Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episódios

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

26 de dez de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

जनप्रतिनिधि की कसौटी - Criminal background of politicians (05 October 2023) 05.10.2023

चुनाव आयोग की ओर से अक्सर कई स्तर पर हिदायतें दी जाती रही हैं। नामांकन के वक्त निर्धारित प्रपत्र में उम्मीदवारों की ओर से अपने अतीत का ब्योरा दर्ज कराया जाता है, जिसमें अपने आपराधिक रिकार्ड या खुद पर आरोप होने के बारे में भी बताया जाता है।

जातिगत जनगणना - Caste Census (04 October 2023) 04.10.2023

जाति के आधार पर जनगणना की मांग पुरानी है, मगर राष्ट्रीय स्तर पर इस मांग को लेकर अब तक कोई पहल नहीं हुई है। मगर बिहार में जनता दल (यू) और राष्ट्रीय जनता दल की मौजूदा सरकार ने इस काम को पूरा किया और सोमवार को इसके निष्कर्षों पर आधारित आंकड़े जारी कर दिए। इसके मुताबिक, बिहार में अन्य पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग की कुल आबादी तिरसठ फीसद है।

दावे के बरक्स सच - Reality of Delhi Govt. schools (03 October 2023) 03.10.2023

कोविड महामारी के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों का निजी स्कूलों से निकाल कर सरकारी स्कूलों में दाखिला कराया था। इसकी वजह से बीते तीन अकादमिक वर्षों में सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या पंद्रह लाख से बढ़कर अठारह लाख के करीब पहुंच गई थी। लेकिन अब सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की तादाद तेजी से कम हो रही है तो क्या इससे यह पता नहीं चलता कि शिक्षा की गुणवत्ता इस स्तर की नहीं है कि लोग अ...

न्यायाधीशों की नियुक्ति में देरी - Delay in appointment of judges (28 September 2023) 28.09.2023

सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर हैरानी जताई है कि बीते दस माह में उच्च न्यायालयों में जजों की तैनाती के लिए कालेजियम ने अस्सी नामों की सिफारिश सरकार से की थी, लेकिन अब तक केवल दस नामों को मंजूरी मिली।

पीड़ित तबके को न्याय - Justice for Manipur victims (27 September 2023) 27.09.2023

राज्य स्तरीय सुरक्षा तंत्र और सेना की तैनाती के बावजूद इतने लंबे वक्त से जारी हिंसा और उसके बाद अब अदालती प्रक्रिया में न्याय की मांग तक पीड़ितों की पहुंच बाधित किए जाने की खबरें यह बताने के लिए काफी हैं कि मणिपुर सरकार शिद्दत से काम नहीं कर रही है।

कमजोर देशों की तरक्की में बाधा - Obstacles in the progress of weaker countries (26 September 2023) 26.09.2023

यह छिपी बात नहीं है कि दुनिया के संपन्न देश कमजोर देशों की तरक्की में बाधा बनते रहे हैं। उन्होंने हर वैश्विक मामले में अपना दबदबा कायम कर रखा है। इसकी वजह से दुनिया में कई तरह के असंतुलन दिखाई देते हैं।

संसद की मर्यादा - Dignity of the Parliament (Duniya Mere Aage, 25 September 2023) 25.09.2023

नफरती बयानों पर सख्त रुख दिखाते हुए सर्वोच्च न्यायालय कई मौकों पर इसे रोकने का निर्देश दे चुका है, मगर स्पष्ट है कि राजनेताओं ने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया। अब तो शायद सार्वजनिक मंचों पर भाषा की मर्यादा का भी खयाल रखने की जरूरत नहीं समझी जाती। इसी का नतीजा है कि सड़क की भाषा उठ कर संसद में पहुंच गई।

कावेरी जल का बंटवारा - Cauvery water-sharing (Jansatta Editorial, 22 Sept 2023) 22.09.2023

कावेरी जल बंटवारे को लेकर वर्षों से चला आ रहा विवाद अब थम जाना चाहिए। उच्चतम न्यायालय ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण एवं कावेरी जल नियमन समिति के उस आदेश में दखल देने से मना कर दिया है, जिसमें कर्नाटक सरकार को तमिलनाडु के लिए प्रति दिन पांच हजार घनमीटर पानी छोड़ने की बात कही गई है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा - Students' safety in colleges (Jansatta Editorial, 21 Sept 2023) 21.09.2023

किसी भी परिस्थिति में अगर चुनाव प्रचार के दौरान इस तरह की अराजकता सामने आई है, तो यह परिसर के भीतर अपराध के पांव फैलने को ही दर्शाता है।

भारतीय रुपए की कीमत - Value of the Indian Rupee (Jansatta Editorial, 20 September 2023) 20.09.2023

भारतीय रुपए की कीमत में गिरावट का जो रुख बना हुआ है, वह चिंता की बात है और इसमें सुधार के लिए कोई रास्ता तत्काल निकालने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से बढ़ेगा शिल्पकारों का मान-सम्मान - 'PM Vishwakarma' scheme for traditional workers (19 Sept 2023) 19.09.2023

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना देश के लगभग तीस लाख परिवारों को ध्यान में रखकर लाई गई है। इसमें कारीगरों और शिल्पकारों के बनाए उत्पादों और सेवाओं के लिए वैश्विक खिड़की खोलना भी एक मकसद है। पांच साल में इस पर तेरह हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे।

सट्टेबाजी का संजाल - Cyber Crime (Jansatta Editorial, 18 September 2023) 18.09.2023

तकनीक ने जहां आम जनजीवन को सुविधाजनक बनाया है, वहीं इसका दुरुपयोग करने वालों ने इसे एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे लोगों की निर्भरता और व्यस्तता इंटरनेट पर बढ़ने लगी, अवैध रूप से आर्थिक गतिविधियां चलाने वाले गिरोहों ने उसी रास्ते लोगों को फंसाना शुरू कर दिया।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद - Terrorism in Jammu-Kashmir (Duniya Mere Aage, 15 Sept 2023) 15.09.2023

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर नकेल के दावों की कलई एक बार फिर खुल गई है। कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहाड़ी इलाके में जिस तरह आतंकवादियों से मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, एक मेजर और कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक शहीद हो गए, उससे वहां आतंकवादियों की सक्रियता और उनके हौसले का अंदाजा लगाया जा सकता है।

राहत का संकेत - Sign of Relief (Duniya Mere Aage, 14 Sept 2023) 14.09.2023

पर्व-त्योहार के मौसम की शुरुआत के मद्देनजर महंगाई के मोर्चे पर राहत की खबर है। जुलाई की तुलना में अगस्त के दौरान खाद्य वस्तुओं, सब्जियों की कीमतों में कुछ गिरावट आई है।

विज्ञान के बजाय! अहम पदों पर बैठे व्यक्ति को सोच समझकर करनी चाहिए व्याख्या - Controversial Statement Given By IIT Mandi Director (Duniya Mer 13.09.2023

ऐसी स्थिति में हिमाचल प्रदेश के मंडी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान यानी आइआइटी के निदेशक का एक विचित्र बयान आया है कि राज्य के लोग जानवरों को मार कर मांस खाते हैं, इसी वजह से वहां प्राकृतिक त्रासदी आई है।

अदालत भ्रष्टाचार के मामलों में किसी तरह की रियायत के मूड में नहीं - Court Strict On Corruption Cases (13 September, 2023) 13.09.2023

अदालत की संविधान पीठ ने व्यवस्था दी है कि भ्रष्टाचार के मामले में संयुक्त सचिव और उससे ऊपर के अधिकारियों की गिरफ्तारी में संबंधित प्राधिकार से अनुमति लेने की कोई जरूरत नहीं है और यह नियम 2003 से पहले के मामलों पर भी लागू होगा।

jansatta duniya mere aage UN Security Council needs reformation 12.09.2023

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की दरकार अनेक मौकों पर रेखांकित की जा चुकी है। अभी जी20 शिखर सम्मेलन के मंच से प्रधानमंत्री ने भी इसकी जरूरत पर बल दिया। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष ने कहा था कि सुरक्षा परिषद के स्वरूप में बदलाव किया जाना चाहिए, क्योंकि यह संस्था अब अपनी प्रासंगिकता लगभग खो चुकी है।

खालिस्तानी चरमपंथ पर चिंता - Prime Minister Modi Raised Khalistan Extremists Anti India Activities Issue (12 September, 2023) 12.09.2023

प्रधानमंत्री ने खालिस्तानी चरमपंथियों की भारत विरोधी गतिविधियों का मुद्दा उठाते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भारत की चिंताओं से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट उल्लेख किया कि खालिस्तानी चरमपंथी कनाडा में अलगाववाद को बढ़ावा और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं।

भ्रष्टाचार पर सियासत - Politics on Corruption (Duniya Mere Aage, 11 Sept 2023) 11.09.2023

जब भी किसी अनियमितता के मामले में किसी बड़े पदाधिकारी या नेता के खिलाफ कार्रवाई होती है, तो भरोसा बनता है कि इससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। मगर पिछले कुछ वर्षों से भ्रष्टाचार के मामलों में राजनेताओं की गिरफ्तारियों को प्राय: सियासी रंग दे दिया जाता है। पक्ष और विपक्ष के दल परस्पर बंटे नजर आते हैं।

G20 शिखर सम्मेलन में सहमति के स्वर, भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि - G20, A Historical Success For India (11 September, 2023) 11.09.2023

खासकर ‘नई दिल्ली घोषणापत्र’ पर सभी सदस्य देशों के बीच बनी सहमति में एक नई विश्व-दृष्टि की झलक मिलती है। खुद प्रधानमंत्री ने इस घोषणापत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके साथ ही एक इतिहास रचा गया है

‘रैगिंग’ करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई - Action taken against Ragging (Duniya Mere Aage, 08 Sept 2023) 08.09.2023

नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों के साथ परिचय और मिलने-जुलने के नाम पर वरिष्ठ छात्रों की बदसलूकी यानी ‘रैगिंग’ रोकने के लिए कड़े कानून बनाए गए। शिक्षण संस्थानों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उनमें रैगिंग न होने पाए, इससे संबंधित प्रतिज्ञा भी संस्थान परिसर में लगाते हैं। विद्यार्थियों से इससे संबंधित वचन-पत्र भरवाए जाते हैं।

आसियान के साथ भारत का जुड़ाव न केवल व्यापारिक, बल्कि पूर्वोत्तर में संतुलन साधने के लिए भी महत्त्वपूर्ण - ASEAN Summit Is Important For India 08.09.2023

आसियान के साथ भारत का संबंध पूरब के साथ मिल कर काम करने और आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के संकल्प से जुड़ा हुआ है।

विश्वकप क्रिकेट में भारत की स्थिति - Position of Indian Cricket team in World cup (Duniya Mere Aage, 07 Sept 2023) 07.09.2023

क्रिकेट को बाकी खेलों के मुकाबले ज्यादा अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इसके बावजूद क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों की टीमें इसमें अपनी आखिरी हद तक जीत की कोशिश करती हैं। खासतौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करना किसी भी टीम का सपना होता है।

चीन की कथनी और करनी के बीच एक बड़ा फासला - China Being Hypocrite? (8 September, 2023) 07.09.2023

सवाल है कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर समस्या के हल में सक्रिय सहभागिता करने और शांति की ओर कदम बढ़ाने की बात करते दिखने के कुछ ही दिन बाद उसे अपना रुख पलटने में कोई हिचक क्यों नहीं होती?

दिल्ली में आए दिन होने वाली वारदात - Crime Rate in Delhi (Duniya Mere Aage, 06 Sept 2023) 06.09.2023

देश की राजधानी होने के नाते उम्मीद की जाती है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति बाकी जगहों के मुकाबले बेहतर होगी और यहां आपराधिक मानसिकता के लोगों के भीतर पुलिस का खौफ होगा। लेकिन अमूमन हर रोज किसी न किसी इलाके से ऐसी खबरें आती हैं, जिनसे ऐसा लगता है कि वारदात को अंजाम देने से पहले अपराधी के भीतर शायद कानूनी कार्रवाई का कोई डर नहीं होता।

Ouça o podcast Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos