Editorji Podcast

India News - हिन्दी

News HI ↓ 98 episódios

India video News in Hindi on Editorji, Breaking National News, राष्ट्रीय समाचार वीडियो, देश की ताजा ख़बरें. Get latest news videos on National Top Stories, State, City and Politics in Hindi at www.editorji.com.

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: sochcast.com

Autor

Editorji Podcast

Categoria

News

Site do podcast

sochcast.com

Último episódio

3 de out de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

New York City Flood: शहर में बाढ़ से तबाही, गाड़ियां डूब गईं तो घरों तक पहुंचा पानी, शहर में लगा आपातकाल 30.09.2023

New York City Flood: दुनिया के सबसे अमीर शहर न्यू यॉर्क (New York) में शुक्रवार को तेज बारिश के बाद बाढ़ (Flood) आ गई. शहर के ज्यादातर हिस्सों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया. यही नहीं, सड़कों और हाईवे पर भी पानी भर गया. कई गाड़ियां बाढ़ के पानी में डूबती नजर आईं. कुछ लोग तो घंटों तक अपनी गाड़ियां में ही फंसे रहे. बताया जा रहा है कि शहर के कुछ इलाकों में 5 इंच (13 सेंटीमीटर) से ज्यादा बारिश हु...

Ujjain Rape Case: सुबह 3 से 5 बजे के बीच की गई थी बच्ची के साथ दरिंदगी, मदद न करने वालों पर होगी कार्रवाई 30.09.2023

Ujjain Rape Case: MP के उज्जैन में हैवानियत का शिकार हुई 12 साल की मासूम की मदद न करने वालों पर अब पुलिस कार्रवाई करने जा रही है. अब इस मामले में मदद मांगने वाली लड़की को दुत्कारने वाले लोगों के खिलाफ बाल यौन शोषण विरोधी कानूनों (anti-child sexual abuse laws) के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि 'किसी अपराध की रिपोर्ट न करना या केस दर्ज करने में नाकाम रहने पर उस व्...

Weather Update 30 Sept 2023: मौसम ने लिया यू टर्न तो टूटा 14 सालों का रिकॉर्ड, दिल्ली में बढ़ने लगी ठंड 30.09.2023

Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi NCR Weather Update) और उसके आसपास के इलाकों में मौसम ने यू टर्न ले लिया है. सुबह और शाम बढ़ती ठंड के बीच मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों को गर्म कपड़े पहनने की नौबत आ रही है. वहीं घरों में सुबह के वक्त एसी और पंखों की स्पीड कम करनी पड़ रही है. हालांकि दोपहर के वक्त गर्मी अभी भी बरकरार है. वहीं दिल्ली में ठंड (Cold Waves) के मामले में सितंबर महीने का पिछले...

Baat Aapke Kaam Ki: आसान स्टेप फॉलो कर बनवाएं Voter ID Card, घर बैठे करें अप्लाई, ये है पूरा प्रॉसेस 30.09.2023

Baat Aapke Kaam Ki: देश में चुनावी दौर चल रहा है. तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव और फिर चार महीने बाद लोकसभा के भी चुनाव आएंगे. इसमें सबसे बड़ा अधिकार मतदाता का होता है, लेकिन देश के युवा वोटर आईडी (Voter ID) बनवाने में सबसे पीछे हैं. मतदान यानी वोटिंग (Voting) का अधिकार. भारतीय संविधान कहता है कि 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के हर व्यक्ति को अपने इस अधिकार और कर्त्तव्य का निर्वहन करना चाहिए. अगर आपके पा...

Chennai rain: चेन्नई में तेज बारिश, गिरी पेट्रोल पंप की छत, एक की मौत  30.09.2023

Chennai rain: चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई है. भारी बारिश के दौरान चेन्नई के सैदापेट में एक पेट्रोल पंप की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं. मृतक का नाम कंधसामी है जो पेट्रोल पंप का ही कर्मचारी था. चेन्नई पुलिस के मुताबिक दुर्घटना की जांच की जा रही है.

UP News: कानपुर में बीच सड़क पर धूं-धूंकर जलने लगी कार- देखिए video 30.09.2023

UP News: कानपुर में भीडभाड़ वाली सड़क पर अचानक एक कार में आग लग गई. आग कार के आगे वाले हिस्से में पहले लगी. इसके बाद देखते ही देखते पूरी कार जल गई. इस दौरान आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया गया. आग बुझाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. सड़क के दोनों रास्तों पर गाड़ियों की आवाजाही को सामान्य बनाने की कोशिश की जा रही है. आग की वजह से यहां भारी भीड़ जमा...

India Canada Row: कनाडा विवाद के बीच एस जयशंकर ने भारत के राजनयिक को  बताया असुरक्षित 30.09.2023

India Canada Row: भारत और कनाडा विवाद (Canada Row) पर विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "हम आज यह मानते हैं कि जब सबसे अधिक आबादी वाला देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में नहीं है, जब पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वहां नहीं है, जब 50 से अधिक देशों का महाद्वीप वहां नहीं है. संयुक्त राष्ट्र में जाहिर तौर पर विश्वसनीयता की कमी...

Maneka Gandhi News: BJP सांसद मेनका गांधी को ISKCON ने भेजा 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस 30.09.2023

Maneka Gandhi News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुलतानपुर से बीजेपी (BJP) सांसद मेनका गांधी (Maneka Gandhi) की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ISKCON ने बीजेपी नेत्री को 100 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है. मेनका ने ISKCON पर अपनी गायें कसाइयों को बेचने का आरोप लगाया था. अब संस्था ने उनके सारे आरोपों को झूठा और निराधार बताया है. बता दें कि हाल ही में मेनका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल ह...

Karnataka Bandh: कावेरी जल विवाद पर कैसा रहा कर्नाटक बंद? 30.09.2023

कावेरी जल विवाद के मुद्दे पर शुक्रवार को कर्नाटक बंद का आह्नान किया गया था. राज्य में बंद का व्यापक असर भी देखने को मिला. इस बंद के चलते शुक्रवार को कर्नाटक की राजधानी सहित अन्‍य इलाकों में सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बंद के कारण कैम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर पर कुल 44 उड़ानें रद्द कर दी गईं. वहीं राज्य परिवहन निगमों ने भी खास तौर पर मांड्या, मैसुरु, चामराजनगर आदि कावेरी बेसिन जिलों में अपनी क...

Age Of Consent: POCSO कानून के तहत सहमति की उम्र 18 से 16 साल न करें, लॉ कमीशन की सिफारिश 30.09.2023

Law Commission on Age Of Consent: लॉ कमीशन ने सहमति से संबंध बनाने की उम्र को लेकर अपना सुझाव कानून मंत्रालय को भेज दिया है. कमीशन ने पॉक्सो (POCSO) कानून के तहत सहमति की उम्र 18 साल से 16 साल न करने की सिफारिश सौंपी है. विधि आयोग का कहना है कि इसे जजों के विवेक पर छोड़ दिया जाना चाहिए. हालांकि सहमति के मामलों में लॉ कमीशन ने पॉक्सो कानून में कुछ संशोधन की जरूरत को बताया है. आयोग का मानना है कि सं...

Delhi Theft Case: राजधानी दिल्ली में कैसे चोरों ने की 25 करोड़ की लूट, देखें वीडियो... 29.09.2023

Bhogal Jewellery Shop Theft Case: दिल्ली के भोगल में 25 करोड़ की चोरी के मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि कैसे चोरों ने इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान चोर चौथी मंजिल का ताला तोड़कर दुकान में घुसे फिर फिर स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार काटी और शोरूम में घुस कर चोरी की पूरी घटना को अंजाम दिया. बता दें कि दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोप...

Ramesh Bidhuri Remark: दुनिया देख रही है, आप इस बार भी ख़ामोश हैं, दानिश अली ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी 29.09.2023

Ramesh Bidhuri Remark: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के सांसद कुंवर दानिश अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को चिट्ठी लिखी है. अपने पत्र में उन्होंने पीएम मोदी से बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी पर कार्रवाई की मांग की है. बता दें कि लोकसभा में चर्चा के दौरान बिधूड़ी ने दानिश अली को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. लोकसभा कमेटी अब इस मामले की जांच कर रही है. दानिश अली ने प्रधानमंत्री को लिखा गया...

2029 तक लोकसभा, विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे! - रिपोर्ट 29.09.2023

law commission: विधि आयोग कार्यकाल को बढ़ाकर या घटाकर सभी विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने के फॉर्मूले पर काम कर रहा है ताकि सभी राज्यों के चुनाव 2029 के लोकसभा चुनावों के साथ कराए जा सकें. शुक्रवार को विधि आयोग से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी दी है. चूंकि सरकार ने पहले ही लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के लिए एक साथ चुनाव कराने के लिए एक उच्च-स्तरीय पैनल का गठन किया है, इसलिए विधि आयो...

Arvind Kejriwal: नीतीश कुमार को INDIA का पीएम चेहरा बनाने पर क्या बोले केजरीवाल?, देखिए  29.09.2023

Arvind Kejriwal: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish kumar) को पीएम चेहरा बनाने के मुद्दे पर छिड़ी बहस पर दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि "हमारा स्टेंड साफ है और हम देश के 140 करोड़ लोगों को ये फील कराना चाहते हैं कि वो प्रधानमंत्री हैं". उनका कहना है कि "हमें किसी एक व्यक्ति को सशक्त नहीं बनाना है". उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के लिए पूरी तरह प...

POK अपने आप भारत में मिलेगा केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह का बयान 29.09.2023

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान ऑक्युपाइड कश्मीर (PoK) को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कुछ समय बाद अपने आप ही पीओके भारत में आकर मिल जाएगा. वीके सिंह ने शुक्रवार को न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि "जिस तरह से पाकिस्तान में चीजें चल रही हैं, जिस तरह से पाकिस्तान में विभिन्न ताकतें अपने ही लोगों के खिलाफ खड़ी हो गई हैं... बहुत बड़ा मंथन हो रहा है... मुझे इस बात का अहसास है कि य...

Women Reservation: महिला आरक्षण बिल पर राष्ट्रपति मुर्मू की लगी मुहर, दोनों सदनों में हो चुका है पास 29.09.2023

Women Reservation: 29 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे दी. इसके साथ ही महिला आरक्षण बिल अब कानून बन गया. यह बिल संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है आपको बता दे कि यह विधेयक 20 सितंबर को लोकसभा और 21 सितंबर को राज्यसभा में पारित हुआ था. किसी भी विधेयक के संसद से दोनों सदनों से पारित होने के बाद उसे राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा...

UP: मैनपुरी के एक अस्पताल ने लड़की को मौत के बाद बाहर फेंका, परिजन बोले- गलत इलाज से हुई मौत 29.09.2023

UP: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक 17 साल की लड़की की अस्पताल के ठीक बाहर मौत हो गई, कथित तौर पर दो दिनों तक इलाज करने के बाद कर्मचारियों ने उसे वहां से हटा दिया. एक परेशान करने वाले वीडियो में दिख रहा है कि बेजान लड़की मोटरसाइकिल की सीट पर गिर पड़ी है और उसके साथ मौजूद एक महिला रोने लगी. जाहिर तौर पर महिला को ये पता चल चुका था कि लड़की अब मर चुकी है. गुरुवार को मैनपुरी के घिरोर कस्बे में हुई घटना...

Azadpur Mandi: दिल्ली के आजादपुर मंडी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां पहुंची 29.09.2023

एशिया की सबसे बड़ी सब्जी और फलों की मंडी में शुमार दिल्ली के आजादपुर मंडी में भीषण आगलग गई है. दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और आग बुझाने का काम जारी है. ये आग शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट पर लगी. इस बीच बताया जा रहा है कि टमाटर रखने के लिए बनाए गए शेड में पहले आग लगी. आग क्यों लगी इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है.

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या में दीपोत्सव पर 21 लाख दीए जलाने की योजना, यूपी के पर्यटन मंत्री ने किया ऐलान 29.09.2023

Ayodhya Deepotsav: उत्तर प्रदेश की राम नगरी (Ram Mandir) अयोध्या में इस साल दीपोत्सव और भी ज्यादा भव्य होगा. योगी सरकार ने इस दिवाली अयोध्या में 21 लाख दीए जलाने की योजना बनाई है. यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस साल वो अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं. बीते साल अयोध्या में करीब 17 लाख दीए जलाए गए थे. बता दें कि अयोध्या में इस साल दिवाली बेहद खास होने वाली है. जनवरी में भव्य राम मंदि...

Malegaon Bomb Blast: मालेगांव बम धमाके को 15 साल पूरे, जानें- क्यों लंबित है मामला? 29.09.2023

Malegaon Bomb Blast: साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके (Malegaon Bomb Blast) को आज यानी 29 सिंतबर को 15 साल पूरे हो चुके हैं. इस बीच अब तक एनआईए की सेशन कोर्ट (NIA Session Court) में मामला लंबित है. इतने साल बीतने के बावजूद अभी तक सीआरपीसी 313 के तहत इस मामले में आरोपियों के बयान तक दर्ज नहीं हुए हैं. इनमें 3 आरोपी को बरी किया जा चुका है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं. सेशन कोर्ट के बाहर प्रदर्शन किया उध...

Kotkapura Goli Kand: कोटकपुरा गोलीकांड में पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल को बड़ी राहत, जानिए क्या था मामला 29.09.2023

कोटकपूरा पुलिस गोलीकांड मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर बादल समेत 6 आरोपियों को अग्रिम जमानत दी है. इस मामले में अग्रिम जमानत पाने वाले लोगों में पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी और सस्पेंडेड IG परमराज सिंह उमरानंगल भी शामिल हैं. अदालत ने इस मामले में जांच पूरी होने का हवाला देते हुए सभी याचिकाकर्ताओं को ये लाभ मुहैया कराया. साथ ही हाईकोर्ट ने हिदायत दी कि सभी याचि...

Punjab Viral Video: पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर लड़की ने बनाई रील, वायरल हो रहा वीडियो 29.09.2023

Punjab Viral Video: पुलिस की गाड़ी देखकर लोग अक्सर किनारे हो जाते हैं. रात के समय सायरन सुनते हैं तो रास्ता बदल लेते हैं. लेकिन पंजाब (Punjab) के जालंधर (Jalandhar) में एक लड़की ने हदें पार कर दी. पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर लड़की ने रील बनाई. इस दौरान पुलिस अधिकारी भी सामने खड़े होकर सारा तमाशा देखते रहे. पंजाबी गाने पर डांस का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दिखता है कि बीच...

Agra: गणेश विसर्जन के दौरान आगरा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में डूबे छह लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 29.09.2023

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार को गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. दरअसल, यहां गणेश विसर्जन के दौरान छह लोग यमुना नदी में डूब गए. हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तीन युवकों को तो सही सलामत निकाल लिया. वहीं, तीन लोग अभी भी लापता हैं. लापता लोगों की तलाश के लिए यमुना नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. तीनों युवकों की तलाश में गोताखोर लगातार जुटे हुए हैं. उधर हादसे की सूचना पर...

Ouça o podcast India News - हिन्दी no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos