Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

Aaj Ke Akhbaar is a daily newspaper wrap-up podcast in Hindi presented by Aaj Tak Radio. No time to catch up with the newspapers? Fikar not. Every morning two of our presenters discuss what newspapers from India and around the world have published. A nuanced discussion on not just the news stories, but their different approach on a same story. You will miss nothing if you listen to this news commentary every day. हर सुबह हम पढ़ते हैं देश और दुनिया के बड़े अख़बार और उनकी चुनिंदा बड़ी ख़बरों पर करते हैं चर्चा. किस अख़बार ने क्या छापा है और किस तरह छापा है, आपसे मिस नहीं होगा अगर आप सुनेंगे, 'आज...

Vizitează neapărat site-ul podcastului și susține-i creatorul: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Site-ul podcastului

www.aajtak.in

Cel mai nou episod

6 mai 2025

Unde asculți?

Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curând

Podcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor

Descarcă din Google Play Instalează gratuit Android aproape 10 mil. descărcări · nota 4,8 iOS în curând

Episoade

ट्रांसजेंडर सिस्टम खत्म, पनामा लेंगे वापस… और क्या क्या है ट्रंप की ‘लिस्ट’ में?: आज के अख़बार, 21 जनवरी 21.01.2025

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालते ही किए कौनसे बड़े ऐलान, आरजी कर केस में आरोपी संजय रॉय को उम्रकैद, केरल की युवती को फांसी की सज़ा, उत्तराखंड ने UCC लागू करने की तैयारियां की शुरू, एक्टर सैफ अली खान केस में नया खुलासा और ट्रंप के आने से दुनिया भर के बाज़ारों पर पड़ेगा कैसा असर? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी आज, भारत के लिए क्यों है अच्छी खबर?: आज के अख़बार, 20 जनवरी 20.01.2025

डोनाल्ड ट्रंप लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ, सैफ अली ख़ान मामले में आया बांग्लादेशी एंगल, महाकुंभ में कैसे लगी भीषण आग, केंद्र ने किसानों को दिया बातचीत का प्रस्ताव, स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, गज़ा-इज़रायल के बीच हुआ सीज़फायर और खो खो विश्व कप में भारत बना चैंपियन. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

सैफ अली ख़ान पर हुआ हमला, पुलिस की जांच में क्या सामने आया?: आज के अख़बार, 17 जनवरी 17.01.2025

ISRO ने डॉकिंग मिशन को सफलतापूर्वक दिया अंजाम, सैफ अली ख़ान पर हुआ हमला, हिंडनबर्ग कंपनी के बंद होने के एलान के साथ ही चढे़ अडानी ग्रुप के शेयर्स, होते होते कैसे रुक गया इज़रायल-गज़ा सीज़फायर, कैबिनेट की सरकारी कर्मचारियों को सौगात और आज OTT-थियेटर्स पर रिलीज़ होगी बहुप्रतीक्षित इमरजेंसी और पाताल लोक 2. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

RSS प्रमुख के बयान को कांग्रेस ने अपमानजनक क्यों बताया?: आज के अख़बार, 16 जनवरी 16.01.2025

मोहन भागवत के बयान पर हुआ सियासी बवाल, भारतीय नेवी को मिले तीन नए वॉरशिप, ग़ज़ा-इज़रायल के बीच सीज़फायर का ड्राफ्ट फाइनल, केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए ED को मिली मंज़ूरी, भारत में क्या है स्टार्टअप्स का फ्यूचर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कायम किया रिकॉर्ड. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

इज़रायल-हमास सीज़फायर के करीब, अब आगे क्या?: आज के अख़बार, 15 जनवरी 15.01.2025

केजरीवाल ने लगाया BJP-कांग्रेस पर गठजोड़ का आरोप, दिल्ली सीएम आतिशी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, मार्क ज़ुकरबर्ग को संसदीय समिति ने किया समन, 11 साल से जेल में बंद आसाराम को मिली अंतरिम ज़मानत, थोक महंगाई बढ़ी, बच्चों के प्रोड्क्टस का मेन मार्केट है इंडिया, ट्रंप-बाइडन में छिड़ी होड़ और टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के पीछे ‘गंभीर’ कारण? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव...

CAG रिपोर्ट पर क्यों फंसी दिल्ली सरकार?: आज के अख़बार, 14 जनवरी 14.01.2025

जेड मोड़ टनल किन मायनों में साबित होगी महत्तवपूर्ण, CAG रिपोर्ट पर दिल्ली की अदालत ने सरकार को झिड़का, भारत-बांग्लादेश के बीच क्यों छिड़ा समन वॉर, अश्विनी वैष्णव ने दी मार्क ज़ुकरबर्ग को सलाह, महंगाई से जुड़ी राहत की खबर आई सामने, कतर ने पेश किया इज़राइल-ग़ज़ा के बीच समझौते का मसौदा और ऑस्ट्रेलिया की हार को न दोहराने पर भारतीय क्रिकेट टीम का प्लान क्या है? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़...

झुग्गी झोपड़ियों पर क्यों भिड़े AAP-BJP? एक-दूसरे पर लगाए क्या आरोप?: आज के अख़बार, 13 जनवरी 13.01.2025

केजरीवाल ने दिया दिल्ली चुनाव से पहले BJP को चैलेंज, ISRO ने कंडक्ट किया SPADEX मिशन, कैलिफोर्निया की आग से अब तक 16 की मौत, आज से शुरू हो रहा है प्रयागराज महाकुंभ, ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे जयशंकर, शेयर बाज़ार का इशारा क्या कहता है और कब जारी होगा IPL 2025 का शेड्यूल? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

दिल्ली की राजनीति में पूर्वांचल-जाट पर क्यों छिड़ा विवाद?: आज के अख़बार, 10 जनवरी 10.01.2025

‘बंगला युद्ध’ के बाद दिल्ली की राजनीति ने लिया नया मोड़, प्रवासी भारतीय सम्मेलन में क्या बोले पीएम मोदी, भारत-तालिबान के बीच पहली शीर्ष बैठक के बाद अफगानिस्तान ने की कैसी गुज़ारिश, सेम सेक्स मैरिज पर फैसले को रिव्यू करने से सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया इनकार, किसानों की महापंचायत का केंद्र को संदेश, चैंपियंस ट्रॉफी में कैसी दिख सकती हैं भारतीय स्क्वॉड और आज नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी ब्लैक वॉरेंट थि...

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस क्यों पड़ गई अकेली?: आज के अख़बार, 9 जनवरी 09.01.2025

दिल्ली में चुनाव से पहले तेज़ हुआ ‘बंगला युद्ध’, भारत-मालदीव के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग में किन मुद्दों पर हुई बात, भारत-तालिबान के बीच पहली शीर्ष बैठक, तिरूपति बालाजी मंदिर में अब मची भगदड़ और वन नेशन वन इलेक्शन के लिए बैठी JPC में विपक्ष का मुखर विरोध. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

खुद पर लगे आरोपों पर क्या बोला चुनाव आयोग?: आज के अख़बार, 8 जनवरी 08.01.2025

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग 8 को नतीजे, चीन में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सलमान के घर पर बनाई गई बुलेट प्रूफ दीवार, कोरोना जैसे HMPV के भारत में 8 केस, अब बिना NET के बन सकेंगे असिस्टेंट प्रोफेसर,पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का दिल्ली में बनेगा स्मारक और ट्रम्प ने कनाडा को US में मिलने का ऑफर दोहराया. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

कनाडाई पीएम को क्यों देना पड़ा इस्तीफ़ा, अब आगे क्या?: आज के अख़बार, 7 जनवरी 07.01.2025

प्रेस कांफ़्रेंस में क्यों रो पड़ी दिल्ली की सीएम आतिशी, छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, असम में भरा कोयला खदान में पानी 9 मजदूर फंसे,पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तमिलनाडु विधानसभा में क्यों मचा बवाल, HMPV वायरस को लेकर क्या बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, क्यों बिगड़ा शेयर बाज़ार का हाल, भारतीय रिज़र्व बैंक ने खरीदा 8 टन सोना, कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो को क्यों देना पड़ा इस्त...

बीजेपी उम्मीद्वार ने लिया प्रियंका गांधी का नाम तो क्यों मचा बवाल?: आज के अख़बार, 6 जनवरी 06.01.2025

दिल्ली की राजनीति क्यों अचानक हुई गर्म, पूर्व सांसद ने दिया प्रियंका गांधी पर विवादित बयान, डेटा प्रोटेक्शन बिल का ड्राफ्ट हुआ जारी, तमिल नाडू के सीएम स्टालिन किसे देंगे 1 मिलियन डॉलर, पोरबंदर में हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश और मौसम ने कैसे मचाया बवाल? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

ममता के एक बयान पर क्यों मचा बवाल?: आज के अख़बार, 3 जनवरी 03.01.2025

प्रधानमंत्री मोदी आज देंगे दिल्ली को कई सौगात, ममता के एक बयान पर क्यों मचा बवाल, सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को क्यों लगाई फटकार, खेल रत्न से सम्मानित होंगे गुकेश-भाकर समेत 4 खिलाड़ी, न्यू ऑरलियन्स में हुए अटैक को लेकर हुआ बड़ा खुलासा और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफ़ी के आखिरी टेस्ट में क्यों कप्तान नहीं होंगे रोहित शर्मा? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

1000 हिंदुओं को मारने की धमकी, क्या बोले कुंभ पहुंचे संत?: आज के अख़बार, 2 जनवरी 02.01.2025

साल के पहले दिन कैबिनेट की किसानों को सौगात, केजरीवाल ने RSS प्रमुख को लिखा ख़त, महाकुंभ में ब्लास्ट की धमकी, किसान नेता डल्लेवाल को एडमिट कराने को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, दिल्ली में आया अतुल सुभाष जैसा एक और मामला और ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की परफॉर्मेंस से गंभीर नाराज? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

2025 में मिलेंगी कौन कौन सी सौगातें, कहां सरकार कसेगी नकेल?: आज के अख़बार, 1 जनवरी 01.01.2025

AAP की पुजारी-ग्रंथियों को लेकर उठा बवाल,मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह ने मांगी माफ़ी,पुराने फोन पर वॉट्सएप नहीं चलेगा, UPI से दोगुना पैसा भेज सकेंगे; जानिए 2025 के बड़े बदलाव, डल्लेवाल को एडमिट कराने के लिए 3 दिन का वक्त और यमन में भारतीय नर्स की फांसी को राष्ट्रपति की मंज़ूरी, क्या है मामला? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

दिल्ली इमामों की सैलरी अटकी, पुजारी-ग्रंथियों को AAP की सौगात: आज के अख़बार, 31 दिसंबर 31.12.2024

पुजारी-ग्रंथियों को AAP ने दी कौनसी सौगात, किसान आंदोलन के चलते बंद रहा सारा पंजाब, भारत ने लांच किया स्पेस डॉकिंग मिशन, ठिठुर रहा है उत्तर भारत, मेलबर्न में हुई भारत की हार और गोल्ड लोन में डिफॉल्टर्स की संख्या बढ़ी. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस ने जताई कौनसी 9 आपत्तियां?: आज के अख़बार, 30 दिसंबर 30.12.2024

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर कांग्रेस ने जताई कौनसी 9 आपत्तियां, जनवरी में UP-MP समेत 7 राज्यों में भाजपा अध्यक्ष बदलेंगे, साउथ कोरिया में प्लेन क्रैश में 179 मौतें, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान- UP CM आवास में है शिवलिंग, पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर फिर लाठीचार्ज, भारत का मेलबर्न और सिडनी टेस्ट जीतना क्यों ज़रूरी और अजरबैजान का रूस पर आरोप- रूस में प्लेन पर हुई थी फायरिंग....

नहीं रहे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, घोषित हो सकता है 7 दिन का राष्ट्रीय शोक: आज के अख़बार, 27 दिसंबर 27.12.2024

भारत के 13वें प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन, कांग्रेस- आम आदमी पार्टी में क्यों ठनने लगी है, कांग्रेस का 2025 के लिए रोडमैप क्या है, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों से मिलकर क्या बोले CM रेवंत रेड्डी, 30 दिसंबर को पंजाब भर में किसान करेंगे बंद का आयोजन और चीन बना रहा है ब्रह्मपुत्र नदी पर डैम तो भारत क्यों चिंतित? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

केजरीवाल ने किए महिला-बुज़ुर्गों के लिए वादे, विभागों ने कहा “सब है अफवाह!”: आज के अख़बार, 26 दिसंबर 26.12.2024

दिल्ली के 2 विभागों ने दिया केजरीवाल को झटका, मध्य प्रदेश में हुआ बेतवा-केन लिंक प्रोजेक्ट का शिलान्यास, NDA की मीटिंग में हुआ कांग्रेस को करारा जवाब देने का फैसला, अज़रबैजान प्लेन क्रैश के पीछे हो सकते हैं कौनसे कारण, मलयाली कथाकार और फिल्मकर्मी एम.टी. वासुदेवन के निधन पर केरल में दो दिन का शोक और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में आज का मैच क्यों है महत्तवपूर्ण? सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़ब...

पाकिस्तान-बांग्लादेश के गठजोड़ के आसार, चीन को होगा फ़ायदा?: आज के अख़बार, 25 दिसंबर 25.12.2024

बांग्लादेशी सेना को ट्रेनिंग देगी पाक सेना, इलेक्शन के नियमों में बदलाव के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, सेना की गाड़ी खाई में गिरने से पुंछ में 5 जवानों की मौत, मनु भाकर को मिल सकता है खेल रत्न, NHRC चीफ की नियुक्ति पर कांग्रेस नाराज़, अल्लू अर्जुन से फिर हुई पूछताछ और केंद्र सरकार ने बदले 5 राज्यों के राज्यपाल. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

बांग्लादेश चाहे शेख़ हसीना का प्रत्यार्पण, भारत के लिए क्या रास्ता?: आज के अख़बार, 24 दिसंबर 24.12.2024

पीलीभीत में हुए एनकाउंटर का खालिस्तानी कनेक्शन, बांग्लादेश ने भारत सरकार से की शेख़ हसीना के प्रत्यार्पण की मांग, अब 5वीं-8वीं के बच्चों पर नहीं लागू होगी ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’, मशहूर फिल्ममेकर श्याम बेनेगल का निधन, अल्लू अर्जुन विवाद में पॉलिटिकल पेंच और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हो सकता है बड़ा फेरबदल. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

प्रधानमंत्री मोदी के कुवैत दौरे पर कांग्रेस ने कसा तंज!: आज के अख़बार, 23 दिसंबर 23.12.2024

PM मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च सम्मान, संभल में मिली 150 साल पुरानी बावड़ी, पुष्पा-2 एक्टर अल्लू अर्जुन के घर तोड़फोड़, अश्विन के संन्यास पर PM मोदी की चिट्ठी, खड़गे बोले- चुनाव नियम बदलना सरकार की सोची-समझी साजिश और विमेंस क्रिकेट में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी को क्यों कहा ‘पहलवान’?: आज के अख़बार, 20 दिसंबर 20.12.2024

संसद-परिसर में धक्का-मुक्की पर आमने सामने पक्ष-विपक्ष, अश्विन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास तो क्या बोले पिता, सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता डल्लेवाल को लेकर सरकार को फटकारा, एक दूसरे की ज़मीन पर नहीं खेलेंगी भारत-पाक की टीमें, कोहली मेलबर्न एयरपोर्ट पर TV जर्नलिस्ट से भिड़े, कनाडा में ट्रुड़ो सरकार को गिरने का खतरा और थियेटर में रिलीज़ होगीं नाना पाटेकर की फिल्म वनवास. सुनिए देश-दुनिया की बड...

खड़गे ने की गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग!: आज के अख़बार, 19 दिसंबर 19.12.2024

खड़गे ने पीएम मोदी से की गृह मंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग, अश्विन ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, सुप्रीम कोर्ट में हुई किसान आंदोलन को लेकर सुनवाई, रूस ने बनाई कैंसर की वैक्सीन, ट्रंप ने भारत को दी टैरिफ बढ़ाने की धमकी,चुनाव से पहले केजरीवाल की तीसरी बड़ी घोषणा और मुंबई में हुआ बड़ा हादसा. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

ये अड़ंगा नहीं लगा तो 2034 तक अमल में आएगा वन नेशन-वन इलेक्शन!: आज के अख़बार, 18 दिसंबर 18.12.2024

वन नेशन वन इलेक्शन पर पक्ष-विपक्ष के रिएक्शन, राज्यसभा में संविधान पर चर्चा का गृह मंत्री ने दिया जवाब, क्यों महत्तवपूर्ण है डोभाल का चीन दौरा, NTA और NEET-JEE को लेकर शिक्षा मंत्री के किया बड़ा एलान, किसानों ने ठुकराया बातचीत का प्रस्ताव और रूस को लगा बड़ा झटका. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

Ascultă podcastul Aaj Ke Akhbaar în Replaio

Radio și podcasturi într-o singură aplicație - gratuit și fără înregistrare. Instaleaz-o azi și nu rata lansarea

Descarcă din Google Play

Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice