The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
The Bollywood Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
2 de abr de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
मीना कुमारी का गुलज़ार से क्या रिश्ता था? 01.01.2021 4:06
मीना कुमारी: द क्लासिकल बायोग्राफी' किताब के लेखक दिवंगत पत्रकार विनोद मेहता बताते हैं कि गुलजार और मीना की मुलाकात बिमल रॉय की फिल्म बेनजीर (1964) के सेट पर हुई थी। गुलजार इस फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर थे। मीना को उनका साथ बहुत पसंद था। दोनों साथ बैठकर किताबों पर बातें करते। जब साथ न होते तो फोन पर गुफ्तगू होती। लेकिन इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान मीना और उनके पति का रिश्ता टूट गया। पूरी कहानी...
जब ज़ीनत अमान की वजह से इमरान खान हार गए मैच 31.12.2020 4:50
कई सालों बाद जब जीनत अमान से मीडिया ने उनके और इमरान खान के अफेयर के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि, 'हमारे बीच में कुछ भी सीरियस नहीं था, वैसे भी वो बहुत घमंडी हैं, साथ ही वो अपने फैंस के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करते थे.' पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
मीना कुमारी फिल्मों में क्यों छिपाती थीं अपना बायां हाथ? 31.12.2020 3:45
मीना कुमारी को जब पति का प्यार नही मिला, इसके बाद वो धर्मेंद्र के करीब आने लगी। उस दौरान दोनों ही शादीशुदा थे लेकिन मीना, धर्मेंद्र को काफी प्यार करने लगी थी। लेकिन यहां पर भी उन्हें धोखा ही हासिल हुआ। क्योकि कहा जाता है कि धर्मेंद्र मीना कुमारी से प्यार नहीं करते थे बल्कि उन्होंने मीना का इस्तेमाल फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम जमाने के लिए किया था। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
मधुबाला के पिता ने ऐसी शर्त रखी कि दिलीप कुमार ने मधुबाला को छोड़ दिया 31.12.2020 8:26
मधुबाला के पिता की शर्त दिलीप कुमार ने नहीं मानी और शर्त की वजह से वह मधुबाला से अलग हो गए। मधुबाला के पिता ने दिलीप से मिलने पर पाबंदी लगा दी। फिल्म मुगलेआजम की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच बात बंद हो गई। इश्क में डूबे दोनों स्टार बुरी तरह टूट गए। दिलीप कुमार लंबे समय तक अवसाद में रहे। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड और फिल्में छोड़ने का फैसला कर लिया। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा...
राज कुमार की मोहब्बत से बेचैन हो उठे थे कमाल अमरोही 30.12.2020 5:08
फिल्म 'काजल' का एक बेहद रोमांटिक गाना छू लेने दो नाजुक होठों को, कुछ और नहीं हैं जाम हैं ये, कुदरत ने जो हमको बख्शा है, वो सब से हसीं इनाम है ये... उन पर और मीना कुमारी के बीच फिल्माया जाना था। लेकिन निर्माता-निर्देशक राम माहेश्वरी राजकुमार से यह कहने में हिचक रहे थे, लेकिन जैसे ही राजकुमार के कानों में यह बात पड़ी, कहते हैं कि वह उछल पड़े थे और बोले थे कि कौन नहीं चाहेगा मीना जी के साथ रोमांस करन...
धोबी ने कराई गुरुदत्त और देवानंद की दोस्ती 30.12.2020 3:03
जब देव आनंद स्टूडियो में घुस रहे थे तो गुरु दत्त ने उनका हाथ मिलाकर स्वागत किया और अपना परिचय देते हुए कहा कि, 'मैं निर्देशक बेडेकर का असिस्टेंट हूं।' अचानक उनकी नजर देव आनंद की कमीज पर गई। वो उन्हें कुछ पहचानी हुई सी लगी और उन्होंने छूटते ही पूछा, 'ये कमीज आपने कहां से खरीदी?' देव आनंद थोड़ा सकपकाए लेकिन बोले, 'ये कमीज मेरे धोबी ने किसी की सालगिरह पर पहनने के लिए दी है। लेकिन जनाब आप भी बताएं कि...
मीना कुमारी को हलाला से गुजरना पड़ा 29.12.2020 5:11
कमाल को अपने इस किए का बहुत पछतावा था. उन्होंने मीना से वापस लौट आने की बहुत गुज़ारिश की लेकिन वो नहीं आईं . बाद में मन बदलने पर दोबारा निकाह का रास्ता खोजा गया. पता चला मीना को हलाला से गुज़रना होगा. मीना का निकाह हुआ कमाल के दोस्त अमान उल्लाह खान के साथ. वो एक्ट्रेस जीनत अमान के पिता थे. अमान से शादी करने और शारीरिक संबंध स्थापित के बाद मीना ने उनसे तलाक लिया, इसके बाद उन्होंने कमाल से दोबारा निक...
अब कहां है 'वीराना' की जैस्मीन? 28.12.2020 3:01
साल 1988 में आई श्याम रमसे की हॉरर फिल्म 'वीराना' से रातों रात मशहूर हुईं जैस्मीन फिल्मी दुनिया से अचानक गायब हो गईं। उन दिनों ख़बरें आईं कि जैस्मीन के गायब होने के पीछे कुछ अंडरवर्ल्ड का भी हाथ है। कुछ ने कहा कि अब जैस्मीन इस दुनिया में नहीं है, लेकिन जैस्मीन ज़िंदा है। मगर आज जैस्मीन कहां है? जानने के लिए सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
बॉलीवुड के वो सितारे जिनकी मौत एक रहस्य बन कर रह गई! 27.12.2020 5:50
फिल्मी दुनिया के कुछ सितारे ऐसे रहे जिनकी ज़िन्दगी और मौत दोनों रहस्य बन कर रह गए। कुछ ऐसे ही सितारों की कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
ज़ीनत अमान ने देवानंद को छोड़ा और सफेद साड़ी पहन ली 27.12.2020 4:40
राज कपूर अपनी फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' के लिए रूपा की तलाश कर रहे थे। 'वकील बाबू' के सेट पर ज़ीनत अमान ने रूपा के बहुत किस्से सुने थे। एक दिन सेट पर पहुंची, सामने राज कपूर खड़े थे, बोलीं - राज जी से कहिए, रूपा आई है। लेकिन देवानंद को छोड़ कर सफेद साड़ी क्यों पहनी, सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
मां के कहने पर वेश्या बनी, फिल्मों से बनी 'शकीला' 27.12.2020 6:33
साउथ की फिल्मों में दो चेहरे बहुत मशहूर हुए। एक सिल्क स्मिता और दूसरी शकीला। शकीला की कहानी घर की चारदीवारी से शुरू होती है जहां सपने पलते हैं मगर शकीला के साथ ऐसा नहीं हुआ मां ने वेश्यावृत्ति में धकेला तो फिल्मों ने बना दिया शकीला खान। शकीला पर बनी फिल्म रिलीज हो चुकी है। शकीला की पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
जब कोठे पर गए गुरुदत्त को पेश की गई सात महीने की गर्भवती 26.12.2020 4:17
गुरुदत्त अपने किरदार को सजीव करना चाहते थे लेकिन वो कभी खुद कोठे पर नहीं गए थे। इसके बाद यह फैसला लिया गया कि गुरुदत्त कोठे जाएंगे। उनके साथ लेखक अबरार अल्वी भी साथ गए। दत्त जब कोठे पर गए तो वहां का मंजर देखकर वो हैरान रह गए। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
जब मीना कुमारी ने चाकू से डाकू की हथेली पर ऑटोग्राफ़ दिया 25.12.2020 8:10
उन दिनों पाकीज़ा फिल्म की शूटिंग चल रही थी, एक रोज़ कमाल अमरोही और मीना कुमारी की गाड़ी का पेट्रोल शूटिंग से लौटते समय खत्म हो गया, तय हुआ कि रात यहीं बिताएंगे और फिर डाकू आ गए। सुनिए पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
बनारसी कोठे की रानी, संजय दत्त की नानी, जद्दनबाई की कहानी -2 20.12.2020 15:54
संजय की नानी जद्दनबाई की कहानी का वो किस्सा जो अपने दौर की हर तवायफ का होता था, मगर ऐसी चुनौतियों से निपटने की कला जद्दनबाई में बखूबी थी। सुनिए संजय दत्त की नानी जद्दनबाई की कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
ये है 'आश्रम - 2' की रिलीज़ डेट 17.10.2020 2:38
बाॅबी देओल की आश्रम -2 कब रिलीज़ होगी, डेट्स एनाउंस हो गई हैं। जानने के लिए सुनिए अनूप आकाश वर्मा के साथ पूरी ख़बर का PODCAST
ज़ोहरा सहगल की फिल्म नीचा नगर जिसपर गूगल ने डूडल बनाया है 29.09.2020 9:46
ज़ोहरा सहगल की वो फिल्म जिसपर गूगल ने डूडल बनाया, फिल्म 'नीचा नगर' की कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
कंगना रनौत के बाद अक्षय कुमार पर भड़के संजय राउत 14.09.2020 3:42
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों शिवसेना की जंग किसी विरोधी दल से नहीं बल्कि फ़िल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत से चल रही है लेकिन पहले कंगना रनौत को हरामखोर कहने वाले संजय राउत अब अक्षय कुमार पर भड़क गए हैं। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
कंगना रनौत ने अध्ययन सुमन को कोकीन लेने के लिए कहा था? 07.09.2020 3:51
कंगना रनौत ने अध्ययन सुमन को कोकीन लेने के लिए कहा था? पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
कंगना के PoK पर रेणुका शहाणे का करारा जवाब 04.09.2020 3:18
कंगना रनौत अब अपनी फ़िल्मों से ज्यादा बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मुंबई की तुलना PoK से कर के क्वीन कंगना ने बवाल खड़ा कर दिया है और अब इसी बयान पर रेणुका शहाणे ने कंगना को जो कहा उस पर सुनिए पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा एक राज़ खुला 30.08.2020 4:06
सुशांत सिंह राजपूत की मौत एक पहेली बनती जा रही है। केंद्र सरकार की कई जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं कि ये खुदकुशी है या मौत.. लेकिन इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ
वेब सीरीज़ - आश्रम (Review) 28.08.2020 9:15
पहली नज़र में ही प्रकाश झा की ये वेब सीरीज़ अहसास करा देती है कि हरियाणा के संत गुरमीत राम रहीम के इर्द-गिर्द घूमती है। मगर इस सीरीज़ में खासियत से ज्यादा खामियां हैं। सुनिए वेब सीरीज़ आश्रम का रिव्यू PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
वो सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देता था! 26.08.2020 3:22
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एक अहम खुलासा हुआ है। जांच में सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने की बात सामने आई है। पूरी ख़बर का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
'लव स्टोरी' की हीरोइन घर का सामान बेच कर गुज़ारा करने को मजबूर 25.08.2020 5:36
साल 1981 में राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे कुमार गौरव को फ़िल्म 'लव स्टोरी' से पर्दे पर उतारा, हीरोइन थीं सुलक्षणा पंडित की बहन विजेयता पंडित। दो शादियां कीं, पहले से धोखा मिला और दूसरे की मौत हो गई। आज घर का सामान बेच कर बेच कर गुज़ारा करने को मजबूर हैं। पूरी कहानी का PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
छोटे बेटे से ज़िन्दगी भर खराब रहे राज कपूर के रिश्ते 24.08.2020 5:12
एक कामयाब फ़िल्म, एक कामयाब हीरोइन और एक नाकामयाब बेटा। राज कपूर के छोटे बेटे से आजीवन क्यों खराब रहे रिश्ते जानने के लिए सुनिए अनूप आकाश वर्मा के साथ इस PODCAST में पूरी कहानी
वेब सीरीज़ FLESH को इसलिए देखना ज़रूरी है 23.08.2020 9:07
रसभरी में स्वरा भास्कर का जो किरदार है, FLESH में ACP राधा नौटियाल बनकर उससे बिल्कुल उलट तस्वीर पेश की है। ह्यूमन और सेक्स ट्रैफिकिंग जैसे ज्वलंत विषय पर बनी FLESH को क्यों देखना चाहिए। जानने के लिए सुनिए FLESH वेब सीरीज़ का रिव्यू PODCAST अनूप आकाश वर्मा के साथ।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos