The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episódios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoria

Tv

Site do podcast

podcasters.spotify.com

Último episódio

2 de abr de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

इमरान खान को 'गधा' कहने वाली पाकिस्तानी फ़िल्म 21.08.2020

साल 2018 अक्टूबर में पाकिस्तान में एक फ़िल्म रिलीज़ हुई, नाम है - THE DONKEY KING फ़िल्म का नायक है एक गधा। इस एनिमेटेड फ़िल्म को दुनिया की चंद बेहतरीन एनिमेटेड फ़िल्मों में से एक माना जाता है मगर पाकिस्तान में इस फ़िल्म को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से जोड़ कर देखा गया। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

अंडरवर्ल्ड ने करवाई सुशांत सिंह राजपूत की हत्या! 21.08.2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझने की बजाय उलझ रही है। अब इसमें एक एंगल अंडरवर्ल्ड का भी निकल रहा है, पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

वो फ़िल्में जिससे डर गया पाकिस्तान 20.08.2020

पाकिस्तानी फ़िल्मों की तुलना में भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री काफी समृद्ध है। पाकिस्तान का सिनेमा हिन्दुस्तान की फ़िल्मों की बदौलत कायम है। वहां के सिनेमाघरों में प्रदर्शित भारतीय फ़िल्में लोगों को खूब पसंद आती हैं। मगर कुछ ऐसी फ़िल्में भी हैं जिन्हें पाकिस्तान ने प्रतिबंधित कर दिया। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

जब पाकिस्तानी क्रिकेटर को रीना रॉय ने दीवाना बना दिया 18.08.2020

ये वो दौर था जब रीना रॉय एक बाद एक लगातार हिट फिल्में दे रही थीं। शत्रुघ्न सिन्हा और जितेंद्र के साथ बनी जोड़ी को दर्शकों ने हाथों-हाथ ले लिया था तभी अचानक ख़बर आई कि एक पाकिस्तानी क्रिकेटर को रीना रॉय ने अपना दीवाना बना दिया है। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

भोजपुरी सिनेमा की पारस मणि है 'पाकिस्तान' 17.08.2020

भोजपुरी सिनेमा में पाकिस्तान हिट फार्मूला है। पाकिस्तान का तड़का लगते ही फ़िल्म सुपर हिट हो जाती है। भोजपुरी फिल्मों के पाकिस्तान कनेक्शन का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

अटल जी की कविता और शाहरुख खान 16.08.2020

अटल बिहारी वाजपेई एक सफल राजनेता, एक सफल पत्रकार और एक सफल कवि हुए। साल 1999 में अटल बिहारी वाजपेई की कविता को शाहरुख खान पर फिल्माया गया और आवाज़ दी जगजीत सिंह ने, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

पाकिस्तानी फ़िल्मों में भारत विभाजन की कहानी 15.08.2020

भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान फ़िल्म इंडस्ट्री कैसे बनी और वो कौन-कौन से कलाकार रहे जो भारत से बंटवारे के बाद पाकिस्तान चले गए। पाकिस्तान में जाकर इन कलाकारों और निर्देशकों ने भारत पाकिस्तान के विभाजन को किस तरीके से फ़िल्मी पर्दे पर दिखाया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

एक ड्रेस जिसने वैजन्ती माला और दिलीप कुमार को अलग कर दिया 14.08.2020

वैजन्ती माला और दिलीप कुमार का रिश्ता एक ड्रेस से टूट गया, पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

कुमार विश्वास ने बताई राहत इंदौरी की 'साइलेंट' गाली 12.08.2020

राहत इंदौरी नहीं रहे। 70 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अनगिनत मुशायरों के चमकते सितारे रहे राहत इंदौरी ने दर्जनों फ़िल्मों में गीत लिखे। मुशायरों में राहत इंदौरी एक साइलेंट गाली दिया करते थे, उस गाली के राज़ से कुमार विश्वास ने अपने एक लेख में पर्दा उठाया है। सुनिए अनूप आकाश वर्मा की ज़ुबानी कुमार विश्वास का लेख।

हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र'ठाकुर'नहीं बने 10.08.2020

फ़िल्म शोले से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनिए कि कैसे ठाकुर का किरदार निभाने के लिए बेचैन धर्मेंद्र हेमा मालिनी की वजह से वीरू बन गए। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

Love Story - धर्मेंद्र ❤️ मीना कुमारी 08.08.2020

धर्मेंद्र तब फ़िल्मों में बहुत नए थे और मीना कुमारी एक ऊंचे दर्जे की अदाकारा। कहते हैं कि इतना ग़म कमाल अमरोही ने मीना कुमारी को नहीं दिया जितना धर्मेंद्र की बेवफाई ने दिया था। सुनिए अनूप आकाश वर्मा के साथ धर्मेंद्र और मीना कुमारी की अधूरी प्रेम कहानी का PODCAST

अमिताभ बच्चन ने प्रसून जोशी से मांगी माफ़ी 07.08.2020

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं मगर अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर एक ऐसी ग़लती कर दी है जिसके लिए उन्होंने सार्वजनिक तौर पर गीतकार प्रसून जोशी से मांगी है माफ़ी। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

मुगले आज़म के 60 साल 05.08.2020

साल 1946 में बननी शुरू हुई फ़िल्म मुगले आज़म साल 1960 में रिलीज़ हुई। तब 60 के दशक में मुगले आज़म के टिकट की कीमत 100 रुपए थी जबकि बाकी फ़िल्मों की महज़ एक रुपए। 60 साल की मुगले आज़म की कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

Love Story - किशोर कुमार ❤️ मधुबाला 04.08.2020

किशोर कुमार और मधुबाला के वैवाहिक जीवन की कहानी दस साल रही मगर इस खूबसूरत जोड़ी की प्रेम कहानी अमर हो गई। सुनिए सदाबहार प्रेम कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा

सुशांत को लेकर EX सीएम की पत्नी से भिड़ गईं रेणुका शहाणे 04.08.2020

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से इसी मसले को लेकर रेणुका शहाणे भिड़ गईं। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

5 दिन में सुशांत सिंह राजपूत के मोबाइल की 14 सिम क्यों बदली गई? 03.08.2020

सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में पटना SIT की टीम ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा।

गुलज़ार- प्यार कभी एकतरफा होता है ना होगा 02.08.2020

फ़िल्म आस्था के लिए लिखी गुलज़ार साहब की एक कविता - प्यार कभी एकतरफा होता है ना होगा... सुनिए कविता का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में बड़ा खुलासा 02.08.2020

सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में एक बड़ा खुलासा रिया चक्रवर्ती को लेकर सुशांत के नौकर ने किया है। जिस पर बिहार पुलिस एक्टिव हो गई है। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

Love Story - देवानंद ❤️ सुरैया 01.08.2020

देवानंद और सुरैया एक दूसरे को बहुत पसंद करते थे, दोनों प्यार में पागल थे मगर सुरैया की दादी 'विलन' बन गईं और एक अमर प्रेम कहानी अधूरी रह गई। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ

मो. रफ़ी का 50 साल पुराना इंटरव्यू 31.07.2020

लाहौर की एक मजलिस में यूं ही गाने गए थे कि फ़िल्म में गाने का मौका मिल गया। सुनिए, फ़िल्म पत्रिका 'शमां' में छपा मो. रफ़ी के 50 साल पुराने इंटरव्यू का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

Love Story - महेश भट्ट ❤️ परवीन बॉबी 30.07.2020

महेश भट्ट और परवीन बॉबी का इश्क़ नदी के दो किनारों की तरह रहा, महेश भट्ट ने परवीन बॉबी को बेइंतहा प्यार किया मगर फिर भी ये कहानी अधूरी रह गई। पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ

Love Story - संजय दत्त ❤️ टीना मुनीम 29.07.2020

संजय दत्त का नाम बहुत सी अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा। साल 1981 में आई फ़िल्म ROKEY से संजय दत्त और टीना मुनीम का प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन फिर ये एक अधूरी कहानी बन कर रह गई। टीना मुनीम ने अनिल अंबानी से शादी कर ली और संजय दत्त ने ऋचा शर्मा से। सुनिए इस अधूरी प्रेम कहानी का पूरा PODCAST नम्रता शर्मा।

Bollywood News - डिप्रेशन का धंधा 29.07.2020

Bollywood में Nepotism के खिलाफ जंग में उतरीं कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण पर बड़ा अटैक किया है। टीम कंगना ने दीपिका पर डिप्रेशन का धंधा चलाने का आरोप लगाया है। सुनिए पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

Love Story - राजेश खन्ना ❤️ अंजू महेंद्रू 28.07.2020

राजेश खन्ना ने अपनी बारात जिसके घर के नीचे से निकाली, वो अंजू महेंद्रू कभी राजेश खन्ना के साथ पढ़ा करती थीं मगर अचानक से डिंपल कपाड़िया आईं और अंजू महेंद्रू की ज़िंदगी पलट गई, लेकिन क्या डिंपल कपाड़िया ही एक बड़ा कारण थीं? नहीं, पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ

अलविदा कुमकुम 28.07.2020

'कभी आर, कभी पार लागा तीर-ए-नज़र' ये गीत कुमकुम पर फिल्माया गया था। कुमकुम अब हमारे बीच नहीं हैं। सुनिए कुमकुम की ज़िंदगी से जुड़े कुछ किस्सों का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

Ouça o podcast The Bollywood Radio no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos