Editorji Podcast

India News - हिन्दी

News HI ↓ 98 episódios

India video News in Hindi on Editorji, Breaking National News, राष्ट्रीय समाचार वीडियो, देश की ताजा ख़बरें. Get latest news videos on National Top Stories, State, City and Politics in Hindi at www.editorji.com.

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: sochcast.com

Autor

Editorji Podcast

Categoria

News

Site do podcast

sochcast.com

Último episódio

3 de out de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Bihar Caste Based Census: बिहार की जनगणना में धर्म आधारित जनसंख्या का आंकड़ा भी आया सामने, देखिए  02.10.2023

Bihar Caste Based Census: बिहार सरकार ने जातीय जनगणना में धर्म आधारित जनसंख्या के आंकड़े भी जारी कर दिए हैं. इसमें सब से ज्यादा हिन्दूओं की आबादी है जो राज्य की कुल आबादी का 81.99% है. राज्य में मुस्लिम- 17.7 %, ईसाई- 0.057%, सिख- 0.011%, बौद्ध- 0.085%, जैन- 0.009% अन्य- 0.127%, इसके अलावा जो किसी धर्म को नहीं मानते हैं उनकी जनसंख्या 0.0016% है. बिहार सरकार द्वारा जातिगत जनगणना में धर्म आधारित सर्...

Bihar Caste Survey: सीएम नीतीश ने बुलाई 9 पार्टियों की बैठक, जनगणना के आंकड़ों पर होगी चर्चा 02.10.2023

Bihar Caste Survey: बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़े आने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. उनका कहना है कि राज्य में रहनेवाले हर परिवार की आर्थिक स्थिति का पता भी जनगणना से करेंगे ताकि सबकी भलाई के लिए सरकार कदम उठा सके. सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि जितना काम हुआ है उसकी जानकारी 9 पार्टियों को दी जाएगी और ये जानकारी लोगों को भी बताया जाएगा. उनका कहना है कि जातिगत जनगणना से ये बा...

Jalandhar: बंद ट्रंक में मिली तीन लापता बच्चियों की लाश, जांच में जुटी पुलिस 02.10.2023

जालंधर से दुखद और दिल दहला देने वाली ख़बर सामने आई है. जालंधर के गांव कानपुर में सोमवार सुबह तीन सगी बहनों की लाश घर के बाहर ही एक लोहे के ट्रंक में बंद मिली. बच्चियों के पिता का पुलिस ने हिरासत में लिया है.तीनों बहनें बीते दिन से लापता थीं. तीनों के लापता होने की शिकायत भी मकान मालिक ने पुलिस में दर्ज करवाई थी. रविवार देर रात पुलिस मौके पर पहुंची थी और मोहल्ले वालों के साथ बच्चियों को ढूंढा भी था,...

Stone Pelting in Shivamogga : शिवमोगा में ईद-मिलाद में दो गुटों में पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज 02.10.2023

Stone Pelting in Shivamogga : कर्नाटक के शिवमोगा शहर में रविवार को ईद मिलाद जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच विवाद के बाद पथराव होने लगा. बताया जा रहा है कि जुलूस रागीगुड्डा के पास शांतिनगर में पहुंचा तो कुछ उपद्रवियों ने लोगों के घरों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. जवाब में दूसरा पक्ष भी सड़क पर उतर गया और फिर दोनों ओर से पत्थबाजी होने लगी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए और जूलूस को तुरंत ही...

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में दिनदहाड़े खूनी झड़प, 6 की मौत और कई अन्य घायल 02.10.2023

उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में 6 लोगों की हुई मौत हो गई. दिनदहाड़े हुई इस झड़प में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की भी मौत का समाचार है. वहीं इस खूनी संघर्ष में करीब 6 अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. ये घटना देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में हई जहां इस वक्त भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह पूर्व जिला पंचायत...

Bihar Caste Census: बिहार में जारी हुई जाति आधारित सर्वे की रिपोर्ट, जानिए किसकी है कितनी आबादी ? 02.10.2023

बिहार सरकार ने जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. सोमवार को मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने इस सर्वे की रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है. इस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में पिछड़ा वर्ग 27.13%, अति पिछड़ा वर्ग 36.01 %, जनरल कैटेगरी 15.52 %, अनुसूचित जाति 19.65 % और अनुसूचित जनजाति 1.68 % है. जातिगत जनगणना के आंकड़े जारी होने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री न...

Rahul Gandhi : स्वर्ण मंदिर में राहुल गांधी ने टेका माथा, लंगर हॉल में बर्तन भी धोए, देखें VIDEO 02.10.2023

Rahul Gandhi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचे. यहां उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में माथा टेका. माथा टेकने के बाद राहुल गांधी ने लंगर हॉल में बर्तन भी धोए. इस दौरान राहुल ने सिर पर पगड़ी की जगह नीले रंग का पटका बांधा था. बता दें कि इससे पहले जब वे भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अमृतसर आए थे तो उन्होंने पीली पगड़ी पहनी थी. केंद्र में I.N.D.I.A. गठबंधन के बाद रा...

Akhilesh Yadav: अब तो समय आ गया है...,अखिलेश यादव का BJP पर वार 02.10.2023

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को हटाना चाहती है. खासकर उत्तर प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि भारतीय जनता पार्टी को यूपी से हटाएंगे. उन्होंने जातीय जनगणना पर भी जोर दिया. सपा सुप्रीमो ने कहा कि 'अब तो हर तरफ से ये बात आने लगी है कि जातीय जनगणना हो, इसके बिना सामा...

Jammu Kashmir Marathon: रन फॉर पीस कश्मीर मैराथन का हुआ आयोजन, दिव्यांगों ने भी लिया हिस्सा 02.10.2023

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 2 अक्टूबर को रन फॉर पीस कश्मीर मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में 13 श्रेणियों में पूरे जम्मू-कश्मीर से लगभग 3000 एथलीटों ने भाग लिया. लेक व्यू पुलिस गोल्फ कोर्स बुलेवार्ड रोड श्रीनगर में आयोजित होने वाले रन फॉर पीस कश्मीर मैराथन कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बूढ़ों तक ने हिस्सा लिया. इस मैराथन में दिव्यांग लोगों ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया. दिव्यांग महिला...

TMC Delhi Dharna : दिल्ली से केंद्र को घेरेगी TMC, मनरेगा मुद्दे पर दो दिनों तक चलेगा आंदोलन 02.10.2023

West Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार को मनरेगा और आवास योजना का धन नहीं दिए जाने के खिलाफ टीएमसी पार्टी केंद्र सरकार के विरोध में आ गई है. टीएमसी दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन करने जा रही है. टीएमसी का आरोप है कि केंद्र सरकार की तरफ से मनरेगा का फंड नहीं मिल रहा है. टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी रविवार को दिल्ली पहुंचे. उन्होंने ने कहा, 'जब तक केंद्र बंगाल के लोगों का सही बकाया जारी नहीं करता, तब तक आंदोलन जार...

Gandhi Jayanti: PM मोदी ने राजघाट पहुंचकर दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि 02.10.2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी एक पोस्ट के जरिए बापू को नमन किया. पीएम मोदी ने लिखा कि महात्मा गांधी की शिक्षाएं हमेशा हमारे रास्तों को रोशन करती रहेंगी...महात्मा गांधी का प्रभाव ग्लोबल है जो सभी इंसानों को एकता और करुणा की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मना रहा देश, आइंस्‍टीन ने कही थी ये बड़ी बात 02.10.2023

भविष्‍य की पीढि़यों को इस बात पर विश्‍वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्‍यक्ति भी कभी धरती पर आया था.' ये शब्द महान वैज्ञानिक अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन ने महात्मा गांधी के लिए कहे थे. देश-दुनिया में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई जा रही है. सोशल मीडिया से सड़कों तक गांधी के चाहने वाले उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. महात्मा गांधी की जयंती को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भ...

Chandigarh : चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया में कंपनी में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर 02.10.2023

Chandigarh : चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में सोमवार सुबह आग लग गई. आग इतनी भयावह है कि फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी हैं, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी. हालांकि अभी तक आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है. बता दें कि फैक्ट्री में फर्नीचर बनाने का काम होता था. यहां पर लकड़ी और प्लास्टिक के फर्नीचर का सामान...

Gandhi Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, कहा- सत्य ने दिखाया मार्ग 02.10.2023

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रपति मुर्मू राजघाट पहुंची और महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की. राष्ट्रपति मुर्मू ने महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर कहा था कि गांधी के सत्य और अहिंसा ने दुनिया के लिए नया मार्ग खोला है. राष्ट्रपति मुर्मू बोलीं कि गांधी जी ने केवल अहिंसा के लिए ही लड़ाई नहीं लड़ी ब...

Manipur : मणिपुर में दो छात्रों की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में 02.10.2023

Manipur : मणिपुर में दो नाबालिग छात्रों की हत्या के मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई (CBI) ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो को हिरासत में भी लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पहाड़ी जिले चुराचांदपुर (Churachandpur) से संदिग्धों को पकड़ा है. बता दें कि चुराचांदपुर, राजधानी इंफाल (Imphal) से 51 किमी दूर है और 3 मई को राज्य में हिंसा यहीं से शुरू हुई थी. चार आ...

Gandhi Jayanti : राजघाट पहुंचे कई राजनीतिक दिग्गज, राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि 02.10.2023

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर सोमवार सुबह कई राजनीतिक दिग्गज राजघाट पहुंचे और बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Rajasthan Election: राजस्थान चुनाव में एक्शन मोड में BJP, 54 कैंडिडेट्स के नाम हुए फाइनल 02.10.2023

PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई. खबर है कि इस बैठक में राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 54 कैंडिडेट्स के नामों पर मुहर लगी है. माना जा रहा है कि राजस्थान के रण में BJP 6 सांसदों को भी उम्मीदवार बना सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो RSS ने पार्टी को नए चेहरे उतारने का सुझाव दिया है. इसी कड़ी में BJP की कोशिश महिलाओं और युवाओं पर दांव खेलने की है. केंद...

Buffalo Swallowed Mangalsutra: जब भैंस निगल गई सवा लाख का मंगलसूत्र, ऑपरेशन में डॉक्टरों के भी उड़ गए होश 02.10.2023

महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक अजीब-ओ-गरीब मामला सामने आया है. यहां पर एक भैंस ने सवा लाख का मंगलसूत्र निगल लिया. जिसके बाद जब घरवालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए. डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके 25 ग्राम का मंगलसूत्र भैंस के पेट से बाहर निकाला. पशु चिकित्सा अधिकारी बाला साहेब कौंदाने ने बताया, 'मेटल डिटेक्टर से पता चला कि भैंस के पेट में कोई धातु है. इसके बाद करीब 2 घंटे तक ऑपरेशन चला. जिसके बाद मंगलसू...

Mexico : मेक्सिको में ट्रक पलटने से 10 प्रवासियों की मौत, 25 अन्य घायल हुए 02.10.2023

Mexico : मेक्सिको में रविवार सुबह बड़ा हादसा (Road Accident) हो गया. यहां ट्रक पलटने से 10 प्रवासियों की मौत हो गई है, जबकि 25 अन्य लोग घायल हुए हैं. मृतकों में एक नाबालिग सहित कुल 10 महिलाएं शामिल हैं. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, मेक्सिको के चियापास स्टेट में पिजीजियापन-टोनला हाइवे पर कार्गो ट्रक पलटने से ये हादसा हुआ. अधिकारियों ने बताया कि ट्रक 27 क्यूबाई नागरिकों को चोरी छिपे लेकर जा रहा था...

UP crime: पुलिसकर्मियों पर युवती के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, ये है मामला 02.10.2023

UP crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 3 पुलिसकर्मियों पर 22 वर्षीय युवती का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. ये युवती नोएडा की रहनेवाली है. ये घटना 16 सितंबर की है. आरोपियों की पहचान कांस्टेबल राकेश कुमार, होम गार्ड दिगंबर कुमार के तौर पर की गई है. वारदात में एक तीसरा व्यक्ति भी शामिल था. सभी आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. पीड़िता का मंगेतर बुलंदशहर से उससे मिलने आया था और दोनों साईं उपव...

Chirag Paswan: JDU के कई सांसद और विधायक हमारे संपर्क में-चिराग पासवान  02.10.2023

Chirag Paswan: लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "JDU पार्टी के कई नेता हमारे संपर्क में हैं". हालांकि उन्होने उन नेताओं के नाम नहीं बताए. आगे चिराग पासवान ने कहा कि " हम पहले ही कह चुके हैं आने वाले समय में JDU खंडित होगी. इसका नामो-निशान नहीं बचेगा. ये तो बस शुरुआत है". उनका कहना है कि पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर जेडीयू के नेताओं और कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष है...

PM Modi Telangana visit: पीएम ने तेलंगाना को दी विकास परियोजनाओं की सौगात, कई ट्रेन सेवा भी शुरू 02.10.2023

PM Modi Telangana visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के महबूबनगर में 13,500 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. उन्होने महबुबनगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद (काचेगुडा) - रायचूर - हैदराबाद (काचेगुडा) ट्रेन सेवा का उद्घाटन भी किया. इस मौके पर पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि "आज मैं यहां से एक और घोषणा कर रहा हूं. भारत सरकार मुलु...

Baat Aapke Kaam Ki : डेथ सर्टिफिकेट बनवाना क्यों है जरूरी, क्या है तरीका, पूरा प्रॉसेस यहां जानें 02.10.2023

Death Certificate : किसी भी शख्स की मृत्यु के बाद उसके प्रमाण पत्र किसी काम के तो नहीं रहते, लेकिन व्यक्ति की मौत से जुड़ा मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) एक जरूरी डॉक्यूमेंट है. जिसकी जरूरत कई जगहों पर पड़ती है. कई बार मृत्यु के बाद परिवार डेथ सर्टिफिकेट नहीं बनवाते, जिससे आगे चलकर उनकी परेशानी बढ़ जाती है. इसी साल लोकसभा में पारित कानून के बाद अब इसे भी अहम दस्तावेज माना गया है. आज 'बात आ...

Karnataka: BJP-JDS गठबंधन पर जेडीएस नेता कुमारस्वामी का बयान, कहा- पार्टी में मतभेद नहीं 01.10.2023

BJP JDS Alliance in Karnataka: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित जेडीएस ने लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के साथ गठबंधन किया है. जिसका पार्टी के भीतर ही विरोध होने की बात सामने आ रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि उन्होने बीजेपी के खिलाफ विधानसभा चुनाव में जमीनी लड़ाई लडी है ऐसे में कई नेताओं ने मोर्चा खोल दिया. इस बीच कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि बीजे...

Punjab parali news: पंजाब के अमृतसर में जलाई जा रही है पराली, खेतों से उठ रहा दमघोंटू धुआं  01.10.2023

Punjab parali news: पंजाब में पराली जलाने का सिलसिला अभी से शुरू हो गया है. अमृतसर के खिलचियां गांव में एक खेत में उठ रहा धुआं ये संकेत देने लगा है कि आगे दमघोंटू धुआं पंजाब से दिल्ली तक जानलेवा साबित होगा. अब तक पराली जलाने की सैकड़ों तस्वीरें सिर्फ अमृतसर से आ चुकी हैं. राज्य के कई जिले अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, बठिंडा में अभी से हवा की एक्यूआई खतरनाक कैटेगरी में पहुंच गया है. यही स्थिति रही तो...

Ouça o podcast India News - हिन्दी no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos