Express Audio

Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial

News HI ↓ 716 episódios

स्वागत है आपका जनसत्ता सम्पादकीय Podcast में - जहां हम आपके लिए लाते है Jansatta के सम्पादकीय (Editorial) पन्नो से ऐसी ताज़ा टिप्पणिया और Opinion pieces जिनसे आप रहेंगे - "News से भी आगे" हम हर रोज़ आपके लिए लाते है ताज़ा टिप्पणिया जनसत्ता के सम्पादकीय पन्नो से सुबह ११ बजे और शाम को ४ बजे। और जानकारी के लिए visit करे jansatta.com/audio और अगर आप ये पाड्कैस्ट कही और सुन रहे है तो सब्स्क्राइब ज़रूर करे - ताकि आप रह सके - "News से भी आगे"

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

26 de dez de 2023

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

दिल्ली में धुंध और धुआँ - Severe air pollution in Delhi (16 November 2023) 16.11.2023

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक और प्रदूषण की जैसी तस्वीर सामने आई है उससे यह एक बार फिर साफ हुआ कि लोग अपनी सेहत के सामने खड़ी चुनौती के बावजूद क्षणिक खुशियों को काबू में रखने को तैयार नहीं हैं।

ट्राइ की नई पहल - Initiatives taken by TRAI (10 November 2023) 10.11.2023

आज किसी भी सामान की खरीदारी करने, सिनेमा देखने या किसी सेवा का उपयोग करते हुए ज्यादातर जगहों पर गैरजरूरी तरीके से भी मोबाइल नंबर मांगा जाता है। यही वजह है कि आज भी लोगों के फोन पर अवांछित काल या संदेश आने बंद नहीं हुए हैं और लोग इसकी शिकायत करते हुए पाए जाते हैं।

विधानसभा में अमर्यादित बयान - Indecent Statements in Assembly (09 November 2023) 09.11.2023

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में दिए गए अपने एक अमर्यादित बयान के लिए माफी मांग ली है, लेकिन उनके मुंह से जो बात निकली, वह किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को परेशान करने वाली है। यह इसलिए ज्यादा गंभीर है कि वे किसी अनौपचारिक बैठक में अपनी बात नहीं कह रहे थे, बल्कि विधानसभा में सदन को संबोधित कर रहे थे।

महिलओं और बच्चों के लिए विनाशकारी युद्ध - Children and Women suffer in War (08 November 2023) 08.11.2023

इजरायल हमास युद्ध में बच्चों और महिलाओं का मारा जाना बताता है कि न तो अब युद्ध के लिए किसी अंतरराष्ट्रीय कानून की परवाह करने की जरूरत समझी जा रही है और न मानवीयता और उसके नैतिक तकाजों के लिए कोई जगह रह गई है।

जहरीली हवा में सांस लेने की विवशता - Odd Even Rule in Delhi (07 November 2023) 07.11.2023

अफसोस की बात यह भी है कि वायु प्रदूषण से जिस तरह खतरे पैदा होते हैं, उसके भुक्तभोगी आम लोग होते हैं, मगर जब तक सरकार कोई सख्त नियम नहीं लागू करती, तब तक अपनी ओर से लोग वैसा सुनिश्चित करने की कोशिश शायद ही करते हैं।

कुदरती उथल-पुथल - Natural Disaster (06 November 2023) 06.11.2023

विडंबना यह है कि भूकम्प एक ऐसी आपदा है, जिसके आने के वक्त के बारे में कोई पक्की और तात्कालिक सूचना हासिल करने या अनुमान लगा पाने की कोई तकनीक विकसित नहीं हो सकी है।

भारत- बांग्लादेश के बीच आर्थिक साझेदारी - India Bangladesh Economic Relation (03 November 2023) 03.11.2023

इसमें कोई दो राय नहीं कि भारत के लिए बांग्लादेश एक अहम पड़ोसी है और आर्थिक साझेदारी सहित कई स्तर पर चल रही सहयोग आधारित परियोजनाएं दोनों देशों के लिए काफी महत्त्वपूर्ण हैं।

हिंसा का सहारा लेना चिंता की बात - Increase in cases of violence (02 November 2023) 02.11.2023

वक्त के साथ आधुनिक होते समाज में उम्मीद की जाती है कि लोगों के बीच संवेदनशीलता के सूत्र गहरे होंगे, वे आपस में सहयोग की जड़ों को और मजबूत करेंगे। मगर ऐसा लगता है कि न केवल संवेदना और सहयोग की जगह खत्म होती जा रही है, बल्कि हालत यह है कि बेहद मामूली बातों के लिए भी लोग जानलेवा हिंसा पर उतारू हो जाते हैं।

दिल्ली की खराब हवा - Air Pollution in Delhi (01 November 2023) 01.11.2023

प्रदूषण के मद्देनजर सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों को एक हफ्ते के भीतर हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा है कि उन्होंने प्रदूषण रोकने के लिए क्या उपाय किए हैं।

हादसों की पटरी - Train Accidents (31 October 2023) 31.10.2023

आमतौर पर हर बड़ी रेल दुर्घटना के बाद सरकार मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा करती है, हादसे के कारण जानने के लिए जां

साख पर सवाल - Question on credibility of central agencies (30 October 2023) 30.10.2023

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की कोशिशों पर शायद ही किसी को एतराज हो, मगर पिछले कुछ वर्षों से आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और केंद्रीय जांच ब्यूरो जिस ढंग से सक्रिय नजर आ रहे हैं, उसे लेकर उनकी साख पर सवाल खड़े हो गए हैं।

युद्ध में आम नागरिकोंं की मौत - Death of civilians in war (27 October 2023) 27.10.2023

हमास के हमले में बड़ी तादाद में इजराइली मारे गए थे। अब उसके प्रतिकार में इजराइल जिस तरह हमला जारी रखे हुए है, उसमें दावा यही किया जा रहा है कि निशाने पर हमास के आतंकवादी हैं, मगर हकीकत यह है कि गाजा पट्टी में लगातार बमबारी की वजह से बड़े पैमाने पर आम नागरिक मारे जा रहे हैं।

तबाही के स्रोत - Origin of Destruction (26 October 2023) 26.10.2023

बढ़ते तापमान को लेकर दुनिया भर में चिंता जताई जा रही है। इस मसले पर बड़े-बड़े सम्मेलन भी होते रहे हैं। मगर दशकों से चल रही ऐसी कवायदों के बीच यह समस्या और गहराती जा रही है। अब हालत यह है कि एक बड़े भूभाग और व्यापक आबादी के सामने व्यापक संकट सिर पर मंडराने लगा है।

दिल्ली में प्रदूषण की समस्या - Air Pollution in Delhi (25 October 2023) 25.10.2023

हर वर्ष इस मौसम में तापमान में गिरावट और जाड़े की आहट के साथ ही दिल्ली की हवा बिगड़नी शुरू हो जाती है। विडंबना यह है कि बीते कई वर्षों से लगभग एक ही स्वरूप में प्रदूषण के गहराने से उपजी समस्या का सामना करने के बावजूद इस पर काबू पाने के लिए कोई ठोस योजना नहीं दिखती है।

अंतरिक्ष की सैर - Journey to the space (23 October 2023) 23.10.2023

भारत ने देशी तकनीक से प्रक्षेपण यान विकसित कर अब दुनिया के उपग्रह प्रक्षेपण कारोबार में अपनी एक मजबूत स्थिति बना ली है। यह दुनिया में सबसे सस्ती दरों पर उपग्रह प्रक्षेपण करता है, जिससे बहुत सारे देश इसकी मदद पर निर्भर हैं।

युद्ध में आम लोगों की मौत - Israel Gaza War (19 October 2023) 19.10.2023

मंगलवार को गाजा पट्टी के एक अस्पताल पर जैसा हमला हुआ, उसकी आशंका किसी को नहीं थी, क्योंकि अस्पतालों को युद्ध के सबसे विकट समय में भी एक सुरक्षित पनाहगाह माना जाता है।

समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार - Supreme Court verdict on Same-Sex Marriage (18 October 2023) 18.10.2023

सर्वोच्च न्यायालय ने समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने से इनकार कर दिया। मगर इसकी मांग करने वाला पक्ष इस फैसले को अपनी बड़ी जीत मान रहा है। दरअसल, समलैंगिक संबंधों को भारतीय समाज में एक अभिशाप माना जाता रहा है। इसलिए जब ऐसे जोड़ों ने साथ रहने की मांग की थी और सर्वोच्च न्यायालय ने इसकी इजाजत दे दी थी, तब समाज और सरकार की तरफ से तीखी प्रतिक्रियाएं आई थीं।

ओलंपिक में क्रिकेट - Cricket in Olympics (17 October 2023) 17.10.2023

आखिरकार क्रिकेट को भी ओलंपिक खेलों में शामिल कर लिया गया है। इसकी घोषणा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने मतदान के बाद की। दो को छोड़ कर सभी देशों ने इसके पक्ष में मतदान किया। इस फैसले से स्वाभाविक ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है।

अजन्मे बच्‍चे का अधिकार - Rights of an Unborn Child (16 October 203) 16.10.2023

कई बार अदालतों के समक्ष कानूनी प्रावधानों के बरक्स नैतिक तकाजे बड़े होकर खड़े हो जाते हैं। संविधान व्यक्ति को जीवन जीने का अधिकार और निर्णय की स्वतंत्रता प्रदान करता है। मगर इसमें अगर कोई ऐसा पक्ष उपस्थित हो जाए, जिसकी पैरवी करने वाला कोई नहीं है, तो उसके अधिकारों की रक्षा का दायित्व आखिरकार अदालत पर आ जाता है।

दावों की खुली पोल - Train Accidents (13 October 2023) 13.10.2023

अभी ओड़ीशा के बालासोर में हुए रेल हादसे को लोग भुला भी न पाए थे कि दिल्ली से कामाख्या जा रही नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस बिहार के बक्सर में पटरी से उतर गई। इसमें चार लोगों के मारे जाने और अनेक के घायल होने की पुष्टि हुई है। स्वाभाविक ही इस घटना को लेकर रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

अपराध पर सख्ती बरतने की जरूरत - Crime against women (12 October 2023) 12.10.2023

महिलाओं को सुरक्षित माहौल मुहैया कराने को लेकर आए दिन बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं पर स्थिति जस की तस।

लापरवाही की कीमत - Carelessness results in accidents (11 October 2023) 11.10.2023

कर्नाटक के बंगलुरु और तमिलनाडु के अरियालुर में पटाखों के जखीरे में आग लगने से कम से कम तेईस लोगों की जान चली गई। इससे फिर यही साबित होता है कि प्रशासनिक लापरवाही की कीमत नाहक आम लोगों को चुकानी पड़ती है।

चुनाव का समय - Elections in 5 states (10 October 2023) 10.10.2023

पिछले कई चुनावों से देखा जा रहा है कि जब भी कई राज्यों के चुनाव एक साथ कराए जाते हैं, तो मतदान की तारीखों में लंबा अंतर रखा जाता है। कई बार मतगणना तक महीने भर से अधिक का समय लग जाता है। इससे कई तरह की उलझनें पैदा होती हैं। कई चुनाव विशेषज्ञ इसे उचित नहीं मानते।

इजराइल और हमास के बीच खुले युद्ध का ऐलान - Declaration of War (09 October 2023) 09.10.2023

हमास और इजराइल के बीच टकराव का एक लंबा इतिहास रहा है। वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी, गोलन हाइट्स पर कब्जे को लेकर दो अलग-अलग पक्षों और पूर्वी येरूशलम में नागरिकता को लेकर दोहरी नीति आदि मसलों पर विवाद की जड़ से शुरू हुआ टकराव आज इस दशा में पहुंच चुका है कि इजराइल और फिलस्तीन आमतौर पर आमने-सामने ही रहते हैं।

विद्यार्थियों के बीच आत्महत्या के बढ़ते मामले - Suicide cases among students (06 October 2023) 06.10.2023

स्कूल से लेकर समाज और खुद अभिभावकों के भीतर परीक्षा में ऊंचे अंक के आधार पर देखने की भूख ने बच्चों के कोमल मन-मस्तिष्क को इस कदर नुकसान पहुंचाया है कि पढ़ाई-लिखाई के बीच उनके विवेक, धीरज और संतुलन पर इसका घातक असर पड़ता है।

Ouça o podcast Jansatta संपादकीय Podcast - Editorial no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos