Editorji Podcast
World News - हिन्दी
World Video News: Watch latest International and World video news clips in hindi from all over country at Editorji. वीडियो में देखियें सबसे ताज़ातरीन विश्व और दुनिया की मुख्य खबरें हिंदी में.
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: sochcast.com
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Russia: मॉस्को के पास प्लेन क्रैश , वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन की हुई मौत 24.08.2023 0:40
रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में एक प्राइवेट प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से वैगनर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन की मौत हो गई है. साथ ही प्लेन में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई. रूसी विमानन एजेंसी ने वैगनर प्रमुख के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार होने की पुष्टि की है. एजेंसी ने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान में वैगनर प्रमुख प्रिगोझिन सवार थे, इस हादसे में कोई यात्री जीवित नहीं बचा यानी वैगनर प्रमुख की...
BRICS Summit 2023: पीएम मोदी ‘ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट’ में शामिल हुए, वैश्विक मुद्दों पर हुआ मंथन 23.08.2023 0:37
BRICS Summit 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में ‘ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट’ में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पांच देशों के समूह के अन्य नेताओं के साथ वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘ब्रिक्स लीडर्स रिट्रीट’ में हिस्सा लेने के लिए समर पैलेस पहुंचे. मेजबान, दक्षिण...
Greece Wildfire: ग्रीस में आग का तांडव, जंगल में बचावकर्मियों को मिले 18 शव 23.08.2023 0:25
Greece Wildfire: इस वक्त ग्रीस के जंगल आग से धधक रहे हैं. गर्म और शुष्क हवा ग्रीस के जंगल को सुलगा रही है. जंगलों की आग को देखकर लोग सहम गए हैं. जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है. सोमवार को उत्तरी और मध्य ग्रीस में अलग-अलग जगह लगी आग में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं मंगलवार यूनानी अग्निशमन कर्मियों को पूर्वोत्तर यूनान के एक इलाके में 18 लोगों के शव मिले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सभी शव यूरोप में...
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता के लिए महाकालेश्वर में भस्म आरती, अमेरिका के मंदिरों में की गई पूजा 23.08.2023 0:46
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में विशेष 'भस्म आरती' की गई और भगवान महाकालेश्वर से चंद्रयान-3 की उड़ान को सफल बनाने की प्रार्थना की गई. इसरो के अनुसार, चंद्रयान-3 23 अगस्त को लगभग 18:04 बजे IST पर चंद्रमा पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है. भारत ही नहीं पूरी दुनिया में दुआओं का दौर जारी है. चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए अमेरिका के वर्जीनिया के एक...
Viral Video: 1200 फीट की ऊंचाई पर हवा में लटक गई कार, 6 बच्चों समेत 8 को बचाने में जुटी सेना 22.08.2023 0:33
Pakistan Cabe Car: पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा में 1200 फीट की ऊंचाई पर एक केबल कार (Cable Car) फंस गई है. केबल कार में 6 छात्र समेत 8 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें बचाने का ऑपरेशन जारी है. इन्हें बचाने के लिए पाकिस्तान सेना का हेलीकॉप्टर लगाया गया. स्कूल जाने के लिए केबल कार का इस्तेमाल हादसा तब हुआ जब बच्चे स्कूल जाने के लिए केबल कार का उपयोग कर रहे थे. उसी दौरान खैबर पख्तूनख्वा के दूरद...
Luna-25: चांद पर नहीं उतर पाया रूस का लूना-25, सतह पर हुई क्रैश लैंडिंग 20.08.2023 0:29
Luna-25: रूस के मिशन चांद को बड़ा झटका लगा है. रूस का अंतरिक्ष यान लूना-25 चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया है. रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने इसकी पुष्टि कर दी है. रूसी एजेंसी के मुताबिक लूना-25 प्रपोल्शन मैनूवर के समय चंद्रमा की सतह से टकरा गया जिससे ये टूट गया. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लूना-25 टूट गया. शनिवार को इस अंतरिक्ष यान में एक बड़ी तकनीकी खामी सामने आयी थी. रूस की अंतरिक्ष एजेंस...
