Aaj Tak Radio

Aaj Ka Din

News HI ↓ 957 episodios

Aaj Ka Din is a daily morning news analysis podcast in Hindi language presented by Aaj Tak Radio. It covers issues ranging from Politics and international relations to health, society, cinema and sports. Want to start your day with news that charges you up for the day? AKD will keep you up-to-date with the news delivered fresh—as kadak as your morning chai. AKD does not simply narrate the news to you, but explains how it affects you, in the simplest of language. सुबह 7 बजे आपको बताएंगे कि आज दिन में क्या होने वाला है और क्या हो सकता है. बीती रात की कोई ख़बर मिस हो गई तो वो भी मिलेगी. ये भी बता...

Autor

Aaj Tak Radio

Categoría

News

Web del podcast

www.aajtak.in

Último episodio

12 de ene. de 2024

¿Dónde escuchar?

Podcasts en la app Replaio Radio Muy pronto

Los podcasts llegarán muy pronto a la app. Instálala ahora y sé el primero en descubrir una forma totalmente nueva de vivir los podcasts

Descárgala en Google Play Instálala gratis Android casi 10 M de descargas · valoración de 4,8 iOS muy pronto

Episodios

भारत में क्यों और कौन से इलाक़ों में गिरती है सबसे ज़्यादा आकाशीय बिजली? : आज का दिन, 13 जुलाई 13.07.2021

आकाशीय बिजली भारत में कहां सबसे ज़्यादा कहां गिरती है, इससे आपदा से कैसे बचा जाए? IMA ने क्यों कहा कि नहीं रोकी जा सकती तीसरी लहर? क्यूबा में 60 साल के सबसे उग्र प्रदर्शन की वजह क्या है? और दुनिया पर छाया सोलर स्टॉर्म का ख़तरा. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

विदेशों में कांग्रेस के अध्यक्ष चुनने से क्या बदलेगी पार्टी की भारत में राजनीति: आज का दिन, 12 जुलाई 2021 12.07.2021

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय औसत से भी ज़्यादा है जन्म दर, तो कैसी होगी निकट भविष्य में यहां जनसंख्या की तस्वीर. विदेशों में पार्टी को मज़बूत करने से कांग्रेस को क्या मिलेगा? वहां कैसे काम करती है कांग्रेस पार्टी? और नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने किस आधार पर कहा कि 2021-22 में अर्थव्यवस्था डबल डिजिट में ग्रोथ करेगी? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

कैबिनेट में जगह न मिलने पर संजय निषाद की नाराज़गी, यूपी चुनाव में बीजेपी को भारी पड़ सकती है? : आज का दिन, 9 जुलाई 09.07.2021

नए कैबिनट गठन के बाद बीजेपी के लिए क्या है नई चुनौतियां? यूपी में क्यों नाराज़ है सरकार की सहयोगी निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद? इंटरनैशनल रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट कितने अंक नीचे गिर गया? सुनिये ‘आज का दिन’ में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ

मोदी के कैबिनेट में दलित-OBC को तवज्जो लेकिन भुला दिया एक ख़ास समुदाय : आज का दिन, 8 जुलाई 08.07.2021

ओबीसी/एससी-एसटी को नए मंत्रिमंडल में क्यों मिला ज़्यादा महत्व? RTI क़ानून की पारदर्शिता समय के साथ घटी है? बिहार में नदियों पर बांध, तटबंध बने फिर भी क्यों आती है बाढ़? और हैती के राष्ट्रपति के बारे में जानिए जिनकी हत्या कर दी गई, 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

कांग्रेस के पास असन्तोष का समाधान है पर उसे अपनाना कठिन है, क्यों? : आज का दिन, 7 जुलाई 07.07.2021

कांग्रेस जहां सत्ता में है वहां भी और जहां नहीं वहां भी, नेताओं के बीच खींचतान चल रही है, तो पार्टी हाईकमान के पास इसे निपटाने का फ़ार्मूला क्या है? क्या अनलॉक में सरकार ने की जल्दी? और केरल जैसे सबसे साक्षर राज्य में क्यों बढ़ रहे दहेज लेने-देने के मामले? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

डेल्टा वैरिएंट के ख़िलाफ़ वैक्सीन के असर को लेकर हुआ चौंकाने वाला ख़ुलासा : आज का दिन, 6 जुलाई 06.07.2021

वैक्सीन के असर को लेकर दिल्ली के अस्पताल की स्टडी में क्या है? महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना नेताओं के बयान, मुलाक़ातों से क्या संकेत मिल रहा है? और क्यों धीमी पड़ रही भारतनेट योजना? सुनिए, अमन गुप्ता के साथ 'आज का दिन' में.

उत्तराखंड के नए CM से नाराज़ नेताओं को बीजेपी ने कैसे मनाया? : आज का दिन, 5 जुलाई 05.07.2021

पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाए जाने से कुछ बीजेपी नेता नाराज़ क्यों हैं? तीरथ सिंह रावत ऐसा क्या नहीं कर पाए जो धामी कर देंगे? क्या थिएटर कमांड बनाना ज़रूरी है? CDS और एयरफ़ोर्स के बीच मतभेद के नुकसान क्या होंगे? और वैक्सीन के बाद एंडीबॉडीज़ को लेकर ICMR की रिपोर्ट में क्या है? , सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

लागू होने के 4 साल बाद, कैसा है GST का ‘रिपोर्ट-कार्ड’? 02.07.2021

जीएसटी रोलआउट के चार साल पूरे होने पर जानिये, क्या GST अपने टैक्स कलेक्शन के लक्ष्य को पूरा कर पाया? गर्मी से जूझ रहे पूरे उत्तर भारत में कब दस्तक देगा मॉनसून? और अमेरिकी सेनाओं के वतन लौटते ही क्या अफगानिस्तान में फिर से हावी हो जाएगा तालिबान? जानिये देश विदेश की बड़ी खबरें जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ ‘आज का दिन’ में

प्रियंका-राहुल से मिलने के बाद नवजोत किस फ़ॉर्मूले पर देंगे कैप्टन का साथ? : आज का दिन, 1 जुलाई 2021 01.07.2021

क्या नवजोत सिंह सिद्धू को मनाना कहीं महंगा तो नहीं न पड़ेगा कांग्रेस को? ब्राज़ील ने कोवैक्सीन ख़रीद की डील को क्यों कर दिया रद्द, मध्यप्रदेश में पैर पसार रहा है माओवाद, और केंद्र कर्मियों को कब तक मिलेगा बकाया DA और एरियर, सुनिए अमन गुप्ता के साथ.

संसदीय समिति के सामने फिर अकड़ा Twitter, गूगल-FB को मिले निर्देश : आज का दिन, 30 जून 30.06.2021

संसदीय स्थायी समिति की बैठक में गूगल, फेसबुक ने मानी बातें ट्विटर को क्या दिक़्क़त है? प्रीमियम जमा करने के बाद भी नहीं मिल रहा फ़सल बीमा योजना का क्लेम, बाग़पत में RLD प्रत्याशी का नामांकन वापस ले गई कोई और महिला. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से जुड़े विवाद का सहारनपुर कनेक्शन क्या है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ

बच्चों पर हुए सीरो सर्वे ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बढ़ाई चिंता : आज का दिन, 29 जून 29.06.2021

क्या तीसरी लहर में बच्चे कोरोना को और बुरी स्थिति में ले जाएंगे? कोरोना की दो लहर के बाद क्या अब आसानी से मिल पाएगा बेड और ऑक्सीजन? पंजाब में आम आदमी पार्टी किन मुद्दों को दे रही हवा? क्या साथ आएंगे चिराग और तेजस्वी? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

दुश्मन के ड्रोन हमलों का जवाब भारतीय सेना इस तरह देगी: आज का दिन, 28 जून 2021 28.06.2021

जम्मू के एयर फ़ोर्स स्टेशन पर क्यों नहीं रुका ड्रोन हमला, लद्दाख के नेताओं से मोदी की मुलाक़ात कितनी अहम, कोरोना के बाद दिमाग़ पर असर करनेवाली बीमारी और बच्चों का शिकार करनेवाली खतरनाक बीमारी, सुनिए 28 जून 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

कश्मीरी नेताओं के साथ पीएम मोदी की बैठक के क्या हैं सियासी मायने? : आज का दिन, 25 जून 2021 25.06.2021

मोदी की कश्मीरी नेताओं से मुलाकात में क्या हुआ? रिलायंस की सालाना जेनरल मीटिंग में मुकेश अंबानी ने क्या कहा? और ब्रिटनी स्पीयर्स अदालत में अपने पिता के ख़िलाफ़ बोलते हुए क्यों रोने लगीं? सुनिए 25 जून 2021 का ‘आज का दिन’ जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ.

कश्मीरी नेता आज पीएम मोदी से मिलकर क्या कहनेवाले हैं?: आज का दिन, 24 जून 2021 24.06.2021

मोदी से मुलाक़ात में क्या कहेंगे कश्मीरी नेता, कर्नाटक में बीजेपी के लिए येदियुरप्पा मर्ज़ी हैं या मजबूरी, यूपी का कौन सा ज़िला वैक्सीनेशन में फिसड्डी और न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ कहां चूके, सुनिए 24 जून 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

उस तालिबान से बात करके भारत को क्या मिलेगा जिसने किया था कंधार प्लेन हाइजैक : आज का दिन, 23 जून 2021 23.06.2021

कांग्रेस को साथ लिए बिना क्या 'राष्ट्र मंच' बन पाएगा तीसरा मोर्चा? क्या भारत, तालिबान से बात कर रहा है? और क्यों? महाराष्ट्र में खेती के एक तरीक़े ने बढ़ा दी किसानों की आमदनी. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

तीसरी लहर के पहले क्या हर रोज़ लग पाएंगी 80 लाख से ज़्यादा वैक्सीन? : आज का दिन, 22 जून 22.06.2021

रिकॉर्ड वैक्सीनेशन की रफ़्तार बनाए रखने के लिए क्या करना होगा? शरद पवार ने क्यों बुलाई 15 विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक? कश्मीर मुद्दा सुलझ गया तो क्या भारत को भी नहीं होगी पाक के ख़िलाफ़ परमाणु हथियारों की ज़रूरत? और नया पबजी चीन भेज रहा डेटा. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

ए के शर्मा को यूपी का डिप्टी सीएम न बनाकर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के पीछे की वजह क्या है? : आज का दिन, 21 जून 2021 21.06.2021

ए के शर्मा को संगठन में लाकर बीजेपी ने कौन सा सियासी हल खोजा है? बीपीसीएल में सौ फ़ीसदी हिस्सेदारी बेचने का आम आदमी पर इसका क्या असर होगा? 25 साल से ज्‍यादा पुराने सेना से जुड़े दस्तावेजों को सार्वजनिक करने का क्या फ़ायदा होगा और क्या ऐसा करना मुनासिब है? न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम क्यों पिछड़ती नज़र आ रही है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के सा...

कोरोना से ठीक होने के बाद मिली 'इम्यूनिटी प्रोटेक्शन' कब ख़त्म हो जाती है? : आज का दिन, 18 जून 18.06.2021

ब्रिटेन की नई स्टडी के मुताबिक कोविड के बाद कितने दिनों तक रहती है इम्यूनिटी? केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के असम दौरे में किन सड़कों का उद्घाटन हुआ? ईरान में आज राष्ट्रपति पद का चुनाव है, वहां चुनावी प्रक्रिया कितनी पारदर्शी है और उम्मीदवार कौन हैं? सुनिए 'आज का दिन' में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ. प्रड्यूसर: अमन गुप्ता साउंड मिक्सिंग: सचिन द्विवेदी

अमेरिका-रूस के राष्ट्रपतियों की बैठक भारत के लिए कितनी अहम है? : आज का दिन, 17 जून 17.06.2021

टूलकिट विवाद और मैनिपुलेटेड ट्वीट पर ट्विटर की सफ़ाई से संतुष्ट क्यों नहीं दिल्ली पुलिस, अमेरिका और रूस की बैठक के भारत के लिए मायने, क्या रोनाल्डो ने कोका-कोला की बोतलें हटाकर सही किया और मेकअप प्रॉडक्ट्स दे सकते हैं जानलेवा रोग, सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ. 

LJP के सही दावेदार चिराग़ पासवान हैं या पशुपति पारस?: आज का दिन, 16 जून 2021 16.06.2021

LJP पर सही दावा किसका है, वैक्सीन लगवाने के बाद भी कैसे रहें सेहतमंद, बाइडेन-पुतिन मिलेंगे तो क्या बातें होंगी और कैसे न्यूज़ीलैंड का सामना करेगी टीम इंडिया, सुनिए 16 जून 2021 का ‘आज का दिन’ नितिन ठाकुर के साथ.

अडाणी कंपनीज के शेयर्स में टूट और सुचेता दलाल का ट्रेंड करना, इनमें क्या कनेक्शन है? : आज का दिन, 15 जून 15.06.2021

अडाणी कंपनीज के शेयर में भारी गिरावट क्यों आई और इसके बाद सुचेता दलाल क्यों ट्रेंड करने लगीं. मंत्रिमंडल को टालने के लिए अशोक गहलोत ने बनाया बहाना? लॉकडाउन में बुजुर्गों पर बढ़ गया अत्याचार और जून के दो हफ़्तों में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा क्या कहता है. सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

भारत के लिए क्यों ख़ास रही ये G7 समिट और चीन को लेकर क्यों बौखलाए हैं सभी देश : आज का दिन, 14 जून 14.06.2021

G7 देशों की इस बैठक के भारत के लिए मायने और चीन से क्यों दिखी सभी देशों की नाराज़गी. MP में कोरोना से हुई मौतें छिपाई गईं? कोरोना छीन रहा लोगों की नींद और कैसे काम करेगा देश का पहला स्मॉग टॉवर, सुनिए आज का दिन में अमन गुप्ता के साथ.

पटियाला में कैप्टन अमरिंदर और सिद्धू के पोस्टरों से सामने आई कांग्रेस की कलह? : आज का दिन, 11 जून 2021 11.06.2021

क्या पंजाब में 2022 चुनाव में आमने-सामने होंगे अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू? कोरोना वायरस से जुड़ी नई रिसर्च कौन सी है जिसके मुताबिक़ ख़तरा सिर्फ़ फेफड़ों को नहीं दिमाग़ को भी है? और क्या है पॉकेट वैंटिलेटर? सुनिए ‘आज का दिन’ जमशेद क़मर सिद्दीक़ी के साथ

क्यों कैबिनेट रिशफलिंग के बावजूद सचिन पायलट को नहीं रोक पाएगी कांग्रेस? : आज का दिन, 10 जून 2021 10.06.2021

मंत्रिमंडल विस्तार वाला डैमेज कंट्रोल भी सचिन पायलट को रोक नहीं पायेगा?, कोरोना का नया ट्रीटमेंट जिसने जगाई नई उम्मीद, अहमदाबाद के जुहापुर में क्यों लोग वैक्सीन से डर रहे हैं? कैसी होगी 20 साल बाद की दिल्ली? सुनिए 'आज का दिन' अमन गुप्ता के साथ.

बीजेपी में शामिल हुए नेता फिर क्यों थाम रहे दीदी का दामन, डर है या सियासी मजबूरी? : आज का दिन, 9 जून 09.06.2021

बीजेपी छोड़ वापस टीएमसी में आ रहे नेताओं को क्यों मांगनी पड़ रही सार्वजनिक माफ़ी? वुहान लैब से कोरोना लीक को लेकर अब तक कितने देशों ने उठाए सवाल? मंगलवार को हुए इंटरनेट आउटेज के लिए ज़िम्मेदार कंपनी का काम क्या है? सुनिए 'आज का दिन' में अमन गुप्ता के साथ.

Escucha el podcast Aaj Ka Din en Replaio

Radio y podcasts en una sola app - gratis y sin registro. Instálala hoy y no te pierdas el estreno

Descárgala en Google Play

Replaio no es editor de podcasts; los nombres de los programas, las portadas y el audio pertenecen a sus autores y se distribuyen a través de canales RSS públicos