Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

नशे में धुत्त यूपी पुलिसकर्मियों के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 14.07.2021

सोशल मीडिया पर नशे में धुत्त दो पुलिसकर्मियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी को पुलिस की जीप पर बैठकर शराब का पैग बनाते हुए देखा जा सकता है, वहीं एक दूसरा जवान जीप से सटकर खड़ा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि ये उत्तर प्रदेश का वीडियो है जहां पुलिस खुलेआम शराब पी रही है. दावे में कहा गया है कि योगी सरकार में यूपी की जनता गुंडों से नहीं बल्कि खाकी वर्दी वालों से ज्याद...

काशी में मिले बेसहारा बच्चे को योगी आदित्यनाथ ने बनाया अपना भांजा?: फैक्ट चेक 13.07.2021

एक छोटे बच्चे के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर को शेयर करते हुए बहुत ही भावुक कर देने वाली एक कहानी सुनाई जा रही है. कहा जा रहा है कि सीएम योगी ने हाल ही में काशी में मिले इस बेसहारा बच्चे पर तरस खाकर इसे अपना भांजा बना लिया. इतना ही नहीं, उन्होंने इसकी पढ़ाई और पालन-पोषण की भी पूरी जिम्मेदारी उठाने का आश्वासन दिया. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

झूठ बोलकर दुकानदार से पैसे ऐंठ रही एक्ट्रेस के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 12.07.2021

सोशल मीडिया पर दुकानदार से धोखाधड़ी को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो को देखने में ऐसा लगता है कि एक लड़की झूठ बोलकर दुकानदार से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही है, लेकिन जब दुकानदार कहता है कि शॉप में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है तो लड़की वहां से भाग जाती है. वीडियो के जरिए दुकानदारों को आगाह किया जा रहा है कि ऐसी हेरा-फेरी और चोरी से बचने के लिए वें अपनी दुकान में सीसीटीवी जरूर लगवाए. क्या है इस वी...

मुकेश अंबानी को राम मंदिर का डिजाइन भेंट करते योगी की वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक 09.07.2021

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है कि योगी, उद्योगपति मुकेश अंबानी को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के डिजाइन की तस्वीर भेंट कर रहे हैं. इस तस्वीर के साथ लिखा गया है कि चुनाव के लिए मुकेश अंबानी ने योगी आदित्यनाथ को अपना समर्थन सुनिश्चित कर दिया है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

अस्पताल में दिलीप कुमार को खाना खिलातीं सायरा बानो के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 08.07.2021

मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार ने लंबी बीमारी के बाद 7 जुलाई, 2021 को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांसें लीं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा जिसमें देखा जा सकता है कि दिलीप कुमार अस्पताल के बिस्तर पर हैं और उनकी पत्नी शायरा बानो उन्हें खाना खिला रही हैं. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो अस्पताल में दिलीप कुमार के इंतकाल से पहले उनके आखिरी वक्त का है. क्या है इस द...

48 बार फेल होने के बाद राजस्थान के बुजुर्ग ने पास की दसवीं की परीक्षा?: फैक्ट चेक 07.07.2021

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक बुजुर्ग को परीक्षा देते हुए देखा जा सकता है. पोस्ट में तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में अलवर जिले के रहने वाले शिवचरण यादव ने कसम खाई थी कि जब तक वे 10वीं पास नहीं करेंगे तब तक शादी नहीं करेंगे. 48 बार फेल होने वाले शिवचरन इस बार कोरोना के वजह से बगैर परीक्षा दिए ही पास हो गए. सुनिए वायरल हो रहे पोस्ट की सच्चाई इस फैक्ट च...

दिल्ली दंगे के आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गुजरात के एक ढाबे से दबोचा?: फैक्ट चेक 06.07.2021

फिल्मी अंदाज में अपराधियों को धर दबोचने का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ढाबे पर चार लोग खाने की टेबल पर बैठे बातचीत कर रहे हैं. उसी दौरान अचानक 7-8 पुलिस वाले सादी वर्दी में चारों तरफ से आकर टेबल पर बैठे चारों लोगों को दबोच लेते हैं. लोग दावा कर कर रहे हैं, 'दिल्ली दंगे में आरोपी सिराज मोहम्मद अनवर को क्राइम ब्रांच ने गुजरात से दबोचा'. क्या है इस दाव...

बदल गया भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम, क्या है वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 05.07.2021

सोशल मीडिया पर भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन के नाम को लेकर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है. पोस्ट में दावा ये किया जा रहा है कि हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर महाराजा सिंधुराज रेलवे स्टेशन कर दिया गया है. महाराजा सिंधुराज भारत के परमार राजवंश के राजा थे और राजा भोज के पिता थे. ये राजवंश मध्य भारत के मालवा क्षेत्र में केंद्रित था. भोपाल के निकट भोजपुर को राजा भोज ने ही स्थापित किया था. क्या है इस...

जौनपुर में मस्जिद के लाउडस्पीकर से बजा कोरियन पॉप सॉन्ग?: फैक्ट चेक 02.07.2021

यूपी के जौनपुर में रहने वाले एक कथित कोरियन पॉप के दीवाने की एक खबर सोशल मीडिया पर फैल चुकी है. इस खबर के वायरल स्क्रीनशॉट में लिखा है कि 21 वर्षीय आकिब अली नाम के शख्स का मोबाइल फोन तड़के चार बजे गलती से जौनपुर की शाही अटाला मस्जिद के लाउडस्पीकर से कनेक्ट हो गया. इस कारण लाउडस्पीकर से अजान की जगह कोरियन पॉप बैंड बीटीएस का गाना ‘डायनमाइट’ बज गया. इसके लिए पुलिस ने आकिब को गिरफ्तार कर लिया, पर बाद...

ट्रेन से उतरते अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद की वायरल तस्वीरों का सच: फैक्ट चेक 01.07.2021

बीते दिनों राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक खास ट्रेन से यात्रा करके दिल्ली से कानपुर पहुंचे. अब इसी के बाद से सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति कोविंद और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की तस्वीरों के बीच तुलना की जा रही है. एक तस्वीर में कोविंद को एक विशेष ट्रेन के गेट पर लगे रैंप से उतरते हुए देखा जा सकता है, वहीं दूसरी तस्वीर में अब्दुल कलाम एक साधारण भारतीय ट्रेन के गेट पर खड़े नजर आ रहे हैं. इन तस्व...

क्या राष्ट्रपति कोविंद ने झुककर सीएम योगी को किया नमन, जानिए वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक 30.06.2021

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल होने लगी है जिसमें वो हेलीकॉप्टर के पास नतमस्तक हुए खड़े दिख रहे हैं. तस्वीर में यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी देखा जा सकता है. तस्वीर को शेयर करते हुए कुछ सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि एक दलित होने की वजह से रामनाथ कोविंद ने ऊंची जाति से आने वाले सीएम योगी और आनंदीबेन को इस तरह से झुककर नमन किया. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनि...

टोक्यो ओलंपिक में वॉलंटियर्स को मिलने वाले मेडल पर लिखा होगा 'स्वयंसेवक'?: फैक्ट चेक 29.06.2021

23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक में अब तक 100 से अधिक भारतीय खिलाड़ी जगह बना चुके हैं. सभी की निगाहें उस मेगा इवेंट पर हैं जिसे पिछले साल कोरोना के कारण स्थगित करना पड़ा था. लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की माने तो कार्यक्रम में वॉलंटियर्स को एक पदक दिया जाएगा, जिस पर 11 भाषाओं में 'स्वयंसेवक' शब्द लिखा जाएगा। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इससे पता चलता है कि वैश्विक मंच पर भारत का कद क...

बरेली में बैंक गार्ड की गोली से शख़्स की हुई मौत?: फैक्ट चेक 28.06.2021

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली पोस्ट वायरल हो रही है. पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यूपी के बरेली में एक बैंक के गार्ड ने एक युवक को मास्क न लगाने पर गोली मार दी जिसमें उसकी मौत हो गई. वीडियो में बैंक में जमीन पर एक आदमी को लेटे देखा जा सकता है जिसके पैरों की तरफ से खून निकल रहा है. वीडियो में लिखा हुआ है "ये है योगी का गुंडाराज, मास्क न पहनने पर बैंक गार्ड ने मारी गोली." क्या है इस दावे की सच्...

क्या वैक्सीन जुटाने के लिए मोदी सरकार ने किया सोनू सूद पर मुकदमा?: फैक्ट चेक 25.06.2021

क्या बीजेपी सरकार ने एक्टर सोनू सूद पर अवैध तरीके से वैक्सीन जुटाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर कर दिया है? सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा ही दावा कर रहे हैं. लोग तंज कस रहे हैं कि बीजेपी ने ऐसा जलन के मारे किया, क्योंकि सोनू की लोकप्रियता अब पीएम नरेंद्र मोदी से भी ज्यादा हो चुकी है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या 15 जुलाई को आएगी कोरोना की तीसरी लहर, सुनिए IIT कानपुर के वायरल ग्राफ का सच: फैक्ट चेक 24.06.2021

देश में कोरोना की तीसरी लहर के बारे में हर कोई जानना चाहता है. इसी बीच सोशल मीडिया पर IIT कानपुर का एक ग्राफ वायरल हो रहा है. इस ग्राफ के साथ दावा किया जा रहा है कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर 15 जुलाई तक आ जाएगी. लोगों का कहना है कि ये ग्राफ IIT कानपुर के प्रोफेसर ने बनाया है और उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर की भी सटीक भविष्यवाणी की थी इसीलिए इस ग्राफ पर भरोसा करना चाहिए. क्या है इस दावे की सच्चाई,...

हरियाणा में योग दिवस पर बीजेपी के लोगों ने लूटी चटाई?: फैक्ट चेक 23.06.2021

दुनिया भर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. इसी को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बताया जा रहा है कि कैसे एक योग कार्यक्रम में लूट मच गई और योग करने के बाद लोग चटाइयां लेकर भागने लगे. सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैं कि योग करने के बाद चटाइयां बीजेपी के लोगों ने लूटी थीं. वीडियो को इस तरह से शेयर किया जा रहा है जैसे कि ये घटना इसी योग दिवस की हो....

दूध के कंटेनर में पानी और थूक मिला रहे शख़्स के वायरल वीडियो का सच क्या है: फैक्ट चेक 22.06.2021

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में बीच सड़क पर एक लोडिंग टेम्पो खड़ा नजर आ रहा है, जिसमें दूध के कंटेनर रखे हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि एक व्यक्ति कंटेनर में अपना पूरा हाथ डाल कर दूध को मिला रहा है. ये व्यक्ति कंटेनर के एकदम नजदीक अपना मुंह भी ले जा रहा जिस वजह से पोस्ट में ये भी कहा गया है कि दूधवाला कंटेनर में थूक रहा है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट...

आपस में जूतमपैजार कर रहे BJP नेताओं का वीडियो गलत दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक 21.06.2021

अयोध्या का कथित जमीन घोटाला इस समय काफी चर्चा में है.आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर आरोप लगाते हुए कहा है कि राम मंदिर से जुड़ी एक जमीन की खरीद में हेराफेरी हुई है. इस मामले के सामने आने बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने लगा है जिसमें एक मीटिंग में दो व्यक्तियों के बीच मार-पीट होती दिख रही है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि ये आम आदमी पा...

मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई करने वालों को भीड़ ने दी सजा, क्या है वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 18.06.2021

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गाजियाबाद के लोनी में कुछ लोग एक बुजुर्ग शख्स को पीट रहे थे. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो इसी मामले से जोड़कर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जगह पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा है. भीड़ में से कुछ लोग दो लोगों को एक मकान से खींचकर बाहर लाते हैं और उन्हें लाठी डंडों से पीटते हैं. दावा किया जा रहा है कि लोनी कांड के आरोपि...

क्या ख़ुश रहने से शरीर में बन जाती है एंटीबॉडी, सुनिए इस दावे का सच सुनिए: फैक्ट चेक 17.06.2021

एक ओर जहां ज्यादातर लोग जल्दी से जल्दी कोरोना की वैक्सीन लगवा लेना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वैक्सीन का ‘विकल्प’ सुझा रहे हैं. वॉट्सएप, टेलीग्राम और कुछ फेसबुक ग्रुप्स में ऐसी चर्चा हो रही है कि वैक्सीन से हमारे शरीर में जो एंटीबॉडी बनाती है, वो तो खुश रहने से ही बन जाती है. तो फिर वैक्सीन क्यों लगवाई जाए? क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

क्या शाहरुख खान के नाना ने की थी देश से गद्दारी, जानिए वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 16.06.2021

सोशल मीडिया पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि शाहनवाज खान नाम के शख्स शाहरुख के नाना थे जिन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया था. जिसके चलते आजाद हिंद फौज के सैकड़ों जवानों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. ये दावा एक वीडियो के जरिये वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है, “नेताजी सुभाष की पीठ में छुरा घोंपने वाला आजाद हिंद फौज का गद्दार शहनवाज खान बंटवारे के दौरान भारत छोड़ कर पाकिस्तान चला गया. लेकिन नेहरू...

ढेर सारे बच्चों से घिरे मुस्लिम व्यक्ति की तस्वीर भ्रामक दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक 15.06.2021

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जमकर वायरल हो रही है, जिसके जरिए यूजर्स भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाने लगे हैं. पोस्ट में अप्रत्यक्ष रूप से ये बताने की कोशिश की गई है कि कुछ साल बाद भारत में मुस्लिमों की जनसंख्या हिन्दुओं से ज्यादा हो जाएगी और वो ज्यादा ताकतवर हो जाएंगे. पोस्ट में एक तस्वीर है जिसमें एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति बहुत सारे बच्चों से घिरा हुआ नजर आ रहा है. इसकी तुलना एक छोटे प...

छत्तीसगढ़ में गाय को ट्रैक्टर से कुचलने वाला वीडियो गलत दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक 14.06.2021

सोशल मीडिया पर गाय की हत्या का एक चौंकाने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक ट्रैक्टर चालक सड़क पर बैठी एक गाय को बेरहमी से कुचलते हुए नजर आ रहा है. वीडियो के साथ तंज करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो छत्तीसगढ़ का है जहां एक मुस्लिम ट्रैक्टर चालक ने गाय को कुचलकर मार डाला. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बांग्लादेशी मुस्लिमों ने असम में की अलग देश की मांग, क्या है वायरल वीडियो की हक़ीक़त: फैक्ट चेक 11.06.2021

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि प्रदर्शनकारी असम में 'बांग्लादेशी मुसलमान' हैं और एक अलग देश की मांग कर रहे हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

Google Meet और Zoom के होस्ट को पता होगा कि आप बैकग्राउंड में कौन सा ऐप चला रहे?: फैक्ट चेक 10.06.2021

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक मैसेज में दावा किया गया कि गूगल मीट और ज़ूम जल्द ही एक ऐसा फीचर पेश करेगें जो होस्ट को यह जानने की अनुमति देगा कि पार्टिसिपेंट्स बैकग्राउंड में किन ऐप्स का उपयोग कर रहे हैं. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos