Aaj Tak Radio
Iti Itihaas
Listen Podcast 'Iti Itihas' With Nitin Thakur in Hindi who will narrate the plethora of fascinating, shocking and startling historical occurrences in a span of just two to two and a half minutes. In this podcast,Our host will narrate the chronical and archived facts in the form of short stories. The stories may concern a war, tragic downfall of a leader, a conspiracy hatched in a king's court, or an uncanny obsession of a famous performer. We will weave a show about every intriguing event you should be aware of. 'इति इतिहास' हमारा इतिहास का पॉडकास्ट है जिसमें हमारे होस्ट नितिन ठाकुर आपके लिए...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Autor
Aaj Tak Radio
Categoria
Site do podcast
Último episódio
8 de jun de 2025
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
इस आदमी के नाम पर बॉयकॉट शब्द डिक्शनरी में आया: इति इतिहास, Ep 33 22.07.2023 1:46
एक आदमी था आयरलैंड का, उसने ज़िंदगी में इतना बहिष्कार झेला कि उसका नाम ही बहिष्कार का सिनोनिम हो गया. बॉयकॉट शब्द जो संज्ञा था, किस तरह क्रिया बन गया. लोग बहिष्कार के लिए क्यों बॉयकॉट लिखने लगे. सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
बार बार उजड़ कर बसने वाली नालंदा खिलजी का हमला क्यों नहीं झेल सकी?: इति इतिहास, Ep 32 16.07.2023 1:59
किसी देश में एजूकेशन का लेवल क्या है ये उसकी यूनिवर्सिटीज़ बताती हैं. एक वक्त था जब हमारे यहां नालंदा जैसी यूनिवर्सिटी थी और इसका हिस्सा राजा हर्षवर्धन, बौद्ध विद्वान नागार्जुन, आर्यभट्ट थे. मगर 780 सालों तक चलने वाली ये यूनिवर्सिटी आज खंडहर है.सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में.
टीपू सुल्तान ने ऐसा रॉकेट बनाया जिसकी नकल अंग्रेजों ने की थी: इति इतिहास, Ep 31 15.07.2023 2:17
टीपू सुल्तान, जिसे टीपू साहब या मैसूर के टाइगर के नाम से भी जाना जाता है,उनके बारे में ये भी कहा जाता है कि वो इकलौते योद्धा थे जिन्होंने अंग्रेज़ों को हराया था. एक कहानी और है. वो ये कि 300 साल पहले उन्होंने ऐसा रॉकेट बनाया था जो अंग्रेज़ों के सिलेबस से भी आगे की चीज़ था.सुनिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
इटली के इस शहर के लोग 2400 साल पहले पिज़्ज़ा खा रहे थे: इति इतिहास,Ep 30 09.07.2023 1:33
पिज्जा जब भी आपके सामने आता होगा, आप भी सोचते ही होंगे कि क्या कमाल डिश बनाई है इटैलियन्स ने. लेकिन कमाल कुछ और है.. और वो है पिज़्ज़ा की उम्र. दक्षिणी इटली में कभी एक खिलखिलाता शहर हुआ करता था पोंपेई. माउंट वेसुवियस के एक ज्वालामुखी की ज़द में आकर करीब 2400 साल पहले तबाह हो गया था. वहाँ के लोगों के अनुसार अब भी वहाँ पर ज्वालामुखी का खतरा है इसलिए वहाँ कोई दोबारा बसने की हिम्मत नहीं करता. अब उस शह...
आतंकवादी क्यों चाहते थे कि मक्का की मस्जिद पर उनका कब्ज़ा हो?: इति इतिहास, Ep 29 08.07.2023 1:59
मक्का का महत्व इस्लाम में क्या है बताने की ज़रूरत नहीं है लेकिन क्या आपको मालूम है 4 दशक पहले इस पवित्र जगह ऐसी मारकाट और खून ख़राबा मचा था कि पूरी दुनिया सिहर गई थी. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूस- रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग- नितिन रावत
इंटरनेट धीमा चला तो ग्राहक ने अनोखा उपाय निकाला: इति इतिहास, Ep 28 02.07.2023 1:36
अगर आप स्लो इंटरनेट स्पीड से जूझ रहे हों तो क्या करेंगे? कम्पनी को फोन करेंगे, कम्प्लेन करेंगे और करेंगे इंतेज़ार। लेकिन एक आदमी था वो स्लो स्पीड से इतना परेशान हुआ कि उसने ऐसा कुछ किया जो किसी ने पहले नहीं किया था.एक कम्पनी है एटी एंड टी. मोबाइल नेटवर्क से लेकर ब्रॉडबैंड कनेक्शन तक देती है. अमेरिका में ये कंपनी आज भी सबसे बेहतर सर्विस और सबसे ज्यादा यूजर्स का दावा करती है. कुछ साल पहले नब्बे साल क...
3 युद्धबंदी अफसर जो पाकिस्तानी जेल तोड़कर भागे: इति इतिहास, Ep 27 01.07.2023 1:39
" कभी मैं जंग मे गया तो दुश्मन के इलाके के अंदर तक हमला करूँगा और इस दौरान अगर पकड़ा गया तो जेल से भी भाग जाऊंगा''. भारतीय वायु सेना के फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिलीप पारुलकर अक्सर ऐसा कहते थे. और 71 की ज़ंग में उनके साथ बिल्कुल यही हुआ. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से.
टमाटर फल है या सब्ज़ी, फैसला कैसे हुआ?: इति इतिहास, Ep 26 25.06.2023 1:51
ये बहस अब भी जारी ही है कि टमाटर फल है सब्जी. लेकिन ये 130 साल पहले भी छिड़ी थी. जगह थी अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट. जॉन निक्स नाम के थोक व्यापारी ने 1893 में न्यूयॉर्क के पोर्ट कलेक्टर पर मुकदमा ठोक दिया. हुआ ये था कि इंपोर्टेटेड सब्ज़ियों पर टैक्स तिगुना कर दिया गया मगर फलों को छूट थी. अब जॉन निक्स की कंपनी ने सोचा- अगर टमाटर फल है या सब्ज़ी वाली बहस में वो उसे फल साबित कर दे तो टैक्स बचाने का मौका...
सुल्तान-ग़ुलाम प्यार में पड़े, सल्तनत हाथ से निकल गई: इति इतिहास, Ep 25 24.06.2023 2:04
मोहब्बत की कहानियों में हमने ताजमहल बनने के किस्से सुने हैं लेकिन एक बार ऐसा भी हुआ कि एक महिला सुल्तान को अपने गुलाम से इश्क हो गया. फिर इसकी कीमत भी उसे चुकानी पड़ी.1 मई 1236 को दिल्ली के सुल्तान इल्तुतमिश की मौत हुई. तीन बेटे थे इल्तुतमिश के लेकिन सत्ता की कुर्सी पर बैठी उसकी बेटी रजिया सुल्तान. रजिया की परवरिश भी इल्तुतमिश ने ऐसे ही की थी. उसे सिपाहियों की ट्रेनिंग दी गई थी. सत्ता सम्हालने के...
बीयर फैक्ट्री में धमाके ने घर-घर तक बीयर कैसे पहुंचा दी: इति इतिहास, Ep 24 18.06.2023 1:45
ठंडी बियर ,महाठण्डी बियर या भयंकर ठंडी बियर. बियर पीने वाले इन सब शब्दों के मतलब जानते हैं. लेकिन एक रोज़ अगर ऐसा हो कि सुबह दरवाज़ा खोलने पर उन्हें सड़कों पर ,नालियों में बीयर बहती मिले. असंभव लग रहा होगा. लेकिन 200 साल पहले एक्चुअली ऐसा हुआ है.सुनिए 'इति इतिहास' में. प्रोड्यूसर - रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग - अमृत रेजी
जब प्रॉपर्टी के लिए भिड़ गए थे बोस और सरदार पटेल!: इति इतिहास, Ep 23 17.06.2023 2:06
सरदार पटेल और नेताजी सुभास चंद्र बोस के बीच की पॉलिटिकल लड़ाई के बारे में सब जानते हैं.लेकिन एक लड़ाई ऐसी भी थी जिसमें फँसकर दोनों कोर्ट तक जा पहुंचे. लंबी बीमारी के बाद सरदार पटेल के बड़े भाई विट्ठल भाई पटेल का देहांत हो गया. वो तब आस्ट्रिया में रहते थे. संयोग से सुभाष चन्द्र बोस उनके अंतिम समय मे वहीं थे और विट्ठल भाई के काफी करीब भी. विट्ठल भाई के बीबी बच्चे तो थे नहीं तो मरते वक्त अपनी प्रॉपर्टी...
रूस अपने अंतरिक्ष यात्रियों को बंदूक दे कर क्यों भेजता था?: इति इतिहास,Ep 22 11.06.2023 1:55
1965 में सोवियत यूनियन ने वोसखोद-2 नाम का एक मिशन पूरा किया. दो अंतरिक्ष यात्री इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थे. पावेल बेल्यायेव और एलेक्सई ल्योनोव.इसके बाद से ही अंतरिक्ष में बंदूक ले जाने की परंपरा शुरू हो गई. एस्ट्रोनॉट्स अंतरिक्ष में जाते हुए अपने साथ खाने पीने का खूब सामान ले जाते हैं, दवाइयां भी, कपड़े भी. लेकिन क्यों एक देश अपने एस्ट्रोनॉट्स को बंदूक देकर भेजता था.सुनिए ‘इति इतिहास’ में. प्रोड्यू...
एक दुकानदार ने फ्रांस और मैक्सिको को कैसे लड़वा दिया?: इति इतिहास, Ep 21 10.06.2023 1:45
दुनिया को युद्धों ने कई बार दिशा दी लेकिन कुछ जंग ऐसी भी थीं जिनकी वजहें बहुत अजीब थीं.एक बार तो ऐसा हुआ` जब दो देश पेस्ट्री की वजह से भिड़ गए. इतिहास आज भी उसे पेस्ट्री वॉर के नाम से याद रखे हुए है. ये कहानी शुरू होती है 1828 में. मेक्सिको इन दिनों बुरी तरह गृह युद्ध से गुजर रहा था. सेना की कारवाई में बहुत सारे लोगों के घर,दुकान और व्यापार तबाह हुए. फ्रांस का एक पेस्ट्री शेफ जो मेक्सिको में पेस्ट्...
जब औरंगज़ेब के करोड़ों रुपए के सोने को एक अंग्रेज़ ने लूट लिया:इति इतिहास Ep 20 04.06.2023 2:12
अंग्रेजों ने भारत पर तकरीबन दो सौ साल तक राज किया. लेकिन ये कहानी उससे भी पहले की है जब इतिहास की सबसे बड़े समुद्री लूट हुई. लुटने वाला था मुग़ल बादशाह औरंगजेब का सोने से भरा जहाज गंज ए सवाई. लूटने वाला था अपने वक्त का सबसे बड़ा समुद्री लुटेरा हेनरी एवरी. सुनिए पूरी कहानी इति इतिहास में. साउंड मिक्स - अमृत रेजी
सूडान की एक तस्वीर जिसके बाद फोटोग्राफर ने सुसाइड कर लिया: इति इतिहास, Ep 19 03.06.2023 2:24
एक भूखी बच्ची है जिसकी निगाहें जमीन पर टिकी हैं, उसके ठीक पीछे एक गिद्ध है जो बच्ची की मौत का इंतजार कर रहा है. ये चर्चित तस्वीर हजारों मील दूर से आए एक फोटोग्राफर ने खींची जिसे इल्म नहीं था कि ये फोटो 15 महीनों में उसकी तकदीर बदलनेवाली है.सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से. प्रड्यूसर ~ रोहित त्रिपाठी साउंड मिक्सिंग ~ अमृत रेज़ी
नाज़ियों का इस सत्रह साल की लड़की ने क्या बिगाड़ा था?इति इतिहास,Ep 18 28.05.2023 2:06
1943 की एक फोटो जिसमे एक सत्रह साल की लड़की खड़ी है. पीछे से एक नाजी सैनिक फांसी का फंदा लिए खड़ा है- अक्सर सोशल मीडिया पर हमारे सामने आ जाती है. लेकिन इस फोटो की कहानी इतनी भर नहीं है. न ही उस लड़की की.कई फोटोज ऐसी होती हैं जो आपने कहीं न कहीं देखी होंगी, बस उनकी बैकग्राउंड स्टोरी नहीं पता होती. ऐसी एक फोटो और ऐसी एक कहानी आज के इति इतिहास में.
एडिसन ने नहीं बनाया था पहला बल्ब, बांस से जली थी पहली बत्ती: इति इतिहास, Ep 17 27.05.2023 1:58
एक समय था जब रात अंधेरे का और दिन उजाले का सिंबल था, अब भी है लेकिन रास्ते में तकनीक आ कर खड़ी हो गई है. तकनीक कहती है - रात दिन मत देखो ,उजाले हम दे रहे हैं. बल्ब इसी लिए तो दुनिया में आया. अभी अगर मैं आपसे पूछूँ कि बल्ब का आविष्कार किसने किया तो तो आप तुरंत कहेंगे थॉमस अल्वा एडिसन ने. लेकिन आपका ये जवाब सही नहीं है। बल्ब एडिसन के बनाने से पहले भी था. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर...
राजपूतों के किस अहसान तले दब गया था मुगल बादशाह औरंगज़ेब?: इति इतिहास,Ep 16 21.05.2023 3:04
मारवाड़ के शासक थे जसवंत सिंह राठौड़. 1678 में उनकी बिना उत्तराधिकारी के मौत हो गई. मौत के वक्त उनकी रानी गर्भवती थी लेकिन औरंगज़ेब ने उनके बेटे अजीत सिंह को राजा मानने से इनकार कर दिया. नन्हें अजीत सिंह और मारवाड़ के समर्थन में मेवाड़ खड़ा हो गया तो नाराज़ औरंगज़ेब ने अपने बेटे अकबर की अगुवाई में मुगल सेना से दोनों राज्यों पर चढ़ाई करवा दी. यहां हुआ खेल. राजपूतों ने अकबर को ऑफर दिया कि वो औऱंगज़े...
इस सेठ ने ख़रीदा था ताजमहल,कहता था कृष्ण मंदिर बनाऊंगा: इति इतिहास, Ep15 20.05.2023 1:30
एक ठग था नटवरलाल, भारत में शायद कोई हो जिसने उसका नाम न सुना हो। उसने सरकार की तरफ से तीन-तीन बार विदेशियों को ताजमहल बेचा. बाद में सरकार ने बताया ये ठगी थी, हमने ऐसी कोई डील ही नहीं की. लेकिन ऐक्चुअली एक बार ऐसा हुआ भी था जब सरकार ने खुद ताजमहल बेच दिया था,ये सरकार अंग्रेजों की थी.सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में.
बाल ठाकरे ने ऐसा क्या किया कि चुनाव आयोग ने कहा “आप वोट मत डालिए” :इति इतिहास, Ep 14 14.05.2023 1:57
बाल ठाकरे महाराष्ट्र और हिंदुत्व की राजनीति का एक जाना माना नाम रहे हैं. आज शिवसेना बेशक दो टुकड़ों में है लेकिन एक वक्त बालासाहेब की शिवसेना का स्वीकार्य डर पूरे महाराष्ट्र की सियासत और लोगों के जेहन पर छाया हुआ था. इसी वक्त कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद बाल ठाकरे से वोटिंग राइट छीन लिया गया. सुनिए पूरी कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में. प्रोड्यूसर - रोहित अनिल त्रिपाठी साउंड मिक्स - नितिन रावत
महज़ 38 मिनट चले युद्ध की कहानी जो इतिहास का सबसे छोटा युद्ध है :इति इतिहास, Ep 13 13.05.2023 1:59
युद्धों की कहानी यही है कि शुरू तो हो जाते हैं जल्दी खत्म नहीं होते. पहला विश्वयुद्ध 4 साल से ज्यादा चला था और दूसरा लगभग 6 साल. लेकिन क्या आपको पता है हमारे इतिहास में एक ऐसा भी युद्ध देखा जो महज 38 मिनट में खत्म हो गया था. जांजीबार साउथ अफ्रीकन कॉन्टिनेंट में एक आईलैंड है,अभी वो तंजानिया का हिस्सा है. बात 1890 की है, जब जांजीबार ने ब्रिटेन और जर्मनी के बीच हुई एक संधि पर हस्ताक्षर किए थे. संधि य...
जब एक पोप के कहने पर पूरा यूरोप बिल्लियां मारने लगा: इति इतिहास, Ep 12 07.05.2023 3:03
1233 में यूरोप बहुत अलग था. धार्मिक अदालतें बैठती थीं, चर्च सज़ा सुनाता था.उस समय मुख्य चर्च की कुर्सी पर बैठे थे- कोंन्नाड ऑफ मारबुर्ग. लोग उन्हें अपनी आपबीती सुनाते. मामले सुलझवाते और कई बार कोन्नाड के सामने कहानियां भी बुन लेते. इसी वक्त पोप ने ऐसा आदेश दिया जिसके बाद सालों तक बिल्लियों का संहार हुआ. क्या थी वो कहानी 'इति इतिहास' के इस एपिसोड में सुनिए.
जब वंशी ही नहीं थी तो नीरो ने रोम जलने पर क्या बजाया था?: इति इतिहास, Ep 11 06.05.2023 2:35
जब वंशी ही नहीं थी तो नीरो ने रोम जलने पर क्या बजाया था, रोम जलने पर नीरो के वंशी बजाने का सच जानिए 'इति इतिहास' में नितिन ठाकुर से
शराब बैन करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये क्या करवा दिया था: इति इतिहास, Ep 10 30.04.2023 2:29
ये 1926 के क्रिसमस की शाम थी. एक आदमी न्यूयार्क के बेलबियू हॉस्पिटल में एक आदमी भर्ती हुआ, नशे की हालत में था, थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. उसने शराब पी रखी थी. जहरीली शराब. उसी दिन उसी हॉस्पिटल में करीब साठ लोग भर्ती हुए थे. जिनमे से नौ लोग मरे. दो दिन के अंदर जहरीली शराब से हॉस्पिटल में 25 मौतें हुईं. लेकिन ट्विस्ट ये है कि इन्होंने जो शराब पी थी उसे जहरीली बनाया था अमेरिकी सरकार ने, आखिर क्यों...
ऐसी क्या मजबूरी थी कि रूस ने अमेरिका को अपना एक शहर बेच दिया?: इति इतिहास, Ep 09 29.04.2023 2:45
आपने किसी एक देश के शहर पर दूसरे का कब्ज़ा होते देखा होगा.. सुना होगा, लेकिन कभी ये सुना है कि किसी देश ने अपना एक शहर दूसरे देश को बेच दिया हो.. वो भी अपने दुश्मन देश को. रूसी जनता इसके पक्ष में नहीं थी. बावजूद इसके रूस के ज़ार ने 30 मार्च 1867 को अलास्का अमरीका को बेच दिया. आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी रूस की? सुनिए इति इतिहास के इस एपिसोड में.
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos