Editorji Podcast
World News - हिन्दी
World Video News: Watch latest International and World video news clips in hindi from all over country at Editorji. वीडियो में देखियें सबसे ताज़ातरीन विश्व और दुनिया की मुख्य खबरें हिंदी में.
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: sochcast.com
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Italy-China talks: चीनी BRI समझौते से बाहर निकलेगा इटली- रिपोर्ट 10.09.2023 0:37
Italy-China talks: इटली ने चीन को बीआरआई समझौते से बाहर निकलने के संकेत दिये हैं. इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपने चीनी समकक्ष ली कियांग को संकेत दिया है कि इटली चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) से हटने जा रहा है. बूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीन इटली के प्रधानमंत्रियों के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय वार्ता हुई है रिपोर्ट में कहा गया है कि मेलोनी ने नई दिल्ली मे...
Britain-China talks: ऋषि सुनक ने चीनी हस्तक्षेप पर जताई चिंता, चीनी पीएम को कही ये बात 10.09.2023 0:35
Britain-China talks: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को नयी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन से इतर चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग से मुलाकात की और उन्हें ब्रिटेन की चिंताओं से अवगत कराया। ब्रिटिश मीडिया की एक खबर में दो लोगों के खिलाफ जासूसी के आरोपों संबंधी खुलासे के बाद सुनक ने ली क्विंग के समक्ष ब्रिटेन के संसदीय लोकतंत्र में कथित चीनी हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया और ब्रिटेन की चिंताओं को स...
Morocco Earthquake: मोरोक्को में भूकंप से मची भारी तबाही, 2000 से ज्यादा लोग मारे गए 10.09.2023 0:35
मोरोक्को में आए भूकंप से अभी तक लगभग 2000 लोगों के मरने की खबर सामने आई है. 8 सितंबर की रात को आए 6.8 तीव्रता के भूकंप ने अफ्रीकी देश में बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है. जिससे मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. भूकंप आने के 48 घंटों के बाद भी राहत व बताव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है. सैकड़ों घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. सैकड़ों इमारतें जमींदोज हो गई हैं. जिससे लोगों के रहने...
Morocco Earthquake: मोरक्को में आए भीषण भूकंप में 296 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख 09.09.2023 0:45
मोरक्को में शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप में कम से कम 296 लोगों की मौत हो गई. देश के गृह मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी. मोरक्को वासियों ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो साझा किए हैं, जिनमें इमारतें ढहकर मलबे में बदली दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ धूल नजर आ रही है. वहीं मोरक्को के ऐतिहासिक शहर मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं.अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बत...
G20 Summit: कोरोना पॉजिटिव पाई गईं अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन, भारत आने का था प्लान 05.09.2023 0:27
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी और अमेरिका की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं जिसकी जानकारी व्हाइट हाउस ने दी. बताया गया कि फिलहाल जिल बाइडेन हल्के लक्षण महसूस कर रही हैं. अहम ये है कि जिल बाइडेन को G20 Summit में हिस्सा लेने भारत आना था लेकिन उससे पहले ही वो कोरोना की चपेट में आ गईं. राष्ट्रपति जो बाइडेन का भी कोरोना टेस्ट किया गया जो निगेटिव आया. रिपोर्ट्स में बताया गया...
Luna 25: रूस के लूना-25 के क्रैश लैंडिंग से चांद पर बना बड़ा गड्ढा, ये हैं सबूत 05.09.2023 0:26
Luna 25: चांद पर उतरने के दौरान रूस के क्रैश हुए Luna 25 ने चांद पर करीब 33 फीट चौड़ा गड्ढा बना दिया है. नासा ने इसकी तस्वीर जारी की है इसमें देखा जा सकता है कि गड्ढा साफ तौर पर दिख रहा है. वहीं नासा ने एक और तस्वीर जारी की है जिसमें ये साफ दिख रहा है कि इस जगह पर कोई गड्ढा नहीं था. ऐसे में ये साफ हो जाता है कि चांद पर ये क्रेटर लूना 25 के गिरने की वजह से ही हुआ है. दरअसल चंद्रयान-3 से कम समय में...
US President : बाथरूम भी बाइडेन नहीं जाएंगे अकेले, जानिए अमेरिकी राष्ट्रपति का G20 के दौरान प्रोटोकॉल 04.09.2023 0:53
US President Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आ रहे हैं. इस दौरान उनकी सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए भारत के साथ साथ अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां भी लगी हुई हैं. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां 3 महीने पहले भारत आकर बारीक नजर बनाई हुई हैं. बाइडेन के लिए एयरफोर्स वन विमान रनवे पर हमेशा तैयार रहेगा. किसी भी इमरजेंसी में कुछ सेकेंड में ही वो उड़ान भर सकेंगे. अमेरिकी...
Chandrayaan-3: चांद पर 100 मीटर चल चुका है प्रज्ञान- इसरो 02.09.2023 0:35
Chandrayaan-3: आदित्य एल1 की सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो ने एक और अहम बात कही है. इसरो प्रमुख सोमनाथ ने कहा है कि चांद पर प्रज्ञान का सफर 100 मीटर पूरा हो चुका है. वो लगातार चांद से जुड़ा डेटा शेयर कर रहा है और प्रज्ञान रोवर के साथ साथ विक्रम लैंडर की सेहत भी दुरुस्त है. इससे पहले प्रज्ञान ने रास्ते में आए गड्ढे से बचते हुए अपना रास्ता बदला था इसकी तस्वीरें भी आई थीं. दरअसल प्रज्ञान में दो नेविगेशन क...
Honor Killing in Pakistan: पाकिस्तान में झूठी शान के लिए हत्या, पिता ने डॉक्टर बेटी को मारी गोली 31.08.2023 0:26
Pakistan Honour Killing: पाकिस्तान में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है. यहां झूठी शान के लिए एक पिता ने अपनी 25 वर्षीय डॉक्टर बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर से करीब 300 किलोमीटर दूर मियांवाली में हुई. पुलिस ने गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सिद्रा खान की नाम की एक महिला अपने सहकर्मी डॉक्टर से शादी करना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता को यह मंजूर नहीं थ...
Johannesburg Fire: दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में इमारत में आग लगने से 63 लोगों की मौत, कई घायल 31.08.2023 0:29
Johannesburg Fire: दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के सबसे बड़े शहर जोहानिसबर्ग में एक पांच मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मचा हुआ है. इस दर्दनाक हादसे में झुलसकर या दम घुटने से कम से कम 63 लोगों की मौत हो गई और 43 अन्य झुलस गए है. आग का रूप इतना ज्यादा विकराल था कि हादसे के बाद इमारत नष्ट हो गई है. एक अधिकारी के ने एक्स (ट्वीट) पर एक पोस्ट में कहा, '63 शव बरामद किए गए हैं और 43 अन्य झुलस गए हैं...
Super Blue Moon: तेरा चांद तुझे आएगा नजर, आज दिखेगा सुपर ब्लू मून...जानें इसकी खासियत 30.08.2023 0:43
बुधवार रात लोगों को आसमान में अद्भुत सुपर ब्लू मून के दीदार होंगे. ब्लू मून अपने नाम के ठीक उल्टा है, ब्लू मून के दौरान चांद का आकार थोड़ा बड़ा हो जाता है और ये हल्का संतरी रंग का दिखाई पड़ता है. बता दें कि सुपर ब्लू मून एक खगोलीय घटना है जिसके दीदार कई सालों में एकबार होते हैं. सुपर ब्लू मून के दौरान चांद 40 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी तक ज्यादा चमकदार हो जाता है और आप इसे बिना किसी इक्विपमेंट की हेल्...
China: अक्साई चिन में चीन ने किया जमीन के अंदर निर्माणकार्य, सेटेलाइट तस्वीरों में खुलासा 30.08.2023 0:38
China: अक्साई चिन में चीन तेजी से निर्माण कार्य कर रहा है. सेटेलाइट की तस्वीरों में इसका खुलासा हुआ है. चीन ने एलएसी से करीब 70 किलोमीटर दूर बंकर बना रहा है और अंडरग्राउंड फैसिलिटी दे रहा है. माना जा रहा है कि चीन ने अपनी सैन्य संपत्तियों को हवाई और मिसाइल हमलों से बचाने के लिए ये कदम उठाया है. सैटेलाइट की ये तस्वीर 18 अगस्त की है जिसमें साफ दिख रहा है कि तीन जगहों पर बंकरों और तीन जगहों पर सुरंग...
Imran khan: रिहाई के कुछ मिनटों बाद ही फिर से गिरफ्तार, परेशान हुए इमरान खान! 29.08.2023 0:32
रिहाई के एक घंटे बाद ही फिर से गिरफ्तारी... मंगलवार का दिन पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के लिए परेशान करने वाला रहा. करीब डेढ़ बजे तोशाखाना मामले में इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान की रिहाई का आदेश दिया लेकिन फिर सिफर मामले में उनकी गिरफ्तारी का आदेश सुना दिया. गिरफ्तारी के इस आदेश के बाद अब इमरान को बुधवार को कोर्ट में पेश होना होगा. इससे पहले शहबाज शरीफ ने इमरान खान की रिहाई के आदेश पर पल...
Imran khan: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान होंगे रिहा, तोशाखाना केस में मिली राहत 29.08.2023 0:19
इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान को रिहा करने का आदेश दिया है. पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को तोशाखाना केस में बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने इमरान के खिलाफ कार्यवाही पर रोक लगा दी है. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने भी एक अन्य मामले में इमरान को जमानत दी थी
Imran Khan: जेल में इमरान खान को मिल रहा बेहतरीन ट्रीटमेंट, मटन से लेकर मेडिकल टीम का उठा रहे लाभ 29.08.2023 0:40
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल में बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं. इस बाबत पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट पेश की गई है जिसके मुताबिक जेल में इमरान खान को देसी घी में बना हुआ मटन और चिकन परोसा जा रहा है. इन सुविधाओं में एक शानदार बेड, कुर्सी, एयर कूलर, प्रेयर रूम, कुरान, किताबें, न्यूजपेपर, थर्मस, खाना, व्यक्तिगत सामान और यहां तक कि एक मेडिकल टीम भी मुहैया कराई जा रही...
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया के बाली में भूकंप से हड़कंप, 7.0 रही तीव्रता 29.08.2023 0:26
मंगलवार तड़के इंडोनेशिया की राजधानी बाली में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई. मीडिया रिपोट्स के मुताबिक भूकंप की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कुछ सेकेंड्स तक धरती कांपती रही, मकानों से लेकर तमाम चीजों में कंपन्न मसहूस किया गया. गनीमत ये रही कि अबतक इस भूकंप में किसी व्यक्ति के हताहत होने का समाचार नहीं है. हालांकि, ये आशंका है कि जिस...
Taliban: अफगानिस्तान में एक और तालिबानी फरमान, महिलाओं को पार्क में जाने पर लगी पाबंदी 28.08.2023 0:37
अफगानिस्तान (Afghanistan) में जब से तालिबान का शासन हुआ है वहां महिलाओं की जिंदगी दुभर होती जा रही है. ताजा फरमान में तालिबान ने नेशनल पार्क में महिलाओं की एंट्री पर बैन लगा दिया है. महिलाओं को नेशनल पार्क जाने से रोकने के लिए सुरक्षाबलों को लगाया गया है. अफगानिस्तान के सदाचार मंत्रालय के मुताबिक पार्क जाते वक्त महिलाएं हिजाब सही तरीके से नहीं पहन रही हैं इसलिए ये प्रतिबंध लगाया गया है. यहां तक कि...
France Abaya Ban: फ्रांस के स्कूलों में अबाया नहीं पहनकर आ सकेंगी छात्राएं, बैन लगाने का हुआ फैसला 28.08.2023 0:31
France Abaya Ban: फ्रांस के स्कूलों में अब मुस्लिम छात्राएं अबाया पहनकर नहीं जा सकेंगी दरअसल यहां के स्कूलों में इसे बैन कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि फ्रांस एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है जहां सख्त धर्मनिरपेक्ष कानून लागू हैं और अबाया स्कूल में यूनिफॉर्म के नियम के खिलाफ है. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक फ्रांस के शिक्षा मंत्री ने टीएफ1 टीवी चैनल पर इसकी घोषणा की और कहा कि 4 सितंबर से स्क...
US Shooting: फ्लोरिडा में फायरिंग, 3 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को मारी गोली 27.08.2023 0:32
अमेरिका के फ्लोरिडा के जैक्सनविले इलाके में नक्सलीय हमले का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक श्वेत व्यक्ति ने अंधाधुंध गोली चलाकर तीन अश्वेत लोगों की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली. ये घटना एक जनरल स्टोर के बाहर हुई. बताया जा रहा है कि हत्यारा अश्वेत लोगों से नफरत करता था और किसी चरमपंथी समूह का सदस्य था. पुलिस को उसके बंदूक पर स्वास्तिक के निशान मिले हैं. बताया जा रहा है कि जैक...
PM Modi Greece visit: ग्रीस पहुंचे पीएम मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, जानिए- क्या-क्या करेंगे पीएम? 25.08.2023 0:40
PM Modi Greece visit: ग्रीस की राजधानी एथेंस पहुंचे पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत किया गया. ग्रीस के विदेश मंत्री जॉर्ज गेरापेत्रिटिस ने उनका स्वागत किया. ग्रीस के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के मकसद से पीएम मोदी एक दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे हैं. ग्रीस के पीएम किरियाकोस मित्सोताकिस ने उन्हें आमंत्रित किया था. पीएम से मिलने के लिए उनके होटल के बाहर बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुंचे. क...
Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया सरेंडर, लंबी प्रक्रिया के बाद हुए रिहा 25.08.2023 0:31
चुनावी धांधली मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया के जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया. हालांकि, ट्रंप को एक लंबी प्रक्रिया के बाद दो लाख डॉलर के मुचलके पर रिहा किया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ये मामला 2020 में जॉर्जिया के इलेक्शन रिजल्ट्स को पलटने की कोशिश करने से जुड़ा है और इसी के तहत ट्रंप ने अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया. ट्रंप समेत अन्य 18 लोग भी इ...
LAC: लद्दाख में एलएसी से सैनिकों को हटाया जाएगा, मोदी-जिनपिंग में बनी सहमति 25.08.2023 0:38
LAC: पीएम मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर सैनिकों को पीछे हटाने के मुद्दे पर सहमत हो गये हैं. दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर जोहानिसबर्ग में द्विपक्षीय वार्ता की है. आपको बता दें कि ब्रिक्स सम्मेलन के अलग पीएम मोदी ने यूएई, ईरान, इथियोपिया जैसे उन 6 देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की जो अब ब्रिक्स का हिस्सा बनने वाले हैं. इसका मकसद दोनों देशों...
Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की सफलता पर पाकिस्तानी आवाम ने कहा Congratulations Neighbors 24.08.2023 0:43
चंद्रयान-3 की लैंडिंग की सफलता के बाद दुनियाभर से भारत और इसरो को बधाईयां मिल रही हैं. पाकिस्तान की जनता ने भी भारत को सोशल मीडिया पर बधाई दी. इस दौरान लिखा गया Congratulations Neighbors सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. भारत की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए एक यूजर ने काफी दिलचस्प तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है. इसे शेयर कर पाकिस्तान के लोग बता रहे हैं कि भारत कहां पहुंच गया और पाकिस्तान कहां है? आप...
PM Modi BRICS Summit: भारत ने ब्रिक्स के विस्तार का किया समर्थन, इन देशों को मिल रही जगह 24.08.2023 0:37
PM Modi BRICS Summit: जोहान्सबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत ने हमेशा ब्रिक्स के विस्तार का समर्थन किया है. भारत का मानना रहा है कि नए सदस्यों को जोड़ने से ब्रिक्स एक संगठन के रूप में मजबूत होगा. उन्होने कहा कि अर्जेंटीना, ईरान, सऊदी अरब, इथियोपिया, मिस्र, यूएई समेत छह देशों को ब्रिक्स में नए स्थायी सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है. पीएम मोदी ने...
Viral video: बस हो ही गए थे यमराज के दर्शन!... पैराशूट से गिरते शख्स का ये Video कर देगा हैरान 24.08.2023 0:43
Viral video: स्काई डाइविंग के बाद पैराशूट का रोमांच आपके भी बकेट ड्रीम का हिस्सा रहा होगा लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपके होश फाख्ता हो जाएंगे...जी हां, आपने सही सुना. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें पैराशूट के रोमांच को किसी बड़े हादसे में तब्दील होते देखा जा सकता है. हुआ यूं कि वीडियो में दिख रहा ये शख्स पैराशूट से नीचे लैंड कर रहा था कि तभी तेज हवा की वजह से पैराशूट की...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos