Express Audio

Jansatta - खेल खबर

News HI ↓ 1000 episódios

मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com

Autor

Express Audio

Categoria

News

Site do podcast

www.spreaker.com

Último episódio

18 de ago de 2024

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

World Cup 2023: इस वर्ल्ड कप में आईसीसी ने जोड़े तीन नए नियम। खेल खबर | 03.October | 6 pm 03.10.2023

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से हो रहा है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और 2019 वर्ल्ड कप की रनरअप न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार विश्व कप में आईसीसी ने 3 नए नियम ऐसे जोड़े हैं, जिनसे टूर्नामेंट का रोमांच दोगुना हो सकता है।

Asian Games 2023: तीरंदाजी में भारत का कमाल। खेल खबर | 03.October | 1 pm 03.10.2023

ज्योति सुरेखा वेन्नम ने अपने सारे अनुभव का इस्तेमाल करके हमवतन अदिति स्वामी को हराकर एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा के महिला कंपाउंड व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

न्यूजीलैंड को झटका, वर्ल्ड कप उद्घाटन में नहीं होंगे केन विलियमसन। सुर्खियां | 29.September | 6 pm 29.09.2023

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वह घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं।

Asian Games 2023: भारत पर आज भी बरसे मेडल। खेल खबर | 29.September | 1 pm 29.09.2023

भारतीय निशानेबाजों का एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पुरूषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस टीम ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि युवा निशानेबाजी ईशा सिंह की अगुवाई में महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने रजत पदक अपने नाम किया ।

भारत में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हुआ जोरदार स्वागत। खेल खबर | 28.September | 6 pm 28.09.2023

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की टीम गुरुवार देर रात भारत पहुंच गई। बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तानी टीम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। पाकिस्तान टीम का भारत में जोरदार तरीके से स्वागत हुआ।

ऑस्ट्रेलिया से मिली हार लेकिन जीत ली सीरीज। खेल खबर | 28.September | 1 pm 28.09.2023

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम को हार मिली, लेकिन भारत ने इस सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की।

बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड को बताया सर्वश्रेष्ठ टीम। खेल खबर | 27.September | 6 pm 27.09.2023

वर्ल्ड कप शुरू होने में एक हफ्ता बाकी है। इससे पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने जोस बटलर की अगुआई वाली टीम को खिताब का प्रबल दावेदार बताया है। इंग्लैंड की टीम 2019 में वर्ल्ड कप जीती थी।

Asian Games 2023: भारत ने महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक। खेल खबर | 27.September | 1 pm 27.09.2023

मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने बुधवार को एशियाई खेलों की महिला 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। मनु, ईशा और रिदम की टीम कुल 1759 अंक के साथ शीर्ष पर रही जिससे भारत मौजूदा खेलों में अपना चौथा स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा।

एबी डिविलियर्स ने जताया शुभमन गिल पर भरोसा। खेल खबर | 26.September | 6 pm 26.09.2023

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के सबसे करीबी दोस्तों में शामिल एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है। एबी डिविलियर्स ने बताया कि उनके मुताबिक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी भारतीय होगा।

Asian Games 2023: एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन। खेल खबर | 25.September | 6 pm 25.09.2023

भारतीय पुरूष फोर टीम ने एशियाई खेलों की नौकायन स्पर्धा में कांस्य पदक जरूर जीता लेकिन किस्मत साथ देती तो वह चीन को पछाड़कर रजत भी जीत सकती थी । आखिरी बीस मीटर में भारतीय टीम मिलीसेकंड के अंतर से रजत से चूक गई ।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में नहीं खेलेंगे शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर। खेल खबर | 25.September | 1 pm 25.09.2023

शुभमन गिल और शार्दुल ठाकुर राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे में नहीं खेलेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन ने उन्हें ब्रेक देने का फैसला किया है। यह जोड़ी तीसरे मैच के आयोजन स्थल राजकोट के लिए उड़ान नहीं भरेगी और इसके बजाय गुवाहाटी में टीम में शामिल होगी जहां भारत अपनी वनडे विश्व कप यात्रा शुरू करेगा।

नसीम शाह की जगह हसन अली को मिली पाकिस्तान वर्ल्ड कप क्रिकेट टीम में जगह। खेल खबर | 22.September | 6 pm 22.09.2023

युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह कंधे की चोट के कारण अगले महीने से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए पाकिस्तान की अंतिम 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं बना पाए। मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने कहा कि नसीम शाह की जगह अनुभवी तेज गेंदबाज हसन अली को टीम में लिया गया है।

राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों गायब हो रहे हैं पार्ट-टाइम गेंदबाज। खेल खबर | 22.September | 1 pm 22.09.2023

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में पार्ट-टाइम गेंदबाज क्यों गायब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 30 यार्ड सर्कल के बाहर चार फील्डर्स और दोनों छोर से नई गेंद के साथ गेंदबाजी करना इसका मुख्य कारण है।

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका को लगा तगड़ा झटका। खेल खबर | 21.September | 6 pm 21.09.2023

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका को तगड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया और सिसांडा मगाला चोटों के कारण विश्व कप से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका की व्हाइट बॉल क्रिकेट टीम के हेड कोच रॉब वाल्टर ने इसकी पुष्टि की।

Asian Games 2023 में हिस्सा नहीं ले पाएंगे विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल। खेल खबर | 21.September | 1 pm 21.09.2023

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने बुधवार को तीन मुक्केबाजों द्वारा दायर याचिका खारिज करते हुए कहा कि एशियाई खेल इस हफ्ते शुरु हो रहे हैं इसलिये अब ट्रायल्स कराना संभव नहीं है। इन मुक्केबाजों में विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघाल भी शामिल हैं।

टीम में युजवेंद्र चहल का चयन नहीं होने पर भड़के हरभजन सिंह। खेल खबर | 20.September | 6 pm 20.09.2023

युजवेंद्र चहल के अनुभव और व्हाइट बॉल क्रिकेट फॉर्मेट में सफलता को देखते हुए भारत की एकदिवसीय विश्व कप 2023 टीम से बाहर होने से प्रशंसक, क्रिकेट पंडित और हरभजन सिंह भी आश्चर्यचकित हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए युजवेंद्र चहल को बाहर करने के फैसले पर निराशा व्यक्त की है।

Asian Games 2023 में भी होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत। खेल खबर | 20.September | 1 pm 20.09.2023

एशिया कप 2023 में फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच देखने के लिए बेताब थे। एक बार मैच बारिश की भेंट चढ़ गया वहीं दूसरा मुकाबला भारत ने एकतरफा अंदाज में जीता। अब बारी है एशियन गेम्स कि जहां फिर फैंस को अलग-अलग खेलों में भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी।

वनडे सीरीज में भारतीय टीम से संजू सैमसन का नाम गायब, नाराज हो गए इरफान पठान। खेल खबर | 19.September | 6 pm 19.09.2023

वर्ल्ड कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुनी गई भारतीय टीम में संजू सैमसन का नाम नहीं है। सेलेक्टर्स ने पहले दो वनडे के लिए अलग टीम और आखिरी वनडे के लिए अलग टीम का चयन किया है, लेकिन संजू सैमसन इनमें से किसी भी टीम का हिस्सा नहीं हैं।

विश्वकप टीम में अक्षर पटेल को रिप्लेस करेंगे आर.अश्विन? खेल खबर | 19.September | 1 pm 19.09.2023

अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए सोमवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया और अगर अक्षर पटेल आईसीसी की समय सीमा तक फिट नहीं हो पाते तो उन्हें या वाशिंगटन सुंदर को विश्वकप टीम में भी जगह मिल सकती है।

भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भारत-पाकिस्तान की प्रतिद्वंदिता को बताया पुराना। खेल खबर | 18.September | 6 pm 18.09.2023

हॉकी के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच की प्रतिद्वंदिता सालों पुरानी है। आजादी के बाद से ही यह दो देश जब-जब आमने-सामने आए तो फैंस ने हॉकी के मैदान को जंग का मैदान बनते देखा है। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने भी पाकिस्तान के मैच और उन खिलाड़ियों के साथ रिश्तों पर बात की।

Asian Games: एशियन गेम्स में भी लहराएगा भारत का परचम। खेल खबर | 18.September | 1 pm 18.09.2023

एशियन गेम्स में भारत को जिस एक खेल में सबसे ज्यादा मेडल की उम्मीद है वह एथलेटिक्स है। एथलेटिक्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह एशियन गेम्स में तीसरा सबसे सफल देश है।

युवा क्रिकेटर को धोनी ने दी लिफ्ट, वायरल हो रहा है वीडियो। खेल खबर | 15.September | 6 pm 15.09.2023

महेंद्र सिंह धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन का दावा कि पूर्व भारतीय कप्तान ने उसे लिफ्ट दी है। फैन ने पहले स्टेडियम में धोनी का वीडियो बनाया।

Asia Cup में हार के बाद पाकिस्तान को लगा एक और झटका…खेल खबर |15. September| 1 pm 15.09.2023

बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम गुरुवार को एशिया कप से बाहर गई। सुपर-4 के अपने आखिरी मुकाबले में उसे श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

वर्ल्ड कप में धोनी ने जिस सीट पर मारा था छक्का, उसका होगा ऑक्शन। खेल खबर | 14.September | 6 pm 14.09.2023

भारत इस साल वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। इससे पहले पिछली बार भारत ने साल 2011 में वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी जब टीम इंडिया ने 28 साल का इंतजार खत्म करके टीम इंडिया चैंपियन बनी

Asian Games के लिए भारतीय फुटबॉल टीम का ऐलान, सुनील छेत्री को मिली जगह?…खेल खबर |14. September| 1 pm 14.09.2023

अनुभवी स्ट्राइकर सुनील छेत्री हांगझोउ एशियाई खेलों के लिये चुनी गई दूसरे दर्जे की भारतीय टीम में एकमात्र जाना माना नाम है जबकि मुख्य कोच इगोर स्टिमक का जाना अभी तय नहीं है ।

Ouça o podcast Jansatta - खेल खबर no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos