Aaj Tak Radio

Aaj Ke Akhbaar

Aaj Ke Akhbaar is a daily newspaper wrap-up podcast in Hindi presented by Aaj Tak Radio. No time to catch up with the newspapers? Fikar not. Every morning two of our presenters discuss what newspapers from India and around the world have published. A nuanced discussion on not just the news stories, but their different approach on a same story. You will miss nothing if you listen to this news commentary every day. हर सुबह हम पढ़ते हैं देश और दुनिया के बड़े अख़बार और उनकी चुनिंदा बड़ी ख़बरों पर करते हैं चर्चा. किस अख़बार ने क्या छापा है और किस तरह छापा है, आपसे मिस नहीं होगा अगर आप सुनेंगे, 'आज...

Vizitează neapărat site-ul podcastului și susține-i creatorul: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categorie

News

Site-ul podcastului

www.aajtak.in

Cel mai nou episod

6 mai 2025

Unde asculți?

Podcasturi în aplicație Replaio Radio În curând

Podcasturile ajung în curând în aplicație. Instaleaz-o acum și fii primul care descoperă o abordare complet nouă a podcasturilor

Descarcă din Google Play Instalează gratuit Android aproape 10 mil. descărcări · nota 4,8 iOS în curând

Episoade

शराब घोटाला, शीशमहल, प्रदूषण- कितने राज़ खोलेगी CAG रिपोर्ट? : आज के अख़बार, 25 फरवरी 25.02.2025

प्रधानमंत्री मोदी ने किया बिहार और भोपाल का दौरा, अब तक बाहर क्यों नहीं निकाले जा सके तेलंगाना की टनल में फंसे मज़दूर, दिल्ली विधानसभा में आज CAG रिपोर्ट पर होगी चर्चा, रूस के समर्थन में आया US और US सरकार का USAID पर अब तक का सबसे बड़ा कटडाउन. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

पाकिस्तान की हार के 4 बड़े कारण कौन से हैं?: आज के अख़बार, 24 फरवरी 24.02.2025

पाकिस्तान की हार के 4 बड़े कारण कौन से, बागेश्वर धाम के मंच से PM मोदी ने साधा निशाना, आप ने दी आतिशी को बड़ी ज़िम्मेदारी, वर्ल्ड पॉलिटिक्स को लेकर इटालियन पीएम का बड़ा बयान, ट्रंप ने फिर कसा भारत पर तंज और ज़ेलेंस्की ने चला ट्रंप कार्ड. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

ट्रंप के जिस बयान से भारत में मची खलबली, उसकी हक़ीक़त क्या है: आज के अख़बार, 21 फ़रवरी 21.02.2025

दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण, BJP ने कैसे साधा जातीय और क्षेत्रीय समीकरण, कैबिनेट की पहली बैठक में कौन से फैसले लिए गए, ट्रंप के किस बयान पर भारत की सियासत गरमाई और इस बयान की सच्चाई क्या है, लोकपाल के किस आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेगी यूपी सरकार, आगामी चुनावों को लेकर NDA में किस बात पर बनी सहमति, राम मंदिर निर्माण की समय सीमा क्यों बढ़ी, रूसी विदेशमंत्री के साथ...

संगम की वॉटर क्वालिटी रिपोर्ट को सीएम योगी ने किन आधारों पर बताया गलत?: आज के अख़बार, 20 फरवरी 20.02.2025

रेखा गुप्ता को चुना गया दिल्ली की अगली सीएम, ट्रंप के 30 दिन हुए पूरे, संगम की वॉटर क्वालिटी रिपोर्ट को सीएम योगी ने बताया गलत, लोकायुक्त ने दी सीएम सिद्धारमैया को क्लीन चिट, देश के कौनसे मेट्रो शहरों में तेज़ी से बढ़ा घर का किराया और आज दुबई में भिड़ेंगे भारत-बांग्लादेश. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

बातचीत के टेबल पर मिले रूस-अमेरिका, क्या अब थमेगी यूक्रेन जंग?: आज के अख़बार, 19 फरवरी 19.02.2025

भारत कतर के राष्ट्राध्यक्षों के बीच किन मुद्दों पर हुई बात, विवादित टिप्पणी मामले में रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से कांग्रेस क्यों है नाराज़, ओडिशा के कॉलेज में नेपाली छात्रा की आत्महत्या के बाद भारत सरकार ने उठाया क्या कदम, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर US ने की बड़ी मीटिंग, भारत में हुई टेस्ला की एंट्री और आज कराची में होगी चैंपियंस की भिड़ंत....

तय हुई दिल्ली CM के शपथग्रहण की तारीख, CM फेस पर संशय!: आज के अख़बार, 18 फरवरी 18.02.2025

तय हुई दिल्ली CM के शपथग्रहण की तारीख, भारत को मिला अपना अगला मुख्य चुनाव आयुक्त, क़तर के अमीर को रिसीव करने पहुंचे पीएम मोदी, पित्रौदा ने फिर दिया विवादित बयान, यूरोप की राजनीति क्यों गरमाई और अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ से भारत को सिर्फ 3 फीसद का नुकसान. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़, क्या कहते हैं सामने आए तीन सरकारी बयान?: आज के अख़बार, 17 फरवरी 17.02.2025

दिल्ली स्टेशन पर मची भगदड़ का आंकड़ा बढ़ा, दिल्ली NCR में आया भूकंप, अमेरिका से वापस आए अप्रवासी भारतीयों का तीसरा बैच अमृतसर पहुंचा, आज भारत में मिलेंगे भारत-बांग्लादेश के बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्सेज़, FasTag के नए नियम आज से लागू, अमेरिका ने बंद की भारत को दी जाने वाली 182 करोड़ रूपए की मदद, और IPL 2025 का शेड्यूल हुआ रिलीज़. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

पीएम मोदी-ट्रंप की मुलाकात से पहले ट्रंप से किस ऐलान से मची खलबली?: आज के अख़बार, 14 फरवरी 14.02.2025

ट्रंप से जल्द ही मिलेंगे अमेरिका दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, मणिपुर में लगा राष्ट्रपति शासन, कुतुब मीनार जैसे कई ऐतिहासिक स्मारक वक्फ की संपत्ति, अडाणी ग्रीन ने श्रीलंका में बंद किया एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट, आज से शुरू होगी विमेंस प्रीमियर लीग, RCB को मिला अपना नया कप्तान और थियेटर्स में आज ‘छावा’ करेगी शिरकत. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

नया टैक्स बिल पुराने टैक्स बिल से कैसे अलग?: आज के अख़बार, 13 फरवरी 13.02.2025

पीएम मोदी के फ्रांस दौरे की मुख्य बातें, फ्रीबीज़ पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी, नया टैक्स बिल पुराने टैक्स बिल से कैसे अलग,1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद पर साबित हुआ दोष और इंग्लैंड को किया भारत ने क्लीन स्वीप. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

मोदी-ट्रंप की ऐतिहासिक मुलाकात, किन मुद्दों पर होगी बात?: आज के अख़बार, 12 फरवरी 12.02.2025

AI समिट में क्या बोले पीएम मोदी, आज होगी मोदी-ट्रंप की ऐतिहासिक मुलाकात, केजरीवाल ने की पंजाब AAP नेताओं के साथ बड़ी बैठक, मणिपुर सीएम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं का बड़ा आरोप, मॉब लिंचिग मामले में मुआवज़े को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई और चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत का आखिरी मैच आज अहमदाबाद में. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

केजरीवाल बनना चाहते हैं पंजाब का सीएम?: आज के अख़बार, 11 फरवरी 11.02.2025

दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक, क्या दिल्ली को मिलेगी महिला सीएम, AI समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले ट्रंप का बड़ा ऐलान, मणिपुर सीएम के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं का बड़ा आरोप, क्यों बढ़ रहीं है सोने की कीमतें, हमास-इज़राइल ने एक दूसरे पर लगाए सीज़फायर उल्लंघन के आरोप, रणजी में शार्दुल-सूर्यकुमार का शानदार प्रदर्शन और बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफ...

दिल्ली और मणिपुर में नए CM के लिए BJP का प्लान क्या है?: आज के अख़बार, 10 फ़रवरी 10.02.2025

मणिपुर के सीएम पद से बीरेन सिंह ने क्यों दिया इस्तीफ़ा, क्या मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने वाला है, दिल्ली में सीएम चुनने के लिए बीजेपी किन फैक्टर्स को ध्यान में रख रही है, कौन से चेहरे सरकार में शामिल हो सकते हैं, केजरीवाल को शिकस्त देने के बाद बीजेपी का अगला टारगेट कौन, महाकुंभ में महाजाम क्यों लगा है, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 माओवादियों को कैसे मारा गिराया और रोहित के शतक से इंग्लैंड के...

‘हथकड़ियों’ में वापस आए भारतीयों पर क्यों हुआ बवाल?: आज के अख़बार, 7 फरवरी 07.02.2025

‘हथकड़ियों’ में वापस आए भारतीयों पर क्यों हुआ बवाल, दिल्ली में मतदान के बाद एक्ज़िट पोल्स का दावा, शेख हसीना के किसा भाषण पर हुआ बवाल, UGC के ड्राफ्ट नियमों पर क्यों हुआ हंगामा, भारतीय क्रिकेट टीम को मिली सीरीज़ के पहले वनडे में जीत और कौनसी फिल्में आज करेंगी थियेटर्स-OTT पर शिरकत. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

AAP की हैट्रिक या BJP की वापसी. क्या बोले Exit Polls?: आज के अख़बार, 6 फरवरी 06.02.2025

दिल्ली में मतदान के बाद क्या है एक्ज़िट पोल्स का दावा, गाज़ा के लिए ट्रंप का प्लान, अमेरिका से लौटे भारतीयों पर किन हालातों में होगा केस, बैकफुट पर आए ओपनएआई के CEO सैम ऑल्टमैन और आज नागपुर में भिड़ेंगे भारत-इंग्लैड. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

ट्रंप की भारतीय अप्रवासियों के खिलाफ़ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई!: आज के अख़बार, 5 फरवरी 05.02.2025

US की भारतीय अप्रवासियों के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर पीएम मोदी ने बोला लोकसभा में हमला, दिल्ली विधानसभा में मतदान आज, गुजरात में भी लागू होगा UCC, US-चीन के ट्रेड वॉर से होगा भारत को फायदा और कल से शुरू होने वाली भारत-इंग्लैड वनडे सीरीज़ क्यों है इतनी महत्तवपूर्ण. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

मोदी-ट्रंप की मुलाकात क्यों ज़रूरी?: आज के अख़बार, 4 फरवरी 04.02.2025

13 फरवरी को मिलेंगे मोदी-ट्रंप, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में बोला सरकार पर हमला, दिल्ली में थमा चुनाव प्रचार, मणिपुर हिंसा में सीएम की भूमिका पर होगी जांच, भारतीय महिला संगीतकार ने जीता ग्रैमी और प्रागननंदा ने गुकेश को पछाड़ा. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

महाकुंभ के लिए सीएम योगी ने लिए कौन से बड़े फैसले?: आज के अख़बार, 3 फरवरी 03.02.2025

महाकुंभ में तीसरा अमृत स्नान आज, दिल्ली में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, कनाडा ने किया अमेरिका पर टैरिफ पलटवार, ये बजट क्यों है मध्यम वर्ग के लिए खास, संसद में आज पेश होगी वक्फ जेपीसी की रिपोर्ट, भारतीय महिला टीम बनीं अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन और भारत ने अपने नाम की टी20 सीरीज़. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

बजट सत्र में महाकुंभ भगदड़ से लेकर अर्थव्यवस्था पर पसोपेश में सरकार?: आज के अख़बार, 31 जनवरी 31.01.2025

महाकुंभ भगदड़ के बाद सरकार ने व्यवस्था में किये ये बड़े बदलाव, संसद के बजट सत्र में गूंजेगा मुद्दा, इकोनॉमिक सर्वे आज होगा पेश, बजट में कौन से ऐलान संभव, दिल्ली चुनाव में AAP के लिए प्रचार करने पहुंचे अखिलेश यादव, यमुना के ज़हरीले पानी पर सियासी बवाल जारी, केजरीवाल का मुख्य चुनाव आयुक्त पर तीखा हमला, अमेरिका चॉपर-जेट क्रैश में 67 लोगों की मौत, स्वीडन में कुरान जलाने वाले शख़्स की हत्या, चैंपियंस ट्रॉफ...

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़, प्रशासन ने देर रात लिए कौन से फैसले?: आज के अख़बार, 30 जनवरी 30.01.2025

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़, केजरीवाल के बाद यमुना पर क्या बोले पीएम मोदी, कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव से पहले खोला गारंटियों का पिटारा, नीट-पीजी का डोमिसाइल आरक्षण असंवैधानिक और आज 12 साल बाद रणजी खेलने उतरेंगे भारतीय स्टार क्रिकेटर विराट कोहली. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

चुनाव करीब आते ही राम रहीम को फिर पैरोल, 8वीं बार हुआ ये संयोग!: आज के अख़बार, 29 जनवरी 29.01.2025

पीएम मोदी का अमेरिका दौरा साबित हो सकता है महत्तवपूर्ण, केजरीवाल-राहुल ने साधा एक दूसरे पर सीधा निशाना, यमुना के पानी को लेकर अपने दावे पर फंस सकते हैं केजरीवाल, कोविड महामारी से हुए नुकसान से उबरा ग्रामीण भारत का छात्र, मुंबई में जल्द ही बंद होंगी पेट्रोल-डीज़ल गाड़ियां, चुनाव करीब आते ही राम रहीम को फिर पैरोल, भारत-श्रीलंका में मछुआरों को लेकर फिर से ठनी और सूर्या-गंभीर की जोड़ी को मिली पहली टी-...

हलाला बंद, संपत्ति पर बराबर हक, UCC लागू होने से उत्तराखंड में क्या क्या बदला?: आज के अख़बार, 28 जनवरी 28.01.2025

UCC लागू होने से उत्तराखंड में क्या क्या बदला, भारत चीन के बीच फिर से शुरू होगी मानसरोवर यात्रा, आम आदमी पार्टी ने लगाया हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप, वक्फ़ बोर्ड जेपीसी की रिपोर्ट हुई पूरी, इकॉनमी पर क्या असर डालती हैं फ्रीबीज़ और आज राजकोट में होगा भारत का इंग्लैड से सामना. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत से.

गणतंत्र दिवस परेड में बने रिकॉर्ड और भारत-इंडोनेशिया की बढ़ती दोस्ती: आज के अख़बार, 27 जनवरी 27.01.2025

गणतंत्र दिवस परेड के हाईलाइट्स क्या रहे, अमित शाह ने गढ़ी AAP की नई परिभाषा, अरविंद केजरीवाल ने अरबपति दोस्तों पर बीजेपी को घेरा, उत्तराखंड में आज से UCC लागू, उत्तराखंड के निकाय चुनावों में बीजेपी ने मारी बाज़ी, नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में शामिल होने की अटकलें, ट्रंप ने अरब मुल्कों से क्या अपील की, इज़राइल के प्रधानमंत्री ने ट्रंप को क्यों कहा थैंक यू और इटली के सिनर ने फिर जीता ऑस्ट्रेलियन ओ...

भारतीय विदेश सचिव का चीन दौरा 26 जनवरी को, ये दौरा क्यों ज़रूरी?: आज के अख़बार, 24 जनवरी 24.01.2025

भारतीय विदेश सचिव का चीन दौरा 26 जनवरी को, अमेरिका में बड़ी संख्या में प्रेगनेंट महिलाएं क्यों करवा रही हैं सिज़ेरियन, पंजाब पुलिस ने क्यों छोड़ा अरविंद केजरीवाल का साथ, ओला-ऊबर को क्यों मिला सरकार से नोटिस, रणजी ट्रॉफ़ी में फ्लॉप हुए भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे और आज थियेटर्स में आ रही है 1965 भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड फिल्म स्काई फ़ोर्स. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव...

महाराष्ट्र के जलगांव में किन कारणों से हुआ बड़ा ट्रेन हादसा?: आज के अख़बार, 23 जनवरी 23.01.2025

महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, H1B वीसा को लेकर ट्रंप का बड़ा ऐलान, पीएम मोदी ने AAP को फिर बुलाया आप-दा, दिल्ली दंगों में आरोपी ताहिर हुसैन की याचिका पर बंटी बेंच, कोटा में 2 स्टूडेंट्स ने किया सुसाइड, बजट 2025-26 में हो सकता है इनकम टैक्स पेयर्स के लिए बड़ा ऐलान और भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 छक्के जड़कर दिलाई जीत. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’...

ट्रंप ने पलटे बाइडन के 78 फैसले, BRICS देशों को दी कौन सी धमकी?: आज के अख़बार, 22 जनवरी 22.01.2025

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद संभालते ही ट्रंप ने पलटे बाइडन के 78 फैसले, मुंबई पुलिस ने किया सैफ अली खान मामले में बड़ा खुलासा, जनवरी के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में BJP झोंकेगी पूरी ताकत, सीएम योगी आज करेंगे प्रयागराज में बड़ी बैठक, देशभर में JEE-मेंस की परीक्षा आज से, छत्तीसगढ़ में हुआ बड़ा ऑपरेशन और आज के मैच में शमी पर रहेगी नज़र. सुनिए देश-दुनिया की बड़ी खबरें ‘आज के अख़बार’ में मानव देव रावत...

Ascultă podcastul Aaj Ke Akhbaar în Replaio

Radio și podcasturi într-o singură aplicație - gratuit și fără înregistrare. Instaleaz-o azi și nu rata lansarea

Descarcă din Google Play

Replaio nu este editorul podcasturilor; numele emisiunilor, coperțile și materialul audio aparțin autorilor lor și sunt distribuite prin fluxuri RSS publice