Editorji Podcast

World News - हिन्दी

News HI ↓ 99 Folgen

World Video News: Watch latest International and World video news clips in hindi from all over country at Editorji. वीडियो में देखियें सबसे ताज़ातरीन विश्व और दुनिया की मुख्य खबरें हिंदी में.

Besuch unbedingt die Website des Podcasts und unterstütze die Macher: sochcast.com

Autor

Editorji Podcast

Kategorie

News

Podcast-Website

sochcast.com

Neueste Folge

3. Okt 2023

Wo hören?

Podcasts in der App Replaio Radio Bald verfügbar

Podcasts kommen bald in die App. Installiere sie jetzt und erlebe als Erster einen ganz neuen Blick auf Podcasts

Bei Google Play herunterladen Kostenlos installieren Android fast 10 Mio. Downloads · Bewertung 4,8 iOS bald

Folgen

Dolphins die: ब्राजील के Amazon rainforest  में 100 से ज्यादा डॉलफिन की मौत, ये है वजह 03.10.2023

ब्राजील के Amazon rainforest में सूखे और बढ़ते तापमान की वजह से 100 से अधिक डॉलफिन की मौत हो गई है. बीते एक हफ्ते में Amazon rainforest में डॉलफिन की मौत के ये मामले सामने आए. आशंका है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में और भी डॉलफिन की मौत हो सकती है. इसी कड़ी में रिसर्चर्स और साइंटिस्ट्स बची हुई डॉल्फिन को बाहरी इलाके में ट्रांसफर करने की कोशिश में हैं. बताया गया कि डॉल्फिन को ऐसी...

US Nikki Haley : डोनाल्ड ट्रम्प ने निक्की हेली के लिए भेजा पिंजरा, जानिये क्यों 03.10.2023

US Nikki Haley : भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली (Nikki Haley) ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर एक पिंजरा भेजने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ट्रंप की टीम ने उन्हें एक पिंजरा भेजा. अमेरिका की राजदूत ने कहा कि रविवार को ट्रंप के प्रचार अभियान ने आयोवा में हेली के होटल के कमरे के बाहर पक्षियों के खाने के साथ ही एक...

Khalistani Protest In London: लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी समर्थकों का विरोध प्रदर्शन 03.10.2023

लंदन में इंडियन हाई कमीशन के पास सोमवार खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी में अवतार सिंह खांडा की मौत की जांच की मांग की और भारत विरोधी नारे लगाते दिखे. खालिस्तानी समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भारत विरोधी पोस्टर लहराए और खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी मुद्दा उठाया. दरअसल, खालिस्तानी समर्थक कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए आरोपों...

Pakistan में होगी भूकंप से भीषण तबाही! जानिए किसने की भविष्यवाणी... 02.10.2023

पाकिस्तान मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान सोलर सिस्टम ज्योमेट्री सर्वे (SSGS) ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों में पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में एक शक्तिशाली भूकंप आ सकता है. इसमें दावा किया गया कि भूकंप की तीव्रता 6 या उससे अधिक हो सकती है. पाकिस्तान के GEO TV ने बताया कि नीदरलैंड स्थित संगठन जो अपनी भूकंपीय टिप्पणियों और भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है, ने...

Elon Musk Accuses Trudeau: कुचल रहे हैं बोलने की आजादी, अब जस्टिन ट्रूडो पर बरसे एलन मस्क 02.10.2023

एलन मस्क ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो पर लोगों के बोलने की आजादी को दबाने का आरोप लगाया और इसे शर्मनाक बताया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा सरकार ने हाल ही में एक आदेश में कहा कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सर्विस के रेगुलेटरी कंट्रोल के लिए सरकार के साथ औपचारिक रूप से रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा. ट्रूडो सरकार के इसी आदेश बाद SpaceX के फाउंडर और CEO एलन मस्क ने जस्टिन ट्रूडो की आलोचना की है. कना...

Turkey Blast : तुर्की की संसद के पास धमाका, एक आतंकी ढेर, दो पुलिसकर्मी भी घायल 02.10.2023

Turkey Blast : तुर्की की संसद के करीब पुलिस मुख्यालय पर रविवार को एक जोरदार ब्‍लास्‍ट हुआ है. राजधानी अंकारा में संसद के नजदीक यह ब्‍लास्‍ट ऐसे समय में हुआ, जब संसद का नया सत्र शुरू होने वाला था. तुर्की के गृह मंत्रालय ने राजधानी में हुए विस्फोट को 'आतंकवादी हमला' करार दिया है. फिलहाल इस मामले में मृतकों के बारे में कोई जानकारी नहीं है. न्‍यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, आतंकियों ने संसद की एंट्री गे...

Scotland Gurdwara Row: भारतीय राजदूत को खालिस्तानियों द्वारा रोके जाने पर गुरुद्वारा समिति ने मांगी माफी 01.10.2023

Scotland Gurdwara Row: स्कॉटलैंड में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरु ग्रंथ साहिब गुरुद्वाराके बाहर खालिस्तानियों द्वारा रोके जाने के मामले में अब गुरुद्वारा की तरफ से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगी गई है. ग्लासगो गुरुद्वारा समिति ने उच्चायुक्त को लिखे एक पत्र में आश्वासन दिया कि इस अप्रिय घटना में शामिल तीन व्यक्ति, जिसमें से दो की पहचान शमशेर सिंह और रणवीर सिंह के रूप में की गई है. उनकी...

India-Canada Row: कनाडा में जो हो रहा है, अगर कहीं दूसरे देश के साथ होता तो... एस जयशंकर के तीखे सवाल 01.10.2023

India-Canada Row: भारत और कनाडा के रिश्तों में तल्खियां बढ़ गई हैं. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने कनाडा के साथ भारत के रिश्तों पर खुलकर बातचीत की है. विदेश मंत्री ने अमेरिका में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कनाडा (Canada) में जो कुछ भी हो रहा है वह नॉर्मल नहीं है. उन्होंने कनाडा की आलोचना करते हुए कई सवाल उठाए. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि कनाडा एक ऐसा देश बन गया है जहां भारत...

Khalistani: भारतीय उच्चायुक्त को गुरुद्वारे में जाने से रोकने का मामला, बीजेपी नेता सिरसा ने कही ये बात 30.09.2023

Khalistani: खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या के बाद अब ब्रिटेन के स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे (gurudwara) में खालिस्तानी चरमपंथियों ने भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी (Indian High Commissioner Vikram Doraiswami) के साथ बदसलूकी की है. उन्हें गुरुद्वारे में जाने से रोका गया. इस घटना की देशभर में कड़ी निन्दा हो रही है. वहीं, बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjin...

Khalistani :भारतीय राजदूत को गुरुद्वारा जाने से रोका खालिस्तानी चरमपंथियों ने, जानिए पूरा मामला 30.09.2023

Khalistani Supporter: ब्रिटेन से खालिस्तानी समर्थकों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. ब्रिटेन में कट्टरपंथी खालिस्तानी समर्थकों एक समूह ने ब्रिटेन में तैनात भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को स्कॉटलैंड के एक गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया. घटना शुक्रवार की है जिसका वीडियो भी सामने आया है. दरअसल, दोरईस्वामी ने अल्बर्ट ड्राइव पर ग्लासगो गुरुद्वारा की गुरुद्वारा समिति के साथ एक बैठक की य...

Viral Video: Zoo में हाथी के बाड़े में गिरा जूता, हाथी ने उठाकर लौटाया वीडियो हुआ वायरल 29.09.2023

Viral Video: हाथियों को वैसे तो कई हरकते करते देख गया है, जिसमें वह आपने सूंड से दूसरों पर पानी डालते, पाइप से नहाते हुए देखा गया है. कई बार हाथियों के अतरंगी हरकतें करते हुए वीडियोज़ पूरा दिन खुशनुमा कर देने वाली होती हैं. ऐसा ही एक प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है. जिस में हाथी अपने सूंड से बच्चे का जूता लौटा रहा है. यह वीड़ियो अब वायरल हो रहा है. चिड़ियाघर में हाथी को देखने आये एक बच्चे ने अपना...

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के मस्जिद में आत्मघाती धमाका, तीन लोगों की मौत, छह घायल 29.09.2023

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को एक मस्जिद में आत्मघाती बम धमाके में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और छह अन्य लोग घायल हो गए. दोआबा पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी शहराज खान ने बताया कि हांगू जिले की मस्जिद में विस्फोट हुआ. उन्होंने बताया कि विस्फोट जुमा की नमाज पढ़ने के दौरान हुआ. विस्फोट के समय मस्जिद में 30 से 40 लोग मौजूद थे. पुलिस ने बताया कि ऐसा माना जा रह...

Pakistan में एक मस्जिद के पास बम धमाका, 20 से ज़्यादा लोगों की मौत और 70 घायल 29.09.2023

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भीषण ब्लास्ट में ख़बर है. अब तक 20 से ज़्यादा लोगों की मौत हुई है, और 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकरी के मुताबिक घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.यह धमाका बलूचिस्तान के जिला मस्तुंग के अल-फलाह मस्जिद के पास ईद मिलाद-उल-नबी के जुलूस को निशाना बनाकर किया गया. ये ख़बर पढ़ें: Pakistan: लाइव टीवी शो में इमरान खान और नवाज शरीफ के सपोर्टर में हुई मारपीट, देखें वीड...

India-Canada Row: कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो के बदले सुर, कहा- चाहते हैं भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाना 29.09.2023

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है. जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि भारत के साथ रिश्ते कायम रखना बेहद जरूरी है. ट्रूडो बोले कि कनाडाई सरकार भारत के साथ घनिष्ठ संबंध को लेकर बहुत गंभीर हैं साथ ही रिश्ते निभाने के लिए भी हम प्रतिबद्ध हैं...भारत एक बढ़ती आर्थिक शक्ति है और कनाडा हर हाल में चाहेगा कि दोनों देशों के रिश्ते पहले की ही तरह अच्छे और मजबूत बने रहें...

Iraq Fire: इराक में भीषण हादसा! मैरिज हॉल में आग लगने से 114 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा घायल  27.09.2023

इराक के निनवे प्रांत में एक शादी समारोह में भीषण आग लगी जिसमें करीब 114 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. आग की भयावहता की जानकारी इससे लगाई जा सकती है कि इस हादसे में 150 से ज्यादा लोग घायल हुए. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सुरक्षा अधिकारियों ने जानकारी दी कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. राज्य मीडिया की मानें तो जश्न के दौरान हो रही आतिशबाज...

India Canada Row: कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने सबके सामने मांगी माफी, दुनियाभर में हो रही थी आलोचना 26.09.2023

India Canada Row: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने सबके सामने माफी मांगी और कहा कि उनसे बड़ी गलती हो गई. दरअसल, 22 सितंबर को कनाडा की संसद में नाजी आर्मी के एक सदस्य को सम्मानित (Honouring Nazi) किया गया था, जिसके बाद से ट्रूडो अपने ही देश में घिर गए थे और दुनियाभर में ऐसा करने पर उनकी आलोचना हो रही थी. ट्रूडो ने कहा कि- 'यह अत्यंत दुखद है कि ऐसा हुआ. कनाडा की संसद में जो हुआ वो संस...

India Canada Row: कनाडा के पीएम ट्रूडो का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने किया समर्थन, बोली...  26.09.2023

India Canada Row: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है. SGPC ने कहा- प्रधानमंत्री द्वारा संसद में कही गई हर बात को आसानी से खारिज नहीं किया जा सकता है. कनाडा के प्रधानमंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों की सच्चाई दोनों देशों को राजनीति से परे जाकर ईमानदार दृष्टिकोण से लो...

India Canada Row: हरदीप सिंह निज्‍जर पर बरसाई गईं थी 50 गोलियां, गुरुद्वारे से हत्यारों ने किया था पीछा 26.09.2023

India Canada Row: खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर (Hardeep Singh Nijjar) की हत्या का वीडियो सामने आया है. वॉशिंगटन पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक निज्जर की हत्या गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के पार्किंग के पास की गई थी और इस मर्डर में करीब 6 लोग शामिल थे. हत्यारे दो गाड़ियों से आए थे और उन्होंने निज्जर पर करीब 50 राउंड फायरिंग की थी. वाशिंगटन पोस्ट ने दावा किया है कि 90 सेकंड के वीडियो में निज्जर का...

India Canada Tension: कनाडा ने भारत में रह रहे नागरिकों के लिए अपडेट की ट्रैवल एडवाइजरी, दिया ये आदेश 26.09.2023

कनाडा ने भारत मे मौजूद अपने नागरिकों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी अपडेट की है. इस अपडेट ट्रैवल एडवाइजरी में कनाडाई नागरिकों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने को कहा गया है. कनाडाई सरकार ने कहा कि कनाडा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अपील और सोशल मीडिया पर negative sentiments के चलते ये निर्णय लिया गया है. इससे पहले भी कनाडा ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा था कि वो बेहद संवेदनशील जगहों...

India Canada Row: अपने ही घर में फिर घिरे ट्रूडो, नेता प्रतिपक्ष ने नाजी का सम्मान पर माफी मांगने को कहा 25.09.2023

India Canada Row: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष (Leader Of Opposition) पियरे पोइलिवरे के निशाने पर हैं. नाजी को सम्मानित करने के लिए उन्होंने कनाडाई प्रधानमंत्री ट्रूडो की आलोचना की है. उन्होंने पीएम जस्टिन ट्रूडो को एसएस (एक नाजी डिवीजन) के 14वें वाफेन ग्रेनेडियर डिवीजन के पूर्व 'लड़ाके' से मिलने और सम्मानित करने के लिए माफी मांगने के लिए कहा है. पियरे पोइलिवरे ने...

NASA Asteroid: 7 साल बाद एस्टेरॉयड सैंपल लेकर लौटा NASA का कैप्सूल, अब खुलेगा ग्रहों का राज ? 25.09.2023

NASA Asteroid: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का OSIRIS-REx अंतरिक्ष यान क्षुद्रग्रह बेन्नू का सैंपल लेकर पृथ्वी पर उतर चुका है. इसकी सॉफ्ट लैंडिंग भारतीय समयानुसार, रविवार रात 8.22 बजे अमेरिका के यूटा रेगिस्तान में पेराशूट के जरिए हुई है. पृथ्वी के पास से उड़ते हुए ओसिरिस-रेक्स अंतरिक्ष यान ने कैप्सूल को 63000 मील दूर से छोड़ा. NASA के अनुसार, कैप्सूल में 250 ग्राम सैंपल है. OSIRIS-REx जो नमूने लेकर उ...

India Canada Row: निज्जर हत्याकांड में ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने कहा- सभी जानकारी है ओपन सोर्स 23.09.2023

India Canada Row: ब्रिटिश कोलंबिया (British Columbia) के प्रीमियर डेविड एबी (David Eby) ने भारत- कनाडा विवाद (India- Canada Dispute) के बीच बड़ा बयान दिया है. डेविड एबी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (PM Justin Trudeau) की ओर से भारत पर लगाए आरोप पर कहा कि हरदीप निज्जर की हत्या (murder of hardeep nijjar) में भारत की संलिप्तता के संबंध में उन्हें जो जानकारी दी गई है, वह सभी ओपन सोर्स जानकारी है, जो...

India Canada Row: ट्रूडो ने फिर लगाए भारत पर गंभीर आरोप, बोले- भारत सरकार को दिए हैं सबूत  23.09.2023

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को एक बार फिर खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया. ओटावा में मीडिया से बातचीत में पीएम ट्रूडो ने कहा- 'उनके पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि इस हत्या में भारत सरकार के एजेंट शामिल हैं.' कनाडा के प्रधानमंत्री ने बताया कि- 'उन्होंने कुछ हफ्ते पहले ही भारत सरकार से सबूत शेयर किए हैं. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि सबूत के तौर पर भा...

Justin Trudeau: भारत-कनाडा तनाव के बीच पीएम जस्टिन ट्रूडो का समर्थन घटा- रिपोर्ट 22.09.2023

Justin Trudeau: जैसे-जैसे भारत-कनाडा के बीच दरार गहराती जा रही है, प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की घरेलू परेशानियां बढ़ती दिख रही हैं. एक नए सर्वेक्षण में सामने आया है कि पीएम ट्रूडो की लोकप्रियता में गिरावट आई है और कनाडा के नागरिक इस समय विपक्षी नेता पियरे पोइलिव्रे को सत्ता में देखना पसंद कर रहे हैं. कनाडा के ग्लोबल न्यूज़ ने निष्कर्ष निकाला कि यदि अभी चुनाव होते हैं तो पोइलिवरे को 39% वोट मिलेंग...

India-Canada Row: भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले वीडियो पर बोला कनाडा, नफरत, धमकी के लिए कोई जगह नहीं 22.09.2023

India-Canada Row: खालिस्तानी समर्थक की हत्या के मामले में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत पर लगाए गए आरोपों के बीच एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कनाडा में रह रहे हिंदुओं को कनाडा (Canada) छोड़ने की धमकी दी जा रही है. वीडियो वायरल होने के दो दिन बाद अब कनाडा नींद से जागा है और उनके वीडियो पर बयान देते हुए कहा कि- आक्रामकता, नफरत, भय या धमकी के लिए कनाडा में कोई जगह नहीं है. बता दें कि अ...

Höre den Podcast World News - हिन्दी in Replaio

Radio und Podcasts in einer App - kostenlos und ohne Anmeldung. Installiere sie noch heute und verpasse den Start nicht

Bei Google Play herunterladen

Replaio ist kein Herausgeber von Podcasts; die Namen der Sendungen, Cover und Audioinhalte gehören ihren Autoren und werden über öffentliche RSS-Feeds verbreitet