Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com
Autor
Express Audio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
18 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
हार्दिक पंड्या को क्या संदेश देना चाहते हैं सौरव गांगुली? खेल खबर | 15.June | 6 pm 15.06.2023 5:22
इस बीच बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली का भी मानना है कि इस हरफनमौला ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को टेस्ट क्रिकेट में वापसी करनी चाहिए। सौरव गांगुली का कहना है कि हार्दिक जैसा प्लेयर टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया का बेजोड़ खिलाड़ी साबित हो सकता है।
Wrestlers Protest:आज का दिन अहम, क्या दिल्ली पुलिस दायर करेगी चार्जशीट…खेल खबर |15.June | 1 pm 15.06.2023 4:59
बीते दिनों खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बातचीत के बाद पहलवानों ने अपना धरना प्रदर्शन टाल दिया था। सरकार ने आश्वसान दिया था कि महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोप में बृजभूषण के खिलाफ 15 जून तक आरोप पत्र दायर होगा।
माइकल ब्रेसवेल की चोट से न्यूजीलैंड को झटका। खेल खबर | 14.June | 6 pm 14.06.2023 5:13
ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल पैर की चोट के कारण इस साल भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप से बाहर हो गए हैं जिससे न्यूजीलैंड को 50 ओवर की इस शीर्ष प्रतियोगिता से पहले एक और झटका लगा है।
एमएस धोनी IPL को कहने वाले हैं अलविदा?….खेल खबर |14.June | 1 pm 14.06.2023 5:02
खासतौर पर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। यह टीम जिस भी शहर में खेलने उतरी, हर जगह केवल धोनी-धोनी का ही शोर सुनाई दिया। सीजन से पहले धोनी के रिटायरमेंट को लेकर काफी चर्चा हो रही थी हालांकि माही ने अब तक इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ ही नहीं कहा।
India vs Hong Kong: ACC में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का जलवा। खेल खबर | 13.June | 6 pm 13.06.2023 5:16
एसीसी वुमन्स एमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 में भारतीय टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। उसने 13 जून 2023 को हॉन्गकॉन्ग को 9 विकेट से हरा दिया।
WTC Final में हार के बाद रोहित शर्मा के समर्थन में उतरे सौरव गांगुली….खेल खबर |13.June | 1 pm 13.06.2023 5:28
उनका कहना है कि आईपीएल जीतना वर्ल्ड कप जीतने से ज्यादा मुश्किल हैं।रोहित शर्मा को टीम इंडिया की कप्तानी तभी दी गई थी जब सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे।
जानें वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शेड्यूल! खेल खबर | 12.June | 6 pm 12.06.2023 5:06
क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी गुड न्यूज आ रही है। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का शेड्यूल ड्राफ्ट BCCI ने तैयार करके ICC को भेज दिया है। अच्छी बात यह है कि इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत के पास है। वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच से होगी।
मएस धोनी की तारीफ देख हरभजन सिंह को आया गुस्सा, ट्वीट कर कहा…..खेल खबर |12.June | 1 pm 12.06.2023 5:17
इनमें दिग्गज गेंदबाज हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है। रविवार को टीम इंडिया की हार के बाद उन्होंने एक यूजर को जवाब देते हुए उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।एक यूजर ने टीम इंडिया की हार के बाद महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में ट्वीट किया।
WTC Final: बैकफुट पर खड़ा है भारत। खेल खबर | 09.June | 6 pm 09.06.2023 5:15
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में टीम इंडिया बैकफुट पर है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 469 रनों के जवाब में रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम का टॉप ऑर्डर फेल रहा। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 151 रन है और उसकी उम्मीदें 18 महीने बाद टेस्ट मैच खेल रहे खिलाड़ी पर टिकी है।
FIH Pro League: नीदरलैंड से हारने के बाद भारत की शानदार वापसी …खेल खबर | 9.June | 1 pm 09.06.2023 5:22
पिछले मैच में एक गोल की बढ़त बनाने के बाद भारत को नीदरलैंड के हाथों 1-4 से पराजय झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस मैच में भारत ने शानदार वापसी की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 33वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर गोल किया।
आर अश्विन को प्लेइंग 11 से बाहर कर आलोचनाओं में फंस गए रोहित शर्मा। खेल खबर | 08.June | 6 pm 08.06.2023 5:10
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज आर अश्विन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया। उनकी जगह रविंद्र जडेजा को मौका मिला। कप्तान रोहित शर्मा के इस फैसले की कल से ही खूब आलोचना हो रही है।
IND vs AUS: ट्रेविस हेड ने ओवल में रचा इतिहास…खेल खबर | 8.June | 1 pm 08.06.2023 5:31
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 (WTC Final 2023) के पहले दिन लंदन के द ओवल स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर शिकंजा कस लिया। इसमें बाएं हाथ के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने शतक जड़कर इतिहास रच दिया।
WTC Final: चुनौती के लिए तैयार है भारतीय क्रिकेट टीम। खेल खबर | 07.June | 6 pm 07.06.2023 5:02
भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइल में ऑस्ट्रेलियाई चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। भारत पिछली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बनने का मौका चूक गया था लेकिन इस बार किसी भी हाल में वह इसकी कसर पूरा करना चाहेगा।
WTC Final: ओवल में दो पिच तैयार, ICC को बारिश नहीं इस बात का डर…खेल खबर | 7.June | 1 pm 07.06.2023 5:15
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final) से पहले ओवल की पिच पर घास के कारण चर्चा में है। इस बीच खबर कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार (7 जून) से शुरू हो रहे मैच के लिए एक नहीं बल्कि दो पिचें तैयार की हैं।
WTC Final: प्लेइंग 11 को लेकर पैट कमिंस ने किया बड़ा खुलासा। खेल खबर | 06.June | 6 pm 06.06.2023 5:23
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले अपनी प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह भले ही माइकल नेसेर को टीम में शामिल किया गया हो लेकिन प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका नहीं मिलेगा।
Wrestlers Protest: नाबालिग के बयान वापस लेने की खबरों के बीच बजरंग पूनिया ने जारी किया Video…खेल खबर | 6.June | 1 pm 06.06.2023 5:48
इस बीच लड़की के पिता का आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।एक ओर जहां यह खबरें चल रही थी वहीं दूसरी ओर बजरंग पूनिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो डालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
विराट कोहली की तारीफ करने में क्यों जुटी है ऑस्ट्रेलिया? खेल खबर | 05.June | 6 pm 05.06.2023 5:30
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है, लेकिन इससे पहले कंगारू टीम ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है जिससे टीम इंडिया को सावधान रहने की जरूरत है। इन दिनों पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और एक सुर में विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल की तारीफ कर रहे हैं।
बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान जॉन टेरी से की अपनी तुलना। खेल खबर | 02.June | 6 pm 02.06.2023 4:58
आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सिर्फ 2 मैच खेलने वाले इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने मजाकिया अंदाज में सीएसके की जीत में अपनी भी भूमिका का जिक्र किया है।
टीम इंडिया ने IPL में ही शुरू कर दी थी WTC Final की तैयारी…खेल खबर | 1.June | 1 pm 02.06.2023 5:11
उन्होंने टीम इंडिया के प्लान खुलासा किया।आईसीसी से बात करते हुए अक्षर पटेल कहा, ‘हम फाइनल मुकाबले के बारे में आईपीएल शुरू होने से पहले ही जानते थे इसलिए आईपीएल के दौरान भी चर्चा होती थी कि हम लाल गेंद से गेंदबाजी करेंगे। हमारे पास रेड बॉल थीं इसलिए हम उनका इस्तेमाल कर रहे थे।
हार्दिक पांड्या की तारीफ में क्या बोले साईं सुदर्शन। खेल खबर | 01.June | 6 pm 01.06.2023 5:05
आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 96 रन की पारी खेलने वाले साईं सुदर्शन ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर तारीफ की है। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में साईं सुदर्शन ने कहा है कि हार्दिक जैसा लीडर होना एक वरदान है, जो खुद के आत्मविश्वास को अभिव्यक्त करने के लिए युवा खिलाड़ियों को प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
एमएस धोनी को करानी पड़ सकती है घुटने की सर्जरी?…खेल खबर | 1.June | 1 pm 01.06.2023 5:21
एमएस धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के दौरान घुटने पर पट्टी बांधकर खेलते देखा गया।आईपीएल 2023 के दौरान एमएस धोनी की विकेटकीपिंग में कोई खामी नहीं दिखी लेकिन बल्लेबाजी के दौरान वह तेजी से रन चुराने से बचने के लिए निचले क्रम में क्रीज पर आते थे।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी में जुटे रोहित शर्मा। खेल खबर | 31.May | 6 pm 31.05.2023 5:09
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 खत्म होने के बाद रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के खिलाड़ी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारी में जुट गए हैं। यह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला 7 जून से 12 जून के बीच इंग्लैंड के लंदन में द ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा।
“सिर्फ तुम ही चमत्कार कर सकते हो”- एन श्रीनिवासन…खेल खबर | 31.May | 1 pm 31.05.2023 5:17
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के मालिक इंडिया सीमेंट्स के उपाध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में अंतिम गेंद पर अपनी टीम की रोमांचक जीत को ‘चमत्कार’ करार दिया।
IPL 2023 CSK vs GT: हार के बाद धोना के लिए क्या बोले हार्दिक पांड्या? खेल खबर | 30.May | 6 pm 30.05.2023 4:54
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपने मेंटर और प्रतिद्वंद्वी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि ‘नियति ने उनके लिए यही लिखा था’ कि वह संभवत: अपने आखिरी इंडियन प्रीमियर लीग सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स को रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला पांचवां खिताब दिलाएं।
एमएस धोनी ने नहीं अंबाती रायुडू ने उठाई आईपीएल ट्रॉफी…खेल खबर | 30.May | 1 pm 30.05.2023 5:05
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश से प्रभावित मैच काफी रोमांचक रहा। चेन्नई की टीम ने 5वीं बार खिताब जीतकर मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। इसके साथ ही अंबाती रायुडू की यादगार विदाई हुई। मैच से पहले उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया था।अंबाती रायुडू के लिए करियर का आखिरी मैच चेन्नई के चैंपियन बनने से पहले ही खास बन गया था।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos