Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com
Autor
Express Audio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
18 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
विदेश में ट्रेनिंग करने के लिए विनेश फोगाट को नहीं मिला वीजा…खेल खबर |4.July | 1 pm 04.07.2023 5:14
कुछ समय पहले तक बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना दे रहे पहलवान अब मैट पर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स की तैयारियां शुरू कर दी है।
90 मीटर का कोई दबाव नहीं, विश्व चैम्पियनशिप से पहले फिटनेस पर फोकस : नीरज चोपड़ा…खेल खबर |3.July | 6 pm 03.07.2023 4:54
पिछले सप्ताह लुसाने डायमंड लीग जीतने वाले ओलंपिक भालाफेंक चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने सोमवार को कहा कि अगस्त में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप से पहले शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर फोकस रहेगा लेकिन 90 मीटर की बाधा पार करने का कोई दबाव नहीं है ।
बेन स्टोक्स के फैन हुए विराट कोहली। खेल खबर | 03.July | 1 pm 03.07.2023 5:19
बेन स्टोक्स ने अपनी पारी से भारतीय क्रिकेटरों को अपना मुरीद बना लिया है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के शीर्ष गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने ट्विटर पर उनकी तारीफ की है।
500 करोड़ से भी ज्यादा के बजट के साथ सभी स्टेडियम का काया पलट करेगी बीसीसीआई। खेल खबर | 30.June | 6 pm 30.06.2023 5:16
भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अब बेहद ही कम समय बचा है। टीमें तो अपनी तैयारियों में लगी ही हुई हैं बीसीसीआई की मेजबानी का प्लान भी पूरी तरह तैयार है। वर्ल्ड कप से पहले बीसीसीआई उन सभी स्टेडियम का काया पलट करने वाला है जो मैचों की मेजबानी करेंगे। इसके लिए बीसीसीआई ने 500 करोड़ से भी ज्यादा का बजट रखा है।
क्रिकेट छोड़ राजनीति में आए अंबाती रायुडू। खेल खबर | 30.June | 1 pm 30.06.2023 5:22
पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू ने इस साल अपना आखिरी आईपीएल सीजन खेला। चेन्नई सुपर किंग्स के इस स्टार ने फाइनल मुकाबले से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। क्रिकेट की पारी खत्म करने के बाद अब यह खिलाड़ी जल्द ही एक नई पारी की शुरुआत करने वाला है। रायुडू क्रिकेटर से नेता बनने की तैयारी में हैं जिसके लिए उन्होंने पूरा प्लान भी तैयार कर लिया है।
विराट कोहली का जिक्र कर आर.अश्विन ने याद किया पुराना किस्सा। खेल खबर | 29.June | 6 pm 29.06.2023 4:50
आईसीसी से बातचीत में अश्विन ने उस पल के बारे में बताया जब हजारों लोगों से भरे स्टेडियम में वह बल्लेबाजी करने उतरे उनपर दबाव था टीम इंडिया को जीत दिलाने का वह भी पाकिस्तान के खिलाफ।
सुनील छेत्री सेमीफाइनल में पार लगाएंगे भारत की नैया?…खेल खबर |29.June | 1 pm 29.06.2023 4:54
वहीं दूसरा सेमीफाइल कुवैत और बांग्लादेश के बीच होगा। भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। उसने तीन में दो में जीत हासिल की जबकि उसका एक मैच ड्रॉ रहा।
ब्रॉडकास्टर के लिए नहीं हैं बीसीसीआई के पास पैसे? खेल खबर | 28.June | 6 pm 28.06.2023 5:14
बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। उन्हें स्पॉन्सर्स से लेकर ब्रॉडकास्टर्स तक से मोटी कमाई होती है। बीसीसीआई के पैसे का पावर कई जगह नजर भी आता है हालांकि हैरानी की बात यह है कि इतने अमीर बोर्ड होने के बावजूद बीसीसीआई के पास अपने घरेलू टूर्नामेंट के लिए ब्रॉडकास्टर नहीं है।
भारत 12 महीने में दूसरी बार करेगा आयरलैंड का दौरा…खेल खबर |28.June | 1 pm 28.06.2023 5:19
वहीं इस दौरे के बाद भारत को आयरलैंड का भी दौरा करना है जिसका शेड्यूल मंगलवार देर रात जारी किया गया।
जारी हुआ वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल। खेल खबर | 27.June | 6 pm 27.06.2023 5:09
भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल जारी हो गया है। 46 दिनों तक चलने वाला टूर्नामेंट में 48 मैच 10 वेन्यू पर खेले जाएंगे। विश्व कप 5 अक्टूबर से शुरू होगा।
पृथ्वी शॉ के खिलाफ मुंबई पुलिस को नहीं मिला कोई सबूत…खेल खबर |27.June | 1 pm 27.06.2023 5:37
शॉ इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे। यह सारा मामला 15 फरवरी का है और लगभग चार महीने बाद शॉ को इस मामले में राहत मिली है।एयरपोर्ट पुलिस ने सोमवार को अंधेरी के मजिस्ट्रेट कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने बताया कि सपना गिल ने पृथ्वी शॉ पर जो भी आरोप लगाए हैं वह सब झूठे हैं।
सरफराज खान को लेकर क्यों मचा है बवाल? खेल खबर | 26.June | 6 pm 26.06.2023 4:28
सरफराज खान को भारतीय टीम से बाहर किए जाने को फिटनेस और अनुशासनात्मक मुद्दों से जोड़ा गया लेकिन मुंबई क्रिकेट के सूत्रों ने कहा कि इस तरह के दावों में कोई सच्चाई नहीं है। बीसीसीआई के एक तबके में यह माना जाता है कि सरफराज को अपनी फिटनेस में सुधार करने के साथ और मैदान के अंदर और बाहर थोड़ा अधिक अनुशासित होने की जरूरत है।
चोटिल खिलाड़ियों से परेशान भारतीय टीम, श्रेयस अय्यर भी आए लिस्ट में। खेल खबर | 26.June | 1 pm 26.06.2023 5:53
चोटिल खिलाड़ियों के कारण टीम इंडिया की परेशानी कम नहीं हो रही है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल काफी समय से मैदान से दूर हैं।
योगेश्वर दत्त और पहलवानों के बीच बहस। खेल खबर | 23.May | 6 pm 23.06.2023 5:01
योगेश्वर दत्त ने छह मिनट का वीडियो ट्वीटर शेयर किया जिसमें बजरंग पूनिया समेत कई बड़े रेसलर्स के खिलाफ काफी कुछ कहा है।
धरने पर बैठे पहलवानों को ट्रायल में मिली राहत तो भड़के अन्य खिलाड़ियों के परिजन…खेल खबर |23.June | 1 pm 23.06.2023 5:48
हालांकि तदर्थ समिति के इस फैसले पर सवाल उठने लगे हैं। कई पहलवानों के परिजन को यह फैसला पक्षपाती लग रहा है। उन्हें लगता है कि धरने का असर नहीं हुआ है।
वीरेंद्र सहवाग बन सकते हैं टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर? खेल खबर | 22.May | 6 pm 22.06.2023 5:23
भारतीय क्रिकेट के बड़े नाम राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन करने से अक्सर कतराते हैं और जानकारों का मानना है कि जो बनना भी चाहते हैं, उन्हें इस पद के लिए वेतन कम होने के कारण गंभीरता से नहीं लिया जाता। इस क्षेत्र से दिग्गज क्रिकेटर्स की बात करें तो केवल वीरेंद्र सहवाग चयनकर्ता बनने के पात्र हैं।
Asia Cup को लेकर पाकिस्तान से आए बयान के बाद BCCI और PCB में तकरार तय…खेल खबर |22.June | 1 pm 22.06.2023 6:03
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार जका अशरफ ने एशिया कप 2023 के हाइब्रिड मॉडल को ठुकरा दिया है। इसके तहत टूर्नामेंट का आयोजन सितंबर में पाकिस्तान और श्रीलंका में होना है।
आमने-सामने आ गईं साक्षी मलिक और बबीता फोगाट। खेल खबर | 21.May | 6 pm 21.06.2023 5:14
ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट आमने-सामने हैं। दोनों ट्विटर पर एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं।
TNPL 2023: 10 गेंद बाकी रहते ही विजय शंकर की टीम ने जीता मैच…खेल खबर |21.June | 1 pm 21.06.2023 5:51
इस लीग में आईपीएल में हिस्सा लेने वाले स्टार खिलाड़ी खेलते हुए नजर आ रहे है। 20 जून को नेल्लाई रॉय किंग्स और आईड्रीम तिरुप्पुर तमिजंस के बीच लीग का 10वां मैच खेला गया।
चीन के खिलाफ उतरेगी भारतीय पुरूष हॉकी टीम। खेल खबर | 20.May | 6 pm 20.06.2023 5:13
भारतीय पुरूष हॉकी टीम तीन से 12 अगस्त तक यहां होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में पहले दिन चीन से खेलेगी । मेजबान भारत और चीन मेजर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम पर पहले दिन के आखिरी मैच में आमने सामने होंगे ।
बृजभूषण के खिलाफ धरना देने वाले पहलवानों को लग सकता है झटका…खेल खबर |20.June | 1 pm 20.06.2023 5:56
एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) एशियाई खेलों के लिए भारतीय कुश्ती टीम के नाम भेजने के लिए 15 जुलाई की समय सीमा और आगे बढ़ाने के भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) के अनुरोध को ठुकरा सकता है। यह रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के लिए बड़ा झटका हो सकता है।
WTC Final: रोहित शर्मा को मिला माइकल क्लार्क का साथ। खेल खबर | 19.May | 6 pm 19.06.2023 5:05
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की काबिलियत पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। क्रिकेट फैंस से लेकर कई दिग्गज खिलाड़ी अभी तक रोहित को कप्तानी से हटाने की बात कह चुके हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने रोहित शर्मा का सपोर्ट किया है।
भारत ने जीता इंटरकांटिनेंटल कप, Final में लेबनान को 2-0 से हराया…खेल खबर |19.June | 1 pm 19.06.2023 5:35
कप्तान सुनील छेत्री और लल्लिंजुआला छांगते के गोल के दम पर भारत ने इंटरकांटिनेंटल कप के फाइनल में रविवार 18 जून 2023 को भुवनेश्वर में लेबनान को 2-0 से शिकस्त दी।
अपने बड़े भाई के साथ नजर आए महेंद्र सिंह धोनी। खेल खबर | 16.June | 6 pm 16.06.2023 5:03
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारत में काफी लोकप्रिय हैं। धोनी पर बनी बायोपिक फिल्म ने उनके जीवन के और कई अलग पहलू भी फैंस को दिखाए लेकिन धोनी के बड़े भाई को लेकर बहुत कम ही मौकों पर बात हुई है। सोशल मीडिया पर गुरुवार से तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें पहली बार धोनी अपने भाई के साथ नजर आ रहे हैं।
Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ चार्जशीट के बाद एशियन गेम्स की तैयारी में रेसलर…खेल खबर |16.June | 1 pm 16.06.2023 5:30
बीजेपी सांसद को पोस्को एक्ट में राहत मिल गई है। धरना दे रहे पहलवानों ने इस मामले में फिलहाल चुप्पी साध ली है। उन्होंने अब तक अपने आगे के प्लान पर कुछ नहीं कहा है। खिलाड़ी अब खेल की राह पर लौटने की कोशिश में भी है।साक्षी मलिक ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत बताया कि वह और उनके साथी एशियन गेम्स में हिस्सा लेने चाहते हैं।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos