Aaj Tak Radio
Reporters Off Air
What really happens behind the camera? While you see fast-paced political and crime coverage on TV, there's a world behind the scenes that rarely comes to light. Reporters Off Air brings you that untold side — raw, real, and unfiltered. Each week, Aaj Tak’s senior reporters reveal what it’s like to chase breaking news, handle high-stress ground reporting, and uncover exclusive stories that never make it to air — until now. Off the record. On the ground. Straight from the frontlines. टीवी पर जो ख़बरें आप देखते हैं, उसके पीछे भी एक दुनिया चल रही होती है. ख़बरों के पीछे की भागमभाग, इसे जुटाने और पह...
Be sure to visit the podcast's website and support the creator: www.aajtak.in
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का प्रदर्शन और राहुल गांधी ने रिपोर्टर्स को क्या बताया?: Reporters Off Air 30.10.2026 1:28:39
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन का बड़ा प्रदर्शन होने जा रहा है. ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के इस प्रदर्शन की तैयारियां क्या हैं? क्या INDIA गठबंधन के सभी दल एकजुट होकर इस मार्च में शामिल होंगे या विपक्ष के बीच अब भी मतभेद हैं? इस बीच राहुल गांधी ने कांग्रेस बीट के रिपोर्टर्स से क्या कहा? दूसरी तरफ कर्नाटक में एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को हार क्यों मिली? क्या पार्टी में गुटबाजी इसकी ब...
मोदी-राहुल के बीच क्या बात हुई और ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष का क्या प्लान है?: Reporters Off Air 23.10.2026 1:23:48
मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या बात हुई? क्या कोई डील हुई है? राहुल गांधी वियतनाम क्यों गए और क्या वे विदेश जाने से पहले सरकार को इसकी जानकारी देते हैं? दूसरी तरफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष की अगली रणनीति क्या है? रामलीला मैदान में विपक्ष Mock संसद आयोजित करने जा रहा है. क्या इसके जरिए ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को और धार देने की तैयारी है? मोदी, राहुल गांधी और अमित शाह के बीच सियासी समीकर...
राहुल गांधी-अभिजीत दिपके की दोस्ती? मोदी सरकार लाएगी पत्रकारों के लिए कानून?: Reporters Off Air 16.10.2026 1:27:18
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का संघर्ष जारी है. चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी और सीजेपी के नेता क्या एक साथ आ सकते हैं? उधर, चुनाव आयोग के बदलते रुख और नियमों से क्या संकेत मिल रहे हैं? क्या पत्रकारों के लिए अलग कानून लाने की जरूरत है? अगर ऐसा हुआ, तो उसका स्वरूप क्या होगा? एक तरफ पत्रकारिता की पहचान पर सवाल है, तो दूसरी तरफ रील बनाने वालों और असली पत्रकारों के बीच फर्क...
इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के बीच ज्ञानेश कुमार ने आजतक के रिपोर्टर को क्या बताया?: Reporters Off Air 09.10.2026 1:21:48
दिल्ली की सड़कों पर विपक्ष लगातार चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रहा है. पिछले पूरे हफ्ते कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के नेता सड़कों पर दिखे. इस दौरान कई बार पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली. इन सबके बीच गृह मंत्रालय और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच बातचीत की ख़बर भी सामने आई. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या ज्ञानेश कुमार इस्तीफा देंगे? क्या उन्हें जेल...
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्लान और इंडिया गठबंधन को राहुल गांधी का मंत्र: Reporters Off Air 02.10.2026 1:22:35
ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष के बड़े दावे से लेकर चुनाव आयोग में संभावित प्रेस कॉन्फ्रेंस तक, सियासी हलचल तेज है. क्या दो चुनाव आयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं? क्या चुनाव आयोग के भीतर की नाराज़गी अब खुलकर सामने आएगी? उधर राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में 15 साल बाद का सपना दिखाया. क्या इंडिया गठबंधन को नया साथी मिलने वाला है? और इंडिया गठबंधन की बैठक में अखिलेश यादव क्यों नहीं आए? इन...
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी की रणनीति, मोदी की धड़ाधड़ मीटिंग और राज्यसभा चुनाव: Reporters Off Air 25.09.2026 1:30:32
चुनाव आयोग के अंदर क्या पक रहा है? मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की रणनीति क्या है और राहुल गांधी अब कौन सा बड़ा कदम उठा सकते हैं? क्या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का दबाव बढ़ेगा या उन्हें हटाना इतना आसान नहीं है? उधर प्रधानमंत्री मोदी की धड़ाधड़ बैठकों के बीच बीजेपी के चिंतन शिविर में क्या हुआ? बीजेपी अब जेन ज़ी का नाम क्यों नहीं लेगी? और उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चु...
मोदी कैबिनेट के अंदर की बात पता चली, UPI की फांस और कांग्रेस की आधी रात की बैठक: Reporters Off Air 18.09.2026 1:28:34
मोदी कैबिनेट में आखिर ऐसी कौन सी बात हुई कि एक मंत्री ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया? मंत्री के तेवरों के पीछे क्या कहानी है और सरकार के अंदर क्या चल रहा है? UPI को लेकर सरकार के सामने क्या नई चुनौती है? उधर, DUSU चुनाव का विवाद राहुल गांधी तक क्यों पहुंच गया? कांग्रेस की आधी रात की मीटिंग में किस-किस को डांट पड़ी और प्रियंका गांधी का पार्टी में कद बढ़ने की चर्चा क्यों तेज है? 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर...
सोनिया गांधी के घर का क्या राज़ खुला और यूपी-पंजाब का चुनावी गेमप्लान सुनिए: Reporters Off Air 11.09.2026 1:37:15
पीएम मोदी की Gen Z वाली रैली पर बतकही. राहुल गांधी खुद इंटरव्यूअर क्यों बने और उनके इंटरव्यू का पूरा खेल क्या है? सोनिया गांधी के घर का कौन सा राज सामने आया? कैबिनेट में फेरबदल क्यों टला और इसकी गाड़ी कहां फंसी? साथ ही यूपी और पंजाब में कौन सी चुनावी खिचड़ी पक रही है और इसके पीछे क्या है पूरा चुनावी गेमप्लान? अंत में बात नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स समिट 2026 की भी होगी. देखिए और सुनिए 'रिपोर्टर्स...
मोदी कैबिनेट में फेरबदल की उल्टी गिनती शुरू, राहुल-अखिलेश की बात कहां पहुंची?: Reporters Off Air 04.09.2026 1:28:23
स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ राहुल गांधी की टीम ने क्या प्लान बनाया? GDP के आंकड़ों पर क्या बहस हुई? क्या मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल का काउंटडाउन शुरू हो गया है? क्या 2 अक्तूबर के बाद मंत्रियों के साथ-साथ कई राज्यपालों की भी छुट्टी हो सकती है? आखिर मोदी सरकार के गुपचुप प्लान में क्या है? उधर, यूपी को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच क्या खिचड़ी पक रही है? उत्तराखंड और पंजाब विधानसभा चुनाव को...
मोदी कैबिनेट में किसका पत्ता कटेगा और सोनिया गांधी की किताब पर बवाल क्यों मचा है?: Reporters Off Air 28.08.2026 1:16:48
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की चर्चा तेज है. सवाल है कि 2026 में किस मंत्री की कुर्सी जाएगी और किसके हाथ लगेगी बड़ी जिम्मेदारी? बीजेपी के अंदरखाने क्या पक रहा है, किन मंत्रियों पर गिरेगी गाज और किसकी लगेगी लॉटरी? उधर, सोनिया गांधी की किताब के छपने से पहले ही विवाद क्यों खड़ा हो गया है? चिराग पासवान क्या योगी आदित्यनाथ का गेम बिगाड़ सकते हैं? इन तमाम सियासी सवालों और पर्दे के पीछे की हलचल पर चर्चा...
पैलेट गन पर भिड़े राहुल गांधी, वंदे मातरम् की राजनीति और बीजेपी की नई टीम में बवाल?: Reporters Off Air 21.08.2026 1:25:36
राहुल गांधी अचानक धरने पर बैठ गए, जिसकी वजह से ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ की रिकॉर्डिंग रोकनी पड़ी. लेकिन पॉडकास्ट की शुरुआत होगी वंदे मातरम् विवाद से. इसके बाद बात होगी बीजेपी की नई टीम और मोदी कैबिनेट में होने वाले संभावित बदलाव की. साथ ही यूपी और पंजाब चुनाव की अंदरूनी सियासत पर भी चर्चा होगी. इन सभी मुद्दों पर अंदर की खबर, राजनीतिक विश्लेषण और रिपोर्टर्स के अनुभव सुनिए आजतक के रिपोर्टर्स मौसमी सिंह,...
मानसून सत्र की रस्साकशी, मोदी कैबिनेट में क्या बदलेगा और राहुल गांधी का 2029 प्लान: Reporters Off Air 14.08.2026 1:11:39
संसद के मानसून सत्र में हंगामा, प्रदर्शन और सियासी टकराव लगातार देखने को मिला. संसद में प्रदर्शन का सामान कैसे पहुंचा? संसद परिसर में बंदर कैसे आया? और क्या मोदी सरकार को नए साथी मिलने वाले हैं? वहीं, राहुल गांधी को यूथ कांग्रेस का साथ क्यों नहीं मिला? और सबसे बड़ा सवाल, अमित शाह पूरे सत्र के दौरान सदन से क्यों दूर रहे? इसके अलावा, आपको यूपी से लेकर पंजाब विधानसभा चुनाव तक की खबरें सुनने को मिलेंग...
FCRA Bill का पेंच, राहुल गांधी की शर्त और अखिलेश यादव की PDA वाली चुनौती: Reporters Off Air 07.08.2026 1:26:30
FCRA Bill को लेकर सरकार की क्या रणनीति है? क्या इस बिल से हॉस्पिटल और स्कूलों पर असर पड़ेगा, या विपक्ष सिर्फ राजनीतिक नैरेटिव बना रहा है? कांग्रेस सरकार को घेरने के लिए कौन से नए पैंतरे चलने वाली है? और आखिर राहुल गांधी ने सरकार के सामने कौन-सी शर्त रख दी? इस एपिसोड में बात होगी FCRA को लेकर अमित शाह की गुपचुप बैठकों की. किसने अमित शाह से कहा, "इतनी भी क्या जल्दी?" और आखिर FCRA पर सरकार क्यों ठिठक...
डिलिमिटेशन बिल पर प्रेशर में क्यों है BJP और राहुल गांधी करवाएंगे अमित शाह का इस्तीफ़ा?: Reporters Off Air 31.07.2026 1:14:10
संसद के मानसून सत्र में सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. एक ओर विपक्ष लोकसभा में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफ़े की मांग को लेकर सरकार पर हमलावर है, तो दूसरी ओर सत्ता पक्ष विपक्ष पर चर्चा से बचने का आरोप लगा रहा है. आखिर मोदी और शाह की चुप्पी क्या संकेत दे रही है? क्या डिलिमिटेशन का मुद्दा बीजेपी पर नया राजनीतिक दबाव बना रहा है? इसी बीच संसद परिसर में विपक्ष ने राम मंदिर के सम्मान में एक अनोखा...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर आखिर मोदी सरकार क्यों झुक गई?: Reporters Off Air 29.07.2026 39:36
धर्मेंद्र प्रधान का अगर इस्तीफ़ा नहीं होता, तो क्या राहुल गांधी संसद से सड़क तक बड़ा आंदोलन छेड़ते? क्या मोदी सरकार सहयोगी दलों के दबाव में झुक गई, या इसके पीछे कोई और राजनीतिक रणनीति थी? इस बोनस एपिसोड में बात होगी कि क्या एकनाथ शिंदे और चंद्रबाबू नायडू के दबाव ने सरकार का फैसला बदल दिया. देशभर में छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के मुद्दे पर क्या कॉकरोच जनता पार्टी और मोदी सरकार के बीच फिर ट...
धर्मेंद्र प्रधान पर मुश्किल में मोदी सरकार और सोनम वांगचुक कैसे माने?: Reporters Off Air 24.07.2026 1:23:21
सोनम वांगचुक आखिर अनशन तोड़ने के लिए कैसे माने? संसद में विपक्ष और सरकार के बीच टकराव इतना क्यों बढ़ गया? पीएम आवास के बाहर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ? प्रदर्शनकारी आखिर रेल भवन तक कैसे पहुंच गए? क्या यह सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक थी? संसद में अखिलेश यादव आखिर किनके बीच 'सेटिंग' की बात कर रहे थे? विरोध-प्रदर्शन के दौरान रिपोर्टरों के साथ हुई बदसलूकी पर भी चर्चा...
मानसून सत्र में BJP का प्लान, UP Punjab का चुनावी हाल और सोनम वांगचुक का अनशन: Reporters Off Air 17.07.2026 1:03:57
देश की राजनीति में बदलाव की चर्चा चारों ओर है. बीजेपी में नई टीम के लिए बैठकों का दौर जारी है, तो विपक्ष आगामी मानसून सत्र में मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है. उधर जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का धरना चल रहा है, तो वहां का मजेदार किस्सा भी बताएंगे. यूपी से लेकर पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर अंदरखाने की बात बताएंगे. अंत में बात आगामी मानसून सत्र में होने वाली घमासान पर भी होगी. 'रिपोर्टर्स ऑफ...
Ram Mandir Chanda Chori कैसे काउंटर कर रही BJP, Akhilesh की नई चाल और Satluj Ban Inside Story: ROA 10.07.2026 1:28:24
Reporters Off Air के इस एपिसोड में देश की राजनीति के सबसे चर्चित और हालिया मुद्दों पर गहन चर्चा हुई. अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद और उस पर विपक्ष के हमलों से लेकर वक्फ़ विवाद की टाइमिंग पर सवाल क्यों उठ रहे हैं और क्या इससे राजनीतिक नैरेटिव बदलने की कोशिश हो रही है. उत्तर प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव की नई रणनीति, दलित वोट बैंक, शंकराचार्य के साथ उनकी बढ़ती नज़दीकियां और 2027 क...
PDA के बाद अखिलेश का नया दांव, यूपी-पंजाब चुनाव की तैयारी और राम मंदिर चंदा चोरी मामले में क्यों कूदे केजरीवाल?: Reporters Off Air 03.07.2026 1:27:59
BJP में होने वाले बड़े कैबिनेट फेरबदल और संगठनात्मक बदलाव से लेकर कांग्रेस के नए संगठनात्मक अभियान, पंजाब पॉलिटिक्स की अंदरूनी खींचतान, AAP की बदलती रणनीति और Ram Mandir पर तेज़ होती सियासत तक - ‘रिपोर्टर्स ऑफ एयर’ के इस एपिसोड में जानिए राजनीति के सबसे बड़े इनसाइड अपडेट. क्या BJP नए चेहरों पर दांव लगाने जा रही है? Congress आखिर क्यों अपना संगठन पूरी तरह बदल रही है? पंजाब में किस पार्टी की तैयारी...
धर्मेंद्र प्रधान को इनाम या सज़ा और राम मंदिर चंदा चोरी के सारे पोल खुले: Reporters Off Air 27.06.2026 1:25:49
मोदी कैबिनेट विस्तार 2026 में क्या बड़े फेरबदल की पटकथा लिखी जा चुकी है? परफॉर्मेंस रिपोर्ट कार्ड के आधार पर इस बार मोदी सरकार के कौन से दिग्गज मंत्री रडार पर हैं और किन नए चेहरों की लॉटरी लगने वाली है? जानिए किसकी हो सकती है विदाई! राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ है जिसने सबको हैरान कर दिया है? इस पूरे विवाद और जांच की परत-दर-परत इनसाइड स्टोरी. भरत तिवारी मामले को लेकर बीजेपी के...
अखिलेश यादव के सांसद ने फंसाया पेंच और शिवसेना के लापता सांसद का खुलासा?: Reporters Off Air 19.06.2026 1:21:43
पश्चिम बंगाल में TMC की हार से शुरू हुआ बगावत का जो सिलसिला महाराष्ट्र पहुंचा था, वो अब यूपी की सियासत को दहला रहा है. हर तरफ नेताओं के बयानों के बाद पार्टियों के टूटने की आहट है. लड़ाई पहले स्पीकर के पास जाती है, फिर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाती है और आखिर में सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर दम लेती है. आखिर देश की राजनीति में इस वक्त इतनी 'बेचैनी' क्यों है? बात सिर्फ बगावत की नहीं है, दिल्ली से लेकर जय...
TMC में टूट के लिए अमित शाह की फील्डिंग, ममता का प्लान और केजरीवाल का गेम: Reporters Off Air 12.06.2026 1:22:38
पॉलिटिकल गलियारों में हलचल तेज है और खबरें इतनी कि पैर रखने की जगह नहीं! शुरुआत बंगाल से, जहां सत्ता की कुर्सी खिसके अभी 50 दिन भी नहीं हुए कि टीएमसी में 'हम साथ-साथ हैं' वाला ड्रामा खत्म हो चुका है. विधायक तो गए ही, अब सांसद भी लोकसभा स्पीकर को लेटर लिखकर कह रहे हैं कि हमें अपनों से दूर अलग सीट चाहिए. इस बगावत के बीच दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई. ममता और अभिषेक बनर्जी ने जब सोनिया-राहुल ग...
ममता बनर्जी को असली धोखा किसने दिया और TMC में टूट का फायदा BJP कैसे उठाएगी?: Reporters Off Air 05.06.2026 1:12:36
देश में इन दिनों न सिर्फ सूबे की सरकारें बदल रही हैं, बल्कि विपक्ष कौन होगा, यह कहना भी मुश्किल हो गया है. पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद हुए घटनाक्रम इसी ओर इशारा कर रहे हैं. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि ममता बनर्जी को असली धोखा किसने दिया. इन सबके बीच दिल्ली में एक बड़ा हादसा हुआ, तो बात उसकी भी होगी. कर्नाटक में डीके शिवकुमार की कैबिनेट बनते ही बिखरने क्यों लगी? इस पर भी रोशनी डालेंगे. सा...
राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को कैसे मनाया और नीट पर सरकार से क्या भूल हुई?: Reporters Off Air 29.05.2026 1:21:38
आजतक रेडियो पॉडकास्ट पर आप देख और सुन रहे हैं 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर'. इस हफ्ते की अंदरूनी राजनीतिक हलचल, कर्नाटक के सियासी ड्रामे की सबसे बड़ी खबरें और चुनावी गलियारों की पूरी इनसाइड स्टोरी लेकर हाजिर हैं हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, पीयूष मिश्रा और राहुल गौतम. क्या कर्नाटक का 'नाटक' सुलझने के पीछे कोई बड़ा 'जादू' है? क्या राहुल गांधी के एक गुप्त ऑफर ने सिद्धारमै...
विपक्ष को किससे मिल रहा है तगड़ा कॉम्पिटिशन और मोदी सरकार से किसकी विदाई तय?: Reporters Off Air 22.05.2026 1:21:27
आजतक रेडियो पॉडकास्ट पर आप देख और सुन रहे हैं 'रिपोर्टर्स ऑफ एयर'. इस हफ्ते की अंदरूनी राजनीतिक हलचल, चुनावी गलियारों की सबसे बड़ी खबरें और सोशल मीडिया के नए 'ट्रेंड्स' की पूरी इनसाइड स्टोरी लेकर हाजिर हैं हमारे ग्राउंड रिपोर्टर्स मौसमी सिंह, संजय शर्मा, ऐश्वर्या पालीवाल, अमित भारद्वाज और राहुल गौतम. क्या टीम मोदी बदलने वाली है? टीम मोदी से कौन होगा बाहर? कैबिनेट की बैठक के बीच मोदी-मेलोडी की चर्च...
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.