Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर हमले के वायरल वीडियो की सच्चाई: फैक्ट चेक 10.02.2022

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि योगी सरकार के कामकाज से नाराज जनता ने यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को खदेड़ दिया. वीडियो में एक सफेद रंग की कार नजर आ रही है, जिसे भीड़ ने घेर रखा है. भीड़ में शामिल कुछ लोग कार को लात मारकर और डंडे की मदद से तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. किसी तरह ड्राइवर कार को मोड़ता है और कार वहां से जाने लगती है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस...

क्या है लता मंगेशकर के आखिरी क्षणों के वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक 08.02.2022

6 फरवरी 2022 की सुबह सुर कोकिला लता मंगेशकर के निधन की बुरी खबर साथ लेकर आई. इस दुखद खबर के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लता का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है. 1 मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में लता एक सफेद साड़ी पहन कर बैठी हैं और बात कर रही हैं. क्या इस वीडियो की सच्चाई सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेत्री क्या आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांग रही है? : फैक्ट चेक 07.02.2022

यह बात सबको पता है कि पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों से सत्ता छीनने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी ताकत लगा रही है. लेकिन क्या यह संभव है कि खुद कांग्रेस पार्टी का एक प्रत्याशी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार को जिताने की बात कहे? लेकिन ऐसा ही एक वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके जरिये ये दावा किया जा रहा है कि बरनाला जिले के महल कलां से कांग्रेस की विधानसभा चुनाव...

2018 के वाराणसी फ्लाईओवर हादसे का दोषी ठेकेदार अब तक फरार है?: फैक्ट चेक 04.02.2022

साल 2018 में हुए वाराणसी फ्लाईओवर हादसे की एक तस्वीर आगामी यूपी चुनाव से जोड़ते हुए वायरल हो रही है. योगी सरकार की आलोचना करते हुए इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि 15 मई 2018 के इस हादसे के दोषी ठेकेदार को योगी सरकार की पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

UP में वोट मांगते BJP नेता के कपड़े क्या भीड़ ने फाड़ दिए? : फैक्ट चेक 03.02.2022

हाल ही में खबर आई कि यूपी के मुजफ्फरनगर में चुनाव प्रचार करने गए बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को गुस्साए लोगों ने खदेड़ दिया और उनके खिलाफ नारेबाजी की. इसी के बाद से सोशल मीडिया पर एक फोटो के जरिए दावा किया जा रहा है कि यूपी में वोट मांगने गए एक बीजेपी नेता के जनता ने कपडे फाड़ दिए. तस्वीर के साथ किये जा रहें दावे में लोग लिख रहें है कि "वोट मांगने जनता के बीच गए भाजपा नेता जी का हाल,योगी बाबा को मैसे...

"वोट नहीं देना तो मत दो, लेकिन जूते मत मारो", क्या राजनाथ सिंह ने UP चुनाव में ये कहा? : फैक्ट चेक 02.02.2022

UP विधान सभा चुनाव में ऐसी खबरें आयी है जिसमे बताया गया था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ गाँवों में BJP नेताओं का लोगो ने विरोध किया और उन पर कीचड़-पत्थर फेंके. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अख़बार की कटिंग वायरल हो रही है जिसकी हेडलाइन में लिखा है "वोट नहीं देना मत दो पर जूते मत चलाओ : राजनाथ सिंह". इसे शेयर करते हुए लोग दावा कर रहे है कि UP में BJP की हालत इतनी ख़राब है कि राजनाथ सिंह को ऐसा बयान देना...

साइकिल पर अपने भाई की लाश ले जाते व्यक्ति की तस्वीर क्या UP की है? : फैक्ट चेक 01.02.2022

पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर के बीच UP में लाशों की बेअदबी किसी से छुपी नहीं थी और उसी के बाद UP के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बहुत सारे सवाल भी खड़े हुए थे और अब विपक्ष भी UP विधान सभा चुनाव में हेल्थ को एक मुद्दा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. इसी बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमे एक व्यक्ति साइकिल पर अपने भाई की लाश ले जाते हुए दिख रहा है. इस तस्वीर को लोग UP की बता रहें है और साथ में...

UP चुनाव में BJP क्या दस हजार रुपए देकर वोट पक्के कर रही है? : फैक्ट चेक 31.01.2022

बीते हफ्ते में हमने आपको 2 फैक्ट चेक ऐसे बताएं थे जिनमे ये दावा किया गया था कि चुनाव में पार्टियां और प्रत्याशी पैसो के बदले वोट खरीदने की कोशिश कर रही है. ऐसा ही एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और साथ में दावा किया जा रहा है की BJP ने पैसों के बदले वोट खरीदने शुरुर कर दिए है. वीडियो में दिखता है कि एक आदमी एक लिफाफे से 500 रुपये के नोट निकल कर गईं रहा है. खास बात ये है की उस लिफाफे मे...

UP विधान सभा चुनाव में सरधना सीट से सपा प्रत्याशी क्या वोट के बदले नोट बाँट रहे है? : फैक्ट चेक 28.01.2022

चुनाव ग्राम प्रधान का हो या जिला विधायकी का, सभी प्रत्याशी वोटर्स को लुभाने के लिए सभी तरह के तरीके अपनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते है. उन्ही तरीको में से एक तरीका है वोट के बदले नोट. इसी तरीके को दर्शाती एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटो में एक लिफाफा है जिसके ऊपर समाजवादी पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल" छपी हुई है. और उस लिफाफे में 500 रुपये का एक नोट दिखता है. इस फोटो के साथ लोग दावा कर...

वोट के बदले नोट, UP जीतने के लिए BJP क्या ये तरीका अपना रही है ? : फैक्ट चेक 26.01.2022

चुनाव में वोट पाने के लिए पोलिटिकल पार्टियां वोटर्स को तरह तरह के हथकंडे अपनाती रहती है. और उन्ही सब हथकंडो की आज़माइश आजकल सभी पार्टिया UP चुनाव में कर रही हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें ये दिखता है कि एक आदमी लिफाफे में से 500 के कुछ नोट निकाल कर गिन रहा है. ख़ास बात ये है कि उस लिफाफे पर BJP का चुनाव चिह्न कमल का निशान बना हुआ है. इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि BJP...

UP में एम्बुलेंस न मिलने पर महिला की लाश बाइक पर ले जाने को मजबूर हुए पति - पुत्र?: फैक्ट चेक 25.01.2022

कोरोना महामारी के चलते इस बार यूपी चुनाव में राज्य की स्वास्थ्य सुविधाएं भी अहम मुद्दों में से एक हैं. खासकर कोरोना की सेकंड वेव के बाद से ही लोग इस मुद्दे को लेकर सजग है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है. फोटो में एक मोटरसाइकिल पर परेशान युवक के पीछे बेसुध हो चुकी एक महिला बैठी दिख रही है, जिसे एक बुजुर्ग शख्स ने संभाला हुआ है. इस फोटो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ...

सपा को हराने के लिए क्या मायावती BJP को समर्थन देने जा रही है? : फैक्ट चेक 24.01.2022

UP विधान सभा चुनाव नजदीक आते आते नेताओं का गठबंधन और दल-बदल कार्यक्रम चालू है. इसी बीच अगर आपसे कहा जाएं कि बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा को हराने के लिए बीजेपी का साथ देने की बात कही है तो आप शायद सोच में पड़ जाएं. लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक अखबार की कटिंग के जरिये ऐसा ही दावा कर रहे हैं. तो क्या है इस पेपर कटिंग सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में बालकृष्ण के साथ.

"योगी फोन पर बात करते हैं लेकिन अखिलेश नहीं", क्या है शिवपाल यादव के वायरल बयान का सच: फैक्ट चेक 21.01.2022

तकरीबन पांच साल की नाराजगी के बाद मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव और अखिलेश यादव एक होते दिख रहे हैं. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए दावा किया जा रहा है कि शिवपाल यादव ने अखिलेश पर निशाना साधा है. दावे के मुताबिक, शिवपाल ने कहा है कि सीएम योगी तो उनसे फोन पर बात कर लेते हैं लेकिन उनके भतीजे अखिलेश न फोन पर आते हैं और न समय देते हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉ...

रवि किशन ने दलितों के पसीने से बदबू आने की बात कही? जानिए वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 20.01.2022

बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन इस समय चर्चा में है. कुछ दिनों पहले रवि यूपी के गोरखपुर में एक दलित के घर भोजन करने पहुंचे थे. इसकी तस्वीरें रवि किशन ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. लोगों का कहना था कि इस भोज में दलित और रवि किशन ने जिन बर्तनों में खाना खाया उनमें फर्क था. अब इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर रवि किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ कहा...

असदुद्दीन ओवैसी और मोहन भागवत के साथ की वायरल तस्वीर की सच्चाई: फैक्ट चेक 19.01.2022

एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर अक्सर यह आरोप लगता है कि वह बीजेपी की "बी टीम" हैं. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ओवैसी आरएसएस चीफ मोहन भागवत के बगल में बैठे दिख रहे हैं. तस्वीर में भागवत केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से हाथ मिला रहे हैं. लोगों का कहना है कि ये फोटो इस बात को साफ कर देती है कि ओवैसी और बीजेपी मिले हुए हैं. क्या है इस वायरल फोटो की स...

रमेश पोखरियाल की बेटी को लेकर हरीश रावत के विवादित पोस्ट की हक़ीक़त जान लीजिए: फैक्ट चेक 18.01.2022

सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत की एक फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इसके जरिए दावा किया जा रहा है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी ने एक मुस्लिम से शादी की है. लोगों का कहना है कि एक तरफ बीजेपी "लव जिहाद" का प्रोपेगैंडा चलाती है वहीं दूसरी तरफ उनके नेता अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम लड़कों से करवाते हैं. क्य...

यूपी में सपा और बीजेपी सरकार के अंतर को दिखाते वायरल पोस्टकार्ड की सच्चाई: फैक्ट चेक 17.01.2022

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते आते आरोप प्रत्यारोप की राजनीति तेज हो गई है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने एक पोस्टकार्ड ट्वीट करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है. पोस्टकार्ड में 2017 से पहले यूपी में सत्ता पर काबिज सपा सरकार की तुलना 2017 में बनी योगी सरकार से की गई है. पोस्ट के जरिए ऐसा बताने की कोशिश की गई है कि यूपी में सपा कार्यकाल के दौरान युवाओं को रोजगार मिलता था. ले...

समाजवादी पार्टी के लिए लकी रहेगा ये साल, क्या है इस दावे के सच: फैक्ट चेक 14.01.2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक पोस्टकार्ड वायरल हो रहा है. इसमें लिखा है कि जिस-जिस चुनावी साल के आखिर में ‘2’ नंबर होता है, उस साल यूपी में सपा की सरकार बनती है. पोस्टकार्ड में इस ट्रेंड को उदाहरण के ज​रिये समझाया भी गया है. ऐसा लिखा है कि 1992, 2002 और 2012 में सपा सत्ता मे आई थी. साथ ही दावा किया गया है कि, अब 2022 में भी समाजवादी पार्टी की ही स...

क्या बहन के साथ सोनू सूद भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं?: फैक्ट चेक 13.01.2022

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर और समाजसेवक सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गईं. इस खबर की चर्चा के साथ ही सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि सोनू ने खुद भी कांग्रेस का दामन थाम लिया है. #SonuSoodWithCongress जैसे हैशटैग्स के साथ बड़ी संख्या में लोग सोनू को टैग करते हुए कांग्रेस में शामिल होने की बधाई दे रहे हैं. क्या है इस वायरल पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडका...

हिंदू-मुस्लिम ने मिलकर 'यूपी में आ रही है कांग्रेस' का पोस्टर लगाया?: फैक्ट चेक 12.01.2022

सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसके जरिए ये कहा जा रहा है कि यूपी में हिंदू-मुस्लिम एकजुट होकर कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं. तस्वीर में दो व्यक्ति कांग्रेस का एक पोस्टर पकड़े दिख रहे हैं जिस पर लिखा है "यूपी में आ रही है कांग्रेस". खास बात ये है कि पोस्टर पकड़े एक व्यक्ति ने भगवा रंग के कपड़े पहन रखे हैं वहीं दूसरे ने सफेद कमीज के साथ मुस्लिम टोपी. क्या है इस वायरल फोटो की सच्चाई, सुनिए...

वाराणसी में सड़क पर नमाज पढ़ने वालों को पुलिस ने खदेड़ा, जानिए इस दावे का सच: फैक्ट चेक 11.01.2022

हाल ही के दिनों में सार्वजनिक स्थलों पर नमाज पढ़ने को लेकर कुछ जगहों पर बवाल देखने को मिला. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर बैठे कुछ लोगों पर पुलिस लाठियां भांजते हुए उन्हें तितर-बितर कर रही है. हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो वाराणसी का है जहां सड़क पर नमाज पढ़ने वाले लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया. क्या है इस वीडियो की सच्च...

मेरठ में हुई रैली के बाद बीजेपी कार्यकर्ता 'दिहाड़ी' के लिए आपस में भिड़ गए?: फैक्ट चेक 10.01.2022

हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की यूपी के मेरठ में हुई रैली के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री की मेरठ में हुई रैली के बाद बीजेपी कार्यकर्ता 'दिहाड़ी' (पैसे) के लिए आपस में भिड़ गए. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

यूपी के देवरिया में ब्राह्मणों ने जलाया बीजेपी का झंडा, क्या है वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 07.01.2022

उत्तर प्रदेश में हाई-वोल्टेज चुनावों से पहले, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि इसमें यूपी के देवरिया में ब्राह्मणों को भाजपा के झंडे जलाते हुए और पार्टी को वोट नहीं देने की घोषणा करते हुए दिखाया गया है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

केंद्र सरकार ने ओमिक्रॉन लहर के चलते महंगाई भत्ते पर लगाई रोक?: फैक्ट चेक 06.01.2022

क्या ओमिक्रॉन वैरिएंट के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत पर रोक लगा दी है? सोशल मीडिया पर कुछ लोग एक कथित सरकारी नोटिस शेयर करते हुए ऐसा ही दावा कर रहे हैं. इस कथित नोटिस में ये भी लिखा है कि ये कदम इसलिए उठाया जा रहा है, ताकि अगर ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते कोई अभूतपूर्व स्थिति पैदा हो जाए, तो उससे निपटा जा सके. क्या है सच्चाई, सुनिए इ...

टोरंटो एयरपोर्ट पर खुलेआम पेशाब करते पकड़ा गया युवक आर्यन खान नहीं है?: फैक्ट चेक 05.01.2022

एक लड़के का एयरपोर्ट पर सार्वजनिक रूप से पेशाब करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि वह शाहरुख खान का बेटा आर्यन है और वायरल वीडियो में युवा पूरी तरह से अस्त-व्यस्त है, जबकि लाल वर्दी में एक अन्य व्यक्ति उसे रोकने की कोशिश करता है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos