Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
क्या तेजस एक्सप्रेस को क्रिसमस पर LED से सजाया गया था?: फैक्ट चेक 04.01.2022 3:41
कुछ सोशल मीडिया पोस्ट की माने तो मुंबई और गोवा के बीच चलने वाली भारत की सेमी हाई स्पीड लग्जरी ट्रेन तेजस एक्सप्रेस क्रिसमस के लिए पूरी तरह से जगमगा उठी थी, इस दावे के साथ एलईडी से जगमगाती ट्रेन के 45 सेकंड के वीडियो को शेयर किया जा रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
साल 2021 में अफ़वाहों का बाज़ार गर्म करने वाले टॉप फेक न्यूज़: फैक्ट चेक 30.12.2021 10:22
साल 2021 में सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर किन फ़र्ज़ी ख़बरों का रहा बोलबाला, जानने के लिए सुनिए ईयर एंडर फैक्ट चेक पॉडकास्ट.
मोहन भागवत से मिलने के बाद मुलायम सिंह ने कहा कि BJP की सरकार बनेगी?: फैक्ट चेक 29.12.2021 4:53
हाल ही में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की पोती की शादी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात हुई. इसी से जोड़ते हुए दो न्यूज स्क्रीनशॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन्हें शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे हैं कि मुलायम ने यूपी के आगामी चुनाव में बीजेपी के जीतने की संभावना जताई है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉ...
'लव जिहाद' का विरोध करने पर हिंदू लड़की को चाकू से गोदा, सुनिए वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक 28.12.2021 4:45
सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज के जरिए दावा किया जा रहा है कि बिहार के गोपालगंज में 'लव जिहाद' का विरोध करने पर गुड्डा असरफ अली नाम के एक व्यक्ति ने आठवीं क्लास की छात्रा को दिनदहाड़े चाकू से छलनी कर दिया, वीडियो के साथ यह बताने की कोशिश की गई है कि इस मामले में लड़का मुस्लिम है और लड़की हिंदू. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
मुंबई में वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान का नाम बदलने को लेकर हो रहे दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 27.12.2021 4:49
एक पत्थर की पट्टी की एक फोटो इस दावे के साथ वायरल हुई है कि महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार ने वीर माता जीजाबाई भोसले उद्यान का नाम बदलकर हजरत हाजी पीर बाबा रानी बाग कर दिया है. तस्वीर में पत्थर की पट्टी पर "हजरत हाजी पीर बाबा रानी बाग" लिखा हुआ देखा जा सकता है, क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
वाराणसी में पीएम के सामने लगे 'हाय हाय मोदी' के नारे?: फैक्ट चेक 24.12.2021 5:31
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन करने के लिए वाराणसी में थे, इस घटना से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में लोगों को मोदी विरोधी नारे लगाते हुए दिखाया गया है, दावा किया जा रहा है कि लोगों ने मोदी के खिलाफ नारे लगाए जिसे मीडिया ने नहीं दिखाया, क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या बिल गेट्स ने ओमीक्रोन नाम का वीडियो गेम बनाया था?: फैक्ट चेक 23.12.2021 5:25
एक तरफ कोरोना के ओमीक्रोन वैरिएंट ने वैज्ञानिकों को उलझा रखा है, वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि बिल गेट्स के नेतृत्व वाले माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विकसित 1999 के वीडियो गेम का नाम भी ओमीक्रोन था. कुछ यूजर्स इस बात पर कायम है कि कोविड महामारी बिल गेट्स जैसे बड़े उद्योगपतियों द्वारा पॉप्युलेशन को कण्ट्रोल करने और खुद की वैक्सीन बेचने का प्री प्लान था, क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस...
क्या पैराग्लाइडर की ग़लत लैंडिंग से दूसरी शादी में पहुंची दुल्हन और हो गई किसी और से शादी?: फैक्ट चेक 22.12.2021 4:48
कई मेनस्ट्रीम मीडिया आउटलेट, न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक और ट्विटर यूजर्स ने एक कहानी पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि ग्वालियर में एक दुल्हन ने एक अलग दूल्हे से शादी कर ली, जब वह अपनी शादी में पैराग्लाइडिंग एंट्री के दौरान गलती से एक अलग स्थान पर आ गई थी, क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी से मुक़ाबला करना मुश्किल है?: फैक्ट चेक 21.12.2021 4:22
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी-विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है, इसके चलते सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, टीवी डिबेट के इस वीडियो में एक व्यक्ति को पीएम मोदी को "हीरो" और राहुल के लिए उनसे मुकाबला करना "बहुत मुश्किल" है, कहते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा है कि ये एक कांग्रेस प्रवक्ता हैं, क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए...
अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य को नाली साफ करने की नसीहत दी?: फैक्ट चेक 20.12.2021 5:08
सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का अपमान किया. पोस्ट के मुताबिक, अखिलेश ने केशव प्रसाद मौर्य को कूड़ा और नाली साफ करने की नसीहत दी है. 11 सेकेंड के इस वीडियो में अखिलेश यादव बोलते हुए दिखते हैं "डिप्टी सीएम किसने बना दिया इनको, इनको कूड़े के काम और नाली साफ का काम दोबारा दे देना चाहिए". क्या है इ...
क्या यूपी के 34 मुस्लिम परिवारों ने हिंदू धर्म में वापसी की है?: फैक्ट चेक 17.12.2021 4:32
‘उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड’ के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी हाल ही में इस्लाम धर्म छोड़कर जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी यानी हिन्दू बन गए थे. इस खबर के चर्चा में आने के बाद से ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. फोटो में मुस्लिम वेशभूषा वाले कई लोगों के बीच भगवा वस्त्रों में एक व्यक्ति नजर आ रहा है. इस फोटो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि वसीम रिजवी के सनातम धर्म में वापसी के बाद अब मुसलमानो...
क्या सोनिया गांधी की शादी राजीव गांधी से एक चर्च में हुई थी?: फैक्ट चेक 16.12.2021 5:19
हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयपुर की एक रैली में बयान दिया कि वो हिंदू हैं, हिंदुत्ववादी नहीं. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है. इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया मीडिया पर पिछले कुछ समय से वायरल एक पोस्ट चर्चा में आ गई है. इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी की शादी चर्च में हुई थी, लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी खुद को हिंदू बताते हैं. क्या है इस पो...
क्या अक्षय कुमार ने CDS बिपिन रावत को श्रद्धांजलि नहीं दी?: फैक्ट चेक 15.12.2021 5:14
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार देशभक्ति और भारतीय सेना से जुड़ी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसी को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे हैंं कि अक्षय सेना पर फिल्में बनाकर करोड़ों रुपये कमाते हैं, मगर सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के निधन पर उन्होंने एक ट्वीट तक नहीं किया. सिर्फ अक्षय ही नहीं, लोग कुछ ऐसा ही दावा शाहरुख खान और आमिर खान के लिए भी कर रहे हैं कि इन दोनों ने भी जनरल रावत की मौत पर कुछ नही...
बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर क्रैश के सैटेलाइट शॉट की पड़ताल: फैक्ट चेक 14.12.2021 5:01
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि यह भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के "एरियल शॉट" को दिखाता है जो तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित 13 सवारों की मौत हो गई थी. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार के वायरल वीडियो की सच्चाई: फैक्ट चेक 13.12.2021 5:19
पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ने भारत में मुसलमानों पर अत्याचारों के उदाहरण के रूप में एक वीडियो को शेयर करना शुरू कर दिया है, वीडियो में एक हथौड़ा और रॉड के साथ एक आदमी को मारते दो लोगों को दिखाया गया है, एक और व्यक्ति पीड़ित को नीचे गिराने की कोशिश करता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
सीडीएस रावत को मारने वाली दुर्घटना के रूप में वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 10.12.2021 5:32
एक हेलीकॉप्टर का हवा में आग की लपटों में फटने और नीचे गिरने का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह वह दुर्घटना थी जिसने सीडीएस जनरल बिपिन रावत की जान ले ली. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
मथुरा में ईदगाह पर हमले के वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 09.12.2021 5:38
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि 6 दिसंबर को सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बावजूद भीड़ ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और मथुरा की शाही ईदगाह में घुसने लगे. 30 सेकंड लंबे इस वीडियो में भगवा झंडे लिए भीड़ को पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ते देखा जा सकता है. वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडका...
मुलायम राज में यूपी पुलिस ने संतों को घसीट कर मारा था?: फैक्ट चेक 08.12.2021 5:29
सोशल मीडिया पर इस समय पुलिस एक्शन की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में एक खाकी वर्दी वाला शख्स, एक आदमी को उसके बालों से घसीटता हुआ नजर आ रहा है. तस्वीर को इस तरह से पेश किया गया है कि ये उत्तर प्रदेश की है और उस वक्त की है जब सूबे के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव थे. पोस्ट में कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में पुलिस ने इस तरह से हिंदू संतों पर बर्बरता की थी. क्या है इस फोटो की...
व्यस्त सड़क के बीच डरावने स्कूटर ब्लास्ट की सच्चाई: फैक्ट चेक 07.12.2021 5:11
सोशल मीडिया पर एक दोपहिया वाहन का चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि बैटरी से चलने वाले स्कूटर में चलते चलते ब्लास्ट हो गया और उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
व्यस्त सड़क के बीच डरावने स्कूटर ब्लास्ट की सच्चाई: फैक्ट चेक 07.12.2021 5:11
सोशल मीडिया पर एक दोपहिया वाहन का चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि बैटरी से चलने वाले स्कूटर में चलते चलते ब्लास्ट हो गया और उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
योगी आदित्यनाथ ने मंच पर केशव प्रसाद मौर्य को फटकार लगाई थी?: फैक्ट चेक 06.12.2021 5:03
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें वह एक व्यक्ति को एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान दूर जाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि यह डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य थे जिन्हें योगी ने "अपमानित " किया था. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
हिंदू लड़की के साथ मुस्लिमों के दुष्कर्म करने के वायरल दावे का सच: फैक्ट चेक 03.12.2021 4:40
सोशल मीडिया पर किसी अखबार में छपी दुष्कर्म की एक खबर वायरल हो रही है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि यूपी के बागपत शहर में दो मुस्लिम लड़कों ने एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ दुष्कर्म किया. इस खबर में लिखा है कि बागपत के रमाला क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने 15 साल की किशोरी को उसके घर से अगवा कर लिया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्...
वोट न डालने पर खाते से ₹350 काटेगा चुनाव आयोग? जानिए सच: फैक्ट चेक 02.12.2021 5:02
एक अखबार में छपी ख़बर कि मानें तो चुनाव आयोग वोट ना डालने वालों के लिए एक नया नियम लाया है. वायरल हो रही इस ख़बर के अनुसार, "चुनाव आयोग ने कहा है कि अब अगर किसी ने चुनाव में वोट नहीं डाला तो उसके बैंक अकाउंट से ₹350 कट जाएंगे और अगर किसी के अकाउंट में ₹350 नहीं हुए तो यह पैसा उसके मोबाइल रिचार्ज से काट लिया जाएगा. क्या है इस ख़बर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या जर्जर स्कूल के अंदर पढ़ते बच्चों की तस्वीर गुजरात के सरकारी स्कूल की है?: फैक्ट चेक 01.12.2021 4:51
एक जर्जर ढांचे के अंदर बैठे बच्चों के एक समूह की तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल है कि यह गुजरात का एक सरकारी स्कूल है. इमारत इतनी खराब हो गई है कि छत का एक बड़ा हिस्सा गायब है और लोहे की छड़ें बाहर निकल रही हैं. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर श्रद्धांजलि देने नहीं गए थे अखिलेश यादव?: फैक्ट चेक 30.11.2021 3:39
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की शादी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल के साथ शादी के मंच पर नजर आ रहे हैं और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें फूलों का बुके भेंट कर रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए आरोप लगाया जा रहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी अखिलेश यादव की शादी में गए थे, लेकिन अखिलेश, अटल के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने तक...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos