Editorji Podcast

India News - हिन्दी

News HI ↓ 98 episodes

India video News in Hindi on Editorji, Breaking National News, राष्ट्रीय समाचार वीडियो, देश की ताजा ख़बरें. Get latest news videos on National Top Stories, State, City and Politics in Hindi at www.editorji.com.

Author

Editorji Podcast

Category

News

Podcast website

sochcast.com

Latest episode

Oct 3, 2023

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Chhattisgarh Election: कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में दिखता है विकास, कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी 03.10.2023

PM Modi in Chhattisgarh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर (Jagdalpur) में भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) सरकार पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास सिर्फ पोस्‍टरों और बैनरों में दिखता है. इसके अलावा यह कांग्रेस नेताओं की तिजोरी में दिखता है. मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने केवल झूठ और भ्रष्टाचार दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि ''कांग्रेस ने पिछले पांच सालो...

Maharashtra News: नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में अबतक 31 मरीजों की मौत, 16 बच्चों की भी गई जान 03.10.2023

Nanded News: महाराष्ट्र के नांदेड़ (Nanded) के सरकारी अस्पताल में 48 घंटे में 31 मरीजों की मौत के बाद हड़कंप मच गया. अस्पताल के डीन ने दवाओं और मेडिकल स्टाफ की कमी को इसके पीछे की वजह बताया है. मरने वालों में 16 नवजात भी शामिल हैं. मृतकों की संख्या अभी और भी बढ़ने की आशंका है. मामला नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल का है. गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज नांदेड़ के डॉ. श्यामराव वाकोडे ने बताया कि "प...

UP Politics: पश्चिमी यूपी के बाद अब उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांटने की मांग, राजभर का बड़ा बयान 03.10.2023

UP Politics: आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में बंटवारे की राजनीति तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्‍य बनाने की मांग का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि मेरठ को इस नए प्रदेश की राजधानी बनाया जाना चाहिए. इसके बाद एक कदम आगे बढ़ते हुए अब सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) ने यूपी को चार हिस्सों में बांटने की डिमांड कर...

MP Election 2023: बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने विपक्षी गठबंधन को बताया सांप और नेवले का साथ 03.10.2023

MP Election 2023: भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) ने विपक्षी गठबंधन को 'सांप और नेवले का साथ' बताया है. सूर्या मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंच थे. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन के लोग खुलेआम सनातन संस्कृति और सनातन धर्म के खिलाफ बोल रहे हैं. तेजस्वी सूर्या ने पत्रकारों से कहा कि "गठबंधन सांप और नेवले...

Gujarat: सूरत की बॉम्बे मार्केट में लगी भीषण आग, चारों ओर आग की लपटें और धुएं का गुबार... देखें वीडियो 03.10.2023

गुजरात के सूरत की बॉम्बे मार्केट में भीषण आग लगने का समाचार है. मौके पर दमकल की 10-12 गाड़ियां मौजूद हैं. ये आग बॉम्बे मार्केट में एक शोरूम में लगी और देखते ही देखते इसने भीषण रूप ले लिया. चारों तरफ आग की लपटें और धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. गनीमत ये रही कि इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई. फिलहाल स्थिति को काबू में बताया जा रहा है. हालांकि, आग लगने के कारणों की जांच जारी है. ये भी देखें: बर्थड...

भारत के बाहर डॉ. बी आर अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण कहां होगा? Statue Of Equality है नाम 03.10.2023

Statue of Equality: भारत के बाहर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर (BR Ambedkar) की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण 14 अक्टूबर को अमेरिका के मैरीलैंड में किया जाएगा. 19 फुट की प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ इक्वेलिटी' नाम दिया गया है. इसे प्रसिद्ध कलाकार राम सुतार ने बनाया है. राम सुतार को गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के निर्माण के लिए भी जाना जाता है. भारतीय संविधान...

Kerala : कैथोलिक पादरी भाजपा में शामिल, चर्च ने सभी पदों से हटाया 03.10.2023

Kerala : केरल के एक चर्च के पादरी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को ज्वॉइन किया है. दरअसल, इडुक्की में सिरो-मालाबार चर्च के कैथोलिक (Catholic) पादरी फादर कुरियाकोस मट्टम ने भाजपा की सदस्यता ली तो उन्हें कुछ ही घंटों बाद चर्च से निकाल दिया गया. चर्च ने इसे नियमों के खिलाफ बताया है. वहीं कुरियाकोस का कहना है कि भाजपा में नहीं शामिल होने के लिए उनके पास कोई ठोस वजह नहीं है. हालांकि अभी यह बात साफ नहीं ह...

J&K Encounter: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 3 जवान घायल, कई आतंकी भी रडार पर 03.10.2023

J&K Encounter: जम्मू कश्मीर के राजौरी के कालाकोट के जंगल में सोमवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान जंगल में छिपे आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ में 9 पैरा कमांडो यूनिट के तीन जवानों को चोटें आई हैं. घायल जवानों को आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि सभी जवान खतरे से बाहर हैं. बता दें कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच करीब 9 घं...

India-Canada Row : खालिस्तानी मुद्दे पर भारत की सख्ती, कनाडा से 41 राजनयिकों को वापस बुलाने को कहा 03.10.2023

India-Canada Row : खालिस्तानी मुद्दे पर भारत और कनाडा के बीच विवाद गहराता जा रहा है. भारत ने कनाडाई अधिकारियों से कहा है कि वे 10 अक्टूबर तक अपने 41 राजनयिकों को वापस बुला लें, नहीं तो उनकी राजनयिक छूट वापस ले ली जाएगी. हालांकि भारत सरकार ने इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. बता दें कि भारत में अभी कनाडा के 62 राजनयिक काम कर रहे हैं. भारत और कनाडा के आपसी रिश्ते जून 2023 से ही...

UP Weather : यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; जौनपुर में सड़कें लबालब, 8वीं तक के स्कूल बंद 03.10.2023

UP Weather : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बदलते मानसून के बीच मौसम का मिजाज भी बदल रहा है. पूर्वांचल (Purwanchal) के कई हिस्सों में सोमवार रात से ही तेज बारिश हो रही है. इसका असर जन-जीवन पर भी पड़ा है. जौनपुर में भारी बारिश के चलते सड़कें जलमग्न हो गईं. कई इलाकों में पानी भर गया है. ऐसे में जिलाधिकारी ने 1 से 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. इसके अलावा कानपुर और वाराणसी...

Shimla-Kalka Track : शिमला-कालका रेल लाइन पर फिर से दौड़ी ट्रेनें, पुल टूटने से तीन महीने से बंद थी सेवा 03.10.2023

Shimla-Kalka Track: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में घूमने के लिए आने वाले पर्यटकों और अन्य यात्रियों के लिए खुशखबरी है. शिमला-कालका रेलवे हैरिटेज ट्रैक पर ट्रेन की आवाजाही शुरू कर दी गई है. रविवार को रेलवे ने इंजन का सफल ट्रायल किया. सोमवार को शिमला से खाली ट्रेन कालका गई और यात्रियों को लेकर लौटी. मंगलवार यानी 3 अक्टूबर से ट्रेन की नियमित आवाजाही शुरू कर दी गई है. बता दें कि भारी बारि...

MLA Polishes Shoes: जब लोगों के जूते पॉलिश करने लगे विधायक जी, देखें Video 03.10.2023

राजस्थान में चुनावी सीजन है और नेताओं के लोगों के बीच पहुंचने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में राजस्थान के दौसा से निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला भी लोगों के बीच पहुंचे लेकिन उनका लोगों के जूते पॉलिश करना सुर्खियां बन गया. निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला सड़क पर एक मोची की दुकान पर बैठ गए और लोगों के जूते पॉलिश करने लगे. इस दौरान लोग बारी-बारी से विधायक के पास आए और अपने जूते उतारकर देने लगे......

Maharashtra: ये भाजपा सरकार है, यहां गरीबों की जान की कीमत नहीं..., 24 लोगों की मौत पर बोले राहुल गांधी 03.10.2023

Maharashtra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा ने महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में 24 लोगों की मौत का जिम्मेदार भाजपा सरकार को ठहराया है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, भाजपा सरकार (BJP Goverment) हजारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, लेकिन बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं. भाजपा की नजर में गरीबों की जिंदगी की कोई कीमत नह...

UP News: बर्थडे का जश्न मनाने घर पहुंचा बड़ा भाई तो देखी 5 लाशें, जमीनी विवाद में हत्या 03.10.2023

उत्तर प्रदेश के देवरिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई. इसी परिवार के बड़े बेटे देवेश की जान सिर्फ इसलिए बच गई क्योंकि वो भागवत कथा कहने के लिए घर से बाहर था. बताया गया कि बड़ा बेटा रविवार शाम से ही बलिया में भागवत कथा कहने के लिए निकल चुका था. बड़े बेटे देवेश ने बताया कि उसके छोटे भाई का दो अक्टूबर को जन्मदिन था और उसे वो सरप्...

Arunachal Pradesh: CM पेमा खांडू ने सेना के जवानों के साथ गाया गाना, एक्टर रणदीप हुड्डा ने किया डांस 03.10.2023

अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और अभिनेता रणदीप हुडा ने भारतीय सेना के जवानों संग गांधी जयंती मनाई. अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने जवानों के लिए गाना गाया. गानों पर जवानों और एक्टर रणदीप हुड्डा ने डांस किया. जवानों के डांस मूव्स देखते ही बनते थे. स्टेज पर कई जवान भी इस दौरान गाने गाते दिखे. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रोग्राम के बाद कहा कि, महात्मा गांधी...

Baat Aapke Kaam Ki : सिर्फ एक बार निवेश करें, फिर जीवन भर मनचाही पेंशन पाएं 03.10.2023

LIC Akshya Scheme : अगर आप अपनी रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. आप एलआईसी (LIC) की जीवन अक्षय पॉलिसी (Jeevan Akshay Policy) में निवेश शुरू कर सकते हैं. क्योंकि ये पॅालिसी आपको बुढ़ापे में पैसों की चिंता से बिल्कुल मुक्ति दिला देगी. स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिल रहे हैं. आज 'बात आपके काम की' में हम आपको बताएंगे कि कैसे अक्षय स्कीम के तहत आप 16...

Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन के खिलाफ साजिश, ट्रैक पर बिछाए गए थे पत्थर और लोहे की छड़, देखें Video 03.10.2023

Vande Bharat: राजस्थान में अजमेर के पास उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 2 अक्टूबर को हादसे का शिकार होते होते बच गई. दरअसल पटरी पर काफी दूर तक पत्थर और लोहे की छड़ बिछा दी गई थी जिससे होकर अगर ट्रेन गुजरती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन लोको पायलट की मुस्तैदी से ये हादसा टल गया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये घटना 2 अक्टूबर को सुबह 9.55 बजे की है . रेलवे पुलिस मामले...

Maharashtra: नांदेड के सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मरीजों की सांप काटने से मौत, आधे थे नवजात  03.10.2023

Maharashtra: महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिल दहला देनेवाला मामला सामने आया है. नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल के डीन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 12 नवजात बच्चों सहित 24 मरीजों की मौत हुई है. इनमें से ज्यादातर मौतें सांप काटने से हुई है. जानकारी के मुताबिक 2 अक्टूबर को शंकरराव चव्हाण सरकारी अस्पताल के डीन ने स्टाफ और दवा की कमी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मरीजों की मौत अलग अलग बीमारियों और सांप के...

Rahul Gandhi In Amritsar: हरमंदिर साहिब गुरूद्वारे पहुंचे राहुल गांधी, लोगों को पिलाया पानी 03.10.2023

एक फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर के हरमंदिर साहिब में गुरूद्वारे में दिखाई दिए, राहुल गांधी वहां श्रद्धालुओं के बीच जल सेवा करते नज़र आए. कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) का दौरा किया. स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना के बाद उन्होंने 'कार सेवा' में भी हिस्सा लिया. वे पार्टी के अन्य सदस्यों और गुरुद्वारा के स्वयंसेवको...

Earthquake: पूर्वोत्तर में भूकंप के झटके महसूस किये गए, तीव्रता 5.2 रही 02.10.2023

देश पूर्वोत्तर राज्य असम और मेघालय समेत अन्य 4 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी सोमवार को धरती हिली. मेघालय में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई.नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक मेघालय में शाम 6.15 बजे भूकंप के भूकंप के झटके लगे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई. इसके अलावा नॉर्थ बंगाल के कुछ हिस्सों में भ...

Bihar Caste Survey: बिहार में जातीय जनगणना आया सामने, जानिए कितनी हैं यादव, ब्राह्मण और दूसरी जातियां ? 02.10.2023

Bihar Caste Survey: बिहार में जाति आधारित जनगणना का आंकड़ा सामने आ गया है इसमें सबसे ज्यादा जनसंख्या यादव जाति की है जो 14.26 फीसदी है जबकि रविदास 5.2 फीसदी, कोइरी 4.2 फीसदी, ब्राह्मण 3.65 फीसदी, राजपूत 3.45 फीसदी, मुसहर-3.08%, भूमिहार-2.86%, कुर्मी- 2.8%. मल्लाह- 2.6%बनिया- 2.31%, कायस्थ- 0.60% है जातीय जनगणना के उजागर होने के बाद राजनीतिक पार्टियों की प्रतिक्रिया भी आने लगी है. बिहार में नेता प्...

TMC Protest: दिल्ली में टीएमसी का प्रदर्शन, अभिषेक बनर्जी ने दी केन्द्र को ये चुनौती 02.10.2023

TMC Protest: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में केन्द्र की एनडीए सरकार को खुली चुनौती दी है. उन्होने राज्य के लिए मनरेगा और दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को धन मुहैया कराने की मांग करते हुए बीजेपी को चुनौती दी. उन्होने कहा कि "आज हम दिल्ली से गांधी जयंती के दिन भाजपा को चुनौती देते हैं कि आगामी दिनों में जोरदार लड़ाई के लिए तैयार रहिएगा....

Bihar Caste Census: बिहार सरकार ने जारी की जातिगत गणना की रिपोर्ट, क्या बोले नेता? 02.10.2023

बिहार सरकार ने जातिगत गणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं. राज्‍य में अत्‍यंत पिछड़ा वर्ग की आबादी सबसे ज्‍यादा है. वहीं, पिछड़ा वर्ग कुल आबादी का 27.1 प्रतिशत है. बिहार जाति आधारित सर्वे में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा बताई गई है. बिहार सरकार की इस रिपोर्ट को जल्‍द जारी करने को लेकर काफी दबाव बनाया जा रहा था. अब आखिरकार सोमवार को मुख्य सचिव समेत अन्य अधिकारियों ने ये रिपोर्ट जारी कर दी है. ये भी पढ़ें...

Delhi News: ISIS पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा! 3 लाख का इनामी आतंकी शाहनवाज गिरफ्तार 02.10.2023

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने NIA की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल आतंकवादी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी. आपको बता दें कि शाहनवाज के आतंकवादी संगठन आईएसआईएस के साथ कथित संबंध हैं. जिसकी वजह से उस पर तीन लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. शाहनवाज पुणे पुलिस की हिरासत से भाग गया था और दिल्ली में रह रहा था. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने शाहनवाज को ग...

PM Modi in Rajasthan: PM मोदी का वार, बोले- अपराध में राजस्थान टॉप पर, कांग्रेस ने जमकर लूटा 02.10.2023

राजस्थान के चितौड़गढ़ में PM मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि, "अपराध में राजस्थान टॉप पर है और दंगे-पत्थरबाजी से राज्य के लोग परेशान हैं". गहलोत सरकार पर पीएम मोदी ने हमला बोलते हुए कहा कि, "कांग्रेस ने राजस्थान को लूटने में कोई कमी नहीं छोड़ी और महिलाओं, दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार किया गया है". पीएम मोदी ने जनता से पूछा कि, "क्या कांग्रेस को इसी द...

Listen to the India News - हिन्दी podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.