The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episódios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoria

Tv

Site do podcast

podcasters.spotify.com

Último episódio

2 de abr de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Rajesh Khanna के बचपन उनके परिवार का किस्सा, बहनों को ज़माने से छिपकर भेजते थे रुपया | Podcast 01.05.2023

राजेश खन्ना के अपने परिवार के बारे में लोग बहुत कम जानते हैं, इसकी एक बड़ी वजह ये है कि काका ने अपने उस परिवार का जिक्र बहुत कम किया जहाँ उन्होंने जन्म लिया उनका बचपन बीता. अपने माता पिता भाई बहन के बारे में बात करते से काका हमेशा बचते रहे.

Rajesh Khanna की फिल्म Daag का किस्सा, जिसने रखी थी Yash Raj की नींव | Sharmila Tagore | Podcast 01.05.2023

राजेश खन्ना की अचानक शादी से सभी हैरान थे. डिस्ट्रीब्यूटर्स को डर था कि फिल्म कहीं पिट न जाए क्योंकि काका ने शादी करके लड़कियों का दिल तोड़ दिया था. सभी यश चोपड़ा फिल्म दाग लेकर आए जिसने साबित कर दिया कि राजेश खन्ना ही सुपर स्टार हैं

Rajesh Khanna के लिए लड़कियों की दीवानगी का आंखों देखा किस्सा, Anju Mahendru की पड़ोसी ने सुनाया 28.04.2023

राजेश खन्ना के सुपर स्टारडम के आपने ढेरों किस्से सुने होंगे, आज के इस Podcast में सुनिए राजेश खन्ना की गर्लफ्रेंड रहीं अंजू महेंद्रू की पड़ोसी मीना अय्यर का काका के प्रति लड़कियों की दीवानगी का आंखों देखा किस्सा

Rajesh Khanna के Golden Period को याद करते हुए बोले Javed Akhtar, कहा- तब रेस में एक ही घोड़ा था 27.04.2023

साल 1969 से लेकर 1972 तक हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ राजेश खन्ना की तूती बोल रही थी. राजेन्द्र कुमार, शम्मी कपूर, मनोज कुमार जैसे सितारे अचानक ढलान पर आ गए थे. जावेद अख्तर ने सालों बाद काका का किस्सा सुनाया

अपने दो गीतों से हमेशा के लिए अमर होने वाले गीतकार Verma Malik की कहानी | Podcast | Radio 26.04.2023

Lyricist Verma Malik Biography in Hindi : शादी समारोह में गए होंगे तो आपने दो गाने 'आज मेरे यार की शादी है' और 'चलो रे डोली उठाओ कहार' जरूर सुन होंगे. इन कालजयी गीतों को लिखा है गीतकार वर्मा मलिक ने. उन्होंने 'धर्मा', विक्टोरिया न. 203', 'नागिन', 'रोटी कपड़ा और मकान', जैसी फिल्मों में कई दिलकश गीत लिखे. आइये जानते हैं उनके बारे में... https://youtube.com/@thebollywoodradio5392

Rajesh Khanna के बंगले और Devyani Chaubal का किस्सा, जो खुद को काका की सबसे खास बताती थीं | Podcast 26.04.2023

Rajesh Khanna ने राजेन्द्र कुमार के बंगले को खरीदने के लिए एमएम चिनप्पा देवर की हाथी मेरे साथी बहुत मोटी रकम लेकर पूरी की. इस फिल्म की स्क्रिप्ट सलीम जावेद ने तैयार की. लेकिन इस बीच देवयानी चौबल की चर्चा ने काका के बंगले से बाहर कदम बढ़ा दिया.

Rajesh Khanna और Dimple Kapadia की शादी के दिन का किस्सा, Anju Mahendru और Devyani Chaubal खफा हो गई 25.04.2023

27 मार्च 1973 को राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली. कहते हैं कि जानबूझकर काका अपनी बारात अंजू महेंद्रू के घर के सामने से लेकर गए. लेकिन इस शादी से अंजू महेंद्रू के अलावा देवयानी चौबल भी नाराज थीं.

जब StarDust को दिए इंटरव्यू में छलका Dharmendra की पहली पत्नी Prakash Kaur का दर्द | Podcast 24.04.2023

Dharmendra First Wife Prakash Kaur life: शादीशुदा धर्मेंद्र ने जब 1980 में हेमा मालिनी (Hema Malini) से शादी करने का फैसला किया होगा, तब वे इसके अंजाम से अच्छी तरह वाकिफ होंगे. वे शादीशुदा थे और तीन बच्‍चों के प‍िता भी थे. पर उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर (Who is Prakash Kaur) के दिल पर क्या गुजरी होगी, इसका वे सिर्फ अंदाजा लगा सकते थे. फिर भी, प्रकाश कौर ने धर्मेंद्र (Dharmendra) को न तलाक दिया और न...

जब Rajesh Khanna और Anju Mahendru के बीच में आ गए क्रिकेटर Garry Sobers, सुनिए फिर क्या हुआ? Podcast 24.04.2023

राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू सालों तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे. सभी को लगता था कि दोनों शादी कर लेंगे. काका अंजू महेंद्रू से बहुत प्यार करते थे. तभी क्रिकेटर गैरी सोबर्स की एंट्री होती है.

जब Rajesh Khanna लोगों के बीच अपनी दीवानगी देख डर गया, रोते हुए काका को Javed Akhtar ने संभाला 23.04.2023

70 के दशक में राजेश खन्ना का जादू फिल्म इंडस्ट्री पर चल रहा था. तब इंदिरा गांधी और राजेश खन्ना की तुलना होती थी कि दो ही शख्सियत हैं जो सबसे ज्यादा चर्चित हैं. तभी काका बैंगलोर गए, जहाँ लोगों की भीड़ और जुनून देखकर दंग रह गए.

Rekha के Mumbai आने की कहानी, कर्ज में दबी थीं माँ पुष्पावल्ली | Story of Rekha | रेखा की कहानी 22.04.2023

रेखा का पूरा नाम भानु रेखा गणेशन है. साउथ की फिल्मों में छोटा मोटा रोल करने के दौरान रेखा को 14 साल की उम्र में बंबई आने का मौका मिला. निर्देशक कुलजीत ने रेखा को 5 साल के लिए साइन किया था.

Shakti Samant की फिल्म Aaradhna के बनने की कहानी, प्रीमियर पर पहुंचे थे दिग्गज | Rajesh Khanna 21.04.2023

Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की फिल्म आराधना के बनने की कहानी. एक छोटी सी क्विकी फिल्म आराधना कैसे बन गई राजेश खन्ना की सुपरहिट फिल्म. सुनिए आराधना के बनने की कहानी

जब Raj Kumar के लिए Rajendra Kumar ने Nargis से किया झगड़ा, सालों तक नहीं की बात | Podcast 21.04.2023

Actor Raaj Kumar Unknown Facts: राज कुमार ह‍िंदी स‍िनेमा के सबसे नकचढ़े एक्‍टर्स में से एक माने जाते थे. यही वजह थी कि इंडस्‍ट्री में उनके दोस्‍त भी नहीं थे. उनके गिने चुने दोस्तों में जुबली कुमार यानी राजेंद्र कुमार शामिल थे. स्‍टारडम का दूसरा नाम माने जाने वाले राज कुमार की ज‍िंदगी में एक दौर ऐसा भी आया, जब उनके पास कोई काम नहीं था. उन्होंने राजेंद्र कुमार से काम दिलाने की गुजारिश की. तब जुबली क...

Rajesh Khanna के शुरुआती दिनों का किस्सा, जब अपनी फ्लॉप फिल्मों से परेशान हो गए थे काका 20.04.2023

राजेश खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म आखिरी खत से कदम रखा था. फिर राज़, औरत, बहारों के सपने में भी काका नज़र आए लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ गईं. लगातार फ्लॉप फिल्मों ने काका को बेचैन कर दिया

Nargis के भाई Anwar Hussain की कहानी, विलेन के रूप में बनाई फिल्म इंडस्ट्री में पहचान | Podcasts 20.04.2023

Famous Actor Anwar Hussain's Life Story: अगर आपको पुराने दौर की फिल्में देखना पसंद है तो आप अनवर हुसैन के नाम से जरूर वाकिफ होंगे. अनवर हुसैन ने पर्दे पर कई नेगेटिव किरदार निभाए हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे काफी खुशमिजाज किस्म के इंसान थे.

जब पहली बार Dimple Kapadia से मिले Rajesh Khanna, फिर Anju Mahendru ने लिया डिंपल से बदला | Podcasts 19.04.2023

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की पहली बार खुलकर मुलाकात फ्लाइट में हुई थी. दोनों अहमदाबाद एक अवॉर्ड फंक्शन में जा रहे थे. फिर इसके बाद डिंपल ने काका को बहुत बार फोन किया और एक दिन पिता चुन्नीभाई कपाड़िया के साथ आशीर्वाद आ पहुंचीं.

Rajesh Khanna की फिल्म Amar Prem का किस्सा, शादी के बाद Sharmila Tagore ने की थी वापसी | Podcasts 18.04.2023

साल 1972 में राजेश खन्ना की एक और फिल्म आई अमर प्रेम जिसने कामयाबी के झंडे गाड़ दिए. अमर प्रेम बंगाली फिल्म निशिपद्मा की हिन्दी रिमेक थी जिसके लिए काका ने खूब मेहनत की. लेकिन काका से पहले इस फिल्म के लिए राज कुमार से बात हुई थी.

Amitabh Bachchan को कैसे मिली फिल्म शोले, Jaya Bachchan की कहानी | The Bollywood Radio | Podcast 16.04.2023

इसमें कोई दो राय नहीं है कि जया भादुड़ी उर्फ़ जया बच्चन हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन की सीनियर हैं. जया ने अमिताभ बच्चन से पहले कामयाबी हासिल की. अमिताभ बच्चन को फिल्म शोले मिलने का किस्सा भी बहुत दिलचस्प है और सबसे दिलचस्प बात ये है कि जया ने जो कहा वो सच साबित हुआ.

जब BR Chopra की पत्नी से Dilip Kumar ने मांगे साइनिंग अमाउंट के 5 हजार रुपए, फिल्म नया दौर का किस्सा 15.04.2023

बीआर चोपड़ा (BR Chopra) ने हमेशा सार्थक विषयों पर फिल्में बनाई हैं. उन्होंने जब अपने प्रोडक्शन हाउस बीआर फिल्म्स की स्थापना की तो पहली फिल्म ‘एक ही रास्ता’ बनाई जो सुपरहिट रही. फिर बनाई ‘नया दौर’ (Naya Daur) जो मेकिंग के समय विवादों में रही. इस फिल्म में तांगेवाले का रोल करने के लिए दिलीप कुमार (Dilip Kumar) तैयार ही नहीं थे.

Rajesh Khanna की फिल्म आराधना की रिलीज़ के दिन का किस्सा, काका को सुपर स्टार बनाने वाली फिल्म 15.04.2023

साल 1969 में आई शक्ति सामंत की फिल्म आराधना पूरी तरह से शर्मिला टैगोर की फिल्म मानी जा रही थी लेकिन अचानक से इस फिल्म का पूरा क्रेडिट राजेश खन्ना ले उड़े. सुनिए फिल्म आराधना की रिलीज़ के दिन का किस्सा. Rajesh Khanna Sharmila Tagore Farida Jalal

Rajesh Khanna की फिल्म आनंद का किस्सा, स्कूल कॉलेज छोड़ कर लोग फिल्म देखने पहुंचे थे | Podcast 14.04.2023

साल 1971 में आई राजेश खन्ना की फिल्म आनंद ने कामयाबी की एक नई इबारत लिख दी थी. कॉलेज के लड़के लड़कियां सिनेमाघरों में काका की फिल्म देखने पहुंचे थे. फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज़ था कि पूछिए मत. सुनिए आनंद की रिलीज़ के दिन का किस्सा

Rajesh Khanna की आखिरी फिल्म रियासत का किस्सा, आखिरी दिनों तक फैंस के लौटने का रहा इंतज़ार | Podcast 13.04.2023

साल 2014 में आई फिल्म रियासत काका की आखिरी फिल्म थी. ये फिल्म उनके निधन के बाद रिलीज़ हुई थी. फिल्म के डायरेक्टर अशोक त्यागी ने फिल्म से जुड़ा किस्सा साझा किया है.

Amitabh Bachchan के साथ काम करने से बचते थे Danny Denzongpa, सालों बाद बताई वजह | Podcast 12.04.2023

Shocking Story Of Danny Denzongpa And Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के दो दिग्गज और प्रतिभाशाली अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और डैनी डेंजोंग्पा का फिल्मी करियर 5 दशक से ज्यादा हो गया है. दोनों अभी तक फिल्मों में एक्टिव हैं. बीते साल उनकी फिल्म 'ऊंचाई' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और सुपरहिट साबित हुई थी. आज हम डैनी और अमिताभ से जुड़ी एक ऐसी बात आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे.

क्यों टूटा था Rajesh Khanna और Anju Mahendru का रिश्ता?, सालों बाद अंजू महेंद्रू ने किया खुलासा 12.04.2023

अंजू महेंद्रू और राजेश खन्ना करीब दस साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे. पूरी फिल्म इंडस्ट्री को लगता था कि काका अंजू महेंद्रू से ही शादी करेंगे लेकिन ये रिश्ता अंजाम तक नहीं पहुंचा. सालों बाद अंजू महेंद्रू ने राजेश खन्ना से रिश्ता टूटने की वजह का खुलासा किया.

जब Raj Kapoor और Waheeda Rehman पर पब्लिक ने बरसाए पत्थर, आपा खो बैठे थे राज कपूर | Podcast 11.04.2023

Raj Kapoor and Waheeda Rehman Flop Movie: साल 1966 में वहीदा रहमान और राज कपूर की फिल्म 'तीसरी कसम' रिलीज हुई थी. यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही थी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक घटना हुई थी, जब फैंस ने सितारों पर पत्थर फेंके थे...

Ouça o podcast The Bollywood Radio no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos