The Bollywood Radio

The Bollywood Radio

Tv HI ↓ 1500 episódios

फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: podcasters.spotify.com

Autor

The Bollywood Radio

Categoria

Tv

Site do podcast

podcasters.spotify.com

Último episódio

2 de abr de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

Salim Khan और Javed Akhtar ने बर्बाद कर कर दिया Rajesh Khanna का करियर? | सुनिए पूरी कहानी | Podcast 11.04.2023

अमिताभ बच्चन के आने के साथ ही राजेश खन्ना के करियर का ग्राफ गिरने लगा था. बड़े बड़े फिल्म मेकर्स भी काका से किनारा करने लगे थे. सलीम जावेद की जोड़ी पर ये आरोप लगता रहा कि उन्होंने राजेश खन्ना का करियर खराब किया.

Rajesh Khanna को थप्पड़ मारने का किस्सा खुद Mehmood ने सुनाया, बाद में अकेले पड़ गए थे काका 10.04.2023

एक बार फिल्म जनता हवलदार के सेट पर रोज़ लेट आने की वजह से महमूद ने राजेश खन्ना को थप्पड़ मार दिया था. हालांकि बाद में बैठकर मामले को सुलझाया गया. लेकिन ये वो दौर था जब काका के सितारे गर्दिश में कहे गए. काका डिप्रेशन में रहने लगे थे. खुदकुशी तक का ख्याल काका के मन में आने लगा था

Dimple Kapadia से बिगड़ते अपने रिश्ते पर Rajesh Khanna ने कभी कुछ क्यों नहीं कहा | Podcast 09.04.2023

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के रिश्ते शादी के कुछ समय बाद ही बिगड़ने लगे थे. डिंपल के हिस्से में काका का इंतजार और काका के हिस्से में करियर की नाकामी हाथ आई. दोनों अपनी अपनी परेशानियों में घिरे हुए थे. इस बीच डिंपल कपाड़िया ने फिल्म मैगज़ीन को इंटरव्यू देकर घर की बात बाहर कर दी

अचानक कहां गायब हो गए Raj Kiran और Jasmine, पिछले 35 सालों से हैं लापता | Podcast 08.04.2023

Raj Kiran And Jasmine Suspiciously Missing: ये काफी हैरान करने वाली है कि बॉलीवुड के चमकते सितारे अचानक से ही लापता हो गए. राज किरण, जिन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, वो पिछले 25 सालों से गायब हैं और दूसरी तरफ जैस्मीन जिन्होंने अपना बॉलीवुड करिअर शुरू ही किया था, और महज 3 फिल्मों में काम करने के बाद ही लापता हो गईं. इन दोनों कलाकारों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

जब Dimple Kapadia ने बयां किया दर्द, कहा - शादी के बाद तबाह हो गई थी मेरी जिंदगी | Rajesh Khanna 07.04.2023

फिल्म बॉबी की रिलीज़ से पहले ही डिंपल कपाड़िया ने राजेश खन्ना के साथ शादी कर ली थी, लेकिन ये फैसला न तो उनके करियर और न ही उनकी जिंदगी के लिए अच्छा साबित हुआ. इसकी तकलीफ डिंपल ने मीडिया इंटरव्यू के दौरान साझा भी की.

Jitendra और Asha Parekh की फिल्म कारवां, जिसने China में तहलका मचा दिया | Aruna Irani |Podcast 07.04.2023

'चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी', 'दैय्या ये मैं कहां आ फंसी', 'दिलबर दिल से प्यारे', 'कितना प्यारा वादा है' और 'पिया तू अब तो आजा'... ये सारे गाने आपने सुने होंगे लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये सारे गाने एक ही फिल्म के हैं. फिल्म का नाम है साल 1971 में आई कारवां. जिसने चीन में तहलका मचा दिया

कॉमेडी के बेताज बादशाह Deven Verma की कहानी, Ashok Kumar से था रिश्ता, BR Chopra ने दिया था ब्रेक 06.04.2023

हिंदी फिल्मों में लीड हीरो और विलेन के किरदार निभाकर वाहवाही लूटने वाले कॉमेडियन देवेन वर्मा (Deven Verma) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनका हर किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है. नायक और खलनायक की भूमिकाओं के अलावा कुछ अन्य भूमिकाएं में भी वह नजर आ चुके हैं. ज्यादा साइड रोल में नजर आ चुके कॉमेडियन्स को शायद ही कभी कोई भुला पाए. बहुत कम लोग जानते हैं कि देवेन वर्मा का अशोक कुमार से ए...

जब Amitabh Bachchan का रोल Vinod Khanna को मिला, Film Meera की शूटिंग का किस्सा | Hema Malini 06.04.2023

हेमा मालिनी (Hema Malini) और विनोद खन्ना (Vinod Khanna) स्टारर फिल्म ‘मीरा’ (Meera) का निर्देशन गुलजार (Gulzar) ने किया था और प्रेमजी निर्माता थे. पौराणिक एवं भक्ति की फिल्म का संगीत पंडित रवि शंकर ने दिया था. हेमा मालिनी के अपोजिट इस फिल्म का हीरो तलाश करना आसान मेकर्स के लिए बड़ी चुनौती बन गया था.

Deewar में Rajesh Khanna को लेना चाहते थे प्रोड्यूसर, Amitabh Bachchan के नाम पर अड़ गए Salim Khan 06.04.2023

एक बार राजेश खन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था कि पहले दीवार के लिए यश चोपड़ा ने उनसे बात की थी. मगर सलीम जावेद की जोड़ी को काका नहीं भाए और फिल्म अमिताभ बच्चन को मिली.

Rajesh Khanna और Hema Malini की सुपरहिट फिल्म दर्द, जिसके गीतों ने तहलका मचा दिया था | Podcast 05.04.2023

40Years of Dard:हिंदी फिल्म निर्देशक अम्बरीश संगल (Ambarish Sangal) के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दर्द’ (Dard) 14 अगस्त 1981 को रिलीज हुई थी. राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) उन दिनों इंडस्ट्री में तहलका मचा रहे थे. एक के बाद हिट फिल्में देकर सभी निर्माता-निर्देशकों के चहेते बने काका की तूती बोल रही थी. फिल्म में जहां सुपरस्टार राजेश खन्ना थे तो वहीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) थीं तो खूबसूरत एक्...

Shabana Azmi ने सुनाया Rajesh Khanna के साथ फिल्म नसीहत का किस्सा | Kadar Khan | Deepti Naval 05.04.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) स्टारर फिल्म ‘नसीहत’ (Nasihat) फिल्म 1982 में बननी शुरू हुई थी लेकिन 4 सालों बाद रिलीज हो पाई थी. लेकिन जब फिल्म सिनेमाघर में पहुंची तो सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ सिल्वर जुबली हिट रही थी.

जब सालों बाद छलका Hema Malini का दर्द, कहा - Dharmendra के साथ बहुत कुछ मिला मगर सबकुछ नहीं मिला 05.04.2023

दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी (Hema Malini) की धर्मेंद्र के साथ शादी हुई. दोनों की जोड़ी लोगों ने खूब पसंद किया. शादी के बाद दो सुंदर बेटियों की मां भी बनीं, लेकिन धर्मेंद्र (Dharmendra) की दूसरी पत्नी का दर्जा मिलने के बाद भी उन्हें जिंदगी में सबकुछ परफेक्ट नहीं मिला.

दुनिया Manna Dey की दीवानी है और मन्ना डे Rajesh Khanna को पसंद करते थे, इंटरव्यू में की थी तारीफ 04.04.2023

जब मोहम्मद रफी कहा करते थे, "सारी दुनिया मेरे गाने सुनती है, मैं तो सिर्फ मन्ना डे के गाने सुनता हूं।" मन्ना डे एक नाम ही नहीं यह वो याद है जो सदा सबके साथ रहेगी। मन्ना डे भारत के लिए वो अनमोल रत्न थे जो भले ही अब हम सबके बीच नही हैं लेकिन उनके गाए गाने सदैव हमारे दिलों जिंदा रहेंगे। 24 अक्टूबर 2013 को मन्ना डे को दिल का दौरे पड़ने से निधन हो गया था। 

Manoj Kumar और Pran की फिल्म Gumnaam, जिसने 58 साल पहले बनाया था रिकॉर्ड | Nanda | Helen | Podcast 03.04.2023

‘गुमनाम है कोई…बदनाम है कोई…’ ये पंक्तियां पढ़कर आपको पुराने दौर का एक ऐसा गाना याद आ गया होगा, जिसने लोगों को खूब डराया था. फिल्म का यह गाना जब भी बजता था तो लोगों के दिलों में एक अलग सा डर बैठ जाया करता था. दर्शकों के दिलों दिमाग पर छाने वाला यह गाना 1954 में आई फिल्म ‘गुमनाम’ का था. इस थ्रिलर फिल्म के नाम एक रिकॉर्ड है. आइए, बात सुनते हैं…

जब Asha Bhosle की गाने से नाराज़ हो गए SD Burman, Film पेइंग गेस्ट से जुड़ा है किस्सा | Podcast 03.04.2023

Chodd Do Anchal Song Story: सुबोध मुखर्जी (Subodh Mukherjee) साल 1957 में फिल्म 'पेइंग गेस्ट' (Paying Guest) लेकर आए थे. इस रोमांटिक ड्रामा में देव आनंद और नूतन मुख्य भूमिका में थे. फिल्म का गाना 'छोड़ दो आंचल...' खासा हिट हुआ था. लेकिन इस गाने की गायिका आशा भोसले से एसडी बर्मन खुश नहीं थे.

जब Rajesh Khanna का सामना अपनी ही नाकामयाबी से हुआ, काका को पड़ गया था पैनिक अटैक | Podcast 03.04.2023

राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) की एक के बाद एक तीन फिल्में ‘शहजादा’, ‘जोरू का गुलाम’ और ‘मेरे जीवन साथी’ जब बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई तो वह बुरी तरह हिल गए थे. इतने बड़े झटके की उन्हें कत्तई उम्मीद नहीं थी लेकिन जिन फैंस ने उन्हें सुपरस्टार बनाया था, वही उन्हें ठुकराने का फैसला कर चुके थे. फिल्में पिटी तो राजेश खन्ना को पैनिक अटैक जैसा पड़ गया था

Javed Akhtar से अलग होकर Salim Khan ने लिखी थी फिल्म नाम, Sanjay Dutt की चमकी थी किस्मत | Podcast 02.04.2023

Sanjay Dutt Kumar Gaurav Film Naam 1986 Facts : आज से 37 साल पहले सलीम खान (Salim Khan) ने एक फिल्म की कहानी लिखी थी, वो भी जावेद अख्तर से अलग होकर. यह एक जादुई कहानी थी, और फिल्म का नाम था 'नाम (Naam)'. इस फिल्म ने संजय दत्त के डूबते करिअर को चमका दिया था. दो भाइयों की भावुक कर देने वाली फिल्म की कहानी को लोगों ने काफी पसंद किया था.

जब Aap Ki Adalat में मेहमान बनकर आए Rajesh Khanna, Journalist Rajat Sharma ने सुनाया काका का किस्सा 02.04.2023

राजेश खन्ना जैसा अद्भुत सितारा सदियों में एक बार होता है जिसको लेकर जनता की दीवानगी आसमान छुए. एक के बाद एक 15 सुपरहिट फिल्में देकर काका ने बुलंदी को छू लिया. एक बार काका पत्रकार रजत शर्मा के शो आप की अदालत में मेहमान बनकर आए, जिसका किस्सा सालों बाद रजत शर्मा ने सुनाया.

Rekha का नाम सुनते ही निराश हो गए थे Rakesh Roshan, film Khubsoorat से जुड़ा है किस्सा | Podcast 01.04.2023

रेखा (Rekha) एक ऐसी दिग्गज एक्ट्रेस हैं, जिनके साथ पहले भी एक्टर्स काम करना चाहते थे और आज भी करना चाहते हैं. लेकिन बरसों पहले जब दिग्गज फिल्ममेकर ऋषिकेश मुखर्जी (Hrishikesh Mukherjee) ने जब राकेश रोशन (Rakesh Roshan) को काम करने का ऑफर दिया था, तो एक्टर ने मना कर दिया था, इसके पीछे कुछ और नहीं बल्कि एक डर था.

Prem Chopra ने सुनाया Rajesh Khanna का किस्सा, लेट लतीफ काका को साउथ के डायरेक्टर ने सुधार दिया 01.04.2023

Rajesh Khanna Haathi Mere Saathi Incident: साल 1971 में आई राजेश खन्ना और तनूजा की फिल्म 'हाथी मेरे साथी' बड़े पर्दे पर सफल रही थी. फिल्म के सेट से जुड़ा एक खास किस्सा हाल ही प्रेम चोपड़ा ने शेयर किया.

Story of Sardar Malik: Anu Malik के पिता सरदार मलिक की कहानी जिनका करियर दिग्गजों ने तबाह कर दिया 31.03.2023

बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक के पिता सरदार मलिक भी एक बॉलीवुड में बड़ा नाम रहे हैं. सरदार मलिक बेहद टैलेंटेड होने के बाद भी कभी सफलता का शिखर हासिल नहीं कर पाए. इसकी वजह 2 दिग्गजों का गुस्सा और गुरूर था. जिसमें पिसकर सरदार मलिक का करियर शुरू होते ही अंतिम पड़ाव पर आ गया. लेकिन सरदार मलिक के बेटों ने संगीत की दुनिया में खूब नाम कमाया. साथ ही सरदार मलिक के पोते अरमान मलिक भी एक हिट स...

Rajesh Khanna की फिल्म The Train की कहानी, जो अपने सदाबहार गीतों के लिए हमेशा याद की जाएगी | Podcast 31.03.2023

साल 1970 में आई मलयालम फिल्म कोचीन एक्सप्रेस की हिन्दी रीमेक द ट्रेन एक हिट फिल्म है. इस फिल्म की खासियत इसके गाने हैं. ऐसे गाने जिसने हर पीढ़ी को अपना दीवाना बनाया. सुनिए फिल्म की पूरी कहानी.

Film Prem Nagar की कहानी, Rajesh Khanna और Hema Malini सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म | Podcast 30.03.2023

प्रेम नगर 1974 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य फिल्म है। यह डी रामानायडू द्वारा निर्मित और के॰ एस॰ प्रकाश राव द्वारा निर्देशित है। इसमें राजेश खन्ना, हेमामालिनी, अरुणा ईरानी, अशोक कुमार, कामिनी कौशल, प्रेम चोपड़ा, असरानी और डेविड अब्राहम ने अभिनय किया। अभिनेता डेविड फिल्म में नकारात्मक भूमिका में थे कि कैसे राजकुमार करण को बेवकूफ बनाकर उसकी संपत्ति लूट ली जाए और उसके भाई को दे दी जाए। संगीत सचिन देव...

जब राष्ट्रपति Neelam Sanjeev Reddy ने Rekha से भरी सभा में पूछा, आप सिंदूर क्यों लगाती हैं? |Podcast 29.03.2023

22 जनवरी 1980 की शाम जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी के रिसेप्शन में रेखा पहुंचीं तो सबकी नज़र उनपर टिक गई. सफेद साड़ी, लाल बिंदी और मांग में सिंदूर लगाकर पहुंचीं रेखा को देखकर लोग कानाफूसी करने लगे.

Film Border में पहले फाइनल नहीं थे ये सितारे, साल 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर बनी थी फिल्म 28.03.2023

Border Movie Trivia: साल 1997 में रिलीज़ हुई वॉर-ड्रामा ‘बॉर्डर’ (Border) एक ऐसी फिल्म है, जिसमें बहुत सारी चीजें रियल थीं. असली हीरोज की कहानी कहने के लिए डायरेक्टर जे. पी. दत्ता (J. P. Dutta) ने काफी हद तक वास्तविक चीजों को लिया था. और जब रिलीज हुई तो फिल्म सुपरहिट साबित हुई. गौरवगाथा कहने वाली ये फिल्म हर दिल को छू गई. हालांकि आपको जानकर थोड़ा अजीब लग सकता है कि इस फिल्म को कई सारे सितारों ने छो...

Ouça o podcast The Bollywood Radio no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos