Aaj Tak Radio

Naami Giraami

Naami Giraami is a Hindi podcast by Aaj Tak Radio on biographies of influential and powerful people. Audio packages on Stories and life journeys of famous personalities of India and around the world. Catch up with a new episode every Monday. नायक और खलनायक. विद्वान और महारथी. कला के ऐसे सितारे जो अब भी आसमान में चमकते हैं. और ऐसी हस्तियां जो इतिहास में अमर हैं. उजले व्यक्तित्व के धनी भी. और स्याह पहलुओं वाले लोग भी. ये वो लोग हैं जो मशहूर हैं. ये हैं, नामी गिरामी. सुनिए, हर सोमवार आज तक रेडियो पर.

Koniecznie odwiedź stronę podcastu i wesprzyj twórcę: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Kategoria

Society

Strona podcastu

www.aajtak.in

Ostatni odcinek

5 maj 2025

Gdzie słuchać?

Podcasty w aplikacji Replaio Radio Już wkrótce

Podcasty trafią do aplikacji już wkrótce. Zainstaluj teraz i jako pierwszy zobacz nowe podejście do podcastów

Pobierz z Google Play Zainstaluj za darmo Android prawie 10 mln pobrań · ocena 4,8 iOS niedługo

Odcinki

खिलाड़ी जो आंख गंवाकर भी क्रिकेट कप्तान बना :नामी गिरामी,Ep 202 29.05.2023

टाइगर पटौदी को क्रिकेट का शौक कैसे चढ़ा, ग्यारह साल की उम्र में उन्हें नवाब क्यों बनना पड़ा, उनकी एक आंख ख़राब कैसे हो गई थी, एक दशक‌ में उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए क्या किया,‌‌ लोग उन्हें टाइगर क्यों बुलाते थे, सुनिए नामी गिरामी में जमशेद क़मर सिद्दीकी से रिसर्च, स्क्रिप्ट और प्रोडक्शन - सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग - अमृत रेजी

माफिया क्वीन सपना दीदी दाऊद का क्रिकेट स्टेडियम में खात्मा क्यों नहीं कर पाई?: नामी गिरामी, Ep 201 22.05.2023

सपना दीदी को दाऊद से इतनी नफरत क्यों थी, क्यों दाऊद के ख़िलाफ उसने गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की मदद ली, उस्तरा से दोस्ती के बावजूद दोनों अलग क्यों हो गए, एक क्रिकेट मैच में कैसे सपना दीदी ने दाऊद को मारने का प्लान बनाया और क्या हुआ जब दाऊद के राइट हैंड छोटा शकील को इस प्लान का पता चल गया, सुनिए नामी गिरामी में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट और प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

हल्दीघाटी में मुगलों को धूल चटाकर भी महाराणा ने क्या भूल कर दी थी?: नामी गिरामी, Ep 200 15.05.2023

महाराणा प्रताप के पिता उदय सिंह ने प्रताप के बदले छोटे बेटे को उत्तराधिकारी क्यों चुना, किसके विद्रोह के कारण महाराणा का राजतिलक हो सका, हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा की सेना कैसे मुगलों पर भारी पड़ी थी, हल्दीघाटी युद्ध के बाद प्रताप ने मुगलों की नाक में दम कैसे कर दिया, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट और प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

बेनज़ीर क्यों चाहती थी भारत-पाकिस्तान एक हो जाएं: नामी गिरामी, Ep 199 08.05.2023

ये साल 2007 था. भारत में तब कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए सरकार अपना पहला कार्यकाल पूरा कर रही थी. पाकिस्तान में ये वक्त परवेज़ मुशर्रफ का था. तख्तापलट कर सत्ता में आए मुशर्रफ के शासन का ये आखिरी साल था क्योंकि वहाँ कुछ ऐसा होने जा रहा था जो मुशर्रफ पर सत्ता छोड़ने का दबाव बनाने वाला था. सेना और मुशर्रफ के खिलाफ बोलने वाले वैसे तो कई थे जो पाकिस्तान में चुनी हुई सरकार चाहते थे लेकिन एक औरत जो इस देश...

प्रकाश सिंह बादल जिन्हें PM मोदी ने भारत का नेल्सन मंडेला कहा था :नामी गिरामी, Ep 198 01.05.2023

1975 में भारत को पहली बार इमरजेंसी का मुंह देखना पड़ा. पड़ोसी पाकिस्तान से सटे पंजाब में इसे लेकर आक्रोश था. सूबे के सबसे बड़े नेता का साथ दिल्ली को मिल जाता तो माहौल बदल भी सकता था. लेकिन नेता का नाम बादल था. प्रकाश सिंह बादल, जो गरजते और बरसते दोनों थे. चार साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री रहे बादल फिलहाल विपक्ष में थे. उनके साथ वही हुआ जो इंदिरा की लाइन पर ना चलने वाले बाकी विपक्षियों के साथ हुआ. तिह...

पेरियार क्यों कहते थे कि गांधी,धर्म और भगवान को खत्म कर दूंगा?: नामी गिरामी, Ep 197 24.04.2023

तमिलनाडु अपने प्राचीन मंदिरों के लिए मशहूर है. चोल-चेर- पाँडवाज के समय बनाए गए मंदिर वहाँ के मंदिर अपनी विशेषता के लिए जाने जाते हैं. लेकिन इन्हीं में से कई मंदिरों के ठीक सामने सफेद दाढ़ी वाले एक ऐसे शख्स की मूर्ति है जो धर्म के लिए बहुत मुश्किल सवाल बन गया था. जो आस्था का सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी था. जो कहता था कि भगवान का अस्तित्व है ही नहीं.ये कहानी है पेरियार की. पूरा नाम ई. वी. रामास्वामी. जिन्हो...

हिंदी सिनेमा का विलेन जिसे आप नाम से कम चेहरे से ज्यादा जानते हैं: नामी गिरामी, Ep 196 17.04.2023

बॉब क्रिस्टो ऑस्ट्रेलिया से भारत क्यों आए, उनकी लव स्टोरी क्या थी, परवीन बाबी के किस तस्वीर ने उन्हें उनका फैन बना दिया, बंबई आने के बाद वो सबसे पहले जुहू क्यों गए थे, संजय ख़ान से उनकी दोस्ती कैसी थी, सुनिए नामी गिरामी में जमशेद क़मर सिद्दीकी से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

1971 युद्ध में पाकिस्तान को हराने वाले सैम मानेकशॉ की कहानी: नामी गिरामी, Ep 195 10.04.2023

सैम मानेकशॉ डॉक्टर बनते बनते फील्ड मार्शल कैसे बन गए, बर्मा की लड़ाई में सात गोलियां लगने के बावजूद उनकी जान कैसे बचाई गई, क्यों अपने पिता से उन्होंने डेढ़ साल बात नहीं की थी, किस रक्षा मंत्री से उनकी बहस ने उनपर इन्क्वायरी ऑफ कोर्ट बैठा दी थी, 1971 युद्ध की उन्होंने किस तरह तैयारी की और कैसे अपने अंतिम समय में उन्हें राजनेताओं और सेना के चीफ ने अकेला छोड़ दिया, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार...

मर्लिन मुनरो की शोहरत उनकी मौत की वजह कैसे बन गई?: नामी गिरामी, Ep 194 03.04.2023

मर्लिन मुनरो मां के होते हुए भी अनाथ क्यों हो गईं थीं, वो हमेशा प्यार की तलाश में क्यों भटकती रहीं, उनकी फिल्मों में एंट्री की कहानी क्या है, क्यों उनके पति उन्हें हाउसवाइफ बना कर ही रखना चाहते थे, मर्लिन ने शोहरत पाने के लिए किस प्रोड्यूसर का इस्तेमाल किया, फॉक्स स्टूडियो के साथ उनका करार क्यों टूट गया और उनकी शोहरत ही उनकी मौत की वजह क्यों बन गई, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्...

दूसरे विश्वयुद्ध का बीज बोने वाला जापानी PM जिसने यूएस-चीन तक बम बरसाए: नामी गिरामी, Ep 193 27.03.2023

हिदेकी तोजो कौन थे, जापान की राजनीति में उनका क्या योगदान था, अमेरिका पर उन्होंने हमला क्यों किया, दूसरे विश्व युद्ध के बीज बोने का आरोप उन पर क्यों लगता है, सुभाष चंद्र बोस के साथ तोजो का क्या संबंध था, चीन में हज़ारों लोगों की हत्या, महिलाओं का बलात्कार करवाने का आरोप उन पर क्यों लगता है, सुनिए 'नामी गिरामी' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- कपिल देव सिंह

बॉलीवुड के सबसे मुंहफट और शरीफ़ 'विलेन' थे अमजद ख़ान: नामी गिरामी, Ep 192 20.03.2023

अमजद ख़ान ने सिनेमा में कदम कैसे रखा, गब्बर सिंह का किरदार डैनी के जगह उन्हें क्यों मिला, क्यों अमजद की आवाज़ पर लोगों ने सवाल उठाए थे, किस घटना ने उनके फिल्मी करियर पर सालों तक विराम लगा दिया, मोटापा उनके लिए काल क्यों साबित हुआ और उन्हें हिंदी सिनेमा का सबसे मुंहफट कलाकार क्यों कहा जाता है, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट और प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- अमृत रेजी

'कैलेंडर' हो या 'पप्पू पेजर', सतीश कौशिक के किरदार अपने से क्यों लगते थे?: नामी गिरामी, Ep 191 13.03.2023

साल 1987 फिल्मों के लिहाज़ से एक मील का पत्थर माना जाता है क्योंकि इसी साल आई थी एक फिल्म जो अपने दौर के हिसाब से वक्त से काफी आगे थी। नाम था मिस्टर इंडिया। एक अरुण नाम का बंदा जिसका किरदार निभाया था अनिल कपूर ने... लेकिन कमाल की बात ये है कि जितनी चर्चा इस फिल्म में हीरो अनिल कपूर की हुई उतनी ही फिल्म के सहायक किरदार सतीश कौशिक की भी हुई – जिनके किरदार का नाम था – कैलेंडर. वही एक्टर 2023 , मार्च...

वो “तांत्रिक” जिसने रूस के अंतिम ज़ार को कठपुतली बना दिया: नामी गिरामी, Ep 190 06.03.2023

रूसी राजमहल में एक बच्चा ज़ोर ज़ोर से रो रहा था. वो बीमार था.. बहुत बीमार. भले ही उसके मां बाप रूस के ज़ार और ज़ारीना थे मगर पैसा और ताकत कई बार बेबस हो जाते हैं. आज वैसा ही दिन था. बरसों की मनौतियों और पूजा पाठ के बाद पैदा हुए एलेक्सई की हालत अब किसी से देखी नहीं जा रही थी. उसे हीमोफीलिया था. इस बीमारी में खून के थक्के नहीं बनते. एक बार घाव हो गया तो फिर खून बहता रहता है. दुनिया भर के डॉक्टर्स के...

कांग्रेस की किस ग़लती ने भिंडरांवाले को ताकतवर बना दिया था?: नामी गिरामी, Ep 189 27.02.2023

दमदमी टकसाल का अध्यक्ष भिंडरावाले कांग्रेस की संपर्क में कैसे आया, कांग्रेस की मदद से कैसे उसने अपना कुनबा बढ़ाया, अकाल तख़्त पर उसने कब्ज़ा क्यों किया, पंजाब केसरी के संपादक की हत्या का दोषी भिंडरांवाले को क्यों बताया गया, ऑपरेशन ब्लू स्टार की प्लानिंग कैसे हुई, आर्मी ने कैसे पंजाब को अपने कंट्रोल में ले लिया था, सुनिए नामी गिरामी में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड म...

लाश से रेप करनेवाला सबसे कुख्यात सीरियल किलर कैसे पकड़ा गया? नामी गिरामी, Ep 188 20.02.2023

टेड बंडी लड़कियों का कत्ल करने के बाद उसका रेप क्यों करता था, क्यों अमेरिकी राजनीति में उसने कदम रखा, पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम क्यों होती रही, पकड़े जाने के बावजूद वो जेल से फरार कैसे हो गया और अंत में दो पत्रकारों के कारण उसने अपना गुनाह कैसे कबूल किया, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- सचिन द्विवेदी

मुशर्रफ़ ने अपना कोर्ट मार्शल रुकने पर क्यों कहा था- थैंक्यू इंडिया!: नामी गिरामी, Ep 188 13.02.2023

ये साल 1999 का अक्टूबर महीना था. घड़ी में शाम के पाँच बजे थे. कराची का आसमान भयंकर बारिश और तूफान के बाद कुछ देर पहले ही साफ हुआ था. एयरपोर्ट पर कोलंबो से आया एक जहाज लैंडिंग की परमिशन मांगते हुए चक्कर लगा रहा था. फ्यूल खत्म होने को था लेकिन इजाजत नहीं मिल रही थी. ये उस ड्रामे की शुरुआत थी जो थोड़ी देर बाद पूरे पाकिस्तान में खेला जाना था. सरकार और सेना के बीच. इस जहाज को न उतरने देने का आदेश खुद मुल...

वो वकील जिससे हार जाने के बाद इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगवा दी थी: नामी गिरामी, Ep 187 06.02.2023

शांति भूषण ने वकालत करने का मन क्यों बनाया, उनकी किस ज़िद्द ने उनके पिता को परेशान कर दिया था, क्या हुआ जब शांति के मित्र क्रिकेट खेलते वक्त चोटिल हो गए थे, उन्होंने राज नारायण का केस लड़ने की हामी क्यों भरी, इंदिरा गांधी से क्रॉस क्वेश्चनिंग के दौरान उनके किस सवाल ने इंदिरा को परेशान कर दिया था, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन र...

इस आदमी ने नमक,पानी, चीनी घोला और करोड़ों लोगों की जान बचा ली: नामी गिरामी, Ep 186 30.01.2023

दिलीप महालनोबिस कौन थे, उन्होंने शुरुआती शिक्षा कहां से हासिल की, ब्रिटिश सरकार की मदद से वो लंदन कैसे पहुंचे, भारत में हैजा पर उन्होंने रिसर्च कैसे शुरू की, 1971 रिफ्यूजी क्राइसिस के दौरान क्या हुआ जब हैजा की दवा ख़त्म हो गई, कैसे डॉ महालनोबिस ने ओआरएस की ख़ोज की थी, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट और प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

ज्योतिबा फुले ने क्यों आज़ादी की पहली लड़ाई का समर्थन नहीं किया था?: नामी गिरामी, Ep 185 23.01.2023

ज्योतिराव फुले ने कब समाज सुधार का प्रण लिया, महिला शिक्षा पर उन्होंने कौन कौन से कार्य किए, क्यों विधवाओं के लिए उन्होंने आश्रम खोलने का निर्णय लिया, किसानों को लेकर उन्होंने कैसे आवाज़ मुखर की, उनके पिता ने ज्योतिबा को घर से क्यों निकाल दिया था, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट, प्रड्यूस- सूरज कुमार साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत

शरद यादव की चतुर चाल से देश को मिला था ओबीसी आरक्षण?: नामी गिरामी, Ep 184 16.01.2023

मध्यप्रदेश की जबलपुर से सांसद रहे शरद यादव बिहार की राजनीति में प्रासंगिक कैसे हो गए, राजीव गांधी के खिलाफ चौधरी चरण सिंह ने शरद पर दांव क्यों खेला था, मंडल कमीशन लागू करवाने में इनका क्या रोल था, लालू यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए इन्होंने कौन सी चाल चली थी, क्यों अपनी भाषणों को कारण शरद जाने जाते थे, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्रिप्ट और प्रड्यूस- सूरज कुमार साउ...

डेढ़ दशक तक म्यूज़िक इंडस्ट्री पर राज करने वाले आर डी बर्मन से फिल्म डायरेक्टर कन्नी क्यों काटने लगे थे?: नामी गिरामी, Ep 183 09.01.2023

आर डी बर्मन को हिंदी सिनेमा में सबसे बड़ा ब्रेक कैसे मिला, तीसरी मंजिल फिल्म में शम्मी कपूर ने कैसे आर डी बर्मन का ऑडिशन ले लिया था, एक चतुर नार गाना गाने से मन्ना डे ने मना क्यों कर दिया था और अचानक गाने में किशोर कुमार की कौन सी हरकत ने मन्ना डे और पंचम दा को अचरज में डाल दिया था, 1980 के दशक में ज्यादातर डायरेक्टर आर डी बर्मन को साइन करने से क्यों बच रहे थे, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार स...

सेना ने पेले को वर्ल्ड कप खेलने पर मजबूर क्यों किया था?: नामी गिरामी, Ep 182 02.01.2023

पेले ने फुटबॉल खेलना क्यों शुरू किया, वर्ल्ड कप में चोटिल होने के बावजूद वो टीम का हिस्सा क्यों बने रहे, 1966 के बाद उन्होंने वर्ल्ड कप न खेलने का फैसला क्यों किया, सेना ने पेले को वर्ल्ड कप खेलने पर मजबूर क्यों किया था, पेले को ब्राजील ने नेशनल ट्रेजरी घोषित क्यों कर दिया, कैसे पेले ने हज़ारों लोगों की जान बचाई थी और ब्राजील के सैन्य शासन का उन्होंने विरोध क्यों नहीं किया था, सुनिए 'नामी गिरामी'...

जोसेफ स्टालिन को लेनिन अपना उत्तराधिकारी क्यों नहीं बनाना चाहते थे?: नामी गिरामी, Ep 181 26.12.2022

जोसेफ स्टालिन ने कम्यूनिज्म को क्यों चुना, लेनिन की नज़र में आने के लिए उन्होंने क्या किया, जब लेनिन की मृत्यु हुई तो वो स्टालिन को देश की कमान क्यों नहीं सौंपना चाहते थे, क्या हुआ जब किसानों को कलेक्टिवाइजेशन के दौर में धकेल दिया गया, अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को स्टालिन ने कैसे किनारे लगाया और मृत्यु के बाद एक दिन वो कमरे में क्यों पड़े रहे, सुनिए 'नामी गिरामी' में सूरज कुमार से. रिसर्च, स्क्...

सिख गुरु जिन्होंने कश्मीरी हिंदुओं के लिए अपनी कुरबानी दे दी: नामी गिरामी, Ep 180 19.12.2022

मुग़ल शासक औरंगजेब के सिर पर कई नरसंहारों के कलंक हैं. लेकिन इसमे से एक कलंक अब तक इतिहास याद रखे हुए है. एक सिख गुरु को दिल्ली बुलाया गया. जो अपने लिए भी नहीं बल्कि कश्मीरी हिंदूओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खड़े थे. औरंगजेब ने उनसे कहा कि इस्लाम अपना लें या तो कोई ऐसा चमत्कार दिखाएं जिससे उनकी शक्तियां दिख जाएं. लेकिन उन्होंने इस बादशाह की कोई बात नहीं मानी. गुरु के सामने एक के बाद एक तीन साथियों...

संजय गांधी को क्यों इंदिरा का असल उत्तराधिकारी कहा जाता है? : नामी गिरामी, Ep 179 12.12.2022

इंदिरा और कांग्रेस के लिए संजय गांधी जरूरी कहे जाते हैं. हालांकि उनके जीवन में ऐसे भी किस्से रहे जब उन्होंने अधिकारियों को थप्पड़ मारे और गालियां बकी, लेकिन उसी संजय के बारे में ये भी मशहूर है कि गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह को सड़क से उठा कर यूपी का मुख्यमंत्री बनाया. तो देश की पहली कार से ले कर इमरजेंसी तक संजय गांधी कैसे जिम्मेदार थे, क्यों उन्हें इंदिरा का असल उत्तराधिकारी कहा जाता है और कैसे उनकी...

Słuchaj podcastu Naami Giraami w Replaio

Radio i podcasty w jednej aplikacji - za darmo, bez zakładania konta. Zainstaluj już dziś i nie przegap premiery

Pobierz z Google Play

Replaio nie jest wydawcą podcastów; nazwy audycji, okładki i audio należą do ich autorów i są rozpowszechniane przez publiczne kanały RSS