट, जानिए क्या-क्या कहा? 01.10.2023 0:26
Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक लेख अपने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर शेयर किया है. इस लेख में उन्होंने हिन्दुत्व की विचारधारा और हिन्दू (Hindu) होने के असल मायने को समझाया है. इस लेख का टाइटल है,'सत्यम् शिवम् सुंदरम्' कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लेख (Article) शेयर करते हुए लिखा 'एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसा...
Swachhta Abhiyan 2023: कौन हैं अंकित बैयनपुरिया जिनके साथ पीएम ने पोस्ट किया श्रमदान वीडियो ? 01.10.2023 0:43
Swachhta Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को स्वच्छांजलि कार्यक्रम के तहत श्रमदान किया. पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके साथ '75 डे हार्ड चैलेंज' पूरा करने वाले हरियाणा के अंकित बैयनपुरिया (Ankit Baiyanpuriya) नजर आ रहे हैं, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि-...
Manipur violence: मणिपुर में जारी हिंसा के पीछे विदेशी साजिश- NIA 01.10.2023 0:33
Manipur violence: मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर एनआईए ने विदेशी कनेक्शन का खुलासा किया है. जांच एजेंसी एनआईए का कहना है कि म्यांमार और बांग्लादेश स्थित उग्रवादी संगठनों ने मणिपुर में हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत के उग्रवादी समूहों के एक वर्ग के साथ साजिश रची थी. एनआईए ने 30 सितंबर को कहा कि उसने इस मामले में चुराचांदपुर से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है जो कथित तौर विदेशी धरती से भार...
Afghanistan Embassy: भारत में अफगान दूतावास ने एक अक्टूबर से कामकाज किया बंद, बोला- नहीं मिल रहा था सहयोग 01.10.2023 0:39
Afghan Embassy In India: भारत में अफगानिस्तान के दूतावास का कामकाज 1 अक्टूबर यानी कि आज से बंद करने का ऐलान किया गया है. मेजबान देश भारत पर अफगानिस्तान ने सहयोग नहीं करने का दावा किया है. अफगान दूतावास ने शनिवार रात को घोषणा की कि वह एक अक्टूबर से यहां अपना कामकाज बंद कर रहा है. अफगान दूतावास ने एक बयान में कहा कि उसे इस फैसले की घोषणा करते हुए अफसोस हो रहा है. बयान के मुताबिक, ‘बड़े दुख और निराशा...
Swachhta Abhiyan: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले देशभर में स्वच्छता अभियान, नेताओं ने दिया संदेश 01.10.2023 0:33
Swachhta Abhiyan 2023: देशभर में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री तक स्वच्छता का संदेश देने में लगे हैं. इस कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया. #WATCH गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया। pic.twitter.com/G5kGE6oX6K — AN...
India Weather Update 1 October: मानसून ने कहा टाटा बाय-बाय, इस बार औसत से कम बारिश 01.10.2023 0:29
Weather Update 1 October: देशभर से मानसून की विदाई हो गई है. हालांकि मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ रही है. हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी भी देखने को मिली है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर के बीच यानि अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. इन राज्यों में बिहार...
UP News: सपा सांसद एसटी हसन ने कहा देश में शरीयत कानून करें लागू, जानिए पूरा माजरा 01.10.2023 0:29
UP News: देश में बढ़ते रेप केस को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद डॉ. एसटी हसन (Dr. ST Hasan) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने रेप की घटनाओं के लिए पोर्न साइटों (porn sites) को जिम्मेदार बताया है. शनिवार (30 सितंबर) को सांसद हसन ने कहा कि पोर्न साइटों को सख्ती से बंद कर देना चाहिए. इसके अलावा सांसद हसन ने देश में रेप केस (rape case) की घटनाओं को रोकने के लिए शरीयत कानून (Sharia law)...
Baat Aapke Kaam Ki : रिटायरमेंट के बाद पेंशन की नो टेंशन, इस योजना में निवेश कर हर महीने पाएं 5000 रुपये 01.10.2023 3:09
Atal Pension Yojna : रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ा सहारा पेंशन (Pension) ही होती है. जॉब या फिर अपना बिजनेस हो, हर कोई चाहता है कि उसके पास इतने पैसे जरूर हों, ताकि उसे बुढ़ापे में किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े. इसके लिए लोग कई स्कीम में निवेश भी करते हैं. अगर आप अपने भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं तो 'अटल पेंशन योजना' (Atal Pension Yojna) के बारे में जरूर जानिये. ये आपको बुढ़ापे में आर्थिक सुर...
Aditya-L1 Mission: धरती से 9.2 लाख KM दूर पहुंचा आदित्य-L1, ISRO ने सूर्य मिशन पर दी खुशखबरी 01.10.2023 0:50
Aditya-L1 Mission update: इसरो का आदित्य एल-वन अंतरिक्ष यान अब पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुका है. अब यह सन-अर्थ लैग्रेंज प्वाइंट की ओर अपना रास्ता तलाश रहा है. ये जानकारी शनिवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सोशल नेटवर्किंग साइट 'एक्स' पर साझा की है. इसरो ने बताया कि अंतरिक्ष यान पृथ्वी के प्रभाव क्षेत्र से सफलतापूर्वक बचकर, पृथ्वी से 9.2 लाख किलोमीटर से अधिक क...
Coonoor Accident: कुन्नूर में बड़ा हादसा, पर्यटक बस खाई में गिरी, राहत और बचाव कार्य जारी 01.10.2023 0:31
Coonoor Accident: तमिलनाडु के नीलगिरि की पहाड़ियों पर मौजूद कुन्नूर के मारापलम के पास एक बड़ा हादसा हुआ है. दरअसल एक पर्यटक बस खाई में गिर गई है जिससे 35 लोगों के घायल होने की खबर है. ये बस ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही थी. बताया जा रहा है कि बस में 55 पर्यटक सवार थे. घायलों को इलाज के लिए कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के काफिले को गुजारने के लिए 1 घंटे तक रोकी गई एंबुलेंस, सियासत गरम 30.09.2023 0:39
Bihar News: पटना में एक महिला और उसका बीमार बच्चा लगभग एक घंटे तक एम्बुलेंस के अंदर फंसे रहे क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले को गुजरने की अनुमति देने के लिए उन्हें रोक दिया गया था. अपने बीमार बच्चे को गोद में लिए हुए मां बार बार पुलिस वालों से बोलते रही की साहेब हमें जाने दीजिए, लेकिन पुलिसवालों का दिल नहीं पसीजा. महिला के अनुरोध के बावजूद पुलिस ने भारी ट्रैफिक में फंसी एंबुलेंस...
Inner Ring Road case: चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश को सीआईडी ने थमाया नोटिस, विरोध में बजाई घंटी 30.09.2023 0:33
Inner Ring Road case:आंध्र प्रदेश आपराधिक जांच विभाग (CID) के अधिकारियों ने इनर रिंग रोड मामले में टीडीपी के राष्ट्रीय महासचिव (TDP National General Secretary) और चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश (Nara Lokesh) को नोटिस जारी किया है. CID डीसीपी का कहना है, "हमने नोटिस दिया है, उन्होंने इसका जवाब दिया और वे 4 अक्टूबर को उपस्थित होंगे।" आंध्र प्रदेश सीआईडी के अधिकारियों द्वारा इनर रिंग रोड मामले मे...
PM Modi Chhattisgarh visit: कांग्रेस जाति के आधार पर महिलाओं को बांट रही है - मोदी 30.09.2023 0:55
PM Modi Chhattisgarh visit: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. बिलासपुर की चुनावी सभा में पीएम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. महिला आरक्षण पर बोलते हुए उन्होने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है. उन्होने कहा कि "मोदी यानि गारंटी पूरी करने की गारंटी है... अब लोकसभा और विधानसभा में बहनों के लिए 33% सीटें आरक्षित हो जाएंगी। मोदी तो करेगा, मोदी जो गारंटी देता है वह...
National Museum: यह बर्बरता है: कांग्रेस ने राष्ट्रीय संग्रहालय खाली करने के केंद्र के कदम की निंदा की 30.09.2023 0:38
National Museum: सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के हिस्से के रूप में दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय को 2023 के अंत तक खाली कर दिया जाएगा और ये इमारत इतिहास बन जाएगा. कांग्रेस ने केंद्र सरकार के इस कदम की आलोचना की. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि यह कदम पूरी तरह से बर्बरतापूर्ण है. थरूर ने कहा, "अत्यधिक वास्तुशिल्प महत्व की एक ऐतिहासिक इमारत को ध्वस्त किया जाना है और उसकी जगह एक सरकारी इमारत...
Jyotiraditya Scindia: सियायत में सदैव कहा जाता है कि फ्रंट फुट पर ही बैटिंग होनी चाहिए- सिंधिया 30.09.2023 0:37
Jyotiraditya Scindia: एमपी में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि पार्टी के आदेश का पालन करना हर कार्यकर्ता का धर्म है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "सियासत में कभी कोई पीछे नहीं जाता, सियायत में सदैव कहा जाता है कि फ्रंट फुट पर ही बैटिंग होनी चाहिए". उन्होने कहा कि "बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप...
Delhi crime: दिल्ली में बेखौफ बदमाश, टैगोर गार्डन में क्लीनिक में घुसकर महिला डॉक्टर पर चाकू से वार 30.09.2023 0:36
Delhi crime: दिल्ली के टैगोर गार्डन में एक महिला डॉक्टर पर उनके क्लीनिक में घुसकर चाकू से हमला करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी है. गंभीर हालत में महिला डॉक्टर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है. बताया जा रहा है कि हेयर ट्रांसप्लांट भी क्लिनिक में होता था. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. महिला डॉक्...
Jaipur Clash : बाइक टक्कर के बाद झगड़ा, भीड़ ने युवक को डंडे से पीटकर मार डाला, इलाके में बवाल 30.09.2023 0:36
Jaipur Clash : राजस्थान के जयपुर के गंगापोल इलाके में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी गई. दरअसल, ये विवाद बाइक टक्कर को लेकर शुरू हुआ था. शुक्रवार देर रात इकबाल नाम का युवक बाइक से कहीं जा रहा था. गंगापोल के पास उसकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई. दोनों बाइक सवारों में झगड़ा शुरू हुआ. मामला बढ़ता देख आस पास के लोगों ने समझाने की कोशिश की तो इकबाल से लोगों की भी कहासुनी हो गई. भीड़ ने युवक प...
Bhopal Air Show: भोपाल में भारतीय वायु सेना का एयर शो, बोट क्लब पर 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाया शौर्य 30.09.2023 1:01
Bhopal Air Show: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) इस साल अपना 91वां स्थापना दिवस भोपाल (Bhopal) में मना रहा है. इस अवसर पर शनिवार को भोपाल में एयर शो का आयोजन हुआ. बोट क्लब यानी कि बड़ा तालाब पर यह एयर शो किसी वॉटर बॉडी के ऊपर देश का सबसे बड़ा एयर शो है. इस एयर शो (Air SHow) में वायुसेना के हेलिकॉप्टर चिनूक, फाइटर जेट तेजस, सुखोई, सूर्य किरण समेत 65 लड़ाकू विमानों ने आसमान में अपना शौर्य दिखाया. स...
MP Elections 2023: भ्रष्टाचार का केंद्र है मध्य प्रदेश शाजापुर में भाजपा पर बरसे राहुल 30.09.2023 0:59
MP Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi in MP) ने मध्य प्रदेश के शाजापुर में जनसभा (Public meeting in Shajapur) को संबोधित किया. इस दौरान राहुल ने सत्ताधारी बीजेपी और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा. राहुल ने कहा कि 'ये विचाराधारा की लड़ाई है. एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी... एक तरफ गांधी जी तो दूसरी ओर गोडसे है' ये भी देखें : Nitin Gadkari: नितिन गडकरी का बड़ा...
Nitin Gadkari: नितिन गडकरी का बड़ा एलान- इस चुनाव में लोगों को चाय तक नहीं पिलाऊंगा 30.09.2023 0:45
Nitin Gadkari: 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर केंद्रीय परिवहन और राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने बड़ा एलान कर दिया है. एलान करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान अपने लोकसभा क्षेत्र नागपुर (Nagpur) में कोई पोस्टर या बैनर नहीं लगवाएंगे. इसके अलावा गडकरी ने ये भी कहा कि चुनाव में लोगों को चाय नहीं दी जाएगी. लक्ष्मी दर्शन (पैसा) नहीं होंगे....
Terrorist in Delhi : दिल्ली में ISIS के तीन आतंकवादियों की तलाश, NIA कर रही छापेमारी 30.09.2023 0:28
Terrorist in Delhi : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) राजधानी दिल्ली में छिपे तीन आतंकियों की तलाश कर रही है. ये तीनों आतंकी ISIS से जुड़े हैं और NIA ने इन आतंकवादियों पर तीन लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है. NIA ने जिन तीन आतंकवादियों की तस्वीरें जारी की हैं. उनमें मोहम्मद शाहनवाज आलम उर्फ शैफी उज्जमा उर्फ अब्दुल्ला, रिजवान अब्दुल हाजी अली और अब्दुल्लाह फयाज शैख है. छापेमारी में NIA की टीम के स...
RJD नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी की महिला आरक्षण पर जुबान फिसली, अब दी ये सफाई 30.09.2023 0:44
Abdul Bari Siddiqui: आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के महिला आरक्षण पर बयान से बिहार में बवाल मच गया है. सिद्दीकी ने कहा है कि अब लिपस्टिक और बॉबकट बाल वाली महिलाएं आ जाएंगी और आपकी महिलाओं का हक मार लेंगी. दरअसल महिला आरक्षण के अंतर्गत पिछड़ा और अति पिछड़ा कोटा देने की वकालत करते हुए उन्होने ये बयान दिया था. बिहार के पटना में महिलाओं पर अपने कथित बयान पर आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दी ने अब सफा...
Himachal Snowfall: हिमाचल के लाहौल-स्पीति में मौसम की पहली बर्फबारी, देखिए खूबसूरत तस्वीरें 30.09.2023 0:32
Himachal Snowfall: हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति के लोसर गांव मौसम की पहली बर्फबारी देखने को मिली है. गांव में बर्फीले मौसम के बीच बर्फ बरस रही है. न्यूज एजेंसी ANI ने ताजा बर्फबारी का वीडियो जारी किया है. बर्फबारी के बाद इलाके में पारा तेजी से लुढ़क गया है. वहीं, बर्फबारी की वजह से मनाली- लेह मार्ग दारचा के पास बंद हो गया है. शुक्रवार देर रात हुई बर्फबारी के बाद दारचा- सरचू- लेह मार्ग पर यातायात...
Farmer Protest In Punjab : किसानों के आंदोलन से 90 मेल एक्सप्रेस और 150 लोकल ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान 30.09.2023 0:46
Farmer Protest In Punjab : पंजाब में मुआवजा, MSP और कर्ज माफी को लेकर किसानों का रेल रोको आंदोलन (Rail Roko Aandolan) शनिवार को तीसरे दिन भी जारी है. किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर धरने पर बैठे हुए हैं. रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद कई रूट्स पर रेल सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है. शुक्रवार को दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर किसानों ने 8 घंटे जाम लगाए रखा. बताया जा रहा है कि इस दौरान 90 मेल एक्सप्रेस और 150...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos