Radio Sabrang

Radio Sabrang

Society HI ↓ 117 episodes

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from administration, lifestyle mantra, kitchen corner to knowing about problem of your area and guest of the week.

Author

Radio Sabrang

Category

Society

Podcast website

radiosabrang.in

Latest episode

Sep 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Heart touching stories of friendship 06.08.2022

ज़िंदग़ी में हमें अपना परिवार भगवान देते हैं मगर अपने दोस्त हम ख़ुद चुनते हैं। कई बार वे दोस्त परिवार जैसे या उससे भी ज़्यादा हो जाते हैं। मुश्किल समय में साथ देने वाले को ही सच्चा दोस्त बताया जाता है और कोविड महामारी ने ऐसी कई दोस्ती की कहानियाँ हमारे सामने रखीं। उस मुश्किल वक़्त की दोस्ती के साथ ही दोस्ती की कुछ और मिसालें आप जानिए रेडियो सबरंग के इस फ़्रेंडशिप डे स्पेशल एपिसोड में जो आपके लिए ल...

Sunil Kumar Sharma: Record holder MLA of Sahibabad 02.08.2022

साहिबाबाद के विधायक श्री सुनील कुमार शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स में शामिल हुआ है क्योंकि उन्होंने पूरी दुनिया में सबसे बड़े अंतर से कोई चुनाव जीता। ये चुनाव था इसी साल फ़रवरी-मार्च में हुए उत्तर प्रदेश विधान सभा का चुनाव। उन्होंने ये चुनाव 2 लाख 14 हज़ार 835 वोटों के अंतर से जीता था। ये जीत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जीता और इस तरह लगातार दूसरी बार विधायक चुने ग...

Teej Festival: How are people celebrating this year 30.07.2022

सावन के मौसम का मतलब है बारिश का मौसम और साथ ही त्यौहारों के मौसम की शुरुआत भी।  पौराणिक कथाओं के अनुसार माना जाता है कि देवी पार्वती को 108 जन्मों की प्रतीक्षा के बाद पत्नी के रूप में भोले शंकर ने स्वीकार किया था और ये हुआ था तीज के दिन। यही वजह है कि इसे महिलाएँ काफ़ी हर्षोल्लास के साथ ये त्यौहार मनाती हैं। इस बार कोविड के बाद क्या है तीज की तैयारी, ये जानने के लिए रेडियो सबरंग की दीपिका वा...

Sheroes: courage and determination of acid attack survivors 26.07.2022

एसिड के ज़रिए किसी महिला का चेहरा ख़राब करने की कोशिशें उनके शरीर पर भले असर डालें मगर उनके जज़्बे पर असर नहीं डाल पा रहीं। ऐसा ही दिखता है अगर आप इन एसिड अटैक का सामना कर चुकी महिलाओं के कैफ़े में पहुँचें। नोएडा में शीरोज़ हैंगआउट नाम से ये कैफ़े शुरू हुआ है। रेडियो सबरंग की टीम वहाँ पहुँची और रमणी श्याम ने वहाँ लोगों से बात की। सुनिए हौसले और जज़्बे से भरी ये बातचीत-

Kailash Kher on PM Modi, UP CM Yogi & his special projects 22.07.2022

जाने-माने सिंगर कैलाश खेर ने रेडियो सबरंग से इस ख़ास बातचीत में बताया अपने बचपन के बारे में, दिल्ली से अपने रिश्ते के बारे में और साथ ही कैसे एक समय वो मानसिक रूप से काफ़ी परेशान तक हो गए थे। इसके साथ ही उनके अलग-अलग इनिशिएटिव्स पर भी है बात और जानिए वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में क्या सोचते हैं। रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान के साथ कैलाश खेर...

This man turned his home into a hydroponics farm 19.07.2022

जीवन की भागदौड़ में कई बार हम अपने शौक़ पर फ़ोकस नहीं करते और सोचते हैं कि जब समय मिलेगा तब उस पर काम करेंगे मगर कोविड ने लोगों को समय दिया कि वो इन हॉबीज़ पर भी ध्यान दे सकें। ऐसे ही एक शख़्स हैं रामवीर सिंह, जिन्होंने गार्डेनिंग के अपने शौक़ को एक नया ही आयाम दे दिया है। वो हाइड्रोपॉनिक्स तकनीक का इस्तेमाल करके घर पर ही गार्डन तैयार कर चुके हैं। क्या है ये तकनीक इस पर बात की रेडियो सबरंग की निमि...

Vedansh & Moksh: Meet two young sports stars 15.07.2022

खेलों के बारे में हमें बचपन से बताया जाता है कि वे सिर्फ़ फ़िज़िकल फ़िटनेस में ही नहीं बल्कि मेंटल फ़िटनेस में भी अहम भूमिका निभाते हैं। और इसके साथ ही खेलों से बच्चे सीखते हैं जोश और आगे बढ़ने की उम्मीद के बारे में भी। इस एपिसोड में मुलाक़ात दो ऐसे ही यंग स्टार्स से। सबसे पहले अर्चना ठाकुर मिलवाएँगी वेदांश लोहानी से जो कि लॉन टेनिस में नाम रोशन कर रहे हैं। उसके बाद अगले हिस्से में मिलिए मोक्ष बाल...

Options for science students after 12th boards 11.07.2022

सही समय पर गाइड और गाइडेंस मिल जाए तो मंज़िल तक पहुँचना आसान हो जाता है। सीबीएसई परीक्षाओं के पैटर्न बदलने से लेकर परीक्षाओं तक हम स्टूडेंट्स और उनके पेरेंट्स को गाइड करने की कोशिश करते रहे हैं। इसी के तहत इन दिनों हम स्टूडेंट्स के लिए करियर काउंसलिंग सिरीज़ चला रहे हैं। अब तक आपने सुना है ह्यूमैनिटीज़ और कॉमर्स के स्टूडेंट्स के ऑप्शन्स के बारे में। करियरवर्सिटी की संस्थापक ज्योति नायर से रेडियो स...

Options for Commerce students after 12th 02.07.2022

12वीं के बोर्ड के नतीजे आने के बाद बच्चों और उनके पैरेंट्स के सामने आने वाली दुविधा को समझते हुए रेडियो सबरंग की ख़ास सिरीज़ करियर पर। बच्चे अगर अलग-अलग स्ट्रीम्स चुनना चाहें तो उनके सामने क्या-क्या ऑप्शन्स होंगे। करियरवर्सिटी की ज्योति नायर इन दिनों इसी बारे में जानकारी दे रही हैं।कॉमर्स स्ट्रीम चुनने वाले स्टूडेंट्स के ऑप्शन्स के बारे में बात की रेडियो सबरंग की अनुराधा श्रीवास्तव ने।

What are the options in Humanities after 12th? 28.06.2022

बहुत से स्टूडेंट्स ने हाल ही में 12वीं के बोर्ड्स दिए हैं। अब उन्हें इंतज़ार है रिज़ल्ट का। मगर इस बीच उनकी और उनके पेरेंट्स की एक चिंता ये भी होगी कि आगे कौन सा करियर चुना जाए। इसमें आपकी मदद करने के लिए रेडियो सबरंग लेकर आया है एक सिरीज़। रेडियो सबरंग की लोपामुद्रा दुबे ने बात की करियरवर्सिटी की फ़ाउंडर मिसेज़ ज्योति नायर के साथ, जो एक करियर काउंसलर भी हैं।

Winner of Nasa Painting Contest: Deepshikha 24.06.2022

एक ऐसी पेंटर जो दुनिया में बना रही है अपनी पहचान मगर वो है अभी क्लास 8 की स्टूडेंट।  दीपशिखा डे नाम की इस स्टूडेंट की ख़ासियत है उसकी पेंटिंग और उस पेंटिंग को नासा की ओर से आयोजित पेंटिंग कॉम्पिटीशन में मिला पहला प्राइज़।  दीपशिखा- नोएडा के सेक्टर 30 में स्थित डीपीएस स्कूल की स्टूडेंट हैं।  रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान ने दीपशिखा से बात की और उस अवॉर्ड विनिंग पेंटिंग के बारे में पूछ...

Yoga Day: What are elements of Yoga 20.06.2022

योग का मतलब लोग अक़सर आसन या प्राणायाम को ही मान लेते हैं। मगर ऐसा नहीं है।  योग के कई अंग होते हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौक़े पर आइए आपको बताते हैं इसी के बारे में।   रेडियो सबरंग की दीपिका वाल्दिया ने बात की है योग गुरु सनी मलिक से, जिन्होंने इस बारे में कई दिलचस्प बातें बताई हैं।  आप भी ज़रूर सुनिए और शेयर करिए।

Father's Day Special of Radio Sabrang 18.06.2022

वो परछाई जिसकी छाँव में ज़िंदग़ी की कड़ी से कड़ी धूप तीखी न लगे, जिसकी  गोदी में घर से बाहर दुनिया की पहली झलक मिली हो और जिसकी उंगली पकड़कर लंबे से लंबा या मुश्किल रास्ता आसानी से तय हो सके। ऐसे सभी फ़ादर्स का डेडिकेटेड है हमारा ये फ़ादर्स डे स्पेशल एपिसोड। तो आज के इस एपिसोड में सुनिए तीन ख़ास कहानियाँ। एक ऐसे फ़ादर जो स्पेशल चाइल्ड की देखभाल कर रहे हैं, मिलेंगे एक ऐसे परिवार...

How to manage aggressive child? 14.06.2022

अभी कुछ ही दिनों पहले आपने ख़बर पढ़ी होगी कि एक बच्चे ने अपने माँ को इसलिए मार दिया क्योंकि उन्होंने उसे पबजी गेम खेलने से रोका। इस तरह की ख़बरें हम सबको डिस्टर्ब करती हैं मगर ख़ुद आजकल के पेरेंट्स इस तरह के अग्रेशन पर क्या सोचते हैं और इसके पीछे क्या साइकॉलॉजिकल रीज़न्स हो सकते हैं। आज के एपिसोड में स्वाति चौहान के साथ सुनिए इसी पर पेरेंट्स की राय और क्या कहती हैं क्लिनिकल साइकॉलॉजिस्ट वंदना प्रक...

'Timeless Beauty' Charu Goel and Kidney disease warrior Seema Kaul 07.06.2022

रेडियो सबरंग के आधार सम्मान स्पेशल में दो ख़ास लोगों से मुलाक़ात। सबसे पहले एक ऐसी ब्यूटी क्वीन से जो सिर्फ़ तन से ही नहीं बल्कि मन से भी ब्यूटीफ़ुल हैं।  मिसेज़ इंडिया 2019 की टाइमलेस ब्यूटी चारू गोयल से निमिषा माथुर की बातचीत और दूसरी ऐसी मेहमान वो हैं, जो किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझने के बाद अब ऐसे ही लोगों की मदद भी कर रही हैं।  उनका नाम है सीमा कौल और उनसे हमें मिलवा रही हैं रेडियो...

Learn from Deepali Sinha's innovative ways of environment protection 05.06.2022

पर्यावरण का संरक्षण हर एक व्यक्ति की ज़िम्मेदारी है और इसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को शामिल होना चाहिए। इस एपिसोड में मिलिए दीपाली सिन्हा से जिन्होंने बच्चों को पर्यावरण बचाने के नए-नए तरीक़े सिखाए हैं। साथ ही जानिए कि कैसे दीपाली ने अपने घर में हुई शादी को भी ईको-फ़्रेंडली ढंग से किया। सुनिए दीपाली से रमणी श्याम की ये बेहद दिलचस्प बातचीत।  

Meet Yogesh Rawat: Saving the trees and environment 04.06.2022

अपने आस-पास के पेड़-पौधों की देखभाल सिर्फ़ हमारे लिए ही नहीं हमारी अगली पीढ़ियों के लिए भी बेहद अहम है। और उसके साथ ही ज़रूरी है जगह-जगह पर पौधारोपण भी। इसके अलावा पर्यावरण के संरक्षण के कई कामों में लगे हैं शिप्रा सनसिटी के योगेश रावत। रेडियो सबरंग ने विश्व पर्यावरण दिवस के ख़ास मौक़े पर उनसे मुलाक़ात की।  सुनिए निमिषा माथुर की योगेश रावत से ये बातचीत।

Shikha & Prachi: Adhar Awardees Journey 01.06.2022

घरों में भगवान को पूरी आस्था से रखने के बाद अगर मूर्ति टूट जाए या पुरानी हो जाए तो अक़सर आपने भी उन्हें पेड़ों की जड़ों या मंदिरों के इर्द-गिर्द रखे देखा होगा। ऐसी मूर्तियों को दोबारा जीवन देने वाली शिखा गुप्ता को इस बार का रेडियो सबरंग का आधार सम्मान दिया गया। और आज की दूसरी मेहमान है एक ऐसी युवा जिन्होंने नौकरी की रट न लगाकर ख़ुद अपना काम शुरू किया। उन्हें भी आधार सम्मान मिला है। तो आइए रेडियो स...

Adhar Samman Winner Niti Sinha: Providing legal aid to people 31.05.2022

क़ानून, कोर्ट-कचहरी ये सब बहुत सारे लोगों के लिए डराने वाले हो सकते हैं क्योंकि उन्हें सही क़ानूनी सहायता ही नहीं मिल पाती। सही सहायता पाने के लिए बहुत से लोगों के पास उतने संसाधन नहीं होते ऐसे में उन्हें न्याय न मिल पाना भी ग़लत होगा। इसे देखते हुए ही नीति सिन्हा जी ने समाधान नाम से लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का रास्ता खोला है। उन्हें इस बार के रेडियो सबरंग के आधार सम्मान से सम्मानित किय...

Meet Tanu & Veena: Adhar Samman Winners 28.05.2022

पर्यावरण के बारे में जो भी थोड़ा बहुत सजग है वो ये समझता है कि प्लास्टिक इसे कितना नुक़सान पहुँचा रहा है। ऐसे में ज़रूरी है कि प्लास्टिक को सही ढंग से इकट्ठा करके उसे रीसाइकल या नष्ट करने की कोशिश की जाए। ऐसी ही कोशिश करने वाली तनु अग्रवाल थीं रेडियो सबरंग की ओर से आधार सम्मान पाने वालों में। और दूसरी मेहमान हैं ऐसी टीचर जिन्होंने लंबे समय तक अपना समय बच्चों को पढ़ाने उन्हें सँवारने में लगा दिया।...

Meena Jain & Bhawana Awasthi: Adhar Samman Winners 24.05.2022

एक बायोलॉजी टीचर अगर साहित्य के क्षेत्र में आ जाए तो सोचिए कैसा अनुभव होगा। ऐसी ही एक लेखिका हैं मीना जैन, जिन्हें रेडियो सबरंग के आधार सम्मान से नवाज़ा गया है। और इस एपिसोड की हमारी दूसरी मेहमान हैं एक सुरीली गायिका भावना अवस्थी जी। मीना जैन से रेडियो सबरंग की कविता सिंह और भावना अवस्थी से अनीता लोहानी की ये बातचीत आपको कैसी लगी, हमें बताइए feedback@radiosabrang.in पर

Adhar Samman Winners: Chitralekha Aggarwal & Ranjita 22.05.2022

महिलाएँ घर और समाज का आधार होती हैं इसीलिए हमने आधार नाम से पिछले दिनों सम्मान समारोह आयोजित किया था। तो आइए आपकी मुलाक़ात ये सम्मान पाने वाली दो ऐसी महिलाओं से करवाते हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को प्रेरित करती हैं।  बच्चों के लिए एक प्यारी सी राइम्स की बुक लिखने वाली रंजीता और चित्रलेखा अग्रवाल जी।  चित्रलेखा जी की लिखी कहानियाँ अलग-अलग मैगज़ीन्स में आपने भी पढ़ी होंगी...

A young archer Sattvika and her guru's inspirational journey 27.04.2022

भारत में धीरे-धीरे पढ़ाई के साथ खेलों को लेकर भी अवेयरनेस बढ़ी है और अब बच्चे खेलों में भी नाम रोशन कर रहे हैं। एमिटी स्कूल वसुंधरा की सात्विका छोटी उम्र में भी नाम कमा रही हैं। वो तीरंदाज़ी या आर्चरी में पिछले दिनों सीनियर नेशनल तक खेलने पहुँचीं और स्कूल में रहते हुए भी इस सीनियर स्तर पर 33वीं रैंक हासिल कर ली। सात्विका और उनके कोच लोकेश सर से बात की रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने-

Medicinator: An idea by young Pranjal 23.04.2022

आज का वो समय है जबकि बच्चे भी अपने आइडिया से देश-दुनिया को नई दिशा देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही एक युवा हैं प्रांजल अग्रवाल। एमिटी स्कूल वसुंधरा सेक्टर-1 के प्रांजल ने आईआईटी की ओर से आयोजित यूथ आइडियाथॉन में अवॉर्ड जीता है। उनका आइडिया था मेडिसिनेटर का। आख़िर क्या है ये मेडिसिनेटर जो 10वीं क्लास के प्रांजल ने बनाया है, उनसे पूछा रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने-

CUET: What is it and how to approach it? 17.04.2022

बोर्ड एग्ज़ाम्स से जुड़ी स्पेशल सिरीज़ आपने पिछले दिनों सुनी। अब बात बोर्ड एग्ज़ाम्स के बाद की। दिल्ली यूनिवर्सिटी की कट ऑफ़ लिस्ट आम तौर पर काफ़ी ऊँची होती है और उसके लिए स्टूडेंट्स मेहनत भी करते हैं। मगर इस बार सिर्फ़ 12वीं के एग्ज़ाम्स के मार्क्स से काम नहीं चलेगा बल्कि इस बार एक एंट्रेंस टेस्ट भी होगा। तो क्या है ये नया सिस्टम इसी बारे में रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने बात की एमिटी इंटरनेशनल...

Listen to the Radio Sabrang podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.