Aaj Tak Radio
Reporters Off Air
What really happens behind the camera? While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that untold side — raw, real, and unfiltered. Each week, Aaj Tak’s senior reporters reveal what it’s like to chase breaking news, handle high-stress ground reporting, and uncover exclusive stories that never make it to air — until now. Off the record. On the ground. Straight from the frontlines. टीवी पर जो ख़बरें आप देखते हैं, उसके पीछे भी एक दुनिया चल रही होती है. ख़बरों के पीछे की भागमभाग, इसे जुटाने और पह...
Vizitează neapărat site-ul podcastului și susține-i creatorul: www.aajtak.in
Autor
Aaj Tak Radio
Categorie
Site-ul podcastului
Cel mai nou episod
10 iul. 2026
Unde asculți?
Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curândPodcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor
Episoade
असम में हिमंता को घेरने का प्लान, ओवैसी को इंडिया ब्लॉक का न्योता और नितिन नवीन की ताज़पोशी: Reporters Off Air 23.01.2026 1:30:48
इंडिया ब्लॉक में क्या असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री होने वाली है? क्या कांग्रेस ने सच में ओवैसी को न्योता भेजा है या फिर यह सिर्फ सियासी हवा है? असम में जीत के लिए राहुल गांधी ने क्या मास्टर प्लान तैयार किया है? ओवैसी ने किन-किन राजनीतिक दलों की नींद उड़ाई हुई है? तमिलनाडु में चुनाव के बाद क्या भारतीय जनता पार्टी नया गठबंधन बनाएगी? इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वायरल वीडियो का पूरा सच भी आप...
BMC इलेक्शन रिजल्ट, ED Vs ममता और थलापति विजय से CBI ने क्या पूछा?: Reporters Off Air 16.01.2026 1:19:06
‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में बात हो रही है उन सवालों की, जो इस वक्त देश की राजनीति के सेंटर में हैं. थलापति विजय सबके कैसे हो गए. बीजेपी और कांग्रेस दोनों उन्हें क्यों साधना चाहते हैं. क्या सिनेमा से सियासत की ये एंट्री किसी बड़े गेम का हिस्सा है? बांग्लादेशी घुसपैठिया कैसे नेता बना? ईडी बनाम ममता बनर्जी की अंदरूनी कहानी क्या है? कांग्रेस ने एम.के. स्टालिन को कहां और कैसे फंसा दिया? और आखि...
UP में SIR को लेकर क्या अफवाह उड़ी और इसे लेकर BJP क्यों चिंतित है?: Reporters Off Air 09.01.2026 1:25:29
ममता बनर्जी और ED की भिड़ंत, यूपी में SIR से योगी क्यों चिंतित हैं, क्या SIR बीजेपी को उल्टा पड़ गया, प्रियंका गांधी को असम की कमान क्यों मिली, मोदी और योगी कैबिनेट में बदलाव कब होगा, पश्चिम बंगाल की चुनावी हिंसा की आंखों-देखी, महाराष्ट्र के लोकल चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस कैसे साथ आए, और तुर्कमान गेट की क्या है कहानी. इन सारे सवालों के जवाब मिलेंगे ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में. मौसमी सि...
2026 के विधानसभा चुनावों में कौन अपनी कुर्सी बचा पाएगा?: Reporters Off Air 02.01.2026 1:17:23
चुनाव आयोग में आखिर ऐसा क्या हुआ कि बात तू-तू मैं-मैं तक पहुंच गई? EC के भीतर झगड़े की वजह क्या थी और पर्दे के पीछे कौन-कौन से नाम शामिल थे? राहुल गांधी को किसने डांटा, और उससे भी बड़ा सवाल. राहुल गांधी ने किससे Sorry कहा? कांग्रेस की CWC की अहम मीटिंग में क्या फैसले हुए, किस मुद्दे पर टकराव हुआ और पार्टी के भीतर किस लाइन पर राजनीति आगे बढ़ेगी? साथ ही चर्चा होगी 2026 की. 2026 में क्या बड़ा होने वा...
अरावली विवाद, केरल इलेक्शन में कौन आगे और कुलदीप सिंह सेंगर का क्या होगा?: Reporters Off Air 26.12.2025 1:28:24
‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आपको बताएंगे कि योगी ने कुलदीप सिंह सेंगर से क्या कहा. केरल इलेक्शन में कौन आगे है. अरावली पर क्या घमासान अभी बाकी है. सचिन पायलट ने क्या ऐलान किया है. प्रियंका गांधी और प्रशांत किशोर की मुलाकात में क्या बात हुई. ये सब आपको बता रहे हैं आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, मौसमी सिंह, अमित भारद्वाज, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम. साथ ही ये भी बताएंगे कि पीएम मोदी क्रिसमस...
संसद का शीतकालीन सत्र, नेशनल हेराल्ड केस और नितिन नबीन पर क्या पता चला?: Reporters Off Air 20.12.2025 1:28:16
संसद का शीतकालीन सत्र खत्म हो चुका है. इसके साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के तेवरों में हल्की नरमी दिखाई दी है. शीतकालीन सत्र में क्या-क्या अहम रहा, इसका पूरा एनालिसिस इस एपिसोड में किया गया है. इसी दौरान BJP ने नितिन नबीन को क्यों और कैसे चुना, इसके पीछे की सियासी वजहों को भी समझाया गया है. नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को कैसे राहत मिली, और इस पूरे मामले में राहुल गांधी ने कौन-सी स्ट्रैटेजी अ...
लोकसभा में अमित शाह ने किसकी मौज ली? राहुल गांधी से अडानी मिले तो क्या हुआ?: Reporters Off Air 12.12.2025 1:20:03
संसद के शीतकालीन सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान जारी है. एक तरफ गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया, वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सरकार को घेरा. इसी दौरान शरद पवार की बर्थडे पार्टी भी चर्चा में रही. संसद में सोनिया गांधी का जन्मदिन भी मनाया गया. इन ख़बरों को ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम ने कवर किया. ‘र...
मोदी-पुतिन का याराना कितना पुराना, डॉग विवाद और संसद में अंदरखाने क्या खिचड़ी पक रही है?: Reporters Off Air 05.12.2025 1:15:58
आख़िरकार वो घड़ी आ गई है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे हैं. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में पत्रकार आपको बता रहे हैं कि पुतिन का ये दौरा क्यों ख़ास है, प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन का रिश्ता कितना पुराना है, और रूसी राष्ट्रपति की सुरक्षा की इनसाइड स्टोरी. साथ ही, राहुल गांधी की विदेशी डेलिगेशन से मुलाकात का मुद्दा कैसे बढ़ रहा है, और शीतकालीन सत्र के बीच क्या कांग्रेस और टीएम...
कर्नाटक में कांग्रेस का संकट, SIR पर बवाल और संसद के शीतकालीन सत्र में क्या होगा?: Reporters Off Air 28.11.2025 1:12:45
सियासत गरम है, खबरें तेज़ हैं और दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक एक ही सवाल तैर रहा है. आख़िर कर्नाटक में सिद्धारमैया को हटाना इतना नामुमकिन क्यों हो गया? क्या पार्टी हाईकमान मजबूर है, या कहानी कुछ और है? उधर बिहार NDA में बीजेपी के खाते में गृह मंत्रालय कैसे गया? संसद के शीतकालीन सेशन में किस बात पर मचेगा बवाल? संसद में इलेक्शन कमीशन से भी सवाल होंगे, तो इसका जवाब कौन देगा? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस ए...
राहुल गांधी का नया प्लान और साहित्य आज तक के मंच से रिपोर्टर्स के अनसुने किस्से: Reporters Off Air 22.11.2025 1:06:25
साहित्य आज तक के मंच से इस एपिसोड में हम खोल रहे हैं राहुल गांधी के नए प्लान की परतें, एक-एक करके. साथ ही रिपोर्टर्स बता रहे हैं वो अनसुनी बातें, जो कैमरे पर आने से रह जाती हैं. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ में इस बार माहौल भी अलग है और मूड भी. संजय शर्मा, मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा, ऐश्वर्या पालीवाल, राहुल गौतम और अमित भारद्वाज. ये सभी रिपोर्टर्स अपनी-अपनी फील्ड डायरी के अनुभव साझा कर रहे हैं. और तभी अचान...
अमित शाह का मास्टर स्ट्रोक, NDA ने कैसे मारी बाजी और राहुल गांधी अब क्या करेंगे?: Reporters Off Air 15.11.2025 1:26:50
बिहार के चुनावी नतीजे आ चुके हैं, और स्टूडियो से लेकर ग्राउंड तक एक ही सवाल गूंज रहा है. आखिर महागठबंधन का हाल इतना बुरा क्यों हुआ? क्या वाकई राहुल गांधी की एक गलती ने पूरा गेम बिगाड़ दिया? और NDA ने कैसे पूरा समीकरण बदल दिया? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा और राहुल गौतम स्टूडियो से जुड़े हैं, जबकि पटना से हमारे साथ हैं पीयूष मिश्रा.इस एपिसोड में...
बिहार चुनाव के पहले फेज में कौन आगे, NDA और महागठबंधन में क्या पक रहा है?: Reporters Off Air 08.11.2025 1:35:56
बिहार में पहले चरण का मतदान हो चुका है. करीब आधी सीटों पर अभी मतदान बाकी है. इन सबके बीच आज तक के रिपोर्टर आपको ग्राउंड से लगातार स्टोरीज़ बता रहे थे. लेकिन जो कहानियां बताने से छूट गईं, वो आप 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा, राहुल गौतम, अमित भारद्वाज और शशि भूषण कुमार से सुनिए. साथ ही, अब तक जिन सीटों पर वोटिंग हो चुकी है, वहां कौन आगे है और किसकी गाड़ी फंसी हुई दि...
बिहार इलेक्शन ग्राउंड रिपोर्ट, नीतीश कुमार और लालू यादव के वायरल किस्से: Reporters Off Air 01.11.2025 1:27:43
बिहार चुनाव के मैदान से लाए हैं वो किस्से...जो कैमरे पर कभी नहीं दिखे. जब लालू यादव और नीतीश कुमार की राजनीति के बीच फंसे पत्रकार, और देखने को मिलीं ऐसी घटनाएं जिन पर यकीन करना मुश्किल है. रिपोर्टर्स ऑफ एयर के इस एपिसोड में सुनिए पत्रकारों की ज़ुबानी बिहार की सियासत के वो किस्से, जो आपने अब तक कहीं नहीं सुने होंगे. इस एपिसोड में आप जानेंगे कि वो शख्स कौन था जिसने बंदूक दिखाकर रिपोर्टर से वीडियो डि...
बिहार चुनाव में BJP का आखिरी मौका और महागठबंधन में बात कैसे बनी?: Reporters Off Air 24.10.2025 1:30:46
दिल्ली से लेकर बिहार तक छठ की तैयारियां चल रही हैं. दूसरी तरफ, छठ के घाटों को लेकर सियासत भी जारी है. सियासत बिहार में भी जारी है, जहां दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. तो रिपोर्टर्स ऑफ एयर के इस एपिसोड में इसी पर बात होगी. इस एपिसोड में स्टूडियो से जुड़ रहे हैं आजतक के रिपोर्टर हिमांशु मिश्रा, मौसमी सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, अमित भारद्वाज और सुशांत मेहरा. वहीं, बिहार के अलग-अलग शहरों से पीयूष मिश्...
राहुल गांधी तेजस्वी की गुपचुप मीटिंग और अमित शाह का ये किस्सा नहीं सुना होगा!: Reporters Off Air 17.10.2025 1:27:44
नेताओं की दिवाली पार्टी में सिर्फ दीये नहीं जलते.कुछ पुराने रिश्ते बुझते हैं, और नए गठबंधन बनते हैं. तो क्या-क्या होता है नेताओं की दिवाली पार्टी में? बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस और आरजेडी के बीच आखिर बात क्यों बिगड़ी? उपेंद्र कुशवाहा की NDA में एंट्री कैसे पक्की हुई? मुकेश सहनी को किसने जाल में फंसाया और आखिरकार उन्हें किसका साथ मिला? ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में स्टूडियो से जुड़ रहे हैं...
बिहार चुनाव में कैसे होगा सीट बंटवारा और राहुल गांधी सीट शेयरिंग से दूर क्यों हैं?: Reporters Of Air 10.10.2025 1:29:08
बिहार को क्या मिलने वाली है दूसरी महिला मुख्यमंत्री? चिराग पासवान किसके फोन का इंतज़ार कर रहे हैं? NDA और INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग कैसे होगी? क्या नीतीश कुमार की कुर्सी जाने वाली है? जीतन राम मांझी को कितनी सीटें मिलेंगी? महागठबंधन में लेफ्ट ने क्या डिमांड रखी है? राहुल गांधी सीट बंटवारे से दूर क्यों हैं? प्रशांत किशोर ने किस आधार पर टिकट बांटे हैं? मुकेश सहनी को अपने साथ रखना इतना मुश्किल क्य...
राहुल गांधी-तेजस्वी यादव के बीच क्या डील हुई और PK ने क्यों बदला अपना प्लान?: Reporters Off Air 03.10.2025 1:21:05
राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की बंद कमरे में हुई मुलाक़ात को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि इस मुलाक़ात में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर गहन चर्चा हुई. वहीं, प्रशांत किशोर पर भी सबकी नज़रें हैं, क्योंकि उन्होंने मोदी से चुनावी रणनीति बनाने की कई बारीकियां सीखी हैं और अब बिहार की सियासत में उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है. इसी बीच, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 साल पूरे...
लालू परिवार में फूट कैसे पड़ी और प्रशांत किशोर का रिपोर्टर से क्यों झगड़ा हुआ?: Reporters Off Air 26.09.2025 1:27:49
बिहार की राजनीति इस वक्त दिलचस्प मोड़ पर है और ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में खुलासे पर खुलासे होंगे. बिहार में सीट बंटवारा कैसे तय होगा, प्रशांत किशोर आखिर किससे और क्यों भिड़ पड़े, राहुल गांधी के एक समर्थक ने रिपोर्टर को क्या बताया. इन सब पर बात होगी. साथ ही, लालू यादव के परिवार में किसने फूट डाली और इसका चुनावी समीकरणों पर क्या असर पड़ेगा, यह भी सामने आएगा. इतना ही नहीं, आज़म खान सचमुच बग...
प्रधानमंत्री मोदी ने रिपोर्टर को क्या इशारा दिया और राहुल से भी तेज़ निकला चुनाव आयोग?: Reporters Off Air 19.09.2025 1:10:13
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हफ्ते अपना 75वां जन्मदिन मनाया, जिसे बीजेपी ने बड़े स्तर पर सेलिब्रेट किया. इन कार्यक्रमों की कवरेज पीयूष मिश्रा ने की. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रही मौसमी सिंह और राहुल गौतम बताएंगे कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई है. इसी बीच, नेपाल के राजनीतिक संकट को कवर करके लौटे अमित भारद्वाज अपनी आंखों से देखी...
राहुल गांधी की सुरक्षा और उपराष्ट्रपति चुनाव पर क्या-क्या पता चला?: Reporters Off Air 12.09.2025 1:21:01
देश को इस हफ्ते नया उपराष्ट्रपति मिला. चुनाव के दौरान क्रॉस-वोटिंग की ख़बरें भी आईं और दोनों गठबंधनों ने अपने-अपने दावे किए. उधर, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल उठे. जिस पर CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई. इन दोनों ख़बरों को ऐश्वर्या पालीवाल, मौसमी सिंह, हिमांशु मिश्रा, संजय शर्मा और जितेंद्र बहादुर सिंह ने करीब से कवर किया. ‘रिप...
राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के ये किस्से नहीं सुने होंगे?: Reporters Off Air 06.09.2025 1:24:22
इस हफ़्ते देश की सियासत में सबसे ज्यादा चर्चा राहुल गांधी की बिहार से निकली वोटर अधिकार यात्रा की रही. इसे कवर करके मौसमी सिंह और अमित भारद्वाज लौटे हैं. साथ ही दिल्ली से पटना तक बैठकों का दौर चला, जिसकी रिपोर्टिंग ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्र और राहुल गौतम ने की. ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर्स बताएंगे कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा में क्या खास देखने को मिला,...
राहुल गांधी की यात्रा से कांग्रेस में कौन नाराज है और RSS की डिनर पार्टी में क्या हुआ?: Reporters Off Air 29.08.2025 1:23:30
देश की सियासत में इस हफ़्ते बिहार से राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा सुर्खियों में रही. वहीं आरएसएस की डिनर पार्टी ने भी खूब ध्यान खींचा. इसी दौरान बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर पार्टी के भीतर की हलचल और अंदरखाने की चर्चाएं भी तेज़ रहीं. इन सारी बड़ी राजनीतिक हलचलों को आजतक के रिपोर्टर संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा, हिमांशु मिश्रा और राहुल गौतम ने क़रीब से कवर किया. ‘रिपोर्...
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राजनाथ सिंह ने किस-किस को फोन घुमाया?: Reporters Off Air 22.08.2025 1:13:53
संसद का आख़िरी हफ़्ता भी हंगामे की भेंट चढ़ गया. इसकी वजह बना एक बिल, जो PM, CM और मंत्रियों को हटाने से जुड़ा हुआ है. वहीं, NDA और INDIA गठबंधन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने-अपने उम्मीदवार घोषित किए. इलेक्शन कमीशन तक विपक्ष के मार्च को लेकर भी कुछ नई बातें सामने आईं. इन सब घटनाओं को आज तक के रिपोर्टर ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा, मुनीष पांडे, हिमांशु मिश्रा और मंजीत नेगी ने कवर किया. 'रिपोर...
बिहार SIR ग्राउंड रिपोर्ट, इंडिया गठबंधन का प्रोटेस्ट और उपराष्ट्रपति की रेस में कौन आगे?: Reporters Off Air 15.08.2025 1:30:19
बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को नए निर्देश दिए हैं. इसी बीच, आज तक की रिपोर्टर मौसमी सिंह ग्राउंड पर इसका मुआयना करके लौटीं. दूसरी तरफ, संसद से लेकर सड़क तक भी इसकी गूंज थी, जिसे आज तक के रिपोर्टर पीयूष मिश्रा, संजय शर्मा, राहुल गौतम और अमित भारद्वाज ने कवर किया. 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर उस कहानी की परतें खोल रह...
राहुल गांधी की डिनर पार्टी में क्या हुआ? अंदर की पूरी कहानी: Reporters Off Air 08.08.2025 1:03:42
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद सियासत गरमा गई है. राहुल गांधी हर प्लेटफ़ॉर्म पर चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप लगाते नज़र आ रहे हैं. लेकिन अंदर की कहानी क्या है, इसे हमारे रिपोर्टर्स ने करीब से देखा और सुना. इसी वजह से हमने तय किया कि 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर' के इस एपिसोड में आज तक के रिपोर्टर संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, हिमा...
Podcasturi asemănătoare
Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice