Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

राह चलते लोगों को जबरन वैक्सीन लगाने वाले ‘वैक्सीन बैंडिट्स’ के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 16.08.2021

‘वैक्सीन बैंडिट्स’ नाम का एक कथित ग्रुप अचानक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस ग्रुप के लोग पहले तो सड़क चलते राहगीरों से पूछते हैं कि उन्होंने वैक्सीन लगवाई है या नहीं. अगर उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है तो उन्हें जबरन वैक्सीन लगाकर भाग जाते हैं. इतना ही नहीं, वे जिस व्यक्ति को वैक्सीन लगाते हैं, उसका वैक्सीन कार्ड भी फेंक जाते हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए...

किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज़्यादा फेक न्यूज़ मिलती है? : फ़ैक्ट चेक पाठशाला Ep 02 15.08.2021

सोशल मीडिया के दौर में जब ख़बरें, जानकारियां लगातार आ रहीं हैं, ऐसे समय में ज़रूरी हैं कि हम खुद ख़बरों की जांच करें, उनकी पड़ताल करें. तो कैसे फ़ेक न्यूज़ को पकड़ें और उनकी जांच करें? सुनिए फ़ैक्ट चेक की पाठशाला के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे और बालकृष्ण की बातचीत.

'मोदी जी को गोल्ड मेडल का क्रेडिट ना दें', क्या नीरज चोपड़ा ने कही यह बात?: फैक्ट चेक 13.08.2021

क्या जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने ये कहा है कि उनके जीते हुए गोल्ड मेडल का क्रेडिट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न दिया जाए? सोशल मीडिया पर एक ट्वीट के जरिये कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. एक कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल है जिसमें लिखा है, "ये गोल्ड मेडल मेरी और मेरे कोच की वर्षों मेहनत का नतीजा है. मोदी जी को इसका क्रेडिट देने की कोशिश ना करें". क्या है इस दावे की सच्चाई, सुन...

'बस्सपन का प्यार' गाने वाले लड़के को तोहफ़े में मिली 23 लाख की कार?: फैक्ट चेक 12.08.2021

हर किसी को उसके ‘बचपन का प्यार’ याद दिला देने वाले छत्तीसगढ़ के दस वर्षीय सहदेव दिर्दो और रैपर बादशाह के गाने ने अपनी रिलीज के पहले दिन ही तहलका मचा दिया. इस बीच बहुत सारे लोग ऐसा दावा कर रहे हैं कि वायरल सेन्सेशन बच चुके इस बच्चे को रायपुर के एमजी मोटर्स शोरूम ने 23 लाख की एक कार तोहफे में दी है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

देश के बाक़ी महानगरों में भी खुलेगी सुप्रीम कोर्ट की बेंच?: फैक्ट चेक 11.08.2021

सुप्रीम कोर्ट की बेंच देश के दूसरे राज्यों में भी होनी चाहिए, ये मांग बहुत पहले से चली आ रही है, इसी के चलते सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने आखिर फैसला ले लिया है और अब सुप्रीम कोर्ट की बेंच की स्थापना देश के दूसरे राज्यों में भी होने जा रही है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा को बताया अपना आदर्श?: फैक्ट चेक 10.08.2021

सोशल मीडिया और खबरों में एक ट्वीट के जरिये दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम ने स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को अपना आदर्श बताते हुए उन्हें बधाई दी है. भारत के नीरज चोपड़ा ने शनिवार को टोक्यो ओलंपिक की जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. इसी के बाद से ट्विटर हैंडल ("ArshadNadeemPak") से किया गया एक ट्वीट सुर्खियों में है. ट्वीट में अंग्रेजी में लिखा...

टोक्यो ओलंपिक के दौरान कराटे में पाकिस्तान से हारा इजरायल?: फैक्ट चेक 09.08.2021

सोशल मीडिया के गलियारों में चर्चा है कि पाकिस्तान ने टोक्यो ओलंपिक के कराटे मैच में इजरायल को हरा दिया है. ऐसा कहते हुए लोग एक कराटे मैच का दिलचस्प वीडियो शेयर कर रहे हैं. वीडियो में एक खिलाड़ी दूसरे खिलाड़ी को घुमाकर किक मारता है जिसके कुछ देर बाद दूसरा खिलाड़ी जमीन पर गिर जाता है. वीडियो में किक मारने वाले खिलाड़ी की तरफ पाकिस्तानी और गिरने वाले खिलाड़ी की तरफ इजरायली झंडा बना हुआ है. क्या है इस...

ख़बर असली है या फ़र्ज़ी, कैसे जांचें: फ़ैक्ट चेक पाठशाला Ep 01 08.08.2021

सोशल मीडिया के दौर में जब ख़बरें, जानकारियां लगातार आ रहीं हैं, ऐसे समय में ज़रूरी हैं कि हम खुद ख़बरों की जांच करें, उनकी पड़ताल करें. तो कैसे फ़ेक न्यूज़ को पकड़ें और उनकी जांच करें? सुनिए फ़ैक्ट चेक की पाठशाला के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे और बालकृष्ण की बातचीत.

RSS नेता ने नीता अंबानी को दी राम मंदिर की तस्वीर?: फैक्ट चेक 06.08.2021

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी और आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबले की राम मंदिर की तस्वीर पकड़े हुए एक तस्वीर वायरल हो रही है, इसे आगामी उत्तर प्रदेश चुनाव से जोड़ा जा रहा है और कई ट्विटर यूजर्स ने इस वायरल तस्वीर को “राम के नाम पर गंदी राजनीति” जैसे कैप्शन के साथ पोस्ट किया है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बिस्तर पर कलाबाज़ी दिखाती बच्ची के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 05.08.2021

सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी छोटी बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची एक बिस्तर पर खूब कलाकारियां करते दिख रही है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो भारत का है और बच्ची का नाम जसप्रीत संधू है और कहा जा रहा है कि बच्ची ने 80 राउंड कलाबाजियां सिर्फ 53 सेकंड्स में ही लगा ली. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

यूपी में 10वीं-12वीं पास बच्चों को सरकारी नौकरी के लिए देना होगा स्पेशल एग्जाम?: फैक्ट चेक 04.08.2021

कोरोना के खतरे के चलते केंद्र सरकार और राज्यों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा को रद्द करना पड़ा और विद्यार्थियों को उनके पुराने रिकॉर्ड के आधार पर प्रमोट कर दिया गया. अब इसी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी नौकरी के लिए एक स्पेशल एग्जाम देना होगा. वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट में लिखा है कि आदेश के...

अमेरिका में वैक्सीन नहीं लगवाने पर कैंप में डाले जाएंगे लोग?: फैक्ट चेक 03.08.2021

अमेरिका में कोरोना के मामलों में नए सिरे से स्पाइक के बीच, एक वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने गैर-टीकाकरण वाले लोगों को "क्वॉरंटीन काम्प्स" में तब तक हिरासत में रखने की घोषणा की है, जब तक कि वे वैक्सीन नहीं लेते. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

दिल्ली में डीज़ल की कीमत में केजरीवाल सरकार ने की भारी कटौती?: फैक्ट चेक 02.08.2021

पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच अगर आप को खबर मिले कि डीजल के दाम में आठ रुपये की कमी आ गई है तो ये किसी सपने से कम नहीं होगा. कुछ ऐसा ही दावा सोशल मीडिया पर एक न्यूज चैनल के एक स्क्रीनशॉट के जरिये किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में डीजल के दाम 8.36 रुपये घटा दिये हैं. स्क्रीनशॉट में भी यही बताया गया है कि दिल्ली सरकार ने डीजल के दाम 8.36 रुपये कम क...

ब्राह्मण विरोधी नारे के साथ दलितों ने किया प्रोटेस्ट?: फैक्ट चेक 30.07.2021

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. इस तस्वीर में दलितों के किसी प्रदर्शन में लोग नीले झंडे और कुछ पोस्टर पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. इनमें से "बहुजन समाज मोर्चा" के एक पोस्टर पर लिखा है, "ब्राह्मण कौम विदेशी है, इनके घर में एसी है." इस तस्वीर को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर्स दलित समुदाय के लोगों पर निशाना साध रहे हैं और कह रहे हैं कि ये किस तरह के बेतुके स्लोगन के जरिये दलित समाज के लोग...

महिलाओं के वेश में पकड़े गए आतंकी के वायरल फोटो की पड़ताल: फैक्ट चेक 29.07.2021

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें सुरक्षा बल के जवान एक आदमी को पकड़कर कहीं ले जाते हुए दिख रहे हैं. खास बात ये है कि पकड़े गए शख्स ने महिलाओं के कपड़े पहन रखे हैं. तस्वीर के साथ तंज करते हुए ये दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर भारत की है जहां बीजेपी के शासन में आतंकवादी इस तरह से पकड़े जा रहे हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

पहाड़ी हाइवे पर लंबे ट्रैफिक जाम का वायरल वीडियो कहाँ का है: फैक्ट चेक 28.07.2021

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पहाड़ी हाइवे पर ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों की लंबी कतार देखी जा सकती है. दावा किया जा रहा है कि जाम का ये वीडियो महाराष्ट्र के टूरिस्ट स्पॉट खंडाला का है. कुछ यूजर्स इस वीडियो को हिमाचल का भी बताकर शेयर कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बांग्लादेश में आई बाढ़ की तस्वीर भारत की बताकर वायरल?: फैक्ट चेक 27.07.2021

हर साल की तरह इस साल भी बारिश देश के कई हिस्सों में कहर बनकर टूट रही है. बाढ़ग्रस्त इलाकों में हो रही मौतें और जनता की दुर्दशा की खबरें लगातार आ रही है. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसे भारत का बताया जा रहा है. तस्वीर में पानी में डूबे हुए एक इलाके में एक औरत को पेड़ के तने से बनी नाव पर दो बच्चों के साथ खाना पकाते देखा जा सकता है. नाव के नजदीक एक झोपड़ी भी नजर आ...

टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में किया गया 'सूर्य नमस्कार'?: फैक्ट चेक 26.07.2021

सूर्य नमस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो गया है कि यह टोक्यो ओलंपिक 2020 के ओपनिंग सेरेमनी में किया गया था. दावे के अनुसार एक मिनट लंबा वीडियो, सूर्य नमस्कार करते हुए तिरंगे-जैसे कपड़े पहने कलाकारों को दिखाता है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

इंडोनेशिया के समुद्र में मिली हिंदू देवी-देवताओं की 5000 साल पुरानी मूर्तियां?: फैक्ट चेक 23.07.2021

पानी के नीचे की मूर्तियों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हुई हैं कि ये इंडोनेशिया के बाली के समुद्र में पाई गई 5,000 साल पुरानी हिंदू मूर्तियाँ हैं. कई ट्विटर और फेसबुक यूजर्स ने कोलाज को कैप्शन के साथ पोस्ट किया है, “5000 साल पुराने श्री विष्णुजी इंडोनेशिया के बाली सागर में पाए गए". क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

पतंजलि का बहिष्कार करने की बात करने वाला व्यक्ति हिमालया का मालिक है?: फैक्ट चेक 22.07.2021

एक व्यक्ति का भीड़ को संबोधित करने और रिलायंस और पतंजलि उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए कहने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है. इस व्यक्ति को सोशल मीडिया यूजर हिमालय कंपनी के मालिक के रूप में पहचानते हैं, और वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बाबा रामदेव पर मुसलमानों के खिलाफ हथियार खरीदने के लिए आरएसएस को पैसा देने का आरोप लगाता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट...

क्या रसोई गैस के सिलिंडर पर केंद्र से ज़्यादा टैक्स वसलूते हैं राज्य?: फैक्ट चेक 21.07.2021

पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के बीच, एक पोस्ट इस दावे के साथ वायरल हुआ कि केंद्र सरकार एक एलपीजी सिलेंडर पर केवल 5 प्रतिशत टैक्स लगाती है, जबकि राज्य 55 प्रतिशत शुल्क लेता है. कीमतों को दिखाते हुए, फेसबुक पर वायरल पोस्ट में परोक्ष रूप से दावा किया गया है कि देश में एलपीजी की ऊंची कीमत के पीछे राज्य सरकार के टैक्स मुख्य कारण हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में...

किसान आंदोलन से जुड़े सरदार की जेब में दिखा कंडोम का पैकेट?: फैक्ट चेक 20.07.2021

पिछले साल अगस्त में कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुआ किसान आंदोलन अभी तक जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसके जरिये लोग किसान आंदोलन पर सवाल उठा रहे हैं. तस्वीर में एक सरदार के कुर्ते की ऊपर वाली पॉकेट में कंडोम का पैकेट रखा नजर आ रहा है. दावे में व्यक्ति को एक किसान बताया जा रहा है और कहा जा रहा है कि तस्वीर किसान आंदोलन की असलियत बताती है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए...

'BJP को हराने के लिए हिंदू लड़कों को फंसाओ', क्या है मौलाना के वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 19.07.2021

सोशल मीडिया पर वायरल एक ट्वीट के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, बरेली का एक मौलवी मुस्लिम लड़कियों से कह रहा है कि वो हिन्दू लड़कों को प्रेमजाल में फसाएं ताकि आने वाले चुनाव में बीजेपी को हराया जा सके. अगर इस स्क्रीनशॉट पर यकीन करें तो ये ट्विटर अकाउंट अहमद अली अंसारी नाम के एक व्यक्ति का है जिनका ट्विटर हैंडल "@Ansar2ali2" है. क्या है इस वायरल स्क्रीनशॉट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बढ़ती तेल कीमतों से नाराज हरियाणा के युवक ने लगाई पेट्रोल पंप में आग?: फैक्ट चेक 16.07.2021

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ दावा​ किया जा रहा कि हरियाणा में एक युवक ने पेट्रोल के बढ़ते दामों से खफा होकर एक पेट्रोल पंप में आग लगा दी. वीडियो में एक मोटरसाइकिल सवार युवक पेट्रोल पंप में आग लगाकर भाग जाता है. बाद में पेट्रोल पंप वाले किसी तरह आग बुझाते हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बच्चों से घिरे दिव्यांग व्यक्ति की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल, जानिए सच: फैक्ट चेक 15.07.2021

देश में इस समय जनसंख्या नियंत्रण कानून पर चर्चा जोरों पर है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी है जिसमें एक आदमी व्हीलचेयर पर बैठा नजर आ रहा है जिसे कुछ बच्चे और एक औरत घेर कर खड़े हैं. तस्वीर को इस तरह से दर्शाया जा रहा है कि ये भारत की है और इसमें दिख रहे बच्चे व्हीलचेयर पर बैठे आदमी के हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos