The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com
Autor
The Bollywood Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
2 de abr de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
Rajesh Khanna politics : राजेश खन्ना के चुनाव लड़ने का किस्सा, Lal Krishna Advani के खिलाफ खड़े थे 01.06.2023 17:54
राजेश खन्ना ने फिल्मों से थोड़ा सा ब्रेक लेकर राजनीति में कदम रखा। राजीव गांधी के कहने पर राजेश खन्ना ने नई दिल्ली सीट से पर्चा भरा, सामने मुकाबले में थे बीजेपी के कद्दावर नेता लालकृष्ण आडवाणी। राजेश खन्ना के लिए ये चुनाव किसी फिल्म की शूटिंग जैसा ही था।
Rajesh Khanna का साल 1982 में दिया गया धमाकेदार इंटरव्यू, जिसमें काका ने किए चौंकाने वाले खुलासे 31.05.2023 12:00
राजेश खन्ना ने साल 1982 में एक इंटरव्यू दिया, ये इंटरव्यू काका के फिल्मी करियर के तकरीबन 21 साल पूरे होने पर था। जिसमें काका ने अपने फिल्मी सफर पर खुलकर बात की। सुनिए क्या कहा?
Rajesh Khanna और Tina Munim के ब्रेकअप का किस्सा, जब टीना मुनीम ने काका को दिया आखिरी तोहफा| Podcast 31.05.2023 17:51
तब राजेश खन्ना और टीना मुनीम की मोहब्बत के चर्चे थे। टीना ने काका पर डिंपल कपाड़िया से तलाक लेकर खुद से शादी का प्रस्ताव रखा। मगर काका डिंपल को तलाक देने को तैयार नहीं थे लिहाज़ा टीना ने काका से अलग होने का फैसला कर लिया। लेकिन टीना ने जाने से पहले काका को एक खूबसूरत तोहफा दिया।
Rajesh Khanna's Interview | राजेश खन्ना का इंटरव्यू | Dimple Kapadia | Amitabh Bachchan | Podcast 27.05.2023 10:47
राजेश खन्ना का साल 1990 में दिया गया वो Exclusive Interview जिसमें काका ने अपनी कभी न रिलीज़ होने वाली फिल्म 'जय शिव शंकर' के बारे में खुलकर बात की। ये हिंदुस्तान के बाहर लिया गया था। इसमें काका ने अपना दिल निकाल कर रख दिया।
Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan के Exclusive Interview का क़िस्सा, जिसमें राजेश खन्ना दिल से बोले 26.05.2023 13:01
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन ने आनंद और नमक हराम के बाद कभी भी साथ में काम नहीं किया। उन दिनों काका का करियर ढल चुका था, अमिताभ बच्चन के सामने भी नए सितारे आकर खड़े हो गए थे। तभी एक मैग्जीन के साझा इंटरव्यू के लिए अमिताभ बच्चन और राजेश खन्ना साथ आए। इस इंटरव्यू ने तहलका मचा दिया।
जब कामयाबी ने फिर चूमे Rajesh Khanna के पैर, Avatar के बाद फिल्म Sautan भी रही सुपरहिट | Podcast 25.05.2023 9:58
नब्बे के दशक की शुरुआत में राजेश खन्ना और टीना मुनीम की लव स्टोरी हर जगह सुर्खियों में थी। साल 1983 में आई दोनों की फिल्म सौतन सुपरहिट रही थी। डिंपल कपाड़िया अब काका से अलग रहने लगी थी। इन्हीं दिनों राजेश खन्ना ने टीना मुनीम को लेकर एक चौंकाने वाला इंटरव्यू दिया।
Rekha और Nargis के झगड़े का किस्सा, नरगिस ने कहा - रेखा को मजबूत मर्द की जरूरत है | Podcast 24.05.2023 8:51
रेखा के करियर के लिहाज से 70 का दशक अच्छा रहा, इस दौर में रेखा ने अपने करियर की एक से बढ़कर एक फिल्में दीं। इन्हीं दिनों रेखा और नरगिस दत्त के झगड़े की ख़बरें फिल्म मैग्जीन में छपने लगीं जिसमें नरगिस ने रेखा को बहुत भला बुरा कहा।
जब Rajesh Khanna और Tina Munim का रिश्ता जुड़ा, तब Dimple Kapadia ने खत्म कर दिए सारे रिश्ते 24.05.2023 14:02
तब राजेश खन्ना का करियर कुछ खास नहीं चल रहा था। उन्हीं दिनों सावन कुमार ने काका को फिल्म सौतन ऑफर की। शूटिंग मॉरिशस में शुरू हो गई। इन्हीं दिनों फिल्म की हीरोइन टीना मुनीम से बढ़ती नजदीकियों ने डिंपल कपाड़िया को राजेश खन्ना से दूर कर दिया।
जब Neela Devi के फैसले ने Shammi Kapoor को झुका दिया, पूरी जिंदगी बच्चा पैदा नहीं करने की खाई कसम 24.05.2023 4:16
Shammi Kapoor Second Wife Neila Devi Life : विवाह के बाद हर एक स्त्री मां बनना चाहती है, पर कई महिलाएं न चाहते हुए भी मां बनने के सुख से महरूम रह जाती हैं, वहीं कुछ महिलाएं सबकुछ ठीक होते हुए भी जानबूझकर मां न बनने का फैसला करती हैं. एक्टर शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) की दूसरी पत्नी नीला देवी की जिंदगी भी कुछ ऐसी ही रही है. उन्होंने शादी के बाद फैसला किया था कि वे जिंदगीभर मां नहीं बनेंगी. आखिर क्यो...
जब Rajesh Khanna की हर फिल्म होने लगी फ्लॉप, तब भी एक साथ 20 फिल्में कर रहे थे राजेश खन्ना | Podcast 23.05.2023 6:15
राजेश खन्ना की फिल्म महा चोर फ्लॉप हो गई। तब भी उस साल काका बीस फिल्मों में काम कर रहे थे। हर फिल्म की थीम रोमांस थी। राजेश खन्ना को हमेशा लगता था कि एक्शन फिल्मों की कतार में रोमांटिक फिल्मों का दौर लौटेगा। इसी उम्मीद में काका लगातार फिल्में कर रहे थे मगर वो दौर राजेश खन्ना के लिए कभी नहीं लौटा।
Rishi Kapoor का वो गाना जिसके लिए अड़ गए थे Kishore Kumar, Shailendra से छीना था गाना | Podcast 21.05.2023 3:54
‘ओ हंसिनी…मेरी हंसिनी, कहां उड़ चली…मेरे अरमानों के पंख लगाके…कहां उड़ चली…’. कुछ गाने होते ही ऐसे हैं कि जिन्हें आप कितनी ही बार गुनगुना लें, उनकी मिठास और बढ़ती चली जाती है. पुराने गानों की शायद यह सबसे बड़ी खासियत है कि आप उन्हें जितनी बार सुनेंगे, उतनी ही बार वे दिल में उतरते जाएंगे. ऐसा ही गाना है ‘ओ हंसिनी…’ जिसके शब्द, संगीत, आवाज सब कुछ इतने शानदार हैं कि इस गाने को सुनते ही अलग अनुभूति हो...
Rajesh Khanna से शादी करने के बाद अकेली पड़ गई थीं Dimple Kapadia, Bhawana Somaya ने खोला राज़ 20.05.2023 8:51
राजेश खन्ना ने अचानक डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली थी। दोनों में उम्र का भी बड़ा फासला था। डिंपल ने जब शादी की तब उनका करियर बुलंदी को छू रहा था। लेकिन अचानक हुई इस शादी के बाद डिंपल सिर्फ एक सुपरस्टार की बीवी बन कर रह गईं।
Salim Khan और Javed Akhtar पर क्यों लगा Rajesh Khanna को बर्बाद करने का आरोप? | Amitabh Bachchan 20.05.2023 11:02
राजेश खन्ना की फिल्में पिटने लगी थीं। अमिताभ बच्चन का सितारा चमक उठा था। मीडिया में ख़बरें छपने लगीं कि राजेश खन्ना के करियर को बर्बाद करने की कसम सलीम जावेद ने खाई है। सुनिए इस दावे का पूरा सच।
जब तमाम फिल्म प्रोड्यूसर्स ने छोड़ दिया Rajesh Khanna का साथ, Salim Khan ने बताई वजह | Podcast 18.05.2023 10:38
राजेश खन्ना के सितारे जब गर्दिश में आए तो अमिताभ बच्चन का अनुशासन सुर्खियों में आ गया। राजेश खन्ना को ज्यादातर निर्माता निर्देशक नकार रहे थे और उस दौर की सभी हिट फिल्में राजेश खन्ना की झोली में जा रही थीं। मगर सवाल ये है कि सबने राजेश खन्ना को क्यों नकारा?
Rajesh Khanna और Sharmila Tagore की फिल्म अमर प्रेम, जिसके लिए काका ने 16 बार देखी बंगाली फिल्म 17.05.2023 9:52
साल 1973 में राजेश खन्ना की फिल्म दुश्मन रिलीज हुई लेकिन उसके बाद आई शक्ति सामंत की फिल्म आराधना ने काका के अभिनय को एक नई ऊंचाई दी। इसके लिए राजेश खन्ना ने बंगाली फिल्म निशिपद्मा 16 बार देखी।
जब Rajesh Khanna पर लगा घमंडी और अहंकारी होने का आरोप, फिल्म पत्रकार के मुंह पर मारा दरवाज़ा 17.05.2023 11:32
तब राजेश खन्ना सुपरस्टार बन चुके थे। वो जिस फिल्म में होते उनकी हर फिल्म सुपरहिट होती। इन्हीं दिनों राजेश खन्ना पर घमंडी और अहंकारी होने का आरोप लगने लगा, फिल्म पत्रिकाओं ने उनके बारे में निगेटिव ख़बरें प्लांट करनी शुरू कर दी। तभी एक फिल्म पत्रकार काका से मिलने पहुंची। सुनिए पूरा किस्सा
Rajesh Khanna और Amitabh Bachchan की फिल्म नमक हराम, जिसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया 17.05.2023 16:27
राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन को एक बार फिर दूसरी बार ऋषिकेश मुखर्जी फिल्म नमक हराम में साथ लेकर आए। लेकिन इस फिल्म के क्लाइमेक्स को लेकर दोनों अभिनेता भिड़ गए। सुनिए फिर क्या हुआ?
Rajesh Khanna के घर सजने वाली महफ़िल का किस्सा, जिसमें कभी Salim Khan भी जाते थे। Podcast । Movie 16.05.2023 7:49
राजेश खन्ना की जिंदगी में रोमांच हमेशा बना रहा, इसका सबसे बड़ा सबूत काका के घर आशीर्वाद में लगने वाली महफ़िल थी। महफ़िल हर रात सजती और काका के सोने तक चलती रहती। शुरुआत में इस महफ़िल में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े बड़े बड़े लोग आते थे, बाद में सिर्फ चमचे ही इस फिल्म का हिस्सा रह गए।
Rajesh Khanna ने आखिर तक Anju Mahendru का साथ क्यों नहीं छोड़ा?, सुनिए अधूरी मोहब्बत की पूरी कहानी 14.05.2023 14:11
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू का रिश्ता करीब एक दशक तक चला और फिर टूट गया। लेकिन इस रिश्ते के बनने और टूटने के पीछे एक लंबी कहानी है जिसमें कुछ उसूल हैं तो कुछ महत्वकांक्षाएं भी हैं। सुनिए पूरी कहानी
जब Geeta Bali की पार्टी में पहुंच कर रो दिए Rajesh Khanna, Dharmendra ने कर दिया था काका को रिप्लेस 10.05.2023 9:04
एक बार शम्मी कपूर की पहली पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस गीता बाली ने राजेश खन्ना को एक पंजाबी फिल्म ऑफर की, लगा कि सबकुछ फाइनल हो गया है लेकिन बाद में अचानक धर्मेंद्र ने राजेश खन्ना को रिप्लेस कर दिया। बाद में इसी फिल्म की पार्टी में राजेश खन्ना को बुलाया गया और वो गए भी। सुनिए गीता बाली की पार्टी का किस्सा जिसमें काका रो दिए।
जब पहली बार Anju Mahendru से मिले Rajesh Khanna, काका के थिएटर के दिनों का किस्सा | Podcast 08.05.2023 16:14
50 के दशक की बात है, राजेश खन्ना जवान हो रहे थे। कॉलेज में पढ़ने लगे थे। पिता दबाव बना रहे थे कि अब कारोबार संभालो। लेकिन जतिन का मन थिएटर में लगता था, वो एक्टर बनना चाहता था। तभी थिएटर में उसकी किस्मत चमक उठी।
Rajesh Khanna की फिल्म इत्तेफाक, जिसने 4 फ्लॉप फिल्मों के बाद दिया कामयाबी का सन्नाटा | Nanda 06.05.2023 14:52
Rajesh Khanna और Nanda की फिल्म इत्तेफाक 4 फ्लॉप फिल्मों के बाद आई थी। इससे पहले भी राजेश खन्ना लगातार बड़े बैनर की फिल्में साइन कर रहे थे मगर अभी भी असली कामयाबी थोड़ी दूर थी
Rajesh Khanna के बचपन का किस्सा, जब 13 साल की उम्र में 16 साल की लड़की से हुआ प्यार | Podcast 03.05.2023 17:56
मुंबई के गिरगाम में ठाकुरद्वार के पास राजेश खन्ना का घर हुआ करता था. यहीं पिता चुन्नीलाल खन्ना और मां लीलावती के साथ काका रहते थे. इसी बिल्डिंग में रहने वाली सुरेखा से छोटे से मासूम जतिन को प्यार हो गया. बचपन का प्यार
जतिन खन्ना के Rajesh Khanna बनने की कहानी, क्या हुआ जब टैलेंट हंट की ज्यूरी के सामने पहुंचे काका 02.05.2023 15:40
राजेश खन्ना टैलेंट हंट को जीतकर फिल्म इंडस्ट्री में दाखिल हुए थे. लेकिन ये टैलेंट हंट जीतना राजेश खन्ना के लिए भी आसान नहीं था. सुनिए, काका ने कैसे टैलेंट हंट में सामने बैठी ज्यूरी को इंप्रेस किया
Rajesh Khanna और Shahrukh Khan में सबसे बड़ा स्टार कौन?, अभी तक कोई नहीं तोड़ पाया काका का रिकॉर्ड 02.05.2023 7:23
बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार शाहरुख खान लाखों- करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। लेकिन शाहरुख खान के दिल पर 80 के दशक के सुपरस्टार राजेश खन्ना छाए रहते हैं। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब Zee Cine Awards (2001) हुआ था तब शाहरुख खान की दीवानगी राजेश खन्ना के प्रति दिखाई दी थी। इस अवॉड फंक्शन में खुद राजेश खन्ना मंच पर शाहरुख के पास पहुंचे थे। तब शाहरुख मंच पर ही राजेश खन्ना से सवा...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos