Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episódios

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

18 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

जर्मनी से 0-2 से हारा भारत, दौरे की लगातार तीसरी हार…खेल खबर |20.July | 6 pm 20.07.2023

भारतीय टीम का जर्मनी का यह दौरा आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों के सिलसिले में था। दौरे के तीसरे और अंतिम मैच में भारतीय टीम जर्मनी को तीसरे क्वार्टर तक गोल रहित बराबरी पर रोकने में सफल रही थी।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच पर राहुल द्रविड़ की सलाह। खेल खबर | 20.July | 1 pm 20.07.2023

एशिया कप 2023 का शेड्यूल बुधवार को पीसीबी की ओर से जारी कर दिया गया। शेड्यूल को लेकर कई दिनों से खींचतान चल रही थी। पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाला एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा और पहला मुकाबला पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।

बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट को एशियन गेम्स में मिला सीधा प्रवेश, दूसरे रेसलर्स हुए नाराज। खेल खबर | 19.July | 6 pm 19.07.2023

भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति ने मंगलवार को ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया और विश्व चैम्पियनशिप की पदक विजेता विनेश फोगाट को एशियन गेम्स में सीधे प्रवेश दिया है। यह फैसला कई रेसलर्स और कोच को पसंद नहीं आया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लियोनल मेसी पर कसा तंज…खेल खबर |19.July | 1 pm 19.07.2023

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि सऊदी प्रो लीग मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) से बेहतर है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यह भी दावा किया कि हाल के वर्षों में यूरोपीय फ़ुटबॉल ने बहुत गुणवत्ता (Quality) खो दी है

पैसों की कमी के चलते विक्टोरिया नहीं करेगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी। खेल खबर | 18.July | 6 pm 18.07.2023

साल 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में नहीं होंगे। स्टेट ऑफ विक्टोरिया ने पैसे की कमी के कारण मेजबानी छोड़ने का फैसला किया है।

मणिपुर को जलता देख मीराबाई ने मांगी पीएम मोदी और अमित शाह से मदद…खेल खबर |18.July | 1 pm 18.07.2023
रोहित शर्मा पर फिर भड़के सुनील गावस्कर। खेल खबर | 17.July | 6 pm 17.07.2023

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी हार के बाद टीम इंडिया पर काफी सवाल उठे थे। कुछ ने इसे तैयारी की कमी बताया तो कुछ का कहना था कि खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज नहीं किया गया।

Asian Athletics Championships: भारत आखिरी दिन 8 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीता…खेल खबर |14.July | 1 pm 17.07.2023

भारत के ट्रैक और फील्ड दल ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत 27 मेडल जीतकर तीसरे स्थान पर रहा। आखिरी दिन 8 सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल जीता।

यूएस ओपन सुपर 300 के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे पी वी सिंधु और लक्ष्य सेन। खेल खबर | 14.July | 6 pm 14.07.2023

दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु और लक्ष्य सेन ने सीधे गेम में जीत दर्ज करके यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला और पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

नीरज चोपड़ा नहीं यह भारतीय बना वर्ल्ड चैंपियन…खेल खबर |14.July | 1 pm 14.07.2023

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने करियर में अब तक कई उपलब्धि हासिल की है लेकिन वह अब तक वर्ल्ड चैंपियन नहीं बना पाए। हालांकि देश के पैरालंपिक जैवलिन थ्रोएर सुमित अंतिल ने यह कारनाम कर दिखाया।

रेफरी, कोच और फीजियोथेरेपिस्ट ने भी दिए बृजभूषण सिंह के खिलाफ बयान। खेल खबर | 13.July | 6 pm 13.07.2023

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह पर ओलंपिक मेडलिस्ट मैरीकॉम की अध्यक्षता वाली ओवरसाइट कमेटी की रिपोर्ट अब सामने आ गई है। दिल्ली पुलिस ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष के खिलाफ जो चार्जशीट दायर की है उसमें रिपोर्ट भी शामिल है।

R Ashwin ने अपने नाम किया ये महारिकॉर्ड…खेल खबर |13.July | 1 pm 13.07.2023

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंद से कहर बरपाते हुए इतिहास रच दिया। अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

12 साल पुराना वीडियो देखकर विराट कोहली के लिए क्या बोले राहुल द्रविड़? खेल खबर | 12.July | 6 pm 12.07.2023

2011 में खेली गई वेस्टइंडीज दौरे की सीरीज में राहुल द्रविड़ भी टीम का हिस्सा थे जो कि अब हेड कोच हैं। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें कोहली और राहुल द्रविड़ ने 12 पहले की उस सीरीज के बारे में बात की।

Wimbledon: नौ महीने पहले मां बनी एलिना ने इगा स्वियातेक को हराया…खेल खबर |12.July | 1 pm 12.07.2023

मां बनने के बाद वापसी करने के तीन महीने बाद ही एलिना स्वितोलिना ने मंगलवार को शीर्ष रैंकिंग वाली इगा स्वियातेक को 7-5, 6-7 (5), 6-2 से हराकर विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

IND vs WI : केएस भरत की जगह ले रहे हैं इशान किशन? खेल खबर | 11.July | 6 pm 11.07.2023

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत बुधवार को डोमिनिका में होनी है। इससे पहले रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम केएस भरत की जगह इशान किशन और दो स्पिनर्स को खिलाने पर विचार कर रही है।

दिल्ली पुलिस ने आरोपपत्र में कहा- बृजभूषण शरण ने यौन शोषण किया!…खेल खबर |11.July | 1 pm 11.07.2023

रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को हाल ही में दिल्ली कोर्ट ने समन किया। बीजेपी सांसद पर महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण करने, उनका पीछा करने और परेशान करने के आरोप लगे हैं।

पार्थ सालुंखे रिकर्व वर्ग में युवा विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले पहले भारतीय बने…खेल खबर |10.July | 6 pm 10.07.2023

पार्थ सालुंखे युवा विश्व चैंपियनशिप के रिकर्व वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाले देश के पहले पुरुष तीरंदाज बने, जिससे भारत ने अपने अभियान को 11 पदकों के साथ समाप्त किया।

विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ के लिए किया भावुक पोस्ट…खेल खबर |10.July | 1 pm 10.07.2023

विराट कोहली ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर आकाउंट पर पर द्रविड़ के साथ फोटो पोस्ट की और इमोशनल नोट लिखा।

रिंकू सिंह के लिए बीसीसीआई के पास है कुछ अलग प्लान। खेल खबर | 07.July | 6 pm 07.07.2023

बीसीसीआई ने रिंकू सिंह को नजरअंदाज नहीं किया है बल्कि इस स्टार बल्लेबाज के लिए उनका कुछ प्लान है। बीसीसीआई नहीं चाहता था कि रिंकू सिंह वेस्टइंडीज के सामने डेब्यू करें। केकेआर के इस बल्लेबाज और बाकी युवा खिलाड़ियों को आयरलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में मौका दिया जाएगा।

Dhoni के साथ ये दिग्गज खिलाड़ी भी आज मनाते हैं जन्मदिन…खेल खबर |7.July | 1 pm 07.07.2023

इस दिन दो और खिलाड़ी अपना जन्मदिन मनाते हैं। इनमें से एक ओलंपिक मेडलिस्ट है तो दूसरा धोनी की तरह भारतीय क्रिकेटर।जो सफलता धोनी ने क्रिकेट में भारत को दिलाई वही कामयाबी शंकर लक्ष्मण ने हॉकी को दिलाई लेकिन

IND vs WI: रिंकू सिंह का चयन न होने पर इरफान पठान ने किया ट्वीट…खेल खबर |6.July | 6 pm 06.07.2023

वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए बुधवार, 5 जुलाई को टीम इंडिया का चयन हो गया। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम काफी युवा है। दुनिया के नंबर -1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को छोड़ दें तो कोई भी खिलाड़ी 30 साल से ऊपर का नहीं है।

रिंकू सिंह के चयन के पक्ष में आए इरफान पठान। खेल खबर | 06.July | 1 pm 06.07.2023

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट इरफान पठान ने टीम इंडिया के चयन के बाद ट्वीट करके कहा रिंकू सिंह का समय जल्द आएगा। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में सोशल मीडिया यूजर्स ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी को न चुनने पर नाखुशी जाहिर की।

Praveen Kumar Accident: बाल-बाल बचे पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीन कुमार। खेल खबर | 05.July | 6 pm 05.07.2023

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनके बेटे की कार मेरठ में एक ट्रक से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि दोनों को सुरक्षित बताया जा रहा है।

SAFF Championship: टीम इंडिया बनी चैंपियन तो वंदे मातरम से गूंज उठा स्टेडियम…खेल खबर |5.July | 1 pm 05.07.2023

भारतीय टीम की जीत के बाद स्टेडियम में जो नजारा दिखाई दिया वह सालों-साल फैंस को याद रहेगा।लगभग 30 हजार फैंस भारत और कुवैत के बीच यह रोमांचक फाइनल मुकाबला देखने बेंगलुरु के कांतिराव स्टेडियम पहुंचे थे। मैच खत्म होते ही सुनील छेत्री फैंस का अभिवादन करने लगे। तभी पूरे स्टेडियम में वंदे मातरम गाना गूंजने लगा।

नए लुक के साथ ‘हाजी साहब’ बनकर लौटे बाबर आज़म। खेल खबर | 04.July | 6 pm 04.07.2023

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लगभग 45 दिन बाद अपने देश लौटे हैं। पाकिस्तानी टीम को इसी महीने श्रीलंका का दौरा करना है जहां वह दो टेस्ट मुकाबले खेलेगी।

Ouça o podcast Jansatta - खेल खबर no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos