Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodios

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Autor

Aaj Tak Radio

Categoría

News

Web del podcast

www.aajtak.in

Último episodio

12 de ene. de 2024

¿Dónde escuchar?

Podcasts en la app Replaio Radio Muy pronto

Los podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts

Descárgala en Google Play Instálala gratis Android casi 10 M de descargas · valoración de 4,8 iOS muy pronto

Episodios

क्या 60 से ऊपर वालों को देनी पड़ सकती है वैक्सीन की तीसरी डोज़? : आज का दिन, 8 जून 08.06.2021

बुजुर्गों को तीसरी वैक्सीन की भी ज़रूरत पड़ सकती है? पंजाब में कैसे हुआ कोरोना किट घोटाला? कैसे जा सकते हैं ज़ेफ़ बेज़ोस की तरह आप भी अंतरिक्ष की सैर पर सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

योगी को छोड़कर यूपी में चुनाव क्यों नहीं लड़ सकती बीजेपी? : आज का दिन, 7 जून 2021 07.06.2021

योगी को सामने रखकर ही 2022 का चुनाव लड़ने की बात कह चुकी बीजेपी के सामने क्या मुश्किलें और मजबूरियां हैं? देश में कोरोना के मामलों और वैक्सीनेशन के आंकड़ों की तस्वीर क्या कहती है? क्या है संक्रमण से निपटने का न्यू इंग्लैंड मॉडल? शिक्षा व्यवस्था में राज्यों की क्या रैंकिंग है और बिहार के मुंगेर से कोरोना पर ग्राउंड कवरेज सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

पुरुषों के मुक़ाबले महिलाओं को कोरोना वैक्सीन कम क्यों लगी?: आज का दिन, 4 जून 2021 04.06.2021

पुरुषों के मुक़ाबले महिलाओं को कम क्यों लगी वैक्सीन, अनलॉक पर उद्धव सरकार कंफ्यूज़ क्यों, बिहार में महिलाओं को मेडिकल-इंजीनियरिंग सीटों पर 33% आरक्षण, हैरिस ने मोदी से क्या कहा, सुनिए 4 जून 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

आज फ़ैसले के बाद भी मेहुल चौकसी को भारत लाने में इस वजह से हो सकती है देर : आज का दिन, 3 जून 03.06.2021

क्या है वो वजह जो मेहुल चौकसी को जल्द भारत वापस लाने में बनेगी समस्या, कोर्ट के वैक्सीन ख़रीद की डिटेल मांगने पर सरकार कहां हुई असहज, पंजाब में बढ़ रही अमरिंदर सरकार की फूट को कैसे संभाल रही कांग्रेस और 2020 में क्यों बढ़ गए देश छोड़कर जाने वाले करोड़पति, सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

CBSE 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद क्या स्टेट बोर्ड्स भी चलेंगे इसी राह : आज का दिन, 2 जून 2021 02.06.2021

कैसे तय होगा 12वीं में कौन पास होगा कौन फ़ेल? स्वपन दासगुप्ता को दोबारा राज्यसभा सांसद बना देने का फ़ैसला नियमों के आधार पर सही है? गुजरात में मृत आदमी को कर दिया गया 'वैक्सीनेट' , कौन है इस लापरवाही का ज़िम्मेदार? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

कोविशील्ड को सिंगल शॉट वैक्सीन बनाने के लिए क्या कुछ बदलाव करने होंगे : आज का दिन, 1 जून 2021 01.06.2021

क्या अब कोविशील्ड की सिंगल डोज वैक्सीन को मिलेगी मंजूरी? क्‍या 5-जी टेक्‍नोलॉजी से सेहत को खतरा है? और राजस्थान में पायलट गुट के विधायक के इस्तीफ़े के बाद फिर शुरू हुआ संग्राम, क्या पायलट को बनाया जाएगा गुजरात कांग्रेस का प्रभारी, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

फिर बढ़ सकते हैं रसोई सिलेंडर के दाम, महामारी के बाद महंगाई का संकट : आज का दिन, 31 मई 2021 31.05.2021

दूसरी लहर के बाद क्या महंगाई की मार से आम आदमी को राहत मिलने के कुछ आसार हैं? मेहुल चौकसी को भारत लाने की क़वायद कहां तक पहुंची? वियतनाम में मिले नए कोरोना वेरिएंट का भारत कनेक्शन क्या है? सुनिए ‘आज का दिन’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ

वैक्सीन की दो डोज़ अलग-अलग कंपनी की होने पर केंद्र ने क्या कहा? : आज का दिन, 28 मई 2021 28.05.2021

क्या कई देशों में वैक्सीन के 'मिक्स एंड मैच' पर ट्रायल चल रहा है? बिहार के मधुबनी में स्वास्थ्य सेवाओं का क्या है हाल? यूपी में कैसे तय किया जाएगा मंत्रीमंडल का समीकरण? सुनिए ‘आज का दिन’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ

कोरोना के इलाज में ज़रूरी दवाओं ने बढ़ाईं लोगों की परेशानियां : आज का दिन, 27 मई 2021 27.05.2021

क्या दिल्ली में अब कोरोना से स्थिति संभलती नज़र आ रही है? ब्लैक फ़ंगस के केस पहले भी इतने ही आते थे या कोविड का असर है? डॉक्टर्स प्रिस्क्रिप्शन ही कोरोना से लड़ाई में बन रहा समस्या, और लक्षद्वीप विवाद क्या राजनीति से प्रेरित है या कोई और कारण है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

'यास' तूफ़ान का असर कब तक रहेगा, क्या है राज्यों की तैयारियां? : आज का दिन, 26 मई 2021 26.05.2021

क्या फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम बंद हो जाएंगे?, 'यास'को लेकर सरकार और प्रशासन की क्या तैयारियां हैं? और मौसमी बीमारी की तरह हमारे बीच में रह जाएगा कोरोना! सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

हर महीने 8 करोड़ वैक्सीन बनीं तो 5 करोड़ ही क्यों लगीं? : आज का दिन, 25 मई 2021 25.05.2021

18-44 एज ग्रुप के ऑनसाइट रजिस्ट्रेशन का फ़ायदा-नुकसान क्या होगा? वैक्सीन के प्रॉडक्शन और एडमिनिस्ट्रेशन में 3 करोड़ का अंतर क्यों? समलैंगिक विवाह को लेकर हुई सुनवाई में केंद्र की दलील के क्या मायने हैं? और लैंडोमस ग्रुप कंपनी का सरकारी योजना में निवेश वाला विज्ञापन मज़ाक या सच? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

कोरोना संक्रमित सेहतमंद लोगों के लिए कैसे समस्या बन रही उनकी ही इम्युनिटी : आज का दिन, 24 मई 2021 24.05.2021

ज़रूरत से ज़्यादा मज़बूत इम्युनिटी साइटोकिन स्टॉर्म की वजह बन रही है, कोविशील्ड की पहली डोज़ 33 फ़ीसदी प्रभावी है लेकिन क्या ये 12-16 हफ़्तों तक सुरक्षित रख पाएगी? उत्तर प्रदेश में सुधर रही कोरोना की स्थिति को लेकर आंकड़े क्या कहते हैं? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

15 मिनट में रिज़ल्ट देने वाली टेस्ट किट की क़ीमत क्या है? : आज का दिन, 21 मई 2021 21.05.2021

कितनी भरोसेमंद हैं रेपिड एंटीजन टेस्ट किट और इसके इस्तेमाल को लेकर कौन सी सावधानियां ज़रूरी हैं? कोरोना रिकवरी रेट बढ़ने के बावजूद क्यों नहीं रुक रहा मौत का बढ़ता आंकड़ा? प्रयागराज में आजतक रेडियो रिपोर्टर ने संगम किनारे कितने शव देखे? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों की एक-एक डोज़ लेने पर मिलेगी ज़्यादा सुरक्षा? : आज का दिन, 20 मई 2021 20.05.2021

क्या भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की एक-एक डोज़ लेना वायरस के ख़िलाफ़ ज़्यादा इफ़ेक्टिव रहेगी? भारत में तीसरी लहर आने के पहले 6-8 महीने के गैप के पीछे क्या तर्क है? गूगल ने कौन सी नई घोषणाएं की हैं? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ. 

पीएम केयर्स वेंटिलेटर्स की क्यों हुई दुर्गति, कौन है ज़िम्मेदार? : आज का दिन, 18 मई 2021 18.05.2021

पीएम केयर्स वेंटिलेटर्स की दुर्गति का ज़िम्मेदार कौन है? किस आधार पर कहा गया कि कोविशील्ड लेने पर ख़ून थक्का बनने के केस बहुत कम हैं? भारत में क्यों ज़्यादा आने लगे हैं चक्रवाती तूफ़ान? अगर कैंसल हुए CBSE 12वीं के एग्ज़ाम तो क्या हो सकता है मूल्यांकन का फ़ॉर्मूला? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ

मां की कोरोना एंटीबॉडी बन सकती हैं नवजातों के लिए जानलेवा? : आज का दिन, 17 मई 2021 17.05.2021

ग्रामीण स्तर पर क्या है मेडिकल रियलिटी? पोस्ट कोविड के दौरान बच्चों में देखी जा रही MIS-C की समस्या से कैसे निपटा जाए. तौकते तूफ़ान को लेकर राज्यों की क्या तैयारियां हैं? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

स्पूतनिक आ गई लेकिन बाँटने और बनाने का सरकारी प्लान क्या है?: आज का दिन, 14 मई 2021 14.05.2021

क्या है हैप्पी हाइपोक्सिया जिसमें पता भी नहीं चलता और ऑक्सीजन लेवल गिर जाता है, AMU में मिला नया स्ट्रेन कितना जानलेवा, स्पूतनिक बाँटने का सरकारी प्लान क्या है, कैसे मन रही है ईद, सुनिए 14 मई 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

नदी में बहते शवों से और विकराल होकर आएगा कोरोना?: आज का दिन, 13 मई 2021 13.05.2021

क्या देश के नाम पर कोरोना वैरिएंट का नाम रखना उचित, क्या नदी में बहते शव कोरोना को और फैलाएंगे, श्मशान-कब्रिस्तान में काम करनेवाले भी फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं या नहीं, सुनिए 13 मई 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

WHO जिस Ivermectin पर चेता रहा है उसे गोवा सरकार क्यों बंटवा रही है?: आज का दिन, 12 मई 2021 12.05.2021

गोवा सरकार लोगों को आइवरमेक्टिन दवा क्यों खिला रही है जबकि वो कोरोना का इलाज नहीं, प्लाज़्मा थेरेपी से वायरस मज़बूत होने का ख़तरा कैसे, क्यों चीन बांग्लादेश को धमका रहा है, सुनिए 12 मई 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

क्या विदेश में वैक्सीन बेच रही है सरकार और धूल फाँकते वेंटिलेटर्स का दोषी कौन?: आज का दिन, 11 मई 2021 11.05.2021

वैक्सीन विदेश भेजने के दिल्ली सरकार के आरोपों में कितना दम, यूपी में धूल फाँक रहे वेंटिलेटर्स की बेक़द्री का दोषी कौन, फ्रंटलाइन वर्कर्स को इंश्योरेंस मिलने की हक़ीक़त क्या है, नेपाल किस राह चलेगा, सुनिए 11 मई 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना के ख़िलाफ़ कैसे काम करेगी DRDO की DG-2 दवा : आज का दिन, 10 मई 10.05.2021

योगी सरकार को लिखी चिट्ठी में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री ने किन बातों पर जताई नाराज़गी, कितनी असरकारक है कोरोना के लिए बनाई गई DRDO की DG-2 दवा, राज्यों की तरफ़ से वैक्सीन को GST फ्री करने की मांग कितनी जायज़, और पटना के गार्डिनर अस्पताल में बने वैक्सीन सेंटर से हालात, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

UP पंचायत चुनाव ड्यूटी में 2000 मौत का दावा, कौन है इनका दोषी?: आज का दिन, 7 मई 2021 07.05.2021

UP पंचायत चुनाव ड्यूटी में 2 हज़ार मौत का दावा, कोरोना की आपदा में कौन खोज रहा है अवसर, नई वैक्सीन कोविड पर कितनी असरदार, सुनिए 7 मई 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना से उबरने के बावजूद क्यों हार्ट अटैक का ख़तरा है, बरतें ये एहतियात: आज का दिन, 6 मई 2021 06.05.2021

कोविड से उबरने के बाद भी क्यों हार्ट अटैक का ख़तरा है, क्या गड़करी को सौंपनी चाहिए कोरोना से लड़ाई, RBI क्या राहत लेकर आया, सुनिए 6 मई 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

साउथ इंडिया में कोरोना के AP वैरिएंट ने कोहराम मचाया?: आज का दिन, 5 मई 2021 05.05.2021

क्या कोरोना के नए वैरिएंट ने दक्षिण भारत में कोहराम मचाया, आपके पेट्स को भी हो सकता है कोविड, बंगाल में चल क्या रहा है, IPL टलने से कितना नुक़सान हुआ, सुनिए 5 मई 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कोरोना की जाँच के लिए सीटी स्कैन कराने पर कैंसर का ख़तरा क्यों है?: आज का दिन, 4 मई 2021 04.05.2021

कोरोना की जाँच के लिए सीटी स्कैन कराया तो कैंसर का ख़तरा, पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर्स में शामिल करने पर क्या सवाल उठे, IPL को क्यों टाला नहीं जा रहा, सुनिए 4 मई 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

Escucha el podcast Aaj Ka Din en Replaio

Radio y podcasts en una sola app - gratis y sin registro. Instálala hoy y no te pierdas el estreno

Descárgala en Google Play

Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos