Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com
Autor
Express Audio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
18 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
World Athletics Championships में नीरज चोपड़ा के अलावा भारत की अन्य उपलब्धियां…खेल खबर |28. August | 1 pm 28.08.2023 4:33
मुहम्मद अनस याहिया, अमोज जैकब, मुहम्मद अजमव वारियाथोडी और राजेश रमेश की चौकड़ी 4×400 मीटर रिले रेस में 5वें नंबर पर रही।
BCCI ने विराट कोहली को दी सख्त चेतावनी। खेल खबर | 25.August | 6 pm 25.08.2023 5:51
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने यो-यो टेस्ट का स्कोर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके एक बार फिर अपनी फिटनेस साबित की। कोहली का यह करना बीसीसीआई को रास नहीं आया। उन्होंने अब सभी खिलाड़ियों से ऐसी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर न करने को कहा है।
World Athletics Championships 2023: एक्शन में नीरज चोपड़ा…खेल खबर |25. August | 1 pm 25.08.2023 4:44
भारत के जैवलिन थ्रो खिलाड़ी और ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा शुक्रवार को बुडापेस्ट में चल रही वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे। पिछली बार सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज की नजर इस बार गोल्ड पर होगी।
भारतीय कुश्ती संघ को बड़ा झटका, UWW ने रद्द की सदस्यता। खेल खबर | 24.August | 6 pm 24.08.2023 5:22
विश्व कुश्ती की सर्वोच्च संचालन संस्था यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने समय पर चुनाव नहीं कराने के कारण भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया जिसका मतलब है कि भारतीय पहलवान आगामी विश्व चैंपियनशिप में भारतीय ध्वज तले नहीं खेल पाएंगे।
Shooting World Championship:अमनप्रीत सिंह ने दिलाया 5वां गोल्ड…खेल खबर |24. August | 1 pm 24.08.2023 4:43
अमनप्रीत सिंह ने बुधवार को पुरुषों की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में पहला स्थान हासिल करके आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत को पांचवां स्वर्ण पदक दिलाया, जबकि महिलाओं ने स्टैंडर्ड पिस्टल की टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
भारत के लिए ऐतिहासिक होगा आज का दिन। सुर्खियां | 23.August | 5 pm 23.08.2023 4:47
भारत के लिए आज का दिन एतिहासिक होने वाला है। शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर लैंड करने की कोशिश करेगा। पूरे विश्व की निगाहें आज चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं।
टीम इंडिया के मैच बोरिंग हो गए हैं!- आकाश चोपड़ा…खेल खबर |23. August | 1 pm 23.08.2023 4:34
अगर कोई यह दावा करे कि भारतीय फैंस को टीम इंडिया के मैच बोरिंग लगने लगे हैं तो हैरान होना बनता है। यह दावा किया है पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने।
युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल ना करने पर कई पूर्व क्रिकेटर हुए नाराज। खेल खबर | 22.August | 6 pm 22.08.2023 4:11
एशिया कप के लिए बीसीसीआई ने जिस टीम का चयन किया है उससे कई दिग्गज संतुष्ट नहीं है। भारत को वर्ल्ड कप जिताने वाले दिग्गज खिलाड़ी मदल लाल ने सेलेक्टर्स पर सवाल उठाते हुए कहा है कि टीम में चोटिल खिलाड़ियों को जगह दी जा रही है।
Chess World Cup के सेमीफाइनल में जीते आर प्रज्ञानानंदा, विश्वनाथन आनंद और खेल मंत्री ने दी बधाई…खेल खबर |22. August | 1 pm 22.08.2023 5:42
इस शानदार जीत के साथ ही उन्होंने फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया।
जसप्रीत बुमराह की जोरदार वापसी। खेल खबर | 21.August | 6 pm 21.08.2023 4:45
पीठ की चोट के कारण 11 महीने मैदान से बाहर रहे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन वापसी की है। भारत और आयरलैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज में जसप्रीत बुमराह कप्तान हैं और वह टीम को फ्रंट सीट से लीड कर रहे हैं। गेंदबाजी के साथ-साथ उनकी कप्तानी की भी तारीफ हो रही है।
रिंकू सिंह पहली ही पारी के बाद बने प्लेयर ऑफ द मैच…खेल खबर |21. August | 1 pm 21.08.2023 5:16
आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में रिंकू सिंह को डेब्यू का मौका मिला तो हर कोई उन्हें बल्लेबाजी करते देखने को बेताब था। बारिश के कारण पहला मैच पूरा नहीं हुआ और उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
भारतीय मीडिया के कारण पाकिस्तान से हारी थी टीम इंडिया – शोएब अख्तर…खेल खबर |16. August | 6 pm 18.08.2023 5:04
पाकिस्तानी दिग्गज गेंदबाज शोएब अख्तर का कहना है कि भारत के प्रदर्शन की एक बड़ी वजह देश का मीडिया है जो कि टीम पर दबाव बनाता है।
डोपिंग में फंसी दुती चंद पर 4 साल का बैन…खेल खबर | 18.August | 1 pm 18.08.2023 5:23
भारत की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर और स्टार एथलीट दुती चंद पर डोपिंग के चलते चार साल का बैन लगा है। दिसंबर महीने में जांच के लिए दुती ने जो सैंपल दिया था उसमें SARMs पाया गया था।
रिंकू सिंह को मिलने वाला है बड़ा चांस। खेल खबर | 17.August | 6 pm 17.08.2023 4:29
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम के सामने अगली चुनौती है आयरलैंड। शुक्रवार से दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने कई युवा चेहरा को मौका दिया है जिसमें आईपीएल 2023 के स्टार रिंकू सिंह भी शामिल हैं।
“टीम इंडिया को हर हाल में जीतना होगा विश्व कप”…खेल खबर |16. August | 1 pm 17.08.2023 4:29
वेस्टइंडीज के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन से फैंस ही नहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)भी नाराज है। बोर्ड ने रोहित एंड कंपनी से साफ-साफ कह दिया है कि वर्ल्ड कप को किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लेना है।
World Cup से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…खेल खबर |16. August | 6 pm 16.08.2023 4:57
पाकिस्तान के अनुभवी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। लेफ्ट आर्म पेसर अब दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।
देश की जानी मानी मीडिया कंपनी को विराट कोहली ने बता दिया फेक। खेल खबर | 16.August | 1 pm 16.08.2023 4:48
सोशल मीडिया से कमाई का दावा करने वाली खबरों को खारिज करने के कुछ दिनों बाद विराट कोहली ने मंगलवार 15 अगस्त 2023 को एक और रिपोर्ट को खारिज कर दिया। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपने अलीबाग फार्महाउस में ‘क्रिकेट पिच बनाने’ जा रहे हैं।
IND vs WI: हार्दिक पांड्या ने ली हार की जिम्मेदारी। खेल खबर | 14.August | 6 pm 14.08.2023 4:43
भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में हार के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए स्वीकार किया कि उनकी धीमी बल्लेबाजी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई जिसके कारण टीम अंतिम 10 ओवरों में लय खो बैठी।
IND vs WI: T20 सीरीज की हार ने खड़े कर दिए भारतीय क्रिकेट टीम पर कई सवाल। खेल खबर | 14.August | 1 pm 14.08.2023 5:20
पिछले 9 महीने में टी20 विश्व कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और अब वेस्टइंडीज जैसी कमजोर टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में हार ने भारतीय क्रिकेट पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूर्यकुमार यादव जरूर होंगे वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा? खेल खबर | 11.August | 6 pm 11.08.2023 4:51
आगामी वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम को लेकर काफी माथापच्ची चल रही है। फिलहाल सूर्यकुमार यादव और संजू सैमसन नंबर 4 के लिए दावेदारी ठोक रहे हैं, लेकिन इनका फॉर्म सवालों के घेरे में हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने दावा किया है कि मुझे 100 प्रतिशत इस बात का यकीन है कि सूर्यकुमार यादव विश्व कप टीम का हिस्सा जरूर होंगे।
रानी रामपाल ने संन्यास की अटकलें खारिज कीं, हेड कोच पर साधा निशाना…खेल खबर |11. August | 1 pm 11.08.2023 4:31
पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल पिछले दो साल से राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम से बाहर हैं। इस अनदेखी के लिए रानी रामपाल ने महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानेक शॉपमैन पर निशाना साधा।
वर्ल्ड कप से पहले ईडन गार्डन स्टेडियम में लगी आग। खेल खबर | 10.August | 6 pm 10.08.2023 4:38
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में आग लगने की घटना सामने आई है।
World Cup की मेजबानी से पहले ईडन गार्डन स्टेडियम में लगी आग…खेल खबर |10. August | 1 pm 10.08.2023 4:28
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अंतर्गत आने वाले कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में आग लगने की घटना सामने आई है।
अपने खराब प्रदर्शन पर बोले सूर्यकुमार, “इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं!” खेल खबर | 09.August | 6 pm 09.08.2023 4:46
वनडे विश्व कप करीब ही है जिसे देखते हुए भारतीय टीम प्रबंधन ने विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को खेल के इस प्रारूप के अंतिम ओवरों में कम से कम 45-50 गेंद खेलने के लिए कहा है, हालांकि इसमें उनका रिकॉर्ड सामान्य है और उन्हें ‘इसे स्वीकार करने में कोई शर्म की बात भी नहीं’ लगती है।
कुलदीप यादव ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास…खेल खबर |9. August | 1 pm 09.08.2023 5:03
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने मेजबान को 7 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में खुद को बरकरार रखा। भारत की इस जीत में चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंदबाजी की अहम भूमिका रही। उन्होंने इस मैच में 3 विकेट लिए।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos