Radio Sabrang

Radio Sabrang

Society HI ↓ 117 episodes

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from administration, lifestyle mantra, kitchen corner to knowing about problem of your area and guest of the week.

Author

Radio Sabrang

Category

Society

Podcast website

radiosabrang.in

Latest episode

Sep 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Meet the Pond Man, who left his job to restore ponds 20.10.2021

नाम है रामवीर तँवर। पेशे से इंजीनियर रहे मगर नौकरी छोड़कर तालाबों को वापस ज़िंदगी देने को बना लिया है अपना मक़सद। पिछले कई सालों से इस काम में लगे हैं। आप भी सुनिए इनकी दिलचस्प कहानी।

Weekly Show: Episode 6 15.10.2021

आज के एपिसोड में सुनिए एक ऐसी गुल्लक के बारे में जिसके पैसे आ रहे हैं ग़रीबों के इलाज के काम। जानिए कि ग़ाज़ियाबाद में इंदिरापुरम के वैभव खंड के लोग हैं किन मुश्किलों से दो-चार और उस पर पार्षद की प्रतिक्रिया । अगर आपका बच्चा भी हो रहा है ज़िद्दी तो क्या हो सकता है उपाय, जानिए क्लिनिकल साइकॉलॉजिस्ट की राय। और मिलिए तालाबों  की सफ़ाई के काम में जुटे एक ऐसे शख़्स से जिनका नाम ही पड़ गय...

Nikita Kumar: Hand amputated but now she is a TT coach 13.10.2021

निकिता कुमार टेबल टेनिस की एक उभरती हुई कोच हैं। एक दुर्घटना में हाथ गँवाने के बावजूद कम नहीं हुआ निकिता का जज़्बा और उन्होंने कैसे हासिल किया ये मक़ाम। सुनिए निकिता से ये दिलचस्प बातचीत-

12 year old girl who donated her hair for Cancer Awareness 12.10.2021

सिर्फ़ 12 साल की उम्र में अपने बाल डोनेट कर दिए आध्या सिंह ने । आध्या ने ये किया कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने के लिए। इतनी छोटी उम्र में ऐसी ख़ूबसूरत सोच। मिलिए आध्या से।

Weekly Show: Episode 5 09.10.2021

इस बार के एपिसोड में- 12 साल की एक बच्ची जिसने कैंसर पीड़ितों के लिए दान कर दिए अपने बाल। प्लास्टिक से फैलने वाला कचरा कम करने के लिए ख़ास पहल, बोतलों से बनी फूल-पौधों की क्यारी । जानेंगे इंदिरापुरम में अभय खंड के लोगों की परेशानी की वजह और पार्षद मीना भंडारी क्या कर रही हैं उनके लिए। लॉकडाउन में बच्चों को लग रही मोबाइल की लत से परेशान माँ-बाप के लिए साइकॉलॉजिस्ट की सलाह। और मिलिए उस कोच...

Apala Mishra shares tips for UPSC Exams 07.10.2021

आईएएस की परीक्षा में हर चरण पर काफ़ी मुश्किलें होती हैं मगर ग़ाज़ियाबाद में रहने वाली अपाला मिश्रा ने 2021 में टॉप 10 में जगह हासिल की है। अपाला ने बताया कि उन्होंने प्रिलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू की तैयारी कैसे की। उन्होंने ये भी बताया कि पहले सफल हुए कैंडिडेट्स के इंटरव्यू देखने से उन्हें कैसे मदद मिली। सुनिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान से ख़ास बातचीत।

Full meal in just 1 Rupee? Yes! 06.10.2021

अपनी रोज़ी-रोटी की चिंता में आते जाते हमने अक़सर उन बेसहारा लोगों को देखा होगा जो खाने के लिए भटकते घूमते हैं। उनके लिए प्रेरणा सेवा संस्थान सहारा बनकर सामने आया है। ये संस्था ऐसे लोगों को सिर्फ़ 1 रुपए में भरपेट खाना खिलाती है। आख़िर कैसे कर पा रही है ये संस्था ऐसा? मिलने पहुँची रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान।

Weekly Show: Episode 4 02.10.2021

ये हफ़्ता है गाँधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती का। दोनों महापुरुषों को हमारा नमन। साथ ही इस हफ़्ते शुरू हो जाएँगी नवरात्रि भी। माँ दुर्गा के आशीर्वाद की कामना के साथ पेश है ये प्रोग्राम- 1- बेघर लोगों का आसरा बन रहा सेंटर, जो 1 रुपए में खिलाता है भरपेट खाना । 2- बीते हफ़्ते मेगा वैक्सीनेशन ड्राइव में ग़ाज़ियाबाद ने बनाया रिकॉर्ड , एक दिन में एक लाख से भी ज़्यादा लोगों को लगी वैक्स...

Bhakti Sharma: The swimmer who conquered five oceans (Guest of the week) 30.09.2021

भक्ति शर्मा को बचपन से उनकी माँ ने तैराकी का ऐसा शौक लगाया कि दुनिया के सारे महासागर में तैरकर उन्होंने एक रिकॉर्ड क़ायम किया है। इतना ही नहीं भक्ति के नाम है अंटार्कटिक महासागर में तैरने का विश्व रिकॉर्ड और साथ ही अपनी माँ के साथ रिले में इंग्लिश चैनल पार करने का रिकॉर्ड भी। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ बातचीत में भक्ति ने ज़िंदग़ी के कई दिलचस्प पहलुओं पर बात की।

JEE Mains Topper Pal Aggarwal: Will she return to India after her studies? 29.09.2021

गाजियाबाद में रहने वाली पल अग्रवाल ने जेईई मेन्स में 100 पर्सेंटाइल स्कोर करके टॉप किया। मगर इतना आसान नहीं होता इस तरह स्कोर करना। रेडियो सबरंग की रमणी श्याम से बातचीत में पल अग्रवाल और उनकी माँ ने बताया कि कैसे उन्होंने इसकी तैयारी की। पल पढ़ने तो विदेश जाना चाहती हैं मगर क्या उसके बाद वो वापस लौटेंगी?

Weekly Show: Episode 3 24.09.2021

इस एपिसोड में मिलिए जे ई ई की टॉपर पल से, जो बचपन से ही तारे की तरह नहीं बल्कि चांद की तरह चमकना चाहती थीं। चलेंगे ग़ाज़ियाबाद में इंदिरापुरम के अहिंसा खंड में और जानेंगे वहां के रेजिडेंट्स की परेशानी का सबब। उठाएँगे महिलाओं के पीरियड्स का टॉपिक जिस पर बहुत खुल कर हमारे समाज में अब भी बात नही होती। और आज की ख़ास मेहमान हैं भक्ति शर्मा जिन्होंने समुद्र में बनाया अपनी मां के साथ एक नया रिकॉर्ड, मगर...

MBA Chaiwala's success story: Guest of the week 2 22.09.2021

नाम है प्रफुल्ल बिल्लौरे मगर जाने जाते हैं एमबीए चायवाले के नाम से। आप भी सोच रहे होंगे कि भला ये क्या नाम हुआ मगर जनाब इसके पीछे भी है एक दिलचस्प कहानी। इसके अलावा 25 साल के इन नौजवान के चाय का धंधा कैसे इतना चला कि टर्नओवर करोड़ों का हो गया? रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान से बातचीत में ख़ुद बताया प्रफ़ुल्ल बिल्लौरे यानी एमबीए चायवाले ने। #MBAChaiWala #RadioSabrang #GuestOfTheWeek

जया बत्रा: कूड़ा बीनने वाले बच्चों को जिन्होंने पढ़ना सिखाया 21.09.2021

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में कूड़ा बीनने वाले बच्चों को देखकर जया बत्रा का दिल इतना दुखा कि उन्होंने इन बच्चों को पार्क में पढ़ाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बच्चों की तादाद काफ़ी बढ़ भी गई है मगर मुश्किल ये है कि आज भी इन बच्चों के सिर पर छत नहीं है। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान मिलीं जया बत्रा से-

Weekly Show: Episode 2 18.09.2021

पहला एपिसोड आपने पिछली बार सुना था और उसके साथ ही लॉन्च हुआ था हमारा रेडियो सबरंग. उसके बाद से ही आपमें से बहुत सारे लोग फ़ोन करके, मैसेज करके और ई-मेल से हमें शुभकामना और बधाई संदेश दे रहे हैं. आप सबके इस प्यार के लिए तहे दिल से शुक्रिया. आप हमारी वेबसाइट रेडियो सबरंग डॉट इन के अलावा हर अहम पॉडकास्ट प्लैटफ़ॉर्म पर भी हमें सुन सकते हैं। साथ ही हमसे जुड़िए फ़ेसबुक और यूट्यूब पर भी सर्च कर...

Guest of the week: General V K Singh's daughter Mrinalini Singh 16.09.2021

जनरल वी के सिंह सेना के सर्वोच्च पद से रिटायर होने के बाद दो बार से ग़ाज़ियाबाद के सांसद हैं। उन्होंने ग़ाज़ियाबाद से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। उनकी बेटी मृणालिनी सिंह उनके साथ एक मज़बूत स्तम्भ की तरह खड़ी रहती हैं।  रेडियो सबरंग ने इस हफ़्ते के मेहमान के तौर पर उनसे बात की, जहाँ चर्चा हुई उनके बचपन की, फ़ौजी जीवन की, राजनीतिक जीवन की, राजनीति में महिलाओं की और फिर उनसे हुआ एक दिलचस्प...

Weekly Show Episode 1 10.09.2021

इस प्रोग्राम में मिलिए भोपाल की वनिशा से जिसके माँ-बाप कोविड की दूसरी लहर में नहीं रहे मगर बच्ची का हौसला कुछ ऐसा की सीबीसीएसई का 10वीं का एग्ज़ाम टॉप कर गई।लोग डर रहे हैं कोरोना वायरस की तीसरी लहर को लेकर मगर ग़ाज़ियाबाद के डीएम साहब बोले तैयारी है पूरी। जानिए कि बारिश के मौसम में कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान और गाज़ियाबाद के एमपी जनरल वी के सिंह की बेटी से होगी एक बेहद दिलचस्प बातचीत। तो करिए हम...

Radio Sabrang- Coming Soon 31.08.2021

Radio Sabrang Podcast is coming Soon

Listen to the Radio Sabrang podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.