The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episódios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoria

Tv

Site do podcast

podcasters.spotify.com

Último episódio

2 de abr de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Love Story - संजीव कुमार ❤️ हेमा मालिनी 27.07.2020

संजीव कुमार और हेमा मालिनी की अधूरी प्रेम कहानी की सबसे बड़ी कीमत सुलक्षणा पंडित को चुकानी पड़ी। सुनिए इस अधूरी प्रेम कहानी का पूरा PODCAST नम्रता शर्मा के साथ

Love Story - दिलीप कुमार ❤️ मधुबाला 26.07.2020

जिस दौर में मुगल-ए-आज़म बन रही थी, उस दौर में दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी की पटकथा समाप्त हो रही थी, बोलचाल तक बंद थी.. लेकिन ये तो इस जोड़ी की मोहब्बत का आखिरी पन्ना है, शुरूआत कहां से हुई जानने के लिए सुनिए Love Story का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ

वो फ़िल्म जिसमें श्रीदेवी ने अपनी आंखें दांव पर लगा दी 25.07.2020

नाग नागिन की थीम पर ढेरों फिल्में बनी मगर श्रीदेवी ने नगीना के लिए अपनी आंखों को दांव पर लगा कर एक बड़ी लकीर खींच दी, जिसे आजतक कोई नहीं काट पाया, सुनिए श्रीदेवी और नगीना के दिलचस्प और हैरतअंगेज़ किस्सों का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ

फ़िल्म समीक्षा - दिल बेचारा 25.07.2020

दिल बेचारा को सुशांत सिंह राजपूत के लिए देखा जाना चाहिए। सुशांत की बेहतरीन एक्टिंग और एक ख़ूबसूरत कहानी ने फ़िल्म को सुशांत की अब तक की सबसे बेहतरीन और कामयाब फ़िल्म बना दिया है। इसलिए इसे फ़िल्म समीक्षा नहीं बल्कि फ़िल्म प्रशंसा समझिए। सुनिए दिल बेचारा का PODCAST प्रियम सिन्हा के साथ

Love Story - गुरुदत्त ❤️ वहीदा रहमान 25.07.2020

एक कामयाब हीरो, एक कामयाब डायरेक्टर, एक कामयाब पटकथा लेखक ... अचानक खुदकुशी क्यों कर लेता है? सुनिए THE BOLLYWOOD RADIO की Love Story सीरीज़ में नम्रता शर्मा के साथ गुरुदत्त ❤️ वहीदा रहमान की प्रेम कहानी

नंदा का वो अहसान आज तक नहीं चुका पाए मनोज कुमार 24.07.2020

पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्में हरिकृष्षा गिरी गोस्वामी कैसे बने मनोज कुमार और नंदा का वो अहसान जो आज तक नहीं उतार पाए भारत कुमार, पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ

अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर के संघर्ष को जानते हैं? 23.07.2020

Nepotism पर सोनम कपूर को घेरने वालों को एक बार अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर के संघर्ष को जानना चाहिए, सुनिए सुरेंद्र कपूर की पूरी कहानी का PODCAST प्रियम सिन्हा के साथ

जब शोभन बाबू के लिए जयललिता ने MGR को छोड़ दिया 23.07.2020

जयललिता की मौत के बाद एक लड़की सामने आई और कहने लगी कि वो जयललिता और शोभन बाबू की बेटी है, DNA टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची। पूरी कहानी का PODCAST नम्रता शर्मा के साथ

नरगिस की याद में राज कपूर ने खुद को सिगरेट से दागा 23.07.2020

नरगिस ने राज कपूर को टूट कर चाहा और राज कपूर एक मजबूर आशिक से आगे नहीं बढ़ पाए। सुनील दत्त आए और छा गए। राज कपूर शराब में डूब गए, खुद को सिगरेट से दागते... सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

देविका रानी भाग गईं और हमें अशोक कुमार मिल गए 22.07.2020

अशोक कुमार कभी अभिनय नहीं करना चाहते थे, हिमांशु राय के BOBMEY TOKEEZ में लैब असिस्टेंट का काम करने वाले कुमुदलाल गांगुली के अशोक कुमार बनने की कहानी का PODCAST सुनिए नम्रता शर्मा के साथ

देविका रानी का एक किसिंग सीन और पूरी फ़िल्म बैन 21.07.2020

देविका रानी, जिन्होंने फ़िल्मी दुनिया को बहुत से जगमगाते सितारे दिए मगर अपनी पहली फ़िल्म में चार मिनट का लंबा किसिंग सीन देकर तहलका मचा दिया, नतीजा - फ़िल्म बैन। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

संजय दत्त की नानी जद्दनबाई की कहानी 18.07.2020

उस दौर में जद्दनबाई बनारस की मशहूर तवायफ थीं। भारत की फ़िल्मी दुनिया की पहली महिला संगीतकार और फिर अभिनय, लेखन तक हर विधा में हाथ आजमाया। तीन पुरुषों से तीन बच्चे हुए मगर शादी सिर्फ एक से की थी। बनारस से कलकत्ता और फिर लाहौर से बंबई पहुंचने की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

जब टुनटुन ने नौशाद अली से कहा - गाने का मौका दो वरना समंदर में कूद जाऊंगी 14.07.2020

यूपी के अमरोहा से भागकर मुंबई पहुंचीं टुनटुन ने पहले गायकी में अपना लोहा मनवाया और फिर कामेडियन के रूप में आईं और छा गईं। बचपन में मां बाप और भाई की हत्या और फिर फ़िल्मी दुनिया का सफ़र। कैसे बन गईं उमा देवी खत्री हिंदी सिनेमा की टुनटुन, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

धर्मेंद्र-मीना कुमारी का थप्पड़ कांड! 11.07.2020

मीना कुमारी की रील और रियल स्टोरी। कमाल अमरोही से जबरदस्त मोहब्बत और फिर बेवफाई। धर्मेंद्र से इश्क और थप्पड़ कांड की कहानी, पूरा PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

कामेडियन जगदीप की कहानी 09.07.2020

जब जगदीप को सड़क पर साबुन बेचते हुए मिल गई फ़िल्म, तीन रुपए के रोल के लिए क्यों मिले 6 रुपए? और कैसे मिला सूरमा भोपाली को रोल.. सुनिए जगदीप की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

राज कुमार के तीन दिलचस्प किस्से 06.07.2020

राज कुमार ने गोविंदा की कमीज़ का क्यों रुमाल बना दिया? बप्पी लाहिड़ी पर राज कुमार की सबसे ख़तरनाक टिप्पणी और जीनत अमान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा..पूरा PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

कभी टीवी और रेडियो को अमरीश पुरी ने इंटरव्यू क्यों नहीं दिया? 02.07.2020

टीवी और रेडियो को इंटरव्यू देने के लिए अमरीश पुरी कभी तैयार नहीं हुए, पत्र-पत्रिकाओं को इंटरव्यू देते वक्त भी एक शर्त होती थी। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ

.. जब पंचम दा ने अपने पिता पर लगाया धुन चुराने का आरोप 27.06.2020

आरडी बर्मन यानि कि पंचम दा ने साल की उम्र में 9 धुन बनाई और उसी में से एक धुन पंचम दा के पिता एसडी बर्मन ने अपनी फ़िल्म में इस्तेमाल कर ली। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

वो FATHER जो बन गए GODFATHER 25.06.2020

फ़िल्मी दुनिया के वो FATHER जो बन गए GODFATHER...तो कौन-कौन से FATHER हुए पास और कौन हुआ फेल? पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

EPISODE 1 - Bollywood के किस्से 24.06.2020

अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, के.आसिफ़, आमिर, शाहरुख, करीना और फ़िल्म शोले के दिलचस्प किस्सों का PODCAST सुनिए अनूप आकाश वर्मा के साथ

दो बीवियां, तीन बच्चे और तीन पार्टी में सिमटी राज बब्बर की कहानी 23.06.2020

यूपी के टुंडला का लड़का जब हीरो बनने बंबई गया तो 5 साल तक धक्के खाए फिर नादिरा के साथ शादी और स्मिता पाटिल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप की दीवानगी और फिर तीन दशक से अधिक के राजनीतिक सफर का उतार-चढ़ाव लिए राज बब्बर के दिलचस्प किस्सों का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

दमदार आवाज़ के शहंशाह अमरीश पुरी की कहानी 22.06.2020

40 की उम्र में फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अमरीश पुरी के मज़ेदार किस्सों का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

.. और फिर NEPOTISM की शिकार हुई मंदाकिनी ने कुमार गौरव से लिया बदला 21.06.2020

फ़िल्म 'लव स्टोरी' ने कुमार गौरव को जो स्टारडम दिया उससे आए अहंकार ने मंदाकिनी को तोड़ कर रख दिया और फिर मंदाकिनी ने कुमार गौरव से ऐसा बदला लिया कि 'लव स्टोरी' फेम कुमार गौरव हवा हो गए। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

The Bollywood Radio (Trailer) 20.06.2020
42 की उम्र में फ़िल्मों में कदम रखने वाली 'दादी' सुषमा सेठ की कहानी 20.06.2020

रंगमंच, फ़िल्म और टीवी में शानदार सफर तय करने वाली अभिनेत्री सुषमा सेठ का आज 83वां जन्मदिन है। 15 साल की उम्र में 75 साल के नवाब का किरदार निभाने वाली सुषमा ने 20 साल से अधिक समय थियेटर को दिया और फिर 42 की उम्र में जब फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा तो घर-घर की दादी बन गईं। सुनिए सुषमा सेठ की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।

Ouça o podcast The Bollywood Radio no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos