Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

तुर्की ने पीएम मोदी के नाम से डाक टिकट जारी की?: फैक्ट चेक 17.09.2021

तुर्की सरकार द्वारा जारी एक डाक टिकट जिसमें प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो है, पीएम मोदी के 71 वें जन्मदिन के अवसर पर वायरल हो रही है. नीचे की ओर स्टैम्प में लिखा है, "नरेंद्र मोदी भारत गणराज्य के प्रधान मंत्री". प्रधान मंत्री के कई समर्थकों ने टिकट की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, लोग दावा कर रहे हैं कि उनके जन्मदिन पर तुर्की ने उनके लिए ये टिकट जारी किया है. क्या है इस फोटो की सच्च...

राजस्थान में गिरफ़्तार अफ़सर-कांस्टेबल के नाम से वायरल डांस वीडियो का सच: फैक्ट चेक 16.09.2021

हाल ही में राजस्थान पुलिस के अफसर हीरालाल सैनी और एक महिला कांस्टेबल का कथित तौर पर स्विमिंग पूल में अश्लील हरकतें हुए वीडियो वायरल हुआ था. इन घटनाक्रमों के बीच सोशल मीडिया पर एक शख्स के साथ डांस करती लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों राजस्थान के पुलिसकर्मी हैं जिनका इस वीडियो के वायरल होने की वजह से तबादला कर दिया गया. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉ...

'चांद' जैसी बताई जा रही सड़क किस शहर की है, जानिए वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 15.09.2021

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार कहा था कि एमपी की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी सड़क की तस्वीर वायरल हो रही है जिसकी तुलना सीधे चांद से की गई है. हालांकि, इसका कारण सड़क का दुरुस्त होना नहीं बल्कि दुर्दशा है. तस्वीर के साथ कटाक्ष करते हुए कहा जा रहा है कि जिस तरह तस्वीरों में चांद पर गड्ढे दिखते हैं, उसी तरह सड़क पर भी बड़े-बड़े गड्ढे नजर आ रहे...

केरल में हिंदुओं को गणेश उत्सव मनाने से रोका गया, क्या है इस दावे की हक़ीक़त: फैक्ट चेक 14.09.2021

गणेश उत्सव के चलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके जरिए दावा किया गया है कि केरल में हिंदुओं को गणेशोत्सव मनाने से रोका गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ पुलिसकर्मी एक खाली जमीन पर बैठे लोगों को जबरन उठा रहे हैं. जहां लोग बैठे हुए हैं वहां भगवान गणेश की एक मूर्ति और पूजा सामग्री रखी हुई है. वीडियो के आखिर में एक पुलिसकर्मी गणपति की मूर्ति उठाकर ले जाते हुए दिखता है जिसे...

क्या यूपी में ओवैसी के लिए प्रचार करेंगे नसीरुद्दीन शाह, जानिए वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 13.09.2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कमर कस ली है. इस बीच सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने यूपी चुनाव में ओवैसी को सर्मथन देने की बात कही है. एक पोस्ट के अनुसार, नसीरुद्दीन शाह ने ओवैसी को एक ईमानदार नेता बताते हुए कहा है कि अगर उन्हें बुलाया गया तो वो उत्तर प्रदेश में AIMIM पार्टी के लिए प्रचार करेंगे. क्या है...

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से जोड़कर वायरल शहनाज गिल के इमोशनल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 10.09.2021

दिवंगत मॉडल-एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की करीबी दोस्त और अभिनेत्री शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में वो किसी की मौत पर अफसोस जता रही हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि ये वीडियो सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद का है जिसमें शहनाज अपने टूटे हुए दिल का दर्द बयां कर रही हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

आदित्य ठाकरे की होर्डिंग पर उर्दू, क्या है वायरल तस्वीर का सच: फैक्ट चेक 09.09.2021

सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे को लेकर एक पोस्ट वायरल हो रही है. पोस्ट में हरे रंग की एक होर्डिंग की तस्वीर है जिसमें आदित्य ठाकरे हाथ हिलाते हुए दिख रहे हैं और साथ में उर्दू में लिखा है "सलाम वर्ली". तस्वीर को इस तरह से पेश किया जा रहा है कि आदित्य ठाकरे होर्डिंग के जरिए मुस्लिमों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनि...

खौलते पानी में हाथ जोड़कर बैठे बच्चे के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 08.09.2021

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. जहां एक बच्चा जलते चूल्हे पर रखी खौलते पानी की कड़ाही में बैठा हुआ है. सफेद और गेरुआ कपडे पहने हुए इस बच्चे का एक पोस्टर भी दिखता है जिसमे उसे भक्त प्रहलाद कहा जा रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

कौन है वो लड़की जिसे लोग जावेद अख़्तर की पोती बता रहे: फैक्ट चेक 07.09.2021

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की एयरपोर्ट पर चलते-चलते एक आदमी से बातचीत करते हुए दिख रही है. यूजर्स लड़की के कपड़ों पर आपत्ति जता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ये जावेद अख्तर की पोती उर्फी जावेद हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बच्चों के स्कूल खुलने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नहीं लगाई रोक?: फैक्ट चेक 06.09.2021

सोशल मीडिया पर खबर का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. स्क्रीनशॉट में बड़े-बड़े अक्षरों में ब्रेकिंग न्यूज के साथ लिखा है, "यूपी में 1 से 12 तक विद्यालय होंगे बंद- इलाहाबाद हाइकोर्ट का फैसला". स्क्रीनशॉट में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर भी लगी है. वायरल स्क्रीनशॉट के निचले हिस्से में संक्रमण से 70 बच्चों की मौत की भी बात कही गई है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी संदेश बताकर फैलाए जा रहे वीडियो का सच: फैक्ट चेक 03.09.2021

टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया. इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग सिद्धार्थ का एक वीडियो शेयर कर रहे हैं. वीडियो में सिद्धार्थ अपने फैंस को किसी बात को लेकर धन्यवाद कह रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो सिद्धार्थ का आखिरी वीडियो है और मौत के ठीक पहले का है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

वायरल वीडियो में छोटे बच्चे पर घूंसे बरसाती महिला उसकी मां है?: फैक्ट चेक 02.09.2021

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने अपने अठारह महीने के बच्चे को बेरहमी से पीटते हुए खुद को रिकॉर्ड किया. सोशल मीडिया पर इस घटना का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. महिला द्वारा खुद शूट किए गए वीडियो में वह बच्चे को बार-बार अपनी मुट्ठियों से मारती नजर आ रही है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

सड़क पर गिरे ख़ून को साफ़ करते पुलिसकर्मियों की वायरल तस्वीर का सच क्या है: फैक्ट चेक 01.09.2021

हरियाणा के करनाल में शनिवार को पुलिस ने विरोध कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया, जिस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शहर में भाजपा के अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. इसी के चलते सड़क से खून के धब्बे धोते कुछ पुलिसकर्मियों की एक तस्वीर वायरल हो रही है, कुछ सोशल मीडिया यूजर इसे किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से जोड़ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बा...

मुस्लिम शिक्षक ने बच्ची को बेरहमी से पीटा, क्या है वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक 31.08.2021

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक आदमी छोटी बच्ची को उसके बालों से खींचकर बेरहमी से पीटता दिख रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स DPS स्कूल का एक मुस्लिम शिक्षक शकील अहमद अंसारी है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

सिर पर गहरी चोट के निशान, क्या किसानों पर हुए लाठीचार्ज में घायल हुआ शख़्स: फैक्ट चेक 30.08.2021

करीब साल भर से चल रहा किसान आंदोलन शनिवार को एक फिर सुर्खियों में आ गया जब हरियाणा के करनाल में बीजेपी की बैठक का विरोध कर रहे किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज  कर दिया. इसी घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर अब एक तस्वीर वायरल होने लगी जिसमें एक व्यक्ति के सिर पर गहरी चोट का निशान देखा जा सकता है. चोट पर टांके लगे नजर आ रहे हैं. तस्वीर देखकर ऐसा लगता है कि चोट की वजह से व्यक्ति के बाल काटने पड़े हैं. इस...

प्रयागराज में युवकों ने छेड़ा तो युवती ने तलवार से काट डाला?: फैक्ट चेक 27.08.2021

सोशल मीडिया पर भगवा कपड़े पहने तलवार को नमन करती एक महिला की तस्वीर हो रही है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ये महिला इलाहाबाद की रहने वाली 16 वर्षीय शीषा साहू है. इसके साथ दो मुस्लिम युवकों ने बलात्कार करने की कोशिश की, जिसके बाद महिला ने आत्मरक्षा में दोनों युवकों की हत्या कर दी. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

मुस्लिम शख़्स को राखी बांधती हिंदू महिला की तस्वीर झूठे दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक 26.08.2021

हाल ही में मनाए गए रक्षाबंधन के त्यौहार के बाद से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांप्रदायिक दावे के साथ तेजी से वायरल हो रही है. पोस्ट में कहा जा रहा है कि काशीपुर में पूनम सागर नाम की एक लड़की आरिफ खान नाम के एक लड़के को अपना भाई मानकर राखी बांधती थी. लेकिन आरिफ ने भाई-बहन के इस रिश्ते को कलंकित कर दिया और पूनम का बलात्कार कर वीडियो बना लिया. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

उज्जैन में कथित तौर पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने वालों की हुई पिटाई?: फैक्ट चेक 25.08.2021

मध्य प्रदेश के उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से चार पर रासुका भी लगाई जा चुकी है. इस बीच सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो वायरल होने लगा है. दावा किया जा रहा है कि उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों का क्या हाल किया गया, ये वीडियो में देखा जा सकता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई...

बर्तन में पेशाब करने के आरोपी ठेले वाले को 'जिहादी' बताते दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 24.08.2021

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है जिसके साथ दावा ये है कि खाने-पीने की चीजें बेचने वाला एक मुस्लिम ठेले वाला पीने के पानी में अपना पेशाब मिलाते हुए पकड़ा गया है. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

बिहार में मुहर्रम जुलूस की भीड़ ने मचाया उत्पात, क्या है वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 23.08.2021

कोविड महामारी के चलते पिछले साल की तरह इस साल भी कई राज्यों में मुहर्रम के जुलूस निकालने पर पाबंदी रही. हालांकि, कुछ जगह इस रोक का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाले भी गए. इस बीच, कुछ लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि बिहार के कटिहार में मुहर्रम के एक जुलूस में शामिल भीड़ ने इलाज करवा कर लौट रहे एक हिंदू परिवार पर हमला कर दिया. क्या है इस दावे की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

कितना खतरनाक हो सकता है फर्ज़ी ख़बरों का परिणाम?: फ़ैक्ट चेक पाठशाला, Ep 3 22.08.2021

सोशल मीडिया के दौर में जब ख़बरें, जानकारियां लगातार आ रहीं हैं, ऐसे समय में ज़रूरी हैं कि हम खुद ख़बरों की जांच करें, उनकी पड़ताल करें. तो कैसे फ़ेक न्यूज़ को पकड़ें और उनकी जांच करें? फ़ेक न्यूज़ का परिणाम कितना खतरनाक हो सकता है? सुनिए फ़ैक्ट चेक की पाठशाला के इस एपिसोड में प्रतीक वाघमारे और बालकृष्ण की बातचीत.

हाथ में किताब लिए रोती हुई बच्ची की वायरल तस्वीर अफगानिस्तान की है?: फैक्ट चेक 20.08.2021

अफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जा होने के बाद से वहां कोहराम मचा हुआ है. तालिबान की कट्टर विचारधारा के चलते अफगानी लोगों को देश छोड़कर भागना पड़ रहा है. इन्हीं सब के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है जिसमें एक छोटी बच्ची हाथ में किताबें लिए रोती हुई नजर आ रही है. दावा किया जा रहा है कि झकझोर देने वाली ये तस्वीर अफगानिस्तान की है और इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अफगानिस्तान में इस समय...

अफ़ग़ान एयरफोर्स की पायलट सफ़िया फ़िरोज़ी की हत्या के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 19.08.2021

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सोशल मीडिया पर कई ऐसे फोटो और वीडियो आ रहे हैं जो दावा करते हैं कि ये वहां के ताज़ा हालात दिखाते हैं. ऐसा ही एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे दावा किया जा रहा है कि अफ़ग़ान एयरफोर्स की पायलट सफ़िया फ़िरोज़ी की हत्या पत्थरों से मारकर कर दी गई. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

वायरल वीडियो में अफ़ग़ानिस्तान छोड़कर जाते दिखे अशरफ़ गनी?: फैक्ट चेक 18.08.2021

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी रविवार, 15 अगस्त को तालिबान के काबुल में प्रवेश करने के तुरंत बाद अन्य अधिकारियों के साथ देश छोड़कर भाग गए, अब, पूर्व अफगान राष्ट्रपति का एक विमान में सवार होने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि यह तालिबान के सत्ता संभालने के बाद गनी को अपने देश से भागते हुए दिखाता है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

न्यूज़ चैनल ने मास्क पहनने के लिए की तालिबानी हमलावरों की तारीफ़?: फैक्ट चेक 17.08.2021

दुनिया की निगाहें अफगानिस्तान पर हैं क्योंकि खतरनाक तालिबान ने देश पर कब्जा कर लिया है, जिससे डर के हजारों लोग पलायन कर रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सीएनएन द्वारा एक 'ब्रेकिंग न्यूज' टेम्पलेट वायरल हो रहा है. सीएनएन रिपोर्ट की तरह दिखने वाले स्क्रीनशॉट ने हमलों के दौरान मास्क पहनने के लिए तालिबान लड़ाकों की प्रशंसा की है. स्कीनशॉट में लिखा है "तालिबान लड़ाके जिम्मेदारी से मास्क पहने...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos