Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episódios

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

26 de dez de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

अधिकारों की सीमा और खींचतान के बीच राज्य में उच्च शिक्षा की तस्वीर बुरी तरह प्रभावित (6 September, 2023) 06.09.2023

कुलपतियों की नियुक्ति सहित कई अन्य मुद्दों पर एक तरह से सरकार और राज्यपाल के रूप में दो पक्ष बन गए हैं और दोनों के बीच प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से खींचतान चलती रहती है।

सनातन धर्म को लेकर अवांछित टिप्पणी - Controversial Statement on Hinduism (Duniya Mere Aage, 05 Sept 2023) 05.09.2023

धर्म और आस्था आम लोगों की जिंदगी के बेहद संवेदनशील विषय रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति इसमें सुधार की अपेक्षा से कुछ कह रहा हो तो ऐसा किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाए बिना भी किया जा सकता है। इसके लिए समाज की संरचना और उसमें धारणाओं के निर्माण की जड़ों को समझने की जरूरत होती है।

चार महीने बाद भी जनता को सुरक्षा का भरोसा नहीं, मणिपुर में सरकार की कार्रवाई पर सवाल- Government Action On Manipur (5 September 2023) 05.09.2023

मणिपुर में चार महीने पहले शुरू हुई हिंसा आज भी अगर नहीं थम सकी है और अराजकता में लिप्त गुटों पर काबू नहीं पाया जा सका है तो इसे राज्य सरकार की नाकामी के तौर पर ही देखा जाएगा।

अमान्य विवाह से जन्म लेने वाले बच्चे के हक में सुप्रीम कोर्ट - Supreme court in favor of illegitimate child (Duniya Mere Aage, 04 Sept 2023) 04.09.2023

अमान्य विवाह को भले कानूनी और सामाजिक दृष्टि से मंजूरी न दिए जाने की व्यवस्था रही है, लेकिन ऐसे रिश्ते में बच्चे के जन्म को ‘अवैध’ न मान कर माता-पिता के संबंध से स्वतंत्र रूप से देखा जाना चाहिए।

लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव साथ-साथ कराने की सूरत में कितना लाभ और कितना हानि, ऐसे समझें- One Nation One Election (4 September, 2023) 04.09.2023

एक साथ चुनाव कराने की व्यवस्था लागू होने के बाद फिर भी यह सवाल बना रहेगा कि अगर आगे कभी लोकसभा या कोई विधानसभा अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाती, बीच में ही सरकार गिर जाती है, तो उस स्थिति में क्या होगा।

चीन का मानक मानचित्र - Controversial map of China (Duniya Mere Aage, 01 Sept 2023) 01.09.2023

चीन विस्तारवाद की अपनी बेलगाम भूख की वजह से अपने पड़ोसी देशों को ही अगर तंग करता है और उनकी सीमाओं का अतिक्रमण करता है तो उसके सार्वजनिक दावों और वादों को किस तरह देखा जाएगा?

परीक्षा के पायदान, दो चरणों में बोर्ड परीक्षा से बच्चों को मिलेगी राहत - Board Exams (Duniya Mere Aage, 31 August, 2023) 31.08.2023

अब शिक्षा मंत्रालय ने इसकी रूपरेखा पेश कर दी है। नई पाठ्यचर्या की घोषणा भी कर दी गई है। माना जा रहा है कि इस तरह विद्यार्थियों पर परीक्षा का मनोवैज्ञानिक दबाव कम होगा और उन्हें अपना प्रदर्शन सुधारने का मौका दो बार मिलेगा।

दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था अभी हकीकत से कोसों दूर - Delhi Education System Is Far Away From Reality (31 August, 2023) 31.08.2023

मंगलवार को दिल्ली के दो सरकारी स्कूलों के बारे में आई खबर यह सोचने पर मजबूर करती है कि ये परिसर व्यवस्थागत स्तर पर विद्यार्थियों के लिए कितने सुरक्षित हैं और शिक्षक अपने दायित्वों को लेकर कितने सजग हैं!

पाकिस्तान में सरकार के कामकाज में सेना का दखल जरूरत से ज्यादा - Army Intervention In Pakistan Government (30 August, 2023) 30.08.2023

तोशाखाना मामले में गड़बड़ी के आरोप में वे अटक जेल में बंद थे, लेकिन मंगलवार को अदालत ने एक संक्षिप्त फैसले के तहत इस मामले में इमरान खान की सजा पर रोक लगा दी और उन्हें जमानत देने का भी आदेश दिया।

सबकी निगाहें आदित्य-एल 1 पर - ISRO solar mission Aditya-L1 (Duniya Mere Aage, 30 August 2023) 30.08.2023

चंद्रयान की कामयाबी के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने सूर्य की बाहरी परत का अध्ययन करने की तैयारी कर ली है। भारत पहली बार आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान सूर्य की कक्षा में भेजने जा रहा है। यह यान पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से तैयार किया गया है।

खुदकुशी के परिसर - Suicide cases in Kota (Duniya Mere Aage, 29 August 2023) 29.08.2023

राजस्थान का कोटा शहर अब विद्यार्थियों की खुदकुशी के चलते अधिक सुर्खियों में रहता है। बीते रविवार को दो छात्रों ने चार घंटे के भीतर आत्महत्या कर ली। इस तरह इस साल जनवरी से लेकर अब तक वहां खुदकुशी करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ कर चौबीस हो गई है।

गवर्नर से तकरार में मान सरकार - Conflict between Governor and Mann Government (Duniya Mere Aage, 28 August 2023) 28.08.2023

अब पंजाब में भी लगभग वही स्थिति है, जो कुछ वर्षों से दिल्ली में बनी हुई है। पंजाब में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच अक्सर तकरार होती रहती है। मगर अब स्थिति यहां तक पहुंच गई है कि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चेतावनी दे दी कि वे राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश कर सकते हैं।

बच्चे को थप्पड़, शिक्षण संस्थानों में अभी दूर है मानवीयता को मूल्य बनाने का सफर - Muzaffarnagar School Teacher Disgraceful Act Towards A Stu 28.08.2023

जो बच्चा धीरे से मार रहा था, उसे और जोर से थप्पड़ मारने को कहा। पीड़ित बच्चे के रोने के बावजूद कक्षा के बाकी बच्चों ने शिक्षिका का आदेश पूरा किया।

भारतीय झंडे के नीचे नहीं खेल सकेंगे कुश्ती पहलवान - UWW suspends WFI membership (Duniya Mere Aage, 25 August 2023) 25.08.2023

भारतीय कुश्ती महासंघ के चलते एक बार फिर भारत को खेल की दुनिया में किरकिरी झेलनी पड़ रही है। संयुक्त विश्व कुश्ती यानी यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने भारतीय कुश्ती महासंघ की सदस्यता निलंबित कर दी है। ऐसा उसने भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव न हो पाने की वजह से किया है।

"सोशल मीडिया और ओटीटी मंचों पर विषय-वस्तु को विनियमित करने की जरूरत": दिल्‍ली हाइकोर्ट (25 August, 2023) 25.08.2023

अब केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को आश्वासन दिया है कि सोशल मीडिया मंचों और मध्यवर्ती संस्थाओं को नियंत्रित करने वाली उसकी नीति में आवश्यक नियम और विनियम शामिल होंगे कि ये मंच अश्लील भाषा और अपवित्र आचरण से मुक्त हों।

हस्तशिल्पियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगह दिलाने की जुगत - Indian Handicraft in National and International Markets (Duniya M 24.08.2023

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले हुनरमंद लोगों को प्रोत्साहन की जरूरत लंबे समय से रेखांकित की जाती रही है। ऐसे लोग जो पारंपरिक पेशों से जुड़े हैं, हाथ का काम करते और भारतीय शिल्प को संरक्षित रखने में योगदान देते हैं, उनकी उपेक्षा और बदहाली को लेकर अक्सर लिखा-कहा जाता है।

महंगाई में प्याज - Onion Price hike (Duniya Mere Aage, 23 August 2023) 23.08.2023

महंगाई की वजह से पहले ही आम लोगों के सामने कई तरह की चुनौतियां खड़ी हैं। रोजमर्रा इस्तेमाल की चीजों की कीमतें इस कदर बेलगाम हुई हैं कि उनके उपभोग पर इसका साफ असर देखा जा रहा है।

जघन्य अपराध की पीड़ित महिला की स्थिति न्याय के संदर्भ में प्राथमिक कसौटी होनी चाहिए – सुप्रीम कोर्ट 23.08.2023

बलात्कार और उसके परिणामस्वरूप गर्भधारण के बाद पीड़ित महिला को किस तरह की मानसिक स्थिति और सामाजिक जटिलताओं से गुजरना पड़ता है, यह जगजाहिर है।

सुविधा के खतरे - Use of Plastic (Duniya Mere Aage, 22 August 2023) 22.08.2023

प्रकृति प्रेम और पर्यावरण के रखरखाव की बातें बहुत होती हैं। प्रकृति प्रेम बढ़ाने के लिए बाजार में दर्जनों किस्म के आकर्षक गमले बिकते हैं, जिन्हें ग्राहक खरीदता भी है। हालांकि मिट्टी के गमले भी उपलब्ध हैं, पर्यावरण और इंसानी जिंदगी में उनके फायदे बारे में सब जानते हैं, लेकिन प्लास्टिक के गमलों की एक साल की नहीं, लंबे समय की गारंटी है, इसलिए ज्यादा खरीदे जाते हैं। उनका रखरखाव आसान है।

भ्रष्टाचार की जड़ें, सरकारी अधिकारियों के खिलाफ लगातार मिल रहीं शिकायतों से उठे सवाल - Corruption (22 August, 2023) 22.08.2023

केंद्रीय सतर्कता आयोग यानी सीवीसी की ताजा रपट के मुताबिक पिछले वर्ष केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में एक लाख पंद्रह हजार से अधिक अधिकारियों के खिलाफ अनियमितता की शिकायतें दर्ज हुईं।

बिहार में हिंसा का सिलसिला, अराजकता और अपराध की जड़ें तथा पुलिस सुरक्षा - Murder Of A Journalist In Bihar (21 August, 2023) 21.08.2023

चार लोगों ने तड़के पत्रकार का दरवाजा खटखटाया और दरवाजा खोलते ही गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। अगर अपराधियों में थोड़ा भी कानून-व्यवस्था का भय होता, तो वे निश्चित रूप से ऐसा करने से हिचकते।

वापसी की ओर - Back to the rural world (Duniya Mere Aage, 21 August 2023) 21.08.2023

तरक्की के आंकड़े ज्यों-ज्यों उज्ज्वल होते हैं, त्यों-त्यों मील के पत्थरों की तलाश में कर्त्तव्य पथ पर चलते लोग, लगता है, जैसे उल्टे चल रहे हैं। सफर घटने की बजाय लंबा होता चला गया। परियोजनाएं उद्घाटित हुई और अधर में लटक गई, लेकिन उद्घाटनों का घोषणा-निनाद सबको यही बताता है कि तरक्की हो रही है। चाहे यह तरक्की वापस लौटने का रास्ता पकड़ने लगी, लेकिन लोग खुश हैं।

खुशियों की दस्तक - Happiness in Life (Duniya Mere Aage, 18 August 2023) 18.08.2023

जीवन में प्रसन्नता हमारे अंतर्मन और बाह्य वातावरण के लिए जिम्मेदार है। इसे थोपा नहीं जा सकता और न ही खरीदा जा सकता है। प्रसन्नता हमें सुखी, संतोषी और धैर्यवान बनाने में मदद करती है।

मनुष्य की निद्रा - Human Sleep Cycle (Duniya Mere Aage, 17 August 2023) 17.08.2023

निद्रा उस स्थिति को कहते हैं, जिसमें मनुष्य का शरीर आराम करता है और उसे शांति और सुख की अनुभूति होती है। यह एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, जो हर मनुष्य को नियमित रूप से करनी पड़ती है।

चीन की ओर से LAC पर अवांछित हस्तक्षेप, बातचीत के बावजूद समस्‍या का कोई हल नहीं - India- China LAC Dispute (17 August, 2023) 17.08.2023

बैठक का सकारात्मक संदेश यह है कि सीमा विवाद पर उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता दो दिनों तक चली और इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुल मिला कर करीब सत्रह घंटे तक बातचीत हुई।

Ouça o podcast Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos