Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

देहरादून घंटाघर को श्रीनगर लालचौक कह कर क्या अफवाह फैलाई जा रही है?: फैक्ट चेक 23.01.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. भगवान राम की छवि से जगमगाते किसी क्लॉक टावर का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है ​कि ये श्रीनगर के लाल चौक का नजारा है जहां राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले माहौल भक्तिमय हो गया है. सुनिए इस वीडियो की सच्चाई, फैक्ट चेक पॉडकास्ट में

अयोध्या के राम मंदिर पर आने वाली है नई फिल्म?: फैक्ट चेक 22.01.2024

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर "प्राण प्रतिष्ठा" समारोह की तैयारियों के बीच सोशल मीडिया पर तमाम भ्रामक खबरें फैल रही हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह राम मंदिर पर बन रही एक फिल्म का सीन है. वायरल हो रहे सीन में सनी देओल, साक्षी तंवर, रवि किशन और सौरभ शुक्ला जैसे मशहूर एक्टर दिखाई दे रहे हैं. सुनिए सच 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

शंकराचार्यों पर नितिन गडकरी ने बयान दिया?:फैक्ट चेक 19.01.2024

मीडिया पर वायरल एक पोस्टकार्ड के हवाले से कहा जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शंकराचार्यों को लेकर चल रहे विवाद के मामले में अब पीएम मोदी पर ही तंज कस दिया है. इसमें गडकरी की तस्वीर के साथ लिखा है, "जिसने 5 साल में मुझे एक भी एक्सप्रेस वे का उद्घाटन नहीं करने दिया, रेलमंत्री को वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी नहीं दिखाने दिया, वो किसी महंत या शंकराचार्य को राम मंदिर का उद्घाटन करने देगा?"...

राम मंदिर निर्माण बाबरी मस्जिद से तीन किलोमीटर दूर होने के दावे का सच: फैक्ट चेक 18.01.2024

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले दशकों तक इस बात पर बहस चलती रही कि अयोध्या में विवादित स्थल पर मंदिर था या नहीं. लेकिन कोर्ट में इतनी लंबी लड़ाई के बाद अब राम मंदिर का निर्माण क्या बाबरी मस्जिद वाली जगह से तीन किलोमीटर दूर हुआ? सोशल मीडिया पर गूगल मैप्स के एक स्क्रीनशॉट के जरिए कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. यहां तक कि शिवसेना नेता (उद्धव ठाकरे गुट) संजय राउत ने भी ये कहा कि बीजेपी का नारा था कि “...

यूपी में बोर्ड परीक्षा रद्द हुई या नहीं, सुनिए वायरल वीडियो का सच: फैक्ट चेक 17.01.2024

क्या उत्तर प्रदेश में इस साल होने वाली बोर्ड की परीक्षा रद्द हो गई है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिए कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. इसमें बड़े अक्षरों में 'ब्रेकिंग न्यूज़' लिखा है. साथ ही, लिखा है कि 2024 में होने वाले चुनावों के कारण यूपी में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी और सभी छात्रों को बिना परीक्षा के ही प्रमोट कर दिया जाएगा. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए इ...

नेपाल से अयोध्या के बीच जुलूस यात्रा निकाली गई?: फैक्ट चेक 16.01.2024

सोशल मीडिया पर विशाल जुलूस का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें भगवा कपड़े पहने लोगों की भीड़ को “जय श्री राम” के नारे लगते देखा जा सकता है. जुलूस में कई महिलाएं भी हैं जो अपने सिर पर कलश रखे हुईं हैं.वीडियो को शेयर करने वालों की मानें तो ये वीडियो माता सीता के मायके नेपाल का है, जहां से ये जुलूस उपहार लेकर अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए निकल चुका है. यहां बता दें कि...

CM बनने के बाद मोहन यादव के गाली देने की ख़बर झूठी है: फैक्ट चेक 15.01.2024

मोहन यादव के मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद से उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोगों के बीच झड़प होती दिख रही है. ऐसा लगा रहा है कि इस झगड़े के दौरान मोहन एक शख्स पर नाराज होते हुए उसे गाली दे रहे हैं. अब वीडियो को हाल-फिलहाल का बताकर तंज कसा जा रहा है कि एमपी के नए सीएम जनता के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. एक व्यक्ति ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि मोहन या...

अयोध्या में राम मंदिर दर्शन के लिए भालू आए?: फैक्ट चेक 12.01.2024

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी के बीच सोशल मीडिया पर एक भालू और उसके 4 शावकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है. दावा ये किया जा रहा यही कि भगवान राम के दर्शन के लिए जामवंत की सेना ने अयोध्या में पहुंचना शुरू कर दिया है. आपको बता दें कि जामवंत नाम का भालू रामायण का एक प्रमुख पात्र था. तो क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

लक्षद्वीप के नाम पर मालदीव की तस्वीरें चिपका रहे हैं सेलिब्रिटीज़?: फैक्ट चेक 11.01.2024

मालदीव और लक्षद्वीप विवाद के बीच लक्षद्वीप टूरिज़्म के पक्ष में माहौल बनाने लिए आम इंसान से लेकर सेलिब्रिटी तक सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, एक्टर रणवीर सिंह, सिंगर कैलाश खेर ने भी लक्षद्वीप तस्वीरें Exploreindianislands हैशटैग के साथ शेयर की. लेकिन कुछ यूज़र्स ने इन्हें ट्रोल करते हुए दावा किया कि जो तस्वीरें इन्होने की है वो मालदीव की ही हैं. तो क्या है...

राजस्थान सीएम के डांस वाले वायरल वीडियो की असलियत: फैक्ट चेक 10.01.2024

सोशल मीडिया पर राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा का बताकर एक व्यक्ति का डांस वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो किसी शादी-पार्टी का है जहां सफेद धोती कुर्ता पहने एक आदमी पूरे जोश से “काला चश्मा” गाने पर थिरकता दिख रहा है. इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर कर इस वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि डांस कर रहा ये आदमी राजस्थान के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक प...

भगवान राम पर टिप्पणी करनेवाले NCP विधायक की पिटाई का सच क्या है? फैक्ट चेक 09.01.2024

‘भगवान राम के मांसाहारी होने’ की विवादित टिप्पणी के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पुणे से लेकर मुंबई तक उनके खिलाफ कई जगह मामले दर्ज हो चुके हैं. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि भगवान राम पर विवादित टिप्पणी करने के बाद एनसीपी के विधायक जितेंद्र आव्हाड...

25 हज़ार हवन कुंडों के साथ राम मंदिर पूजन के दावे का सच: फ़ैक्ट चेक 08.01.2024

अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहा राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम कितना भव्य होगा इसकी चर्चा हर तरफ है. इसी संदर्भ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा जा रहा है कि राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में एक-दो नहीं बल्कि 25 हज़ार हवन कुंडों में आहुति दी जाएगी. लेकिन इस वीडियो का सच क्या है, सुनिए इस पॉडकास्ट में.

बेंगलुरु में लिफ्ट से लड़कियों को किडनैप किया गया?: फैक्ट चेक 05.01.2024

किसी लिफ्ट में दो बच्चियों को बेहोश कर उनका अपहरण करते दो आदमियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये किसी लिफ्ट के सीसीटीवी फुटेज जैसा लग रहा है. इसकी शुरुआत में दो लड़कियां आराम से लिफ्ट में खड़ी दिखती हैं. लिफ्ट खुलते ही अचानक दो आदमी अंदर आते हैं, और बच्चियों के मुंह पर हाथ रखकर उन्हें जबरन पकड़ लेते हैं. लड़कियां बार-बार खुद को उनके चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करती हैं, लेकिन नाकाम रहती हैं...

DJ बंद कराने आया पुलिसवाला 'भारत का बच्चा बच्चा' गाने पर खुद ही नाचने लगा?: फैक्ट चेक 04.01.2024

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर खूब चहल-पहल है. इस बीच ‘भारत का बच्चा-बच्चा, जय श्री राम बोलेगा’ गाने पर कथित तौर पर डांस करते एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इसे पोस्ट करने वाले कई लोग कह रहे हैं कि ये पुलिसवाला असल में रात दस बजे के बाद किसी पार्टी में डीजे बंद करवाने पहुंचा था. लेकिन जब उसने देखा कि पार्टी में ‘भारत का ब...

बिना बल्ले के ही मैदान पर बैटिंग करने पहुंच गए रोहित शर्मा?: फ़ैक्ट चेक 03.01.2024

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि वर्ल्ड कप की हार और मुंबई इंडियंस की कप्तानी जाने से रोहित शर्मा इतने निराश हैं कि वो हालिया भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के मैच में बैटिंग करने उतरे लेकिन बैट लाना ही भूल गए. क्या है इस वायरल दावे की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में

क्रिकेट खेलते हुए गिर पड़े राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा?: फैक्ट चेक 02.01.2024

क्रिकेट खेलते वक्त अचानक मुंह के बल गिर जाने वाले एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. इस व्यक्ति ने कुर्ता पायजामा पहना हुआ है. उसके जमीन पर गिरते ही बैट उसके हाथों से छूट जाता है और वो अपना चेहरा पकड़ लेता है, मानों उसे तेज चोट आई हो. आसपास खड़े लोग उसे संभालने दौड़ते हैं. दावा किया जा रहा है कि वो राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा हैं. सच क्या है सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में

स्कूली बच्चे की पिटाई का वीडियो अयोध्या से जोड़कर क्यों वायरल?: फैक्ट चेक 01.01.2024

सोशल मीडिया पर किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दो लो स्कूल यूनिफॉर्म पहने एक बच्चे को बुरी तरह पीट रहे हैं. वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि अयोध्या में राम मंदिर समारोह के दौरान फूल फेंकने पर विष्णु नाम के एक दलित लड़के को आयोजकों ने पीट दिया. वीडियो में बच्चा अपना नाम विष्णु ही बता रहा है और कह रहा है कि उसे फूल फेंकने पर पीटा गया. क्या है इस वीडियो की सच्चाई, स...

इलेक्शन कमीशन ने दिया EVM हैक करने का चैलेंज?: फैक्ट चेक 29.12.2023

क्या चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों को ईवीएम हैक करने की खुली चुनौती दे दी है? सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा ही दावा कर रहे हैं. दरअसल, हालिया विधानसभा चुनावों में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी की जीत के बाद कई विपक्षी नेताओं ने ईवीएम मशीन में गड़बड़ी के आरोप लगाए. इंडिया गठबंधन ने तो इस संबंध में एक प्रस्ताव भी पास किया और चुनाव आयोग को इससे संबंधित ज्ञापन सौंपा. इन सबके बीच अब एक वीडियो वायर...

भोजपुरी गाने पर नाच रही हैं BJP विधायक, इस दावे का सच जानिए:फैक्ट चेक 28.12.2023

किसी कार में बैठी भोजपुरी गाने पर झूमती हुई एक महिला का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इस वीडियो में महिला को बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह बताया जा रहा है. एक व्यक्ति ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए फेसबुक पर ये वीडियो शेयर कर लिखा, “बिहार बीजेपी की जमुई विधायक श्रेयसी सिंह. भाजपा के संस्कार और ऐसी महिलाओं की भाजपा में जरूरत है. लेकिन इस दावे का सच क्या है, सुनिए ‘फ़ैक्ट चेक’ पॉडकास्ट मे...

क्रिसमस पर मॉल को राम-सीता की मूर्तियों से सजाया गया?: फैक्ट चेक 27.12.2023

एक वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस थीम पर सजाने की बजाय एक मॉल को हिंदू देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से सजाया गया. वीडियो में किसी मॉल में राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की प्रतिमाएं लगी दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग इसे शेयर भी कर रहे हैं. क्या है इस दावे का सच, सुनिए 'फ़ैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.

रोहित शर्मा ने हार्दिक पांड्या को 'गद्दार' कहा, ऐसे दावों की असल कहानी क्या है: फैक्ट चेक 26.12.2023

मुंबई इंडियन्स के हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने का फैसला फैंस के गले से नहीं उतर रहा है. इस बीच एक वीडियो कोलाज वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा की तस्वीरें लगी हैं. इसके साथ दावा हो रहा है कि विराट ने रोहित को आरसीबी में आने का ऑफर दिया और रोहित ने ये कहते हुए मना कर दिया कि हार्दिक की तरह वह मुंबई से गद्दारी नहीं करेंगे. क्या है इस वायरल दावे की हक़ीक़त, सुन...

यूट्यूबर कामिया जानी को लेकर हो रहे दावों की हक़ीक़त क्या है: फैक्ट चेक 25.12.2023

सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूएंसर और कर्ली टेल्स यूट्यूब की कामिया जानी ने बीते दिनों नौकरशाह से बीजेडी नेता बने वीके पांडियन से पुरी जगन्नाथ मंदिर परिसर में बात की थी. उनके इस इंटरव्यू के बाद से सोशल मीडिया पर उनके धर्म को लेकर विवाद छिड़ गया है. एक न्यूज़ चैनल ने दावा किया है कि कामिया मुसलमान है और वो बीफ खाती है. ऐसे ही अन्य दावे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है. तो क्या है इन दावों की असलियत, सुनिए फैक्ट...

डंकी फिल्म देखकर पीएम मोदी और केजरीवाल क्या बोले?: फैक्ट चेक 22.12.2023

राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की फिल्म 'DUNKI' 21 दिसंबर को रिलीज़ हुई और इसको मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहे हैं. हालांकि सोशल मीडिया भी फिल्म के रिव्यू और ओपिनियन से पटा है. इस बीच कुछ और रिव्यू वायरल हो रहे हैं, जिनमें जानेमाने फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श से लेकर पीएम मोदी और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के ओपिनियन बताए गए हैं. क्या है इन वायरल हो रहे पोस्ट्स की हक़ीक़त, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

अयोध्या में हुआ राम मंदिर में लाइट शो?: फैक्ट चेक 21.12.2023

अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम नजदीक है और इससे जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में हैं. इन तैयारियों के बीच लाइटों से जगमगाती किसी इमारत का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे शेयर करने वालों की मानें तो ये अयोध्या के राम मंदिर का वीडियो है, जो लाइटिंग का काम पूरा होने के बाद भव्य अंदाज में झिलमिला रहा है. वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर ने लिखा, 'अयोध...

अमेरिका में बाबा साहब अंबेडकर के नाम पर खुली लाइब्रेरी?: फैक्ट चेक 20.12.2023

बाबा साहब अंबेडकर को उनके समाज सुधार के लिए किये गए कामों के लिए अलग अलग तरीकें से याद किया जाता है. उनके नाम पर कई मेमोरियल और लाइब्रेरी स्थापित की जाती रही है. अब एक ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बहुत ही सुन्दर लाइब्रेरी जैसी इमारत दिखती है. इस इमारत के बीचों बीच एक गोल गुम्बद दिखता है जिसके आस पास कई सारी बुक शेल्फ दिखती है. इस पोस्ट के साथ ये दावा किया जा रहा है कि अमेरिका...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos