Radio Sabrang

Radio Sabrang

Society HI ↓ 117 episodes

Radio Sabrang is a podcast for the people of Ghaziabad, Uttar Pradesh. This podcast is run by a group of women led by Swati Chauhan (Ex-BBC). From inspirational stories to interviews from administration, lifestyle mantra, kitchen corner to knowing about problem of your area and guest of the week.

Author

Radio Sabrang

Category

Society

Podcast website

radiosabrang.in

Latest episode

Sep 4, 2025

Where to listen?

Podcasts in the app Replaio Radio Coming soon

Podcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts

Get it on Google Play Install for free Android 5M+ downloads · 4.8 rating iOS soon

Episodes

Delhi Smog: Health tips, Dos and Don'ts 10.11.2023

सीने में जलन, आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है... ग़ज़ल की ये लाइनें पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर के लोगों की रूमानियत नहीं बल्कि सेहत बयाँ कर रहे हैं। शहर में वायु प्रदूषण बेहद ख़तरनाक स्तर पर है। दीपोत्सव की धूम के बीच लोगों की चिंता अपनी सेहत को लेकर भी है। ऐसे में ट्रैफ़िक के पॉल्यूशन के साथ ही निर्माण कार्य के चलते भी स्मॉग बढ़ा है और दीपावली के दौरान उसके और ख़तरनाक स्तर पर जाने की आशंका है।...

Sucheta Singh: Celebrating girl child in a unique way 30.10.2023

नवरात्र का समय आते ही माँ दुर्गा के नव रूपों की पूजा शुरू हो जाती है और हर जगह कन्याओं के महत्त्व का अहसास होने लगता है। मगर अब भी कई घर ऐसे हैं जहाँ लड़की के जन्म लेते ही मायूसी का माहौल हो जाता है। स्थितियाँ अब सुधर रही हैं और शहरों में काफ़ी प्रगति हुई है। गाँवों में भी लोग प्रयास कर रहे हैं सोच बदलने की। ऐसी ही एक कोशिश की है ग़ाज़ियाबाद के भोजपुर ब्लॉक की प्रमुख सुचेता सिंह ने। क्या है वो कोश...

Ram Lila: Traditional performance of Ramayana by kids of Indirapuram 22.10.2023

भागती-दौड़ती ज़िंदग़ी में हमारे त्यौहार एक हल्की फुहार लेकर आते हैं। ऐसा समय जब हम परिवार, समाज और अपनी संस्कृति से वापस जुड़ते हैं। रामायण हमारे घरों का एक अभिन्न हिस्सा रहा है जिसने जीवन के कई पाठ सिखाए हैं। ऐसे में राम लीला के ज़रिए हम तक वो सीख एक क़िस्से-कहानी और नाटक की तरह आते रहे हैं। आज की पीढ़ी भी वो उसी तरह समझ सके इसके लिए ग़ाज़ियाबाद में इंदिरापुरम् के शिप्रा कृष्णा विस्टा में कुछ सदस...

Why Soil from Brothels is Used to Make Goddess Durga's Idols? 20.10.2023

देश-दुनिया में आपने तरह-तरह के पंडालों के बारे में सुना, पढ़ा-देखा होगा। इस समय हम-आप भी माँ का आशीर्वाद लेने उन पंडालों में जाते हैं, माँ की पूजा-आराधना करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि माँ दुर्गा की जो मूर्ति इन पंडालों में लाई जाती है, उसे बनाने में वेश्यालय की मिट्टी मिलाने की एक परंपरा रही है। इंदिरापुरम् के शिप्रा सनसिटी में भी दुर्गा-पूजा की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इन्हीं तैयारियों के...

Kati Bihu: Know how this festival is celebrated 18.10.2023

त्यौहारों के इस मौसम में जहाँ एक ओर दुर्गा पूजा की धूम है तो वहीं असम में कटी बिहू या कोंगाली बिहू की रौनक है। ये त्यौहार इस साल 18 अक्तूबर को देश भर में मनाया जा रहा है। ये बिहू अन्य बिहू से किस मायने में अलग है और क्या ख़ास होता है इस बिहू में, ये जानने के लिए रेडियो सबरंग की रमणी श्याम ने बात की टीम की साथी रूबी ठाकुरिया से जो असम क्षेत्र से ही आती हैं, जहाँ ये त्यौहार प्रमुखता से मनाया जाता है...

Celebration of literature at Ghaziabad Lit Fest 17.10.2023

कहते हैं किसी भी देश और काल की संस्कृति, भाषा या इतिहास को उस समय के साहित्य द्वारा बख़ूबी जाना जा सकता है। यूँ तो हमारे देश का साहित्य आदि काल से काफ़ी समृद्ध रहा है मगर सोशल मीडिया के इस दौर में साहित्य का रूप भी तेज़ी से बदल रहा है। ऐसे में साहित्य और साहित्यकारों को जनता से जोड़ने के लिए ग़ाज़ियाबाद साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन ग़ाज़ियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वीक...

Ganesh Chaturthi: Significance and history of celebrations 22.09.2023

जय देव जय देव जय मंगल मूर्ति, दर्शनमात्र मन कामना पूर्ति... की गूँज इन दिनों आपको जगह-जगह सुनाई दे रही होगी। गणेश चतुर्थी के साथ ही गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है। महाराष्ट्र राज्य में इसकी ख़ास तौर पर धूमधाम रही है। इसमें 10 दिन का त्यौहार उत्साह के साथ मनाया जाता है, लोग गणपति का घरों में स्वागत करते हैं। इस तरह बड़े-बड़े पंडाल लगाकर गणेश उत्सव मनाने की परंपरा कब से शुरू हुई है। इस बारे में रेड...

Students dazzled dignitaries with their performance at G-20 20.09.2023

पिछले दिनों जी-20 समिट के चलते पूरी दिल्ली सजी हुई थी। सड़कों की साफ़-सफ़ाई से लेकर बैनर पोस्टर तक जी-20 की कहानी कह रहे थे। भारत ने इस मौक़े का इस्तेमाल किया अपनी संस्कृति दिखाने के लिए भी। ये समिट हुआ भारत मंडपम् में। एक ओर भारत मंडपम् में लगे पोस्टर और सामने लगी बड़ी नटराज की मूर्ति। तो दूसरी ओर एयरपोर्ट पर आते ख़ास मेहमानों के लिए भारतीय नृत्य की विविध कलाओं का प्रदर्शन। लोगों ने इसे काफ़ी सरा...

Neurotherapy: What is it and how does it work? 22.08.2023

कहते हैं न कि किसी समस्या का निवारण उसके कारण में ही होता है। यदि कारण समझ में आ जाए तो उसकी जड़ में पहुँचकर सही और सटीक प्रक्रिया से सरलता से समाधान संभव है। स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर भी यही लागू होता है। हम जोड़ों के दर्द या डायबिटीज़ के लिए आम तौर पर दवाओं पर निर्भर रहते हैं मगर कई ऐसी बीमारियों हैं जिनका इलाज बिना दवाओं के भी किया जा सकता है। रेडियो सबरंग की रंजीता गुप्ता ने न्यूरोथेरेपिस्ट ड...

What does Independence mean for you? 14.08.2023

15 अगस्त 1947 की वो सुबह कैसी रही होगी जब देश के आसमान में तिरंगा शान से लहरा रहा होगा, लंबे समय से चली आज़ादी की लड़ाई की क़ामयाबी का जश्न हर ओर होगा। उस समय आज़ादी का एक ही मतलब था- अँगरेज़ों के शासन से आज़ादी। मगर आज 76 साल बाद जब हम आज़ादी शब्द सुनते हैं तो हमारे लिए इस शब्द के क्या मायने हैं, यही जानने रेडियो सबरंग की स्वाति चौहान निकलीं ग़ाज़ियाबाद में इंदिरापुरम् की सड़कों पर। सुनिए लोगों न...

World Organ Donation Day: Story of an organ receiver 12.08.2023

अगर हम अंगदान करने का संकल्प लें तो हमारे अंग दूसरों को भी जीवन दे सकते हैं। 13 अगस्त को विश्व अंगदान दिवस या वर्ल्ड ऑर्गन डोनेशन डे मनाया जाता है। ये एक मौक़ा है जो हमें याद दिलाता है कि हमें भी अपने जीवन के बाद दूसरों के जीवन में रंग भरने के लिए अंगदान का संकल्प लेना चाहिए। कैसे अंगदान से दूसरों का जीवन सुधर सकता है, इसकी एक मिसाल हैं अनुराधा गुप्ता जी। उनका किडनी ट्रांसप्लाट हुआ है। रेडियो सबरं...

Eye Flu or Conjunctivitis: Causes & Preventions 09.08.2023

रिमझिम गिरते सावन का मज़ा ही कुछ और होता है मगर इस बार हुई ज़बरदस्त बारिश ने पिछले 41 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नतीजा ये हुआ कि यमुना और हिंडन में जलस्तर बढ़ा और कई इलाक़ों में बाढ़ तक आ गई। पानी पीछे हटा तो गंदगी छोड़ गया और इस मौसम में तेज़ी से फैला आँखों का फ़्लू। इसके चलते कई लोगों की आँखें लंबे समय तक लाल रहीं, उनमें दर्द रहा और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। मगर साथ ही इस फ़्लू को लेक...

अब मैं जीना चाहती हूँ... 03.08.2023

ज़िंदगी की भाग-दौड़ और रोज़ की कश्मकश में ख़ुद की पहचान ख़त्म करके घर-परिवार के लिए काम करने वाली एक औरत भी एक मक़ाम पर जीना चाहती है- अपने लिए। घर वालों की सलामती और उनकी ज़िंदग़ी को पटरी पर बनाए रखने के लिए ख़ुद के बारे में नहीं सोचने वाली महिला जब ठहरकर सोचे तो लगता है कि कुछ पल तो ख़ुद के लिए भी जीने चाहिए। ऐसी ही कुछ पंक्तियाँ रेडियो सबरंग की रमणी श्याम की कलम से-

Mobile Addiction: What is it and how to identify it? 26.07.2023

सुबह आँख खुलने से लेकर रात में सोने तक मोबाइल फ़ोन हमारी ज़िंदग़ी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। कभी अपना काम, कभी सोशल मीडिया पर रील्स देखने में लगता समय तो कभी बच्चों का काम। हम काफ़ी समय मोबाइल देखने में लगा रहे हैं। मगर ये आदत कब धीरे-धीरे मोबाइल के एडिक्शन में बदल जाए ये समझना बेहद ज़रूरी है। इसी बारे में रेडियो सबरंग की अनुराधा श्रीवास्तव ने बात की डॉक्टर वंदना प्रकाश से-

What is new gold jewellery hallmarking system? 19.07.2023

आम तौर पर सोना ख़रीदते समय हमें उसकी शुद्धता और दोबारा बेचने जाएँ तो सही क़ीमत वापस मिलने को लेकर शंका होती है। हाल में सरकार ने सोने की ख़रीद और बिक्री को लेकर कई अहम बदलाव किए हैं। क्या हैं वो बदलाव और कैसे आपको या हमें ये प्रभावित करते हैं, इस बारे में और जानकारी देने के लिए रेडियो सबरंग की रंजीता गुप्ता ने बात की सर्राफ़ा व्यवसायी अनिकेश चनंद्र और इंडिया बुलियन ज्वैलर्स असोसिएशन के उत्तर भारत...

Amit Verma: Using technology to help farmers 10.04.2023

इंटरनेट और टेक्नॉलॉजी के इस दौर में अगर इनका इस्तेमाल किसानों के हित में सही ढंग से किया जाए तो देश का अन्नदाता बहुत सी मुश्किलों से निकल सकता है। इसी सोच के साथ जर्मनी से नौकरी छोड़कर आए अमित वर्मा ने काम किया है। अपने इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग के ज्ञान का इस्तेमाल उन्होंने किसानों और उनके परिवारों की मदद के लिए किया है। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार से डायवर्सिफ़िकेशन के लिए सम्मान भी मिल चुका है। रे...

Depression: All you need to know 05.04.2023

आपने भी सुना होगा लोगों को कहते हुए कि आजकल डिप्रेशन में हूँ। विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है कि दुनिया में 30 करोड़ से ज़्यादा लोग डिप्रेशन का शिकार हैं और भारत में ये संख्या पाँच करोड़ से ज़्यादा है। मगर ये डिप्रेशन है क्या और इससे बाहर आने के रास्ते क्या हैं। यही जानने के लिए रेडियो सबरंग की दीपिका वाल्दिया ने बात की साइकॉलॉजिस्ट डॉक्टर वंदना प्रकाश से-

Bindu Singh: Story of a cancer patient's courageous journey 04.03.2023

तू ज़िंदा है ज़िंदगी की जीत पे यक़ीन कर, अगर कहीं है स्वर्ग तो उतार ला ज़मीन पर ज़िंदगी को तमाम मुश्किलों के बीच भी अपने अन्दाज़ में जीने वाले ही अपने आस-पास स्वर्ग बना पाते हैं।  और ऐसी ही हंसमुख हैं बिंदु जिनके जज़्बे ने कैंसर जैसी डरावनी बीमारी के बीच भी अपने हौसलों को अलग ही उड़ान दी है।  ग़ाज़ियाबाद के शिप्रा सनसिटी में रहने वाली बिंदु सिंह को इस समय कैंसर है और जल्द ही उनका एक गंभी...

Lavleen: A young environmentalist saving our sparrows 03.01.2023

आपको याद है वो टाइम जब हमें आस-पास फुदकती हुई गौरैया दिखती थी, दाना चुगती हुई, एक डाल से दूसरी डाल पर जाती हुई, नन्ही गौरैया। अब हमें वो गौरैया कम ही दिखाई देती है, धीरे-धीरे वो हमारे बीच से ग़ायब सी हो रही हैं। इसी को ध्यान में रखकर चिड़ियों को एक आशियाना देने की कोशिश कर रही हैं दो प्यारी बच्चियाँ- लवलीन और लावण्या। घर में बेकार हो रहे डिब्बों से इन चिड़ियों के लिए घरौंदे तैयार करती हैं ये दोनों...

Fitness & body building mantra of Samiksha Gandhi 20.11.2022

सफलता के पैमाने लोगों की ज़िंदग़ी में अलग-अलग होते हैं। किसी के लिए पैसे कमाना तो किसी के लिए अपने बच्चों को किसी मुक़ाम तक पहुँचाना सफलता हो सकता है। ऐसे ही किसी की प्राथमिकता अच्छी सेहत हो सकती है और वही उनके लिए सफलता का पैमाना होगा। आज की हमारी मेहमान हैं असम की समीक्षा गाँधी, जो कि एक फ़िटनेस एक्सपर्ट भी हैं और 2023 के बड़े बॉडी बिल्डिंग इवेंट में हिस्सा लेंगी। रेडियो सबरंग की निमिषा माथुर ने...

All women team organises Durga Puja in Ghaziabad 06.10.2022

दुर्गा पूजा की धूम पिछले दिनों हर ओर रही और विजयदशमी होने के बावजूद उसका असर हम सभी पर अब भी है। कहीं भी पंडाल के ज़रिए बड़े पैमाने पर दुर्गा पूजा का आयोजन करना आसान नहीं होता। अब सोचिए अगर सिर्फ़ महिलाएँ मिलकर ये पूरी ज़िम्मेदारी उठाने का फ़ैसला करें तो? कुछ ऐसी ही हुआ है ग़ाज़ियाबाद में। यहाँ शालीमार गार्डन में कुछ महिलाओं ने मिलकर अनन्या नारी दुर्गोत्सव का आयोजन किया। विजयदशमी के अवसर पर वहाँ प...

Unique Durga Puja Pandal in Shipra Suncity 25.09.2022

नवरात्रि के साथ ही शुरू हो जाती है त्यौहारों की धूम भी। हर बार दुर्गा पूजा के मौके पर सजने वाले पंडालों में अलग-अलग थीम देखने को मिलती है। शिप्रा सनसिटी के सेंट्रल पार्क में पिछले 20 सालों से भी ज़्यादा समय से दुर्गा पूजा बड़े पैमाने पर होती है और दिल्ली-एनसीआर में ये पूजा काफ़ी प्रसिद्ध है। इस बार पंडाल में दो ख़ास फ़ीचर्स देखने को मिलने वाले हैं। नव दुर्गा के रूप इस बार पंडाल में दिखेंगे और साथ...

Do you know there is edible cutlery too? 13.09.2022

छोटी बड़ी पार्टियाँ हों या कोई और खाने-पीने का आयोजन। अक़्सर हमने प्लास्टिक या थर्मोकोल से बने बर्तनों का ही इस्तेमाल होते देखा है। इसके बाद ये कूड़े में फेंके जाते हैं और पर्यावरण को भी नुक़सान पहुँचाते हैं। आप सोच सकते हैं कि इसका उपाय फिर क्या हो सकता है। तो इसका एक दिलचस्प उपाय लेकर आए हैं दिल्ली के पुनीत दत्त। उपाय ये है कि आप खाना भी खाएँ और फिर बाद में बर्तन भी खा जाएँ। हैरत में मत पड़िए, अ...

Dr Ruby Bansal: A support system for HIV infected 23.08.2022

एचआईवी के मरीज़ों को लेकर समाज में अब भी कई जगह लोग ग़लतफ़हमियों का शिकार हैं। सोचिए ऐसे में उस डॉक्टर के बारे में जो न उनकी सेवा करे, उनका इलाज करे बल्कि ज़रूरत होने पर उन्हें गोद भी ले लेती हैं। ऐसी ही डॉक्टर हैं रूबी बंसल। उन्होंने अपने काम से समाज के लिए एक मिसाल बनाई है। आख़िर इस तरह की सोच कहाँ से आई और कैसे उन्होंने इस बारे में सोचा, इसी पर डॉक्टर रूबी बंसल से बात की रेडियो सबरंग की निमिषा...

Two youngsters' journey to success 10.08.2022

मुश्किलें सामने हों तो नए रास्ते खोलने वाले युवा और विफलता से भी परेशान न होकर सबक सीखने वाले एक और युवा। ये दो हैं रेडियो सबरंग के आज के मेहमान। भारत का आज का युवा हर क्षेत्र में अपनी समझदारी से लोगों का दिल जीत रहे हैं। सबसे पहले संगीता रावत आपको मिलवाएँगी पटना के अंशुल आर्यन से जिन्होंने कोविड के मुश्किल दौर में एडवोकेट का काम छोड़कर फ़ूड वैन शुरू की और आज लोग उनके खान के दीवाने हो रह...

Listen to the Radio Sabrang podcast in Replaio

Radio and podcasts in one app - free, with no sign-up. Install today and do not miss the launch

Get it on Google Play

Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.