Britain में 7 बच्चों की हत्या करने वाली नर्स दोषी करार, नोट में लिखा था “मैं शैतान हूं” 19.08.2023 0:35
Britain Nurse Lucy Letby : ब्रिटेन की एक अदालत ने नर्स लूसी लेटबी को सात नवजात बच्चों की हत्या का दोषी करार दिया है. नर्स ने इन बच्चों की जिस निर्ममता से हत्या की, उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. लूसी लेटबी ने बच्चों को मारने के लिए उन्हें जबरन ज्यादा दूध पिलाया और उनके ख़ून में इंसुलिन इंजेक्ट की. तलाशी के दौरान नर्स के पास कई नोट्स मिले जिनमें लिखा था- “मैं शैतान हूं”, “मैं बुरी हूं, मैंने...
Germany में जल्द लीगल होगा गांजे का इस्तेमाल और खेती, कैबिनेट ने दी मंजूरी 18.08.2023 0:53
Germany: जर्मनी की कैबिनेट ने गांजे (cannabis) के इस्तेमाल और खेती को वैध बनाने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दे दी है. हालांकि अभी इसे संसद की मंजूरी मिलनी बाकी है लेकिन इसे जर्मनी में गांजे को वैध बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. इस बिल का मकसद गांजे (marijuana) की कालाबाज़ारी पर रोक लगाना और किशोरों को इससे जुड़े ख़तरों से बचाना है. बिल के प्रावधानों के अनुसार: जर्मनी में 21 साल या इस...
Pakistan: कार्यवाहक पीएम अनवारुल हक काकर के कैबिनेट ने ली शपथ 18.08.2023 0:29
पाकिस्तान के नए कार्यवाहक पीएम अनवारुल हक काकर की 18 सदस्यीय कैबिनेट ने गुरुवार को शपथ ले ली है, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने कार्यवाहक मंत्रिमंडल को शपथ दिलाई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनवर अली हैदर को रक्षा मंत्री, पूर्व विदेश सचिव जलील अब्बास जिलानी को विदेश मंत्री, सरफराज बुगती को आंतरिक मंत्री, शमशाद अख्तर को वित्त मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार मुर्तजा स...
Flight Emergency Landing: हवा में थी प्लेन तभी पायलेट की हुई मौत, किसने बचाई 271 लोगों की जान? 17.08.2023 0:35
Flight: कहते हैं मौत बता कर नहीं आती. ये किसी को भी, कहीं भी और कभी भी आ सकती है. ऐसा ही एक रूह कंपा देने वाला मंजर दिखा फ्लोरिडा से चिली (Florida to Chile) जा रही एक फ्लाइट के अंदर ... दरअसल LATAM एयरलाइन्स (LATAM Airlines) की एक फ्लाइट के पायलेट की अचनाक तबियत बिगड़ने से उसकी मौत (Pilot died due to deteriorating health) हो गई. ऐसे में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी थी. फ्लाइट में सवार 271 यात्र...
World News: जिम से चोरी हुई महिला की साइकिल, जानें- कैसे मिला चोरों का पता? 17.08.2023 0:41
नीदरलैंड से साइकिल चोरी होने और फिर उसके खोज निकालने का एक मजेदार वाक्या सामने आया है. दरअसल, यहां एक महिला रोज की तरह साइकिल से जिम जाया करती थी. इस दौरान एक दिन वह साइकिल से चाभी निकालना भूल गई. फिर क्या था चोर को एक बेहतरीन मौका मिल गया. उसने महिला की साइकिल उड़ा दी. जब करबी एक घंटे के बाद महिला जिम से लौटी तो उसके होश उड़ गए. हालांकि महिला अपनी साइकिल से एप्पल का एयरटैग इस्तेमाल कर थी. जो साईक...
US News: इंटीमेट पिक्चर्स लीक मामले में एक महिला को मिला 99 अरब का हर्जाना, जानिए क्या है पूरी कहानी 16.08.2023 0:47
टेक्सास की एक महिला को अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर मुकदमा करने के बाद 1.2 बिलियन डॉलर का हर्जाना दिया गया है. आपको बता दें कि टेक्सास की रहने वाली एक महिला ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड जैक्सन पर उसकी अश्लील तस्वीरें अश्लील वेबसाइटों पर साझा करने का आरोप लगाया था. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने अप्रैल 2022 में उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया था. जिसमें बताया गया था कि एक्स बॉयफ्रेंड जैक्सन ने उसकी इंटीमेट...
Burj Khalifa: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की रोशनी में जगमगाया दुबई का बुर्ज खलीफ़ा, देखें Video 16.08.2023 0:41
Burj Khalifa: भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दुबई स्थित बुर्ज खलीफा तिरंगे की रोशनी में सराबोर हो गया. संयुक्त अरब अमीरात स्थित दुनिया की सबसे ऊंची इमारत ने भारतीय राष्ट्रगान जन-गण-मन की धुन बजाकर करोड़ों भारतीयों को गर्वान्वित महसूस करने का एक अवसर भी दिया. बुर्ज खलीफा के सोशल हैंडल से पोस्ट किए गए करीब 29 सेकेंड के इस वीडियो में देखा जा सकती है कैसे पूरी इमारत तिरंगे के रंग में रंग गई है. तिर...
Russia Explosion: रूस में अचानक ही फट गया गैस स्टेशन, 30 की मौत, 150 घायल 15.08.2023 0:37
Russia Explosion: दक्षिणी रूस के दागेस्तान में मंगलवार की सुबह अचानक आग लगने से 30 लोगों की मौत हो गई और 150 लोग घायल हो गए. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है. रूस के आपाताकाल मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि की है. मारे गए लोगों में तीन बच्चे हैं. समाचार एजेंसी एपी ने यह जानकारी दागेस्तान के गर्वनर सर्गेई मेलिकोव के हवाले से यह जानकारी दी है. आग पहले एक कार रिपेयरिंग की दुकान में लगी और फिर वहां से...
Pakistan: बलूचिस्तान के ग्वादर में BLA का हमला, 4 चीनी नागरिक और 9 पाक सैनिकों की मौत का दावा 13.08.2023 0:27
Pakistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के ग्वादर में चीनी इंजीनियरों को सुरक्षा घेरे में ले जा रहे पाकिस्तानी सैनिकों पर हमला हुआ है जिसमें 4 चीनी इंजीनियर और 9 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली है. ये हमला फकीर ब्रिज के पास हुआ. इस बीच पाकिस्तानी सैनिकों ने दो बलुचिस्तान लिबरेशन आर्मी के लोगों को मार गिराया है. पाकिस्तान सरकार ने इस हमले की पुष्टि की है...
Canada: कनाडा के हिंदू मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने फिर की तोड़फोड़, CCTV में कैद हुआ सबकुछ 13.08.2023 0:42
Canada Hindu Temple Attack: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू मंदिर को एक बार फिर निशाना बनाया है. खालिस्तानी समर्थकों ने शनिवार देर सरे (Surrey) स्थित एक हिंदू मंदिर में घुसकर तोड़फोड़ की और भारतविरोधी पोस्टर लगा दिए. यह सारा वाकया मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो शख्स कैसे मंदिर में अचानक घुस आते हैं. दोनों ने मंदिर के म...
Air Travel: फ्लाइट में महिला ने खरीद डाली 15000 रुपये की मूंगफली, वजह जान हैराह रह गए लोग 12.08.2023 0:36
Air Travel: जर्मनी से लंदन जा रही एक फ्लाइट (A flight from Germany to London) में एक महिला ने कुछ ऐसा किया किया कि सब हैरान रह गए. 27 साल की लेह बिलियम्स (लेह बिलियम्स ) ने फ्लाइट में बिक रही सभी मूंगफली के पैकेट्स खरीद (buy peanut packets) लिए. इसकी कीमत करीब 15000 रुपये थी. महिला ने ऐसा इसलिए नहीं किया कि उसे मूंगफली बहुत पसंद थी बल्कि इसलिए कि महिला चाहती थी कि फ्लाइट में कोई और मूंगफली न खरीद...
US Wildfire: हवाई के जंगलों में भड़की भीषण आग, लपटों में घिरकर 36 की मौत 10.08.2023 0:39
US Wildfire: हवाई के माउ द्वीप (Maui wildfires) का ऐतिहासिक शहर लाहिना (Lahaina) जंगल की आग से तबाह हो गया है, जिसमें कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है और 270 से अधिक घायल हो गए हैं. तस्वीर में देख सकते हैं कि हवाई के सबसे फेमस शहर लाहिना की हवा काले धुंध में बदल गई है. सोशल मीडिया पर पहले और अब की तस्वीरें तेजी से तस्वीरें वायरल हो रही हैं. आग ने ऐसा तांडव मचाया है कि चारों तरफ तबाही और आसमान में...
America : राष्ट्रपति जो बाइडेन का बड़ा फैसला, चीनी टेक्नोलॉजी क्षेत्र में निवेश पर लगाया बैन 10.08.2023 0:33
दुनिया के दो बड़े अर्थव्यवस्थाओं में अमेरिका और चीन के बीच नए सिरे से टकराव की स्थिति बन सकती है. दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने चीन में अमेरिकी निवेश को लेकर बड़ा फैसला किया है. राष्ट्रपति जो बाइडन ने चीन के अहम प्रौद्योगिकी उद्योगों में अमेरिकी निवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. बाइडन ने इससे जुड़े हुए एक आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं. बाइडन प्रशासन के इस आदेश से वेंचर कैपिटल और निजी...
America: राष्ट्रपति जो बाइडन को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स मारा गया, FBI ने की पुष्टि 10.08.2023 0:22
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को धमकी देने वाला संदिग्ध व्यक्ति मारा गया है. बुधवार को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने उसे मार गिराया. एफबीआई ने पुष्टि करते हुए कहा कि साल्ट लेक सिटी के दक्षिण में संदिग्ध व्यक्ति रॉबर्टसन के घर पर सुबह छह बजकर 15 मिनट पर फायरिंग हुई जिसमें वो मारा गया. आरोप है कि रॉबर्टसन ने ऑनलाइन पोस्ट भेज कर राष्ट्रपति जो बाइडेन को जान से मारने की धमकी दी थी. राष्ट्र...
Pakistan: पाकिस्तान में अब होगा चुनाव, राष्ट्रपति अल्वी ने किया संसद भंग 10.08.2023 0:25
Pakistan: पाकिस्तान की नेशनल असेंबली 5 साल कार्यकाल पूरा होने से तीन दिन पहले भंग कर दी गई है. पीएम शहबाज शरीफ की सलाह पर राष्ट्रपति अल्वी ने ये फैसला लिया है. इसके साथ ही आम चुनाव का रास्ता साफ हो गया है. फिलहाल कार्यवाहक शरीफ सरकार सत्ता में बनी रहेगी पाकिस्तान में नियम है कि नेशनल असेंबली अपना कार्यकाल पूरा करती है तो चुनाव आयोग को दो महीने के अंदर देश में नए चुनाव कराने की बाध्यता है वहीं अगर...
PoK Freedom: पाकिस्तान से आजादी मांग रहे गुलाम जम्मू-कश्मीर के लोग, देखें प्रदर्शनकारियों के वीडियो 09.08.2023 0:31
Pok Freedom: दशकों से पाकिस्तानी सरकार का अत्याचार झेल रहे गुलाम जम्मू-कश्मीर (pak occupied kashmir)के लोग अब गुलामी की बेड़ियां तोड़ने को आतुर हैं.लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान में बढ़ रही महंगाई और देश की चरमराती स्थिति को लेकर यहां के लेकर नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन कर आजादी की मांग कर रहे हैं. न्यूज एजेंसी ANI ने मुजफ्फराबाद में लोगों की प्रदर्शन करते वीड...
USA: कैंसर पीड़ित 10 वर्षीय लड़की की शादी के 12 दिनों बाद मौत...पैरेंट्स ने ऐसे पूरी की आखिरी इच्छा 09.08.2023 0:34
अमेरिका में एक 10 वर्षीय कैंसर पीड़ित लड़की के माता-पिता ने अपनी बेटी की आखिरी इच्छा को पूरा करते हुए उसके बचपन से प्रेमी से शादी कराई. ये शादी 29 जून को हुई और उसके 12 दिन बाद ही एम्मा एडवर्ड्स की मौत हो गई. न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार एक पार्क में दोनों की शादी हुई जिसमें करीब 100 गेस्ट्स शामिल हुए. दरअसल, एम्मा अप्रैल 2022 में lymphoblastic leukaemia से पीड़ित पाई गई और डॉक्टरों ने उसे कुछ ही दिन...
Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को चुनाव आयोग ने 5 साल तक अयोग्य घोषित किया 09.08.2023 0:31
Imran Khan: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है. न्यूज एजेंसी ANI से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान (Imran Khan) खान को 5 साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है. निर्वाचन आयोग ने तोशाखाना मामले में विदेशी नेताओं से मिले गिफ्ट को बेचकर मिले रुपयों को छिपाने के जुर्म में इमरान खान के खिलाफ यह कदम उठाया है. निर्वाचन आयोग के इस फैसले का मतलब है कि पाकिस्तान तहरीक...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos