Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com
Autor
Express Audio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
18 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
15 हजार रन बनाने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को 12 साल जेल की सजा…खेल खबर |13. September| 6 pm 13.09.2023 4:22
खालिद लतीफ को सजा उनकी गैरमौजूदगी में सुनाई गई, क्योंकि वह पाकिस्तान में रहते हैं। खालिद लतीफ ने नीदरलैंड्स में चलाए गए मुकदमे के किसी भी चरण में हिस्सा नहीं लिया।
कैसे Kuldeep Yadav ने श्रीलंका के खिलाफ मैच में रचा इतिहास…खेल खबर |13. September| 1 pm 13.09.2023 5:42
भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव इन दिनों अपनी गेंदो से कहर बरपा रहे हैं। एशिया कप में यह गेंदबाज शानदार फॉर्म में है।
हारिस रऊफ और नसीम शाह के चोटिल होने से मुश्किल में पाक क्रिकेट टीम। खेल खबर | 12.September | 6 pm 12.09.2023 4:52
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और नसीम शाह का एशिया कप एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाकी बचे मैचों में खेलना संदिग्ध है। यह दोनों खिलाड़ी भारत के खिलाफ सुपर चार के मैच के दौरान चोटिल हो गए थे।
विश्वनाथन आनंद की बादशाहत को इस भारतीय खिलाड़ी ने किया खत्म…खेल खबर |12. September| 1 pm 12.09.2023 5:04
भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद की जगह 37 साल बाद 17 साल के ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने ले ली है। डी गुकेश अब सबसे बेहतरीन रैंकिंग वाले भारतीय शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं ये नए शीर्ष शतरंज खिलाड़ी।
विश्व कप जीतना है शुभमन गिल का लक्ष्य। खेल खबर | 11.September | 6 pm 11.09.2023 4:42
एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के मुकाबले में अर्द्धशतकीय पारी खेलने के बाद शुभमन गिल ने अपने सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य के बारे में बताया है। गिल ने हॉटस्टार से बात करते हुए कहा है कि एक खिलाड़ी के रूप में अभी मेरा सबसे अहम लक्ष्य विश्व कप 2023 जीतना है, जो अगले महीने से भारत की मेजबानी में ही शुरू हो रहा है।
वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की टीम…खेल खबर |11. September| 1 pm 11.09.2023 4:15
भारत की मेजबानी में 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए न्यूजीलैंड ने भी टीम की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से पहले ही यह बता दिया गया था कि टीम की घोषणा 11 सितंबर को की जाएगी।
डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए धोनी। खेल खबर | 08.September | 6 pm 08.09.2023 4:44
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका में हैं, जहां वह यूएस ओपन के पुरुष सिंगल्स का क्वार्टर फाइनल मुकाबला देखने पहुंचे। गुरुवार को धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें धोनी अल्कारेज और ज्वेरेव के बीच खेले जा रहे मैच का लुत्फ उठा रहे थे।
Asia Cup: Rohit Sharma के नाम ये खास रिकॉर्ड…खेल खबर |8. September| 1 pm 08.09.2023 4:40
एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान की सुपर फोर में भिड़ंत रविवार को होगी और इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का लय में लौटना टीम इंडिया के लिए अच्छा संकेत है।
Yo-Yo Test को सार्वजनिक करने के पक्ष में हैं सुनील गावस्कर। खेल खबर | 07.September | 6 pm 07.09.2023 4:35
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का मानना है कि यो-यो टेस्ट सार्वजनिक होना चाहिए। क्रिकेट फैंस को यह पता होना चाहिए कि टीम में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जो फिटनेस स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरता।
वर्ल्ड कप टीम में न चुने जाने के बाद युजवेंद्र चहल ने किया काउंटी का रुख…खेल खबर |7. September| 1 pm 07.09.2023 5:00
हल कैंट के नॉटिंघमशर और लंकाशर के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच तथा समरसेट के खिलाफ उसके मैदान पर होने वाले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।युजवेंद्र चहल ने इस काउंटी टीम के बयान में कहा,‘‘इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में खेलना मेरे लिए रोमांचक चुनौती है और मैं इसको लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’
विश्व कप के लिये आस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किए गए चोटिल खिलाड़ी। खेल खबर | 06.September | 6 pm 06.09.2023 4:43
पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ , मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल को चोटों के बावजूद भारत में होने वाले विश्व कप के लिये आस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि गेंदबाजी हरफनमौला सीन एबोट पहली बार टूर्नामेंट में खेलेंगे ।
Asian Games: अब तक का सबसे बड़ा दल जाएगा हांगझू…खेल खबर |6. September| 1 pm 06.09.2023 5:17
बीसीसीआई आज भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाला है। 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करने के लिए पांच सितंबर आखिरी तारीख है।
वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान। खेल खबर | 05.September | 6 pm 05.09.2023 4:49
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर चयन समिति ने मंगलवार को अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। टीम में कोई हैरान करने वाला नाम नहीं है। एशिया कप के लिए 17 सदस्यीय टीम चुनी गई थी।
World Cup 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज…खेल खबर |5. September| 1 pm 05.09.2023 4:45
बीसीसीआई आज भारत में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाला है। 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करने के लिए पांच सितंबर आखिरी तारीख है।
जसप्रीत बुमराह के घर आया नन्हा मेहमान। खेल खबर | 04.September | 6 pm 04.09.2023 4:45
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के घर नन्हा मेहमान आया है। यह स्टार खिलाड़ी पिता बन गया है। जसप्रीत की पत्नी और टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन ने चार सितंबर की सुबह बेटे को जन्म दिया है। बुमराह इस मौके पर अपनी पत्नी के साथ थे।
जसप्रीत बुमराह के घर गूंजी किलकारी…खेल खबर |4. September| 1 pm 04.09.2023 3:24
संजना गणेशन ने एक बेटे को जन्म दिया है। श्रीलंका से एशिया कप बीच में छोड़कर मुंबई लौटे बुमराह ने इंस्टाग्राम पर बेटे की एक फोटो भी पोस्ट की है।
खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने की शतरंज सुपरस्टार प्रज्ञानानंदा से मुलाकात। खेल खबर | 01.September | 6 pm 01.09.2023 4:30
विश्व कप रजत पदक विजेता ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा को यकीन है कि भारतीय टीम हांगझोउ में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी । भारत के नये शतरंज सुपरस्टार प्रज्ञानानंदा का शुक्रवार को खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने निवास पर अभिनंदन किया ।
भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 35-1 से रौंदा…खेल खबर |1. September | 1 pm 01.09.2023 5:09
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने गुरुवार 31 अगस्त 2023 को ओमान के सलालाह में पुरुष एशियाई हॉकी 5एस विश्व कप क्वालिफायर में मलेशिया और जापान पर क्रमशः 7-5 और 35-1 से शानदार जीत दर्ज की।
नीरज चोपड़ा को चीयर करेगा वर्ल्ड चैंपियन…खेल खबर |31. August | 6 pm 31.08.2023 4:44
भारतीय जैवलिन स्टार नीरज चोपड़ा जब-जब मैदान पर उतरते हैं तो इतिहास रच देते हैं। देश को पहली बार ऐसा एथलीट मिला है जिसकी चर्चा एशिया से लेकर यूरोप तक है।
Asia Cup में Ind vs Pak मुकाबले पर Hardik Pandya का बड़ा बयान…खेल खबर |31. August | 1 pm 31.08.2023 5:22
ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लगता है कि एशिया कप सिर्फ भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला नहीं है और इससे भारतीय टीम के खिलाड़ियों के जज्बे और व्यक्तित्व की परीक्षा होगी।
एक घंटे में ही बिक गई भारत-पाकिस्तान मैच के टिकटों की पहली खेप…खेल खबर |30. August | 6 pm 30.08.2023 5:08
एक बानगी तब देखने को मिली जब भारत और पाकिस्तान मैच के टिकटों की पहली खेप एक घंटे के अंदर ही बिक गई।
केएल राहुल के फिटनेस अपडेट पर मोहम्मद कैफ का सीधा जवाब। खेल खबर | 30.August | 1 pm 30.08.2023 5:16
एशिया कप के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के फिटनेस अपडेट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सीधा जवाब दिया है। क्रिकेटर से कमेंटेटर बने कैफ ने सुपर 4 मैच के दौरान राहुल की उपलब्धता पर भी संदेह व्यक्त किया।
भारतीय खिलाड़ियों से मिलने अलूर कैंप पहुंचे ऋषभ पंत। खेल खबर | 29.August | 6 pm 29.08.2023 4:24
श्रीलंका की उड़ान भरने से पहले खिलाड़ी बैंगलोर के अलूर में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा ले रहे हैं। यहीं पर सभी खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट भी हुआ। सोमवार को टीम के ट्रेनिंग में सेशन में एक खास मेहमान शामिल हुआ। यह कोई और नहीं बल्कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत थे।
भारतीय महिलाओं ने जीता हॉकी 5 एशिया कप, विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई…खेल खबर |29. August | 1 pm 29.08.2023 4:22
।बता दें कि महिला हॉकी 5 विश्व कप का पहला सीजन अगले साल 24 से 27 जनवरी के बीच मस्कट में खेला जाना है। भारत के लिए मारियाना कुजूर और ज्योति ने दो-दो गोल किए, जबकि मोनिका टोप्पो, कप्तान नवजोत कौर और महिमा चौधरी ने एक-एक गोल दागा।
खिताब जीतने के बाद क्या बोले नीरज चोपड़ा? खेल खबर | 28.August | 6 pm 28.08.2023 4:24
नीरज चोपड़ा ने खेल के सारे खिताब जीत लिये हैं लेकिन ओलंपिक और विश्व चैम्पियन यह धुरंधर निरंतर बेहतर प्रदर्शन में विश्वास रखता है और उनका मानना है कि ‘थ्रो खिलाड़ियों की कोई फिनिश लाइन नहीं होती ।’’
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos