Aaj Tak Radio
Fact Check
Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...
Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in
Onde ouvir?
Podcasts no app Replaio Radio Em breveOs podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts
Episódios
नासिक में डॉक्टर पर हुए हमले में कोई सांप्रदायिक एंगल है क्या?:फैक्ट चेक 28.02.2024 3:48
नासिक में एक शख्स पर लगातार वार करते व्यक्ति का वीडियो लगातार वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि जिस पर हो रहा है वो एक हिंदू डॉक्टर है और हमलावर एक मुस्लिम व्यक्ति. कौन है इस वीडियो में दिखने वाले दोनों व्यक्ति? क्या है वायरल हो रहे दावे का सच? सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में
BJP के नए-नवेले CM ने पार्टी को बताया जुमलेबाज़?: फैक्ट चेक 27.02.2024 4:43
राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी ही भारतीय जनता पार्टी को जुमलेबाज़ कहते हुए सुनाई दे रहे हैं. उन्होंने भाषण के दौरान बयान दिया कि बीजेपी जुमले के आधार पर वोट मांगती है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग खूब कमेन्ट भी कर रहे हैं. क्या है इस वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
पेलेट गन से ज़ख्मी हुए शख्स का फोटो किसान आंदोलन का नहीं?: फ़ैक्ट चेक 26.02.2024 4:51
हाल में चल रहा किसान आंदोलन खूब चर्चा में है, उतनी ही तेज़ी से चल रहे हैं इसके वीडियोज़ और फोटोज़. जितने वायरल हैं उनमें से बहुत सारे फैक्ट चेक की ज़द में भी हैं. हम आज एक फोटो लेकर आए हैं फैक्ट चेक करने. इसमें एक युवक दिख रहा है जिसका पूरा चेहरा पैलेट गन के छर्रों से भरा है. कई लोग इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन लिख रहे हैं "अगर किसान की ये तस्वीर आपको विचलित नहीं करती तो आपका ज़मीर और आत्मा मर चुकी है...
पैसे लेकर किसानों के आंदोलन में शामिल होने के दावे का सच: फैक्ट चेक 23.02.2024 4:54
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाई देता है कि एक जमावड़े में कुछ सरदार खड़े हैं और पैसों को लेकर कोई समझौता किया जा रहा है. इस वीडियो को किसान आंदोलन से जोड़कर शेयर किया जा रहा है और साथ में दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए किसानों को रुपये बाटें जा रहे है. तो क्या है इस वीडियो की सच्चाई, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
MP के सीएम से कमलनाथ की मुलाक़ात का वीडियो झूठे दावे के साथ वायरल?: फैक्ट चेक 22.02.2024 4:51
कांग्रेस नेता कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की बीजेपी में जाने की अटकलें पिछले दिनों से चल रही हैं. लेकिन कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि कमलनाथ ने बीजेपी जॉइन भी कर ली है. इतना ही नहीं, लोग एक वीडियो शेयर करते हुए ये भी कह रहे हैं कि बीजेपी में शामिल होने के बाद कमलनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने पहुंचे. इस वीडियो में कमलनाथ और मोहन यादव की मुलाकात देखी जा सकती है. कमलनाथ, स...
आजतक के एंकर्स के चेहरे का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं डीप-फेक वाले साइबर ठग?:फैक्ट चेक 21.02.2024 4:40
कुछ दिन पहले पीएम मोदी ने बताया था कि उन्होंने अपना एक ऐसा वीडियो देखा जिसमें वो गाना गा रहे हैं। ये डीप फेक टेक्नॉलोजी है जिसके ज़रिये साइबर वर्ल्ड में धोखाधड़ी की जा रही है। नई वीडियो में न्यूज़ चैनल आजतक के कुछ एंकर्स दिखाई देते हैं जो किसी ऐप के बारे में प्रोमोशन करते दिखाई और सुनाई देते हैं। क्या है इस वीडियो की हकीकत, सुनिए 'फैक्ट चेक' के इस एपिसोड में
तलवार लेकर प्रदर्शन करते शख़्स की वायरल तस्वीर की पड़ताल: फैक्ट चेक 20.02.2024 5:59
कपड़े से मुंह ढके और हाथ में तलवार लेकर पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़े एक आदमी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही है. इस फोटो को मौजूदा किसान आंदोलन का बताया जा रहा है. फोटो पर तंज कसते हुए लोग लिख रहे हैं कि "यह कौन सा किसान है जो नंगी तलवार लेकर MSP लेने जा रहा है?" क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्चाई, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
सिख पहचान के साथ किसान आंदोलन में शामिल हो रहे मुसलमान?: फैक्ट चेक 19.02.2024 4:10
13 फरवरी से जारी किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल है जिसमें एक शख्स को उसकी इस्लामिक टोपी उतार कर सिख पगड़ी पहनाई जा रही है. वीडियो शेयर कर रहे लोगों का दावा है कि ये किसान आंदोलन का वीडियो है जहां मुस्लिम लोग अपनी पहचान बदल कर आ रहे हैं. क्या है इस वीडियो की असलियत, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
ब्लूटूथ ईयरफोन से करंट लगने की अफ़वाह का सच: फैक्ट चेक 16.02.2024 4:49
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक व्यक्ति अचानक रेलवे प्लेटफार्म से पटरियों में गिर जाता है. वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि वो व्यक्ति ब्लूटूथ ईयरफोन इस्तेमाल कर रहा था और इंटरनेट ऑन करते ही हाई टेंशन लाइन का करंट व्यक्ति तक पहुंच गया. क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए इस फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
आंदोलन के लिए किसानों ने अपने ट्रैक्टर को टैंक में तब्दील कर दिया?: फैक्ट चेक 15.02.2024 5:47
किसान आंदोलन के दोबारा जोर पकड़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर अलग अलग दावों के साथ कई तरह की तस्वीरों और वीडियोज़ की बाढ़ आ गई है. इस तरह की ख़बरें भी आईं कि आंदोलन में शामिल किसानों ने अपने ट्रैक्टरों को विशेष तरह से मॉडिफाई किया है ताकि वो बैरिकेड वगैरह हटाकर आगे बढ़ सकें. इस बीच सोशल मीडिया पर टैंक जैसे दिख रहे ट्रैक्टरों की एक फोटो वायरल हो रही है. इसे शेयर करते हुए कई लोग किसानों की तीखी आलोचना कर...
ट्रैक्टर से कुचले गए शख़्स का वीडियो किसान आंदोलन से जोड़कर क्यों वायरल?: फैक्ट चेक 14.02.2024 5:38
दो साल बाद एक बार फिर शुरू हुए किसान आंदोलन के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में भागदौड़ के बीच एक शख़्स ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आ जाता है और चीख पुकार मच जाती है. वीडियो के साथ दावा है कि आंदोलन से जुड़े खालिस्तानियों ने हरियाणा पुलिस के जवान को कुचल डाला. क्या है इस वायरल वीडियो का पूरा सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
मुंबई लाठीचार्ज के वीडियो का हल्द्वानी कनेक्शन क्या है?:फैक्ट चेक 13.02.2024 3:53
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में भड़की हिंसा में अबतक छह लोगों की मौत और 300 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर आ चुकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें लोगों की भारी भीड़ को पुलिस से जान बचा कर भागते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में कई पुलिस कर्मी बीच सड़क पर मौजूद लोगों पर लाठीचार्ज करते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें से कई ने सिर पर सफेद टोपी लगाई हुई है.इस वीडियो को फेसबुक प...
मुस्लिम आबादी को लेकर योगी आदित्यनाथ के वायरल बयान का सच: फैक्ट चेक 09.02.2024 4:08
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुस्लिमों को लेकर तरह तरह के बयान पहले भी वायरल होते रहे है. अब एक बेहद विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल है. एक वायरल तस्वीर वायरल हो रही है जिसके ऊपर की तरफ शफीकुर रेहमान और नीचे की तरफ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर है और उनके साथ में उनकये बयान लिखे हुए है. योगी आदित्यनाथ के साथ में लिखा है कि अगर मुस्लिमों के बच्चे पैदा न हों, तो कभी युद्ध की नौबत ही नह...
कुत्ते को बिस्किट खिलाते राहुल गांधी के वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है: फैक्ट चेक 08.02.2024 3:59
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आजकल भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वो एक कुत्ते को सहलाते हुए उसे बिस्किट खिलाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन जब वो नहीं खाता है, तो वो बिस्किट वे पास ही में खड़े एक शख्स को दे देते हैं. बीजेपी और कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर कर आरोप लगाया कि जब कुत्ते ने बिस्किट नहीं खाया तो राहुल गांधी ने वही बिस्किट अपने कार्यकर्त...
बिग बॉस 17 विजेता मुनव्वर फारूकी के नाम पर वायरल दावों की हक़ीक़त: फैक्ट चेक 07.02.2024 3:37
‘बिग बॉस’ विजेता मुनव्वर फारूकी ने क्या इनाम की रकम से मीरा रोड में तोड़े गए घरों को दोबारा बनवाने का ऐलान किया है? सोशल मीडिया पर ये दावा करते हुए कुछ लोग मुनव्वर को दरियादिल बता रहे हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं. दरअसल, मुंबई के मीरा रोड इलाके में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से ऐन पहले 21 जनवरी को हिंसा हुई थी जिसके बाद प्रशासन ने वहां की कुछ अवैध इमारतों पर बुलडोजर कार्रवाई की थी. इसी संदर्भ...
मीरा रोड हिंसा का आरोपी पुलिस के डर से देने लगा आत्महत्या की धमकी?: फैक्ट चेक 06.02.2024 4:50
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को पुलिस के सामने आत्महत्या की चेतावनी देता हुआ नज़र आ रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि इसी शख्स ने पिछले दिनों मुंबई के मीरा रोड में पत्थरबाजी करके दंगे करवाए थे, लेकिन पुलिस के आगे इसका ऐसा हाल हो गया है. क्या है इस वायरल वीडियो की असलियत, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.
मक्का में भगवा पहने ये किन लोगों की तस्वीर है?: फ़ैक्ट चेक 05.02.2024 4:41
हाल ही में रामलला के दर्शन के लिए मुस्लिम भक्तों का एक जत्था अयोध्या पहुंचा. अब ऐसा ही दावा इस्लाम के पवित्र स्थल मक्का को लेकर भी किया जा रहा है. मक्का के काबा के सामने भगवा वस्त्र पहनकर खड़े लोगों के एक समूह का वीडियो शेयर कर सोशल मेडिया यूजर्स कह रहे हैं कि हिंदू संतों का एक जत्था इस्लामिक नगरी में हिंदुत्व का प्रचार करने पहुंचा है. लेकिन इस वीडियो का सच 'फ़ैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
बांग्लादेश के इस हिंदू परिवार की हत्या में मुस्लिम एंगल के दावे की पड़ताल: फैक्ट चेक 02.02.2024 3:40
सोशल मीडिया पर कुछ लोग कह रहे हैं कि बांग्लादेश में बिकाश सरकार नामक एक हिंदू परिवार की मुसलमानों ने बेरहमी से हत्या कर दी है. ये सनसनीखेज दावा करते हुए वो सबूत के तौर पर खून से लथपथ शवों की कुछ तस्वीरें और एक बांग्ला भाषा की न्यूज रिपोर्ट पेश कर रहे हैं. कई लोग इन पोस्ट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भला-बुरा कह रहे हैं. क्या है इस मामले का पूरा सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास...
इजरायल के अस्पताल पर हमले का दावा कितना सच है: फ़ैक्ट चेक 02.02.2024 4:33
30 जनवरी को इजरायली विशेष बल, नागरिकों और चिकित्सा कर्मचारियों के रूप में, कब्जे वाले वेस्ट बैंक शहर जेनिन में इब्न सिना अस्पताल में घुस गए और तीन फिलिस्तीनी पुरुषों की हत्या कर दी। जबकि इज़राइल ने दावा किया है कि निशाने पर हमास और इस्लामिक जिहाद के सदस्य थे, विशेषज्ञों का कहना है कि यह छापेमारी अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है, इस बीच कथित तौर पर इस छापेमारी को दिखाने वाला सीसीटीवी फुटेज...
राम मंदिर के पास दलित चप्पल नहीं पहन सकते, सुनिए इस दावे का सच: फ़ैक्ट चेक 31.01.2024 3:53
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर एक दावा वायरल हो रहा है. इस दावे के अनुसार कहा जा रहा है कि राम मंदिर के 14 किलोमीटर के दायरे में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के लोगों का चप्पल पहनकर चलना प्रतिबंधित है. वायरल पोस्ट में योगी आदित्यनाथ की फोटो का इस्तेमाल किया गया है. देखने में ऐसा लग रहा है कि ये आदेश योगी सरकार ने दिया है. लेकिन इस दावे का सच कुछ और है. सुनिए.
राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी को लेकर क्या अफ़वाह उड़ रही है?: फैक्ट चेक 30.01.2024 3:28
किसी कार्यक्रम के दौरान तलवारबाजी के करतब दिखाती महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी हैं. वीडियो में 'जो राम को लाए हैं' और 'देखो अवध में' जैसे गाने बज रहे हैं. आसपास भगवा रंग के कपड़े पहने हुए कई लोग भी नजर आ रहे हैं. क्या है सच सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में
पुलिस से पिटते लोगों के वीडियो का सच ये है: फैक्ट चेक 29.01.2024 5:26
मुबंई के मीरा रोड इलाके में भड़की सांप्रदायिक हिंसा से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर पुलिस की पिटाई का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि मीरा रोड में दंगा करने वाले उपद्रवियों का मुबंई पुलिस क्या हाल कर रही है ये इस वीडियो में देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत में एक दर्जन से ज्यादा लोग किसी लॉकअप में दिखते हैं. इसके बाद सलाखों के पीछे एक कतार में कुछ लोग खड़े दिखाई देते हैं. इन...
Indian Navy ने पानी के अंदर झंडा फहराया?: फ़ैक्ट चेक 26.01.2024 3:23
हाल ही में अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद काफी वीडियोज और फोटोज वायरल हो रहे हैं. उनको लेकर तमाम भ्रामक दावे भी हो रहे हैं. उन्हीं में से एक दावा वायरल है कि भारतीय नौसेना ने पानी के नीचे जय श्री राम के नाम का झंडा फहराया. इसके साथ पानी के अंदर भगवा झंडा लहराते हुए एक व्यक्ति की 30 सेकंड की क्लिप शेयर की जा रही है. लेकिन इस वीडियो और दावे का सच क्या है? 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट में.
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए थे?: फैक्ट चेक 25.01.2024 6:26
जहां एक तरफ राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत तक की कई हस्तियां शामिल हुईं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें न्योता तो मिला लेकिन वे अयोध्या न आ सके. क्रिकेटर विराट कोहली को भी इस कार्यक्रम में आने का न्योता तो मिला था, लेकिन वो इसमें आए या नहीं, इसे लेकर लोग असंमजस में हैं. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स एक वीडियो के जरिए यह दावा कर रहे हैं कि कोहली इस कार्यक्रम में आए...
अयोध्या मंदिर में उमड़ी भीड़ की गलत तस्वीर वायरल हो रही है!: फैक्ट चेक 24.01.2024 3:11
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे. उद्घाटन के बाद पहले ही दिन राम मंदिर भक्तों से खचाखच भर गया. भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि मंदिर प्रबंधन को उन्हें संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें बहुत ज़्यादा भीड़ दिख रही है. लोग इस तस्वीर को अयोध्या का बता रहे हैं. सुनिए सच फ...
Podcasts parecidos
O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos