Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
कृषि कानूनों की वापसी के बाद भी किसानो ने तोड़फोड़ की?: फैक्ट चेक 29.11.2021 4:57
एक कार्यक्रम स्थल पर बर्बरता का वीडियो इस दावे के साथ वायरल है कि यह कृषि कानूनों को वापस लेने का असर है. सोशल मीडिया पर वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है कि "तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद देखें भाई, रुझान आने शुरू हो गए हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या लाइक और शेयर बढ़ाने के लिए बीमार बच्ची की फोटो का सहारा लिया गया?: फैक्ट चेक 26.11.2021 4:41
इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक महिला की गोद में लेटी हुई बच्ची की फोटो के साथ कहा जा रहा है, ‘ये बच्ची हाल ही में पैदा हुई है. इसके इलाज के लिए दस लाख रुपयों की जरूरत है. इस पोस्ट को शेयर जरूर करें क्योंकि हर शेयर के एवज में बच्ची के परिवार को दो रुपये मिलेंगे.’ क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह के जन्मदिन पर उनकी फोटो को केक खिलाया?: फैक्ट चेक 25.11.2021 4:42
समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर को 83वां जन्मदिन था. इसी से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें समाजवादी टोपी पहने एक आदमी मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को कुछ खिलाते हुए नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये मुलायम के बेटे अखिलेश यादव हैं जो अपने पिताजी के जीवित होने के बावजूद उनकी तस्वीर को मिठाई खिला रहे हैं. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चे...
हिन्दू लड़कियों से छेडख़ानी के जबाब में मुस्लिम लड़कों की आंखे फूटीं?: फैक्ट चेक 24.11.2021 4:52
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि तीन मुस्लिम लड़के दो हिन्दू लड़कियों को छेड़ रहे थे, जिसके जवाब में लड़कियों ने तीनों की आंखें फोड़ दीं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
उत्तर प्रदेश के स्कूल में एडमिशन न मिल पाने की वायरल खबर का सच: फैक्ट चेक 23.11.2021 5:14
"डीएम सर, मैं पढ़ना चाहता हूं मास्टर साहब भगा देते हैं" इस हेडलाइन के साथ अखबार की एक कतरन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. कतरन की फोटो के जरिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की आलोचना की जा रही है. वायरल खबर में यूपी के गोंडा शहर के रहने वाले रामानुज यादव नाम के एक छात्र की आपबीती बताई गई है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
वीर दास या वीर अब्दुल्ला दास, सुनिए वायरल स्क्रीनशॉट का सच : फैक्ट चेक 22.11.2021 5:29
वीर दास के "टू इंडियाज़" पर स्टैंड-अप ने इंटरनेट को बाँट दिया है. जहां कई लोगों ने सच बोलने के लिए उनकी सराहना की, वहीं अन्य वैश्विक मंच पर भारत के "अपमान" पर नाराज हो गए. इस बीच, दास के विकिपीडिया पेज का एक कथित स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है, जिसमें अभिनेता का पूरा नाम "वीर अब्दुल्ला दास" दिखाया गया है, कई लोग स्क्रीनशॉट को इस दावे के साथ शेयर कर रहे हैं कि दास वास्तव में एक मुसलमान हैं. क्या है इस...
मुँह से आग उगलती चिड़िया के वायरल वीडियो की पड़ताल: फैक्ट चेक 19.11.2021 7:25
सोशल मीडिया पर लोग एक ऐसी चिड़िया का वीडियो शेयर कर रहे हैं जो पहली नजर में मुंह से आग उगलती हुई दिखती है. वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि इस्लाम में 1400 साल पहले ऐसी ही एक चिड़िया का जिक्र किया गया था और ये वही चिड़िया है. कुछ लोग इसी चिड़िया को अमेरिका के जंगलों में आग लगाने का दोषी ठहरा रहे हैं. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या है आराध्या बच्चन के वायरल डांस वीडियो का सच: फैक्ट चेक 18.11.2021 3:53
एक्टर अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन 16 नवंबर 2021 को 10 साल की हो गई. इस मौके से जोड़ते हुए ‘लेट द म्यूजिक प्ले’ गाने पर एक छोटी बच्ची के डांस का वीडियो चर्चा में है जो पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल है. अब इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि डांस कर रही ये बच्ची आराध्या बच्चन है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या शाहरुख खान ने ओवैसी की पार्टी के लिए प्रचार किया?: फैक्ट चेक 17.11.2021 4:35
सोशल मीडिया पर शाहरुख की एक फोटो के जरिए लोग अब दावा कर रहे हैं कि उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के लिए प्रचार किया. वायरल तस्वीर में शाहरुख खान को सफेद टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है जिस पर लिखा है "Vote for MIM" यानी "एमआईएम को वोट करें". साथ में टी-शर्ट पर एआईएमआईएम का चुनाव चिन्ह पतंग भी बना हुआ है. क्या है इस फोटो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
ममता बनर्जी के आदेश पर क्या पुलिस कर रही है मस्जिदों की सफाई ? : फैक्ट चेक 16.11.2021 4:57
विपक्ष के हर नेता पर मुस्लिम तुष्टिकरण के लगते आरोपों के बीच सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसके साथ दावा ये जोड़ा जा रहा है की ममता बनर्जी ने मुस्लिम तुष्टिकरण के लिए अब बंगाल पुलिस को मस्जिदों की सफाई में लगा दिया है. वायरल तस्वीर में कुछ पुलिस वाले एक मस्जिद की सफाई करते हुए दिख रहे है. तो क्या है इस तस्वीर के पीछे का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्...
पद्म श्री सम्मानित सऊदी अरब की योग टीचर और कटटरपंथ से भारतीय मीडिया के डर का सच : फैक्ट चेक 15.11.2021 4:59
हाल ही में राष्ट्रपति भवन में देश की कई हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा गया. समारोह के बाद से ही सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है जिसके जरिए दावा किया जा रहा है कि इस बार समारोह में सऊदी अरब की एक योग टीचर नौफ मरवाई को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया, लेकिन इस्लामिक कट्टरपंथियों के डर से भारतीय मीडिया ने ये खबर नहीं दिखाई. तस्वीर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एक महिला को सम्मानित करते हुए द...
हॉस्पिटल में भर्ती महिला की तस्वीर पूनम पांडे के नाम से वायरल, जानिए सच: फैक्ट चेक 12.11.2021 5:29
मॉडल-अभिनेत्री पूनम पांडे इस बार अपने पति सैम बॉम्बे द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती होने को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच, अस्पताल के बिस्तर पर लेटी हुई एक घायल महिला की फोटो वायरल हो रही है, दावा किया जा रहा है कि ये पूनम पांडे की तस्वीर है. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
टाटा एयर इंडिया की पहली फ्लाइट में हुआ भांगड़ा, जानिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 11.11.2021 5:24
पारंपरिक पंजाबी पोशाक में कुछ लोगों का एक विमान के अंदर ढोल बजाते हुए एक वीडियो, यात्रियों के मनोरंजन के लिए, सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि यह टाटा एयर इंडिया की भारत से कनाडा की पहली उड़ान थी. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या नवाब मलिक करते थे कबाड़ का व्यापार?: फैक्ट चेक 10.11.2021 5:52
आर्यन खान के मामले में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक की वजह से नया मोड़ आ गया. अब सोशल मीडिया पर उनकी एक ऐसी फोटो वायरल होने लगी है जिसके जरिए कहा जा रहा है कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि पहले कबाड़ का धंधा करने वाले नवाब मलिक अब अरबपति कैसे बन गए. जो तस्वीर वायरल हो रही है उसको देखने से ऐसा लगता है कि नवाब मलिक किसी रद्दी की दुकान पर तराजू पकड़े खड़े हुए हैं. क्या है सच्चाई, सुनिए इस फ...
मिर्जापुर में पुरोहितों पर हमले के वायरल फोटोज़ का सच: फैक्ट चेक 09.11.2021 5:35
पीली धोती और रुद्राक्ष की माला पहने खून से लथपथ एक शख्स की दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इन्हें शेयर करते हुए कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ये विंध्यवासिनी मंदिर, मिर्जापुर के पुरोहित अमित पाण्डेय हैं जिन पर हाल ही में कुछ मुसलमानों ने जानलेवा हमला कर दिया. क्या है इन फोटोज की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
त्रिपुरा की मस्जिद से किया गया जिहाद का ऐलान? सुनिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 08.11.2021 4:45
पिछले दिनों भारत के उत्तर-पूर्वी राज्य त्रिपुरा से हिंसा की खबरें आयीं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा जो एक मस्जिद का है. इस वीडियो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि ये त्रिपुरा का है और मस्जिद से जिहाद का ऐलान हो रहा है. वीडियो में सुना जा सकता है कि मस्जिद से अरबी भाषा में कुछ बोला जा रहा है. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
आर्यन ख़ान के स्वागत वाली वायरल फोटो का सच: फ़ैक्ट चेक 05.11.2021 4:10
लगभग चार हफ्ते जेल में बिताने के बाद आखिरकार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जमानत मिल गई. इसी के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें शाहरुख खान किसी ऊंची जगह पर खड़े होकर नीचे जमा भारी भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं. तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि ये भीड़ शाहरुख के घर के बाहर जेल से रिहा हुए आर्यन खान का स्वागत करने के लिए जमा हुई थी. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, स...
त्रिपुरा दंगों पर मीडिया ने कुछ नहीं दिखाया? सुनिए वायरल वीडियो सच्चाई: फैक्ट चेक 04.11.2021 3:49
दिल्ली दंगों से संबंधित एक साल पुरानी रिपोर्ट त्रिपुरा हिंसा से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कुछ लोग कह रहे हैं कि पूरे मीडिया ने इस बारे में कुछ नहीं दिखाया. एक चैनल के लोगो वाले वीडियो में कुछ लोग कह रहे हैं कि पुलिस ने मुसलमानों के खिलाफ हिंसा में हिंदुओं की पूरी मदद की. इस वीडियो में एक व्यक्ति रिपोर्टर को बताता है कि उसे पत्थरबाजी के लिए पत्थर भी पुलिस ने ही लाकर दिए. वीडियो को शेयर...
इटली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को टैक्सी लेने पर मजबूर होना पड़ा ?: फैक्ट चेक 03.11.2021 4:53
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि इटली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री को भारी अपमान के साथ टैक्सी लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। तस्वीर में पीएम मोदी एक काले रंग की गाड़ी के साथ दिख रहे हैं, जिस पर 'टैक्सी' का लोगो लगा हुआ है. क्या है इस पोस्ट की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या आलिया भट्ट ने प्रियंका गांधी की फ्री स्कूटी योजना का प्रचार किया?: फैक्ट चेक 01.11.2021 5:01
हाल ही में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने घोषणा की कि अगर यूपी में उनकी पार्टी सत्ता में आई, तो इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी दी जाएगी. इस घोषणा के बाद से ही अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर अपारशक्ति खुराना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है . दिलचस्प बात ये है कि इस वीडियो में आलिया भट्ट, प्रियंका गांधी की स्कूटी बांटने वाली घोषणा की तारीफ...
पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने पर पीट दिया गया लड़का? सुनिए वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 29.10.2021 5:44
दुबई में हुए भारत-पाकिस्तान मैच के खत्म हो जाने के बाद खबर आई कि पंजाब के संगरूर के एक कॉलेज में यूपी-बिहार के छात्रों ने कुछ कश्मीरी छात्रों की कथित रूप से पिटाई कर दी. अब इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. पोस्ट में एक लड़के की तस्वीर है जिसकी एक आंख पर गहरी चोट लगी दिख रही है. पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि यह लड़का भी उन्हीं 90 कश्मीरी छात्रों में से एक है जिन...
क्या पाकिस्तानियों ने भारत पर टी20 जीत का जश्न पटाखों की जगह बमों से मनाया?: फैक्ट चेक 28.10.2021 5:02
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच दोनों देशों के लिए हमेशा भावनाओं से भरे होते हैं. 24 अक्टूबर को, दुबई में टी 20 विश्व कप मैच में भारत को हराने के बाद पाकिस्तान में जश्न मनाया गया. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इस दावे के साथ वायरल हो रही है कि जब पाकिस्तानियों ने पटाखों के बजाय बमों से जीत का जश्न मनाया तो कई लोग मारे गए और घायल हो गए. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
हिन्दू लड़की को नशीला पानी पिलाने वाले वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 27.10.2021 4:38
सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक दावे के साथ एक रेस्टोरेंट का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने लगा है. फुटेज के जरिए दावा किया गया है कि एक मुस्लिम लड़के ने अपनी हिंदू दोस्त को नशे की दवा मिलाकर पानी पिलाने की कोशिश की, ताकि वो लड़की की इज्जत लूट सके. लेकिन रेस्टोरेंट वालों की सजगता की वजह से मुस्लिम लड़का पकड़ा गया. क्या है इस सीसीटीवी फुटेज की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
क्या शाहरुख़ खान के पिता सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानी थे? सुनिए वायरल पोस्ट का सच: फैक्ट चेक 26.10.2021 5:01
शाहरुख खान को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से अखबार की एक क्लिपिंग भी वायरल है, जिसमें शाहरुख खान के पिता मीर ताज मोहम्मद खान का जिक्र किया गया है. क्लिपिंग के मुताबिक, मीर ताज मोहम्मद 1942 के "भारत छोड़ो आंदोलन" में सबसे युवा स्वतंत्रता सेनानी में से एक थे. अब इस क्लिपिंग पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स सवाल खड़े कर रहें है और शाहरुख के पिता के स्वतंत्रता सेनानी होने पर शक...
पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी की बिजली के खंभे पर चढ़ने की वायरल फोटो का सच: फैक्ट चेक 25.10.2021 5:09
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की बिजली के खंभे पर चढ़ने की तस्वीर सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल की जा रही है कि पंजाब के मोहाली के कुराली में मुख्यमंत्री खुद गरीबों के लिए बिजली बहाल कर रहे हैं. क्या है इस तस्वीर की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos