Radio Sabrang

Radio Sabrang

Society HI ↓ 117 episodes

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from administration, lifestyle mantra, kitchen corner to knowing about problem of your area and guest of the week.

Author

Radio Sabrang

Category

Society

Podcast website

radiosabrang.in

Latest episode

Sep 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Tips for board exams: How to solve papers in time? 06.04.2022

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मतलब है स्टूडेंट्स के सामने तरह-तरह की चुनौतियाँ। कई बार सब कुछ जानते हुए भी स्टूडेंट्स अच्छा स्कोर नहीं कर पाते। जानने पर पता चलता है कि वे पूरा पेपर ही सॉल्व नहीं कर पाए।  ऐसा क्यों हो जाता है और इसके लिए क्या स्ट्रैटेजी अपनाई जाए। इसी पर बात की रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने एमिटी स्कूल वसुंधरा सेक्टर-1 की प्रिंसिपल डॉक्टर भावना कुलश्रेष्ठ से-

How to deal with stress of board exams? 05.04.2022

10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्ज़ाम्स का मतलब है स्टूडेंट्स को होने वाला स्ट्रेस। इस स्ट्रेस का सामना कैसे करें और कैसे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर उसका असर नहीं होने दें, ये बच्चों ही नहीं उनके माता-पिता की भी चुनौती होती है। इसी को ध्यान में रखकर रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने बात की एमिटी स्कूल वसुंधरा-सेक्टर 1 की प्रिंसिपल डॉक्टर भावना कुलश्रेष्ठ से-

Last minute preparations for board exams 04.04.2022

10वीं और 12वीं के बोर्ड एग्ज़ाम्स के लिए बच्चे काफ़ी मेहनत करते हैं। मगर फिर भी अंतिम समय तक लगता है कि और कितना पढ़ा जा सकता है। ऐसे में अंतिम समय में बच्चों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों पर कैसे ध्यान दें। इसी पर रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने बात की एमिटी स्कूल वसुंधरा-सेक्टर 1 की प्रिंसिपल डॉक्टर भावना कुलश्रेष्ठ से-

International Women's Day: Meet Miss Wheelchair India Priya Bhargav 08.03.2022

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एक मौका है जबकि महिलाओं के योगदान को याद किया जाए।  इस बार का थीम है 'ब्रेक दि बायस' यानी लोगों का पूर्वाग्रह तोड़ा जा सके। इसी तरह के पूर्वाग्रह को तोड़ने का काम किया है मिस व्हीलचेयर इंडिया प्रिया भार्गव ने। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने बात की प्रिया भार्गव से। सुनिए ये ख़ास बातचीत रमणी श्याम के साथ-

Granddaughter Yukti helps Dadi start business at 78 17.01.2022

अपनी दादी की बुनाई-कढ़ाई को एक बिज़नेस का रूप दिया है युक्ति बजाज ने। दादी शीला बजाज के हुनर को इंस्टाग्राम के ज़रिए एक बिज़नेस बनाया युक्ति ने और आज दोनों बेहद ख़ुश हैं इस कोशिश से। रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने दादी-पोती से बात की।

15-18 साल वालों के वैक्सीनेशन की कैसी है तैयारी? 02.01.2022

रेडियो सबरंग के सुनने वालों को नए साल की शुभकामनाएँ। उम्मीद है ये नया साल सभी के लिए सेहत और ख़ुशियों से भरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद 3 जनवरी से 15 से 18 साल वालों का वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। इस वैक्सीनेशन को लेकर सेंटरों पर क्या है तैयारी, सुनिए रेडियो सबरंग की इस ख़ास रिपोर्ट में।

Weekly Show: Episode 16 25.12.2021

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पोती ने बनाया सबसे कम उम्र की ऑथर होने का रिकॉर्ड। 25 दिसंबर को स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौक़े पर रेडियो सबरंग से ख़ास बातचीत में उन्हें याद किया पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने। और सोशल वर्क के लिए रेमॉन मैगसेसे अवॉर्ड से सम्मानित गूँज संस्था के अंशु गुप्ता ने बताया कैसे उनका रुख़ हुआ इस ओर। सुनिए रेडियो सबरंग का ये वीकली एपिसोड स्वाति चौहान के साथ।...

When I invited Atal ji and Jayalalithaa for dinner: Vijay Goel 25.12.2021

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के 25 दिसंबर को जन्मदिन के मौक़े पर रेडियो सबरंग ने बात की अटल जी की मंत्रिपरिषद में मंत्री रहे श्री विजय गोयल से। विजय जी ने अटल जी के साथ बिताए समय को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्हें खाने के साथ ही खिलाने का शौक़ भी था। क्या हुआ था जब एक बार विजय जी ने अटल जी और जयललिता जी को साथ खाने पर बुलाया, सुनिए-

Bachhendri Pal: The first Indian woman to conquer Mount Everest 23.12.2021

दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला थीं बछेन्द्री पाल । आख़िर कैसा था उस समय एक महिला का पहाड़ पर चढ़ना और कैसे वो एक बार बर्फ़ के नीचे दब भी गईं थीं। सुनिए स्वाति चौहान से उनकी दिलचस्प बातचीत।

PotHoleRaja: Fix pothole problems yourself 22.12.2021

सड़कों पर गड्ढों से परेशान होकर उन्हें रिपोर्ट करने से शुरू हुई मुहिम अब उन्हें भरने तक पहुँच चुकी है। सुनिए कैसे पॉटहोल राजा नाम से ये इनिशिएटिव सड़कों के पॉटहोल्स को भर रहा है। पॉटहोल राजा के कोफ़ाउंडर सौरभ से रेडियो सबरंग की लोपामुद्रा दुबे की बातचीत-

Weekly Show: Episode 15 17.12.2021

सड़कों पर गड्ढे भरने की एक अनूठी कोशिश पॉटहोल राजा । लोगों को साफ़-सफ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए इंदिरापुरम में निकली स्वच्छता रैली । इस हफ़्ते मिलिए माउंट एवरेस्ट फ़तह करने वाली भारत की पहली महिला बछेंद्री पाल से। सुनिए रेडियो सबरंग का ये वीकली एपिसोड स्वाति चौहान के साथ।

Weekly Show: Episode 14 10.12.2021

16 दिसंबर 1971, सुबह 10 बजकर 15 मिनट का वक़्त। 21 साल के सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के टैंक ने दुश्मन के चार टैंक तबाह कर दिए थे। अरुण अपना रेडियो ऑफ़ कर चुके थे क्योंकि वो वापस लौटने का अपने कमांडर का ऑर्डर लेना नहीं चाहते थे। मगर इससे पहले कि वो पाँचवें टैंक को तबाह कर पाते, उस टैंक से निकले गोले ने अरुण के टैंक को निशाना बना दिया और सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल शहीद हो गए। उ...

Everything mom made: How a homemaker started a grooming brand on Instagram 10.12.2021

कई बार हममें से कुछ महिलाएँ अपना कुछ काम शुरू करने का सपना मन में ही दबाए रह जाती हैं और उस पर काम नहीं कर पातीं। मगर कई बार ऐसा भी होता है कि हम ही में से कोई आगे बढ़कर एक नया रास्ता निकालता है और दूसरों को भी रास्ता दिखा जाती हैं। ऐसी ही एक महिला हैं जयपुर की रहने वाली ऋतु भंसाली जिन्होंने अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर इंस्टाग्राम पर शुरू किया बिज़नेस. 20 हज़ार रुपयों में शुरू हुआ वो बिज़नेस...

Dinesh Mohan: One of India's top models at the age of 62 08.12.2021

दिनेश मोहन 62 साल के हैं मगर इस उम्र में भी सबसे सॉट आफ़्टर मॉडल्स में से एक हैं और एक समय वो ख़ुद डिप्रेशन का शिकार रह चुके हैं। दिनेश मोहन आज मॉडलिंग की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने उनसे संपर्क किया और जाना कि इस उम्र में मॉडलिंग की राह उन्होंने कैसे तय की और आजकल क्या कर रहे हैं वो?

Weekly Show: Episode 13 03.12.2021

वर्ल्ड डिसएबिलिटी डे के मौक़े पर रेडियो सबरंग की टीम पहुँची एक ऐसे सेंटर जहाँ ख़ास देखभाल होती है ऑटिज़्म से प्रभावित बच्चों की। बोलने की क्षमता खो चुके लोगों के लिए जोधपुर के आईआईटी और एम्स के इनोवेटर्स ने बनाई ख़ास डिवाइस । दुनिया की बढ़ती भाग-दौड़ के बीच भी कई लोग हो रहे हैं डिप्रेशन का शिकार, सुनिएगा साइकॉलॉजिस्ट के उपाय। और आज मिलिए 62 साल की उम्र में मॉडलिंग कर रहे दिनेश मोहन से जिन्होंने ख़...

Weekly Show: Episode 12 26.11.2021

1- स्वच्छ शहरों की रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में दूसरे पायदान पर गाज़ियाबाद, मगर कई सालों से देश का नंबर वन शहर कैसे बना हुआ है इंदौर। 2- ग़ाज़ियाबाद से सात साल का हर्षवर्धन बना यूपी स्टेट रोलर स्पोर्ट्स चैंपियन । 3- सामान ख़रीदने के बाद क्या आपने भी कभी ठगा सा महसूस किया है, तो जानिए कंज्यूमर लॉ में अपने हक़ के बारे में। 4- ठंड के दिनों में कैसे रखा जाएगा फ़ैशन का ख़्याल । 5- और मुलाक़ात उस माँ से...

Weekly Show: Episode 11 20.11.2021

विज़ुअली इम्पेयर्ड बच्चों को जीने की नई राह दिखा रही एक महिला, जिनके अपने संघर्ष की भी है कहानी। मिलिए प्रीति मोंगा से। नए फ़ॉर्मैट में आ रहे हैं बोर्ड एग्ज़ाम्स , बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता की क्या हैं चिताएँ और ऐसे बच्चों के लिए क्या है साइकॉलॉजिस्ट की सलाह? सर्दियों में खान-पान में क्या रखें सावधानी? और इस मौसम में स्किन की ड्राइनेस से बचने का क्या है उपाय?

Weekly Show : Episode 10 12.11.2021

इस हफ़्ते चिल्ड्रेंस डे स्पेशल में बात बच्चों से जुड़ी मुलाक़ात नेशनल यूथ आइकन अवॉर्ड विजेता मलंक गोयल से और जानिए क्या था उनका प्रोजेक्ट बच्चों को जब मौक़ा मिला न्यूट्रिशनिस्ट से सवाल करने का तो उन्होंने क्या पूछा इस बार हैं हमारे दो ख़ास मेहमान बजरंगी भाईजान में मुन्नी का किरदार निभा चुकीं हर्षाली मल्होत्रा और फ़िल्म लक्ष्मी में अक्षय कुमार के बचपन की भूमिका निभाने वाले आर्यन प्रीत से सुनिए इस ह...

Weekly Show: Episode 9 05.11.2021

इस हफ़्ते आपके लिए लाए हैं एक म्यूज़िकल प्रोग्राम क्योंकि ये हफ़्ता है दो क्षेत्रों के लिए ख़ास। लोकआस्था के महापर्व छठ और देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर ख़ास प्रस्तुति। - मिलवाएँगे दो ख़ास छठ व्रतियों से और जानिए कि क्यों है ये व्रत उनके लिए अहम - छठ के प्रसाद में लोकप्रिय है ठेकुआ , कैसे बनता है ये पकवान - इसी तरह उत्तराखंड की पहचान है अरसा , जानिए कैसे बनती है ये डिश - दो लोकगायक मेहमान इ...

Street performer who went viral 05.11.2021

शकील ने स्ट्रीट परफ़ॉर्मेंस देनी शुरू की और घर वालों को बताया भी नहीं। उनकी एक परफ़ॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ जब ऋतिक रोशन, पूजा भट्ट और सोनू निगम जैसे कलाकारों ने उसे सोशल मीडिया पर सराहा। तब उन्होंने घर वालों को बताया, क्या था घर वालों का रिऐक्शन? सुनिए-

Fighting pollution: Warrior Moms and Idols recycling 03.11.2021

ठंड के दिन आने के साथ ही दिल्ली और आस-पास के शहरों में प्रदूषण की चादर दिखने लगी है। ऐसे में एक स्टडी के मुताबिक़ दिल्ली में बच्चों में अस्थमा के साथ ही मोटापा भी बढ़ रहा है। अपने बच्चों के लिए साफ़ हवा की लड़ाई लड़ रही हैं वॉरियर मॉम्स और कैसे तृप्ति गायकवाड़ ने मुहिम छेड़ी है कि भगवान की मूर्तियाँ नदी में न बहाई जाएँ और न ही मिट्टी में दबाई जाएँ।

Weekly Show: Episode 8 29.10.2021

हैप्पी दिवाली।  इस हफ़्ते के प्रोग्राम में- 1- ठंड का मौसम आने के साथ ही बढ़ने लगा है प्रदूषण का स्तर , बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित कुछ माँओं की एक पहल। 2- पुरानी मूर्तियों को मिट्टी में दबाने या पानी में बहाने के बजाए किया जा रहा है रीसाइकल। 3- दीवाली में मज़े से खाने-पीने के बाद कैसे रखें अपने पेट का भी ख़्याल । 4- इस हफ़्ते होगी एक सुरीली मुलाक़ात शकील से , जिनके गाने ने मोहा है कई बॉलीव...

Sagar Kasana: Story of the mountaineer scaling new peaks regularly 27.10.2021

गाज़ियाबाद के सागर कसाना दुनिया की पर्वत चोटियों पर तिरंगा लहरा रहे हैं। इस दौरान जब वो चढ़ाई कर रहे होते हैं तो कैसे-कैसे डरावने अनुभवों से गुज़रना पड़ता है? उन्होंने बताया स्वाति चौहान से बातचीत में।

Weekly Show: Episode 7 22.10.2021

1- डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बीच क्या है आयुर्वेद में इसका इलाज 2- उत्तर प्रदेश का वो एनजीओ जिसे फ़ेसबुक देगा आर्थिक मदद महिलाओं के पीरियड्स से जुड़े मसलों पर काम के लिए 3- करवा चौथ का त्यौहार है इस हफ़्ते, कैसे ध्यान रखें अपनी सेहत का 4- बच्चों में ड्रग्स की लत पर साइकॉलॉजिस्ट की क्या है सलाह 5- ग़ाज़ियाबाद के सागर कसाना जो एक के बाद एक कर रहे हैं पर्वत चोटियाँ फ़तह सुनिए इस हफ़्ते का प्रोग्राम स्...

Gareeb Ki Gullak: An initiative for less privileged people 21.10.2021

ग़रीब की गुल्लक नाम से शुरू हुई एक पहल, जिसके तहत कोशिश है उनको मेडिकल सहायता मुहैया कराना जो ख़ुद ये ख़र्च नहीं उठा सकते। इंदिरापुरम में रहने वाले रिटायर्ड मेजर प्रदीप खरे ये काम कर रहे हैं। उनसे बात की रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने। सुनिए और फ़ीडबैक भेजिए feedback@radiosabrang.in पर।

Listen to the Radio Sabrang podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.