Express Audio
Jansatta - खेल खबर
मैदान क्रिकेट का हो या फुटबॉल का। बात टेनिस की हो या हॉकी की। खेल जगत की हर महत्वपूर्ण खबर और अपडेट को सुनिए मिनटों में। जनसत्ता खेल खबर रखेगा आपको अपडेट।
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.spreaker.com
Autor
Express Audio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
18 de ago de 2024
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
हार्दिक पांड्या की चोट बनी सिरदर्द, मुंबई भेजी गई रिपोर्ट। खेल खबर | 20.October | 1 pm 20.10.2023 5:01
गेंदबाजी करते हुए पंड्या चोटिल हो गए थे और अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि हार्दिक पंड्या की स्कैन रिपोर्ट्स को मुंबई भेजा गया है। बीसीसीआई ने अपडेट देते हुए बताया था कि हार्दिक पंड्या को स्कैन के लिए ले जाया गया।
India vs Bangladesh : महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश का कड़ा मुकाबला। खेल खबर | 19.October | 6 pm 19.10.2023 4:59
आईसीसी विश्व कप 2023 का 17वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। भारत ने अब तक 3 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं।
वर्ल्ड कप के बीच ओवर स्पीडिंग के चक्कर में रोहित शर्मा का कटा चालान। खेल खबर | 19.October | 1 pm 19.10.2023 5:22
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने लापरवाही दिखाई है। रोहित शर्मा के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर तेज गति से गाड़ी चलाने के लिए तीन ट्रैफिक चालान कटे हैं। वह बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ने पुणे जा रहे थे।
PCB ने की ICC से शिकायत तो, दानिश कनेरिया ने खोली टीम की पोल। खेल खबर | 18.October | 6 pm 18.10.2023 4:38
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के समक्ष भारत में चल रहे वर्ल्ड कप से जुड़ी तीन शिकायत दर्ज कराई हैं। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने पीसीबी के इस एक्शन पर सवाल उठाए हैं।
पाकिस्तान की हार से बौखलाया PCB, आईसीसी के पास दर्ज कराईं 2 शिकायतें। खेल खबर | 18.October | 1 pm 18.10.2023 5:19
वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मिली शिकस्त के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट देखने को मिली है। दरअसल, मंगलवार को पीसीबी ने आईसीसी के समक्ष 2 शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उनके खिलाड़ियों के साथ ‘अनुचित व्यवहार’ किया गया।
भारतीय क्रिकेट टीम की रिकी पोंटिंग ने जमकर की तारीफ। खेल खबर | 17.October | 6 pm 17.10.2023 4:38
आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग का मानना है कि ‘निश्चिंत’ कप्तान रोहित शर्मा भारत को उसकी धरती पर दूसरा विश्व कप दिला सकते हैं । लगातार तीन शानदार जीत के साथ भारत ने अपने विश्व कप अभियान का बेहतरीन आगाज किया है ।
ओलंपिक खेलों में क्रिकेट की वापसी, पीएम मोदी ने भी दी बधाई। खेल खबर | 17.October | 1 pm 17.10.2023 5:12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के कारण भारत 2028 में लॉस एंजेलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में क्रिकेट को शामिल करने का विशेष रूप से स्वागत करता है, जिससे इस ‘अद्भुत खेल’ की विश्व स्तर पर बढ़ती लोकप्रियता का पता चलता है।
दानिश कानेरिया ने बताया पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सच, इस्लाम कबूलने का बनाया जाता था दबाव। खेल खबर | 16.October | 6 pm 16.10.2023 4:15
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कानेरिया ने एक बार फिर अपनी टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने वाले चुनिंदा हिंदू खिलाड़ियों में शामिल कनेरिया का कहना है कि जब वह टीम का हिस्सा थे तब उनपर हमेशा ही इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया जाता था।
स्पिनर मुजीब उर रहमान ने अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत को भूकंप पीड़ितों को किया समर्पित। खेल खबर | 16.October | 1 pm 16.10.2023 5:14
अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत में स्पिनर मुजीब उर रहमान का अहम योगदान रहा। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ दे मैच चुना गया। मुजीब उर रहमान ने अपना मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड अफगानिस्तान में भूकंप प्रभावित लोगों को समर्पित कर दिया।
पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास को मांगनी पड़ी माफी। खेल खबर | 13.October | 6 pm 13.10.2023 4:53
पाकिस्तान की एंकर जैनब अब्बास वर्ल्ड कप कवर करने भारत आईं थीं। कुछ दिन के अंदर ही उन्होंने पाकिस्तान लौट जाने का फैसला किया। इसके बाद ऐसी खबरें आईं की जैनब को डिपोर्ट करके वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। हालांकि पाकिस्तानी एंकर ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को गलत बताया है। उन्होंने अपने वापस जाने की वजह बताई और माफी भी मांगी।
5 बार की विजेता और अब ऑस्ट्रेलिया को इतनी बड़ी हार। खेल खबर | 13.October | 1 pm 13.10.2023 5:30
वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर है। 5 बार की चैंपियन टीम भारत के बाद साउथ अफ्रीका से हार गई। भारत ने 8 विकेट से और अफ्रीका ने 134 रन की जीत से ऑस्ट्रेलिया से हराया।
खाली पड़ी सीट्स पर किया सवाल तो हरभजन सिंह ने दिया मुंहतोड़ जवाब। खेल खबर | 12.October | 6 pm 12.10.2023 4:44
कप्तान रोहित शर्मा की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी के दम पर भारत ने एकदिवसीय विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान को 90 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। इसी को लेकर दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने सवाल खड़ा किया लेकिन उन्हें पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने करारा जवाब दिया।
ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बाद अब पाकिस्तान पर भारत क्रिकेट टीम की नजर। खेल खबर | 12.October | 1 pm 12.10.2023 5:40
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया 6 और अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराकर वर्ल्ड कप 2023 की जबरदस्त शुरुआत की है। चेन्नई और दिल्ली फतह करने के बाद अब 14 अक्टूबर को उसे पाकिस्तान से हाई वोल्टेज मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है।
जल्द ही एक्शन में नजर आ सकते हैं शुभमन गिल। खेल खबर | 11.October | 6 pm 11.10.2023 4:55
भारतीय क्रिकेट टीम और उसके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीम के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अब डेंगू से रिकवर कर रहे हैं और जल्द ही एक्शन में नजर आएंगे।
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की जीत, बनाए कई रिकॉर्ड। खेल खबर | 11.October | 1 pm 11.10.2023 5:22
पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को 345 रन का टारगेट चेज करके इतिहास रचा। वनडे वर्ल्ड कप में उसने सबसे बड़ा टारगेट चेज किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम था।
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए शुभमन गिल, फिर भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलना होगा मुश्किल। खेल खबर | 10.October | 6 pm 10.10.2023 4:38
डेंगू से जूझ रहे भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के प्लेटलेट एक लाख से नीचे गिरने के कारण उन्हें चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिन्हें छुट्टी मिल गई है हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में उनका खेलना संदिग्ध है।
अफगानिस्तान के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाएंगे शुभमन गिल, अस्पताल में होना पड़ा भर्ती। खेल खबर | 10.October | 1 pm 10.10.2023 5:28
वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रलिया को हरा आत्मविश्वास से लबरेज टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बाहर रहे शुभमन गिल अब अफगानिस्तान के खिलाफ मैच भी नहीं खेलेंगे। शुभमन गिल को लेकर जानकारी यह है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
“जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां किंग कोहली खड़े होते हैं।” खेल खबर | 09.October | 6 pm 09.10.2023 4:36
वर्ल्ड कप 2023 के पहले मुकाबले में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर हुई दमदार जीत से हर देशवासी गदगद है। टीम इंडिया की इस शानदार जीत से पूर्व भारतीय जोड़ी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग बहुत ज्यादा खुश हैं।
केएल राहुल के साथ हुई कपिल देव वाली घटना, नहाते ही आ गई बैटिंग की बारी। खेल खबर | 09.October | 1 pm 09.10.2023 5:29
वर्ल्ड कप के पहले मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से मात देकर जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया है, लेकिन चेपक स्टेडियम में भारत को यह जीत आसानी से नहीं मिली। 200 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम शुरुआत में ही उस वक्त बहुत बड़े संकट में आ गई थी जब टीम ने 2 रन पर ही अपने 3 विकेट गंवा दिए थे।
भारतीय क्रिकेट टीम में ईशान किशन को मिल सकती है शुभमन गिल की जगह। खेल खबर | 06.October | 6 pm 06.10.2023 4:58
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर शुभमन गिल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होते हैं तो युवा विकेटकीपर-बल्लेबान इशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम की बढ़ी मुश्किलें, डेंगू पॉजिटिव निकले शुभमन गिल। खेल खबर | 06.October | 1 pm 06.10.2023 5:24
भारतीय टीम रविवार को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप के अपने पहले मैच में स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बिना मैदान पर उतर सकती है। पता चला है कि इन-फॉर्म सलामी बल्लेबाज के डेंगू टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनका इलाज चल रहा है।
Asian Games 2023: भारत के खाते में अब तक आए 83 मेडल। खेल खबर | 05.October | 6 pm 05.10.2023 5:19
भारत की दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने गुरुवार को फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर एशियाई खेलों का स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता।
Asian Games 2023: तीरंदाजी में भारत को मिला एक और स्वर्ण पदक। खेल खबर | 05.October | 1 pm 05.10.2023 5:30
भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए गुरुवार को रोमाचंक फाइनल में चीनी ताइपे को एक अंक से हराकर एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में दूसरा स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की शीर्ष वरीय गत विश्व चैंपियन टीम ने फाइनल में अंतिम चरण में 60 में से 60 अंक के परफेक्ट स्कोर के साथ चीनी ताइपे की तीसरी वरीय जोड़ी को 230-229 से हराया।
Asian Games 2023: भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, पीएम मोदी ने दी बधाई। खेल खबर | 04.October | 6 pm 04.10.2023 5:38
चीन के हांगझू में 19वें एशियाई खेलों में भारत ने अभी तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया है। बुधवार को पदक तालिका में भारत ने अपना पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पार कर दिया।
Asian Games 2023: ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल। खेल खबर | 04.October | 1 pm 04.10.2023 4:58
एशियन गेम्स का आज 11वां दिन है। दिन का पहला मेडल भारत को 35 किमी रेस वॉक में हासिल हुआ जहां राम बाबू और मंजू रानी ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं इसके बाद कंपाउंड तीरंदाजी के मिक्स्ड टीम इवेंट में ओजस प्रवीण और ज्योति सुरेखा ने देश को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल दिलाया।
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos