Radio Sabrang

Radio Sabrang

Society HI ↓ 117 Folgen

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from administration, lifestyle mantra, kitchen corner to knowing about problem of your area and guest of the week.

Autor

Radio Sabrang

Kategorie

Society

Podcast-Website

radiosabrang.in

Neueste Folge

4. Sep 2025

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android 5 Mio.+ Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

Rita Rani, Living with Dwarfism, Motivates Bihar’s Students to Reach Greater Heights 04.09.2025

टीचर्स डे पर रेडियो सबरंग मिलवा रहा है एक ऐसी टीचर से जिसका समाज ने मज़ाक उड़ाया मगर उन्होंने बच्चों को जीने की नई राह दिखाई. रीटा रानी की लंबाई तीन फ़ुट से कम ही है मगर उन्होंने बच्चों को ऊँची उड़ान दी है. सुनिए स्वाति चौहान से उनकी बातचीत-

Mayank Chaudhry's Mission: Restoring Life to a Dying River 13.07.2025

नदी... जिसे हम माँ कहते हैं। नदी... जो जीवन देती है, खेतों को सींचती है, बच्चों को खिलखिलाने का कारण देती है। नदी शब्द बोलते ही एक स्वच्छ, शांत और कल-कल करती हुई बहती हुई तस्वीर मन में आ जाती है। मगर जब रेडियो सबरंग की टीम हिंडन नदी के छठ घाट पहुँची तो वहाँ था सिर्फ़  चीखता हुआ सन्नाटा  और उस नदी की पीड़ा। चारों तरफ फैला कचरा — प्लास्टिक की थैलियाँ, टूटी हुई मूर्तियाँ, गंदे कपड़े, सड़ी हुई फूल माला...

विरुद्ध आहारः किसके साथ क्या खाएं और क्या ना खाएं? 08.06.2025

क्या आप जानते हैं कि विरुद्ध आहार क्या होता है? ये हमारी रोज़मर्रा की ज़िंदग़ी से जुड़ा विषय है मगर हम उसके बारे में ज्यादा भरोसेमंद बातें नहीं जानते। विरुद्ध आहार का मतलब है दो ऐसे आहार जिनकी प्रकृति एक दूसरे के विरुद्ध होती है और साथ लेने पर नुक़सान भी कर सकता है। रेडियो सबरंग की संगीता रावत ने बात की आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर मनीषा शर्मा-

World Environment Day: Is planting trees the right solution? 05.06.2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं और उनमें एक प्रमुख कार्यक्रम होता है पौधारोपण का। मगर एक सवाल जो भारत के संदर्भ में बार-बार उठता है - क्या 45 डिग्री  तक की गर्मी में पेड़ लगाना सही है? क्या इस दिन सिर्फ प्रतीकात्मक कार्यक्रम करने चाहिए या कोई व्यावहारिक कदम भी? इसी पर लोगों से बात की रेडियो सबरंग की अनुराधा श्रीवास्तव ने कुछ आम लोगों से-

Hormonal Imbalance: What is it & what to do about it? 18.05.2025

क्या आप जानते हैं कि हॉर्मोनल इंबैलेंस यानी हॉर्मोन्स का असंतुलन क्या होता है? दरअसल ये महिलाओं को काफ़ी प्रभावित करता है और साथ ही अलग-अलग उम्र में लोगों को प्रभावित करता है। रेडियो सबरंग की सुमन ठाकुर ने और जानकारी ली आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर मनीषा शर्मा से- 

A dentist who is also an environmentalist 06.05.2025

ख़ास मुलाक़ात एक ऐसे व्यक्ति के साथ जो न सिर्फ़ लोगों की मुस्कान सँवारती हैं बल्कि धरती माँ की मुस्कान भी बचाने में लगी हैं। मिलिए एक साइलेंट ग्रीन वॉरियर से जो एक डेंटिस्ट भी है और वो वेस्ट मैनेजमेंट पर गहराई से काम कर रही है। वो अपना काम शांति से मगर पूरी प्रतिबद्धता से निभा रही हैं। समाज के लिए ये वो अनसुने हीरो हैं जिनसे मिलना, जिन्हें जानना एक प्रिविलेज होता है। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान क...

Ayurvedic foods and lifestyle to keep you cool 04.05.2025

गर्मी के मौसम में क्या खा सकते हैं और साथ ही सुबह से शाम तक दिनचर्या कैसी रहनी चाहिए, ये एक अहम सवाल होता है। इस मौसम में थकान, चिड़चिड़ेपन और अपच से भी जूझते हैं। ऐसे में आयुर्वेद के ज़रिए समझने की कोशिश करते हैं कि कैसे ख़ुद का ध्यान रखा जाए। आयुर्वेदाचार्य मनीषा शर्मा से बात की रेडियो सबरंग की संगीता रावत ने।

How to Eat Curd According to Ayurveda? 27.04.2025

दही भारतीय खानपान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसे लेकर कई तरह की धारणाएँ हैं। कुछ लोग कहते हैं कि रात में दही नहीं खाना चाहिए, तो कुछ मानते हैं कि दही से सर्दी-जुकाम हो जाता है। कोई इसे सेहत के लिए वरदान मानता है, तो कोई सावधानी बरतने की सलाह देता है। आखिर सच क्या है? ऐसे ही सवालों के साथ रेडियो सबरंग की अनुराधा श्रीवास्तव ने बात की आयुर्वेद डॉक्टर मनीषा शर्मा से-

Three Body Types according to Ayurveda 13.04.2025

क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के मुताबिक़ हमारे शरीर की प्रकृति तीन तरह की होती है- वात, पित्त और कफ़। ये हमारी सेहत, आदतों और बीमारियों को भी प्रभावित करती है। रेडियो सबरंग की हेमा अधिकारी ने बात की डॉक्टर मनीषा शर्मा से और पूछा कि इस प्रकृति का हमारी सेहत पर क्या असर पड़ता है, इसे कैसे पहचाना जाए और इसका संतुलन कैसे बनाया जाए? 

Mental Health: You should know when to get help 07.04.2025

दुनिया 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के तौर पर मनाती है। इस मौक़े पर रेडियो सबरंग बात उठा रहा है एक बेहद संवेदनशील और अहम विषय पर। वो विषय है किशोरों के मेंटल हेल्थ का। इस उम्र में किशोरों के शरीर, मन और भावनाओं में बदलाव आ रहा होता है। ये उम्र सवालों और संघर्षों की भी है। ऐसे में अगर उनके मुद्दों की अनदेखी हो जाए तो वो बात उनके मन में घर कर जाती है और वो मानसिक स्वास्थ्य से जूझने लगते हैं। इन्...

Story of 11 Rudras 26.02.2025

क्या आप जानते हैं कि शिव जी कैसे अस्तित्व में आए और ब्रह्मा जी को धरती पर जीवन शुरू करने में किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था? उनके चारों पुत्रों ने भी सृष्टि को आगे बढ़ाने में उनकी सहायता करने से इनकार कर दिया था। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ सुनिए सृष्टि के निर्माण से लेकर जीवन के अस्तित्व में आने की कथा।

Why Vishnu ji is called Madhusudan? 26.02.2025

जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि बनाई तो उस समय हर तरफ़ जल ही जल था। तो आख़िर धरती कैसे बनी? क्या आप जानते हैं कि एक हिंदू मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी ने ये दो असुरों की चर्बी और हड्डी से बनाई थी. अपने एक वीडियो में हमने आपको बताया था कि ब्रह्मा जी ने आख़िर सृष्टि कैसे बनाई थी. तो बात इसके आगे कैसे बढ़ी. जानिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ-

Hindu units of time, do you know? 02.02.2025

अगर कोई आपसे पूछे कि समय यानी टाइम की सबसे छोटी इकाई या यूनिट क्या है, तो शायद आप कहेंगे सेकेंड. मगर ज़रा सोचिए कि कई बार हम मुहावरों में ये भी तो कहते हैं कि पल भर में तक़दीर बदल गई. तो क्या पल भी टाइम का कोई यूनिट है और है तो कितना बड़ा या छोटा? तो आइए जानते हैं कि हिंदू धर्म और संस्कृति में समय बड़े से बड़ा कितना और छोटे से छोटा किस हिस्से में बाँटा गया है। पूरी जानकारी रेडियो सबरंग की स्वाति च...

Akhadas in Mahakumbh: What is the story behind them? 02.02.2025

महाकुंभ में होने वाले शाही स्नान या अब जिन्हें अमृत स्नान कहा जाता है उनकी काफ़ी चर्चा रहती है, मगर आप जानते हैं कि ये क्या हैं और उनके नहाने का क्रम कैसे तय होता है? अखाड़े, भारत के साधु-संतों के ऐसे समूह हैं, जो धर्म की रक्षा, योग और तपस्या के प्रचार-प्रसार के लिए बनाए गए हैं। तो सवाल उठता है कि अखाड़ों की स्थापना किसने की? जानिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान से-

Mahakumbh: All you need to know 02.02.2025

दुनिया में श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जमावड़ा होता है भारत में जब कुंभ का आयोजन होता है। इस साल 13 जनवरी से 26 फ़रवरी के बीच तीर्थराज प्रयाग में इसका आयोजन हुआ है, जहाँ करोड़ों लोग संगम पर पवित्र डुबकी लगाते हैं। ऐपल के को-फ़ाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स भी इस कुंभ में शामिल होने आईं। कुंभ मेले को खगोलीय घटनाओं यानी ऐस्ट्रोनॉमिकल इवेंट्स, आध्यात्मिक परंपराओं, और सांस्कृतिक समागम का सं...

Sagar Manthan: Do you know the story? 02.02.2025

इन दिनों प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है। उसकी कहानी सागर मंथन से जुड़ी है और उस मंथन से निकली 14 चीज़ें आप जानते हैं कौन-कौन सी थीं? 

Story of Saptarshis and the one who created Gayatri Mantra 06.01.2025

आप जानते हैं कि हिंदुओं में सप्त ऋषियों की क्या कहानी है? वे कहाँ से पैदा हुए और उन्होंने कैसे इस धरती पर जीवन को दिशा दी। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान बता रही हैं कि कौन से ऋषि से देवता पैदा हुए तो कौन से ऋषि थे जिन्होंने गायत्री मंत्र की रचना की थी।

How was the Universe created? 02.01.2025

आप भी सोचते होंगे कि आख़िर इस सृष्टि की रचना कैसे हुई और हम सब कैसे बने? इस बारे में सनातन में कुछ विचार हैं उनमें से एक विचार के बारे में जानिए रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ। आख़िर कैसे पारब्रह्म से हिरण्यगर्भ, त्रिदेव, युगों, काल और पंचभूतों की रचना हुई। #creation #universe #Brahma

Lalithaa Nayak's shelter home for children of sex workers 28.09.2024

इस एपिसोड में हम बात करेंगे एक ऐसी शख्सियत की जिन्होंने समाज के उन हिस्सों में उजाला फैलाने का काम किया है, जहां अक्सर अंधकार छाया रहता है। दिल्ली का जी.बी. रोड वो रेड लाइट एरिया है जहाँ रहने वाली सेक्स वर्कर्स के बच्चों को समाज ने किनारे कर दिया मगर उनके भविष्य को एक नई दिशा देने का काम कर रही हैं, समाज सेविका ललिता नायक। उन्होंने अपनी ज़िंदगी इन बच्चों को समर्पित कर दी और वो चाहती हैं कि इन बच्च...

MPs & MLAs: What's the difference? 18.05.2024

क्या आप जानते हैं कि संसद सदस्यों यानी जिन्हें एम पी कहा जाता है और विधायक जिन्हें एम एल ए कहा जाता है, उनके कामों में क्या अंतर होता है? रेडियो सबरंग की रमणी श्याम और अनुराधा श्रीवास्तव से जानिए इस अंतर के बारे में।

Your Turn Now: What is Rushabh's viral concept? 31.03.2024

आपमें से जिन लोगों ने सलमान ख़ान की फ़िल्म जय हो देखी होगी उन्हें याद होगा कि उस फ़िल्म में बताए गए कॉन्सेप्ट, कि आप तीन लोगों की मदद करिए और उनसे कहिए कि वो तीन और लोगों की मदद करें- इस तरह एक दूसरे की मदद की एक चेन सी बन सकती है। ये फ़िल्म आई थी साल 2014 में। मगर उसके पहले से ही ये कॉन्सेप्ट इस्तेमाल में ला रहे हैं रुषभ तुरखिया। रुषभ लोगों में काइन्डनेस यानी उनके दयालु होने के इसी तरह के सिस्टम...

Bani Yadav: India's ace woman rally driver 09.03.2024

मोटर स्पोर्ट्स का नाम लिया जाए तो तुरंत चेहरा उभरता है व्हील के पीछे बैठे किसी यंग आदमी का. मगर इस इमेज को तोड़ने वाली एक शख़्सियत हैं 51 साल की डॉक्टर बानी यादव. वो एक जानी मानी रैली ड्राइवर हैं और सबसे तेज़ ड्राइवर्स में एक मानी जाती हैं. वो लेडीज़ क्लास में एशिया पैसिफ़िक रैली कप की डबल विनर हैं. रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने बात की बानी यादव से.

Tasneem Fatima: Story of wheelchair bound basketball player 08.03.2024

हर रोज़ गिरकर मुकम्मल खड़े हैं, ऐ ज़िंदग़ी देख मेरे हौसले तुझसे भी बढ़े हैंअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिलिए एक ऐसी प्रतिभाशाली बास्केटबॉल खिलाड़ी से जिन्हें एक दुर्घटना के चलते व्हील चेयर पर आना पड़ा मगर उनकी लगन ने उनकी तमाम मुश्किलें दूर की हैं। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने तसनीम फ़ातिमा से बात की, जो कि दिल्ली बास्केटबॉल फ़ेडरेशन की प्रमुख भी हैं।

Exam stress tips for parents 24.02.2024

परीक्षाओं के दिनों में बच्चों के साथ ही बहुत बार उनके माँ-बाप भी काफ़ी तनाव ले लेते हैं। उनके मन में यही चलता रहता है कि कैसे बच्चों के नंबर बेहतर आएँ। मगर इस तनाव से क्या उनका या बच्चों का कोई फ़ायदा होता भी है? क्लिनिकल साइकॉलॉजिस्ट डॉक्टर वंदना प्रकाश से रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने बात की और पूछा कि कैसे इस स्ट्रेस या तनाव का सामना करना चाहिए।

Children's Day Special: Using AI to help blind 16.11.2023

चिल्ड्रन्स डे पर रेडियो सबरंग के ख़ास एपिसोड में हम आपकी मुलाक़ात करवाएँगे दो ऐसे बच्चों से जिनकी प्रतिभा हमारे लिए उम्मीद जगाती है। सबसे पहले मिलिए रायबरेली के बाल विज्ञानी नैतिक श्रीवास्तव से। नैतिक ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐसा चश्मा तैयार किया है जो नेत्रहीन व्यक्तियों को सेंसर की मदद से व्यक्ति या वस्तु के बारे में सचेत करता है। उनके अलावा मुलाक़ात होगी कथक डांसर पृथ्वी प्रकाश से भ...

Höre den Podcast Radio Sabrang in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet