Aaj Tak Radio

Fact Check

News HI ↓ 1000 episódios

Fact Check is a daily Hindi podcast by Aaj Tak Radio where we fight fake news often viral on whatsapp, facebook, twitter and other social media platforms. India Today’s Fact Check Editor debunks fake news stories and also explains various fact check methods, tools and practices to help the listeners identify and cross check before they blindly believe on a forwarded message or a social media post. ख़बरों की नदी में अफ़वाहों का प्रदूषण भी बहकर चला आता है. तो यूं समझिए कि हमारा ये सेक्शन एक छन्नी है. यहां हर अफ़वाह की तसल्लीबख़्श मरम्मत की जाती है. सोशल मीडिया पर फैल रहे तमाम दावे सही हैं या ग़ल...

Não deixe de visitar o site do podcast e apoiar quem o produz: www.aajtak.in

Autor

Aaj Tak Radio

Categoria

News

Site do podcast

www.aajtak.in

Último episódio

6 de mai de 2025

Onde ouvir?

Podcasts no app Replaio Radio Em breve

Os podcasts estão chegando ao app. Instale agora e seja o primeiro a descobrir um jeito totalmente novo de curtir podcasts

Baixe no Google Play Instale grátis Android 5 mi+ downloads · nota 4,8 iOS em breve

Episódios

मशहूर यूट्यूबर के पति की मौत की अफ़वाह कैसे फैली?: फैक्ट चेक 19.12.2023

यूपी के संतकबीरनगर की रहने वाली भोजपुरी यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध मौत को अब तकरीबन एक महीना हो चुका है. उनके पिता ने मालती की मौत को हत्या का नाम देते हुए इसका आरोप उनके पति विष्णु राज और कुछ अन्य लोगों पर लगाया है. और अब, इसी संदर्भ में एक वीडियो शेयर करते हुए लोग कह रहे हैं कि विष्णु राज ने आत्महत्या कर ली है. इस वीडियो में आपाधापी का माहौल नजर आ रहा है. कई एंबुलेंस आते-जाते दिख रही हैं. औ...

PM मोदी के प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनने वाले दावे का सच: फैक्ट चेक 18.12.2023

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं. क्रिकेटर विराट कोहली, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, और गायक बी प्राक सहित कई नामचीन लोग उनसे मिलने पहुंच चुके हैं. और अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े अधिकारी किसी मीटिंग हॉल में टीवी पर प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनते दिखाई दे रहे हैं. टीवी पर चल रहे इस वीडियो में प्...

राजस्थान के सीएम भजनलाल लाल शर्मा को लेकर क्या अफवाह उड़ाई जा रही है?: फैक्ट चेक 15.12.2023

सफेद कपड़ो में तलवार और ढाल से करतब दिखाते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. कई लोगों का कहना है कि इसमें दिख रहे व्यक्ति राजस्थान के चुने गए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हैं. मिसाल के तौर पर, एक एक्स (पहले ट्विटर) यूजर ने इसे  शेयर करते हुए लिखा, "भजनलाल जी भी कम नहीं. मध्यप्रदेश में तलवारबाज मुख्यमंत्री, राजस्थान में भी तलवारबाज मुख्यमंत्री. अब सलवार वालों की खैर नहीं." क्या है सच...

MP CM मोहन यादव के बारे में इस दावे का सच जान लीजिए: फैक्ट चेक 14.12.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स उज्जैन की किसी घटना के संदर्भ में कह रहा है कि मुस्लिमों को नमाज या अन्य कोई धार्मिक क्रिया करने की कोई मनाही नहीं है. लेकिन अगर हिंदुस्तान की धरती पर कोई पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाएगा तो उसे कुचल दिया जाएगा. दावा किया जा रहा है कि ये शख्स मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं. लेकिन इस दावे का सच क्या है, सुनिए 'फैक्ट चेकँ'...

गोगामेड़ी के हत्यारों को राजपूत समुदाय के कुछ लोगों ने पकड़ लिया, क्या है इस वायरल वीडियो का सच?: फैक्ट चेक 13.12.2023

राजस्थान में कुछ दिन पहले करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का मामला सामने आया था. इस हत्या की ज़िम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. लेकिन आज - कल में एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि गोगामेड़ी के हत्यारों को राजपूत समुदाय के कुछ लोगों ने पकड़ लिया. वीडियो में राजपूत समुदाय के वो लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के हत्यारों को पीटते दिख रहे हैं.

राजस्थान में स्वास्थ्य बीमा की साइट बंद होने का सच: फैक्ट चेक 12.12.2023

दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में बीजेपी के चुनाव जीतते ही स्वास्थ्य बीमा की वेबसाइट बंद हो गई.साल 2021 में शुरू हुई 'मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना' के तहत राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को 25 लाख तक के इलाज की सुविधा मुफ्त में दी जाती है. जो लोग इस योजना के बंद होने की बात कह रहे हैं,उसका सच जानिए.

पीएम मोदी से मुलाक़ात के बाद राजस्थान CM के लिए वसुंधरा के नाम पर मुहर?: फैक्ट चेक 11.12.2023

राजस्थान का नया सीएम कौन होगा, इसको लेकर अटकलों का दौर लगातार जारी है. इस बीच सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से मुलाकात की चर्चा ज़ोर पकड़ रही है. सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर के जरिए दावा किया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद राजे का सीएम पद के लिए नाम लगभग फाइनल हो चुका है. वायरल फोटो में वसुंधरा राजे को पीएम मोदी के साथ बैठे देखा जा सकता है. क्या है इस तस्वी...

BJP की जीत के बाद राजस्थान में यूपी से बुलडोजर मंगवाए गए हैं?: फैक्ट चेक 07.12.2023

राजस्थान में बीजेपी की हालिया जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर जेसीबी से लदी एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये बुलडोजर उत्तर प्रदेश से राजस्थान भेजी जा रही हैं. वीडियो पर लिखा है, "यूपी से राजस्थान जाती ट्रेन", एक फेसबुक यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "उत्तर प्रदेश से राजस्थान को ट्रेन रवाना हो चुकी है. क्या ले जा रही है खुद देख लीजिए." क्या है इस वीडियो की सच्चा...

दो दोस्तों की लड़ाई में जलने वाला था पेट्रोल पंप, जानिए सच: फैक्ट चेक 06.12.2023

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें दिखा कि बहुत से लोग एक सड़क हादसे के शिकार हो गए. इसमें एक गाड़ी से आग की लपटें निकल रही हैं, और वो जाकर एक पेट्रोल वेंडिंग मशीन से टकरा जाती है. एक लड़का आग की लपटों में जलता हुआ भागता हुआ भी दिख रहा है. क्या है इस वीडियो का सच, जानने के लिए सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉडकास्ट.

मुस्लिम से शादी कर पछताने वाली हिंदू लड़की की असल कहानी क्या है: फैक्ट चेक 05.12.2023

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में शालिनी यादव नाम की एक लड़की अपना आधार कार्ड दिखाते हुए बता रही है कि उसने‌‌ घर से भागकर मोहम्मद फैसल नाम के लड़के से शादी कर ली है. वीडियो के दूसरे हिस्से में यही लड़की रोते हुए बताती है कि अब उसका पति बदल गया है. वो उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता है और मारपीट करता है. साथ ही वो उसे जबरन भैंस का मांस भी खिलाता है. लोग इस वीडियो के साथ लड़की पर तंज कस रहे हैं और 'ल...

ऊंची बिल्डिंग से फेंककर इंसानों को मार रहा हमास?: फैक्ट चेक 04.12.2023

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है और इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो आए दिन अलग अलग दावों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग एक इंसान को ऊंची बिल्डिंग से नीचे फेंक रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग के दावा ये कर रहे हैं कि हमास के लड़ाके इतनी बर्बरता से लोगों को मार रहे हैं. तो क्या है इस वायरल वीडियो का सच, सुनिए 'फैक्ट चेक' पॉड...

भारतीय महिला हॉकी टीम ने लिया ऑस्ट्रेलिया से वर्ल्ड कप हार का बदला?: फैक्ट चेक 01.12.2023

क्रिकेट वर्ल्ड कप तो खत्म हो गया लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार शायद ही अभी कोई भूला हो. लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स की माने तो इस बदला भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया से ले लिया है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे भारतीय महिला हॉकी टीम एक ट्रॉफी जश्न मानती दिख रही है. इस वीडियो के साथ ये दावा किया जा रहा है कि महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलि...

वर्ल्ड कप में बेईमानी के चलते ट्रेविस हेड पर ICC ने लगाया बड़ा जुर्माना?: फैक्ट चेक 30.11.2023

न्यूज रिपोर्ट जैसा दिखने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है- "वर्ल्डकप फाइनल में रोहित शर्मा को बेईमानी से आउट करने वाले ट्रेविस हेड पर ICC ने ठोका 5 करोड़ का जुर्माना". नीचे आईसीसी के चेयरमैन ग्रेग बार्कले की फोटो लगी है. सा​थ ही, एक डायलॉग बॉक्स में लिखा है- 'हेड पर 5 करोड़ जुर्माना दो साल जेल.' वहीं, ट्रेविस हेड की फोटो के साथ भी एक डायलॉग बॉक्स है...

मनचले को पीट रहीं लड़कियों का वीडियो इस फर्ज़ी दावे के साथ वायरल: फैक्ट चैक 29.11.2023

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें स्कूल यूनिफॉर्म पहने कुछ लड़कियां एक लड़के को दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पीटते नजर आ रही हैं. युवक लड़कियों से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा है. दावा किया जा रहा है कि वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे हिंदू लड़कियां एक “लव जिहादी” को पीट रही हैं, सुनिए सच 'फैक्ट चेक' में.

वर्ल्डकप 2023 के अंपायर की मौत वाले दावे का सच: फैक्ट चैक 28.11.2023

कुछ दिनों पहले एक खबर फैली थी कि वर्ल्ड कप फाइनल में रोहित शर्मा को गलत आउट दिया गया था और ऑस्ट्रेलिया ने बेईमानी से मैच जीता था. अब इसी कड़ी में एक और दावा किया जा रहा है कि फाइनल में रोहित शर्मा को गलत तरीके से आउट देने वाले अंपायर रिचर्ड केटलब्रॉ की अचानक मौत हो गई है.इंस्टाग्राम पर वायरल इस पोस्ट में रिचर्ड केटलब्रॉ की एक फोटो है और लिखा है कि 24 नवंबर को उनका निधन हो गया. क्या है इस पोस्ट की...

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकाल लिए जाने का दावा झूठा?: फैक्ट चेक 27.11.2023

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने की कवाय पिछले 15 दिन से जारी है. इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि फंसे हुए मजदूरों को अब निकाल लिया गया है. ऐसा कहने वाले लोग एक वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें पीले रंग का प्लास्टिक का हेल्मेट लगाए हुए कुछ लोग एक चौड़े-से पाइप में पड़ी रस्सी को खींचते दिखते हैं. कुछ देर बाद पता लगता है कि वो लोग दरअसल पहियों वाले स्ट्रेचर प...

विश्वकप का फाइनल दोबारा होगा – कहने वाले सच बोल रहे हैं?: फैक्ट चेक 24.11.2023

क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत की हार के बाद से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों की बाढ़ आ गई है. इसी तरह का एक दावा सोशल मीडिया पर वायरल है. कहा जा रहा है कि आईसीसी ने विश्व कप फाइनल दोबारा कराए जाने का ऐलान किया है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया बेईमानी करके मैच जीता है. सुनिए इस दावे का सच.

सीमा हैदर के पति सचिन की हत्या के दावे का सच: फैक्ट चैक 23.11.2023

पाकिस्तान से भागकर भारत आईं सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर करते हुए कुछ लोग उनके पति सचिन मीणा की हत्या का दावा कर रहे हैं. इसमें सचिन की फूलमाला चढ़ी तस्वीर के साथ एक चिता भी नजर आ रही है. साथ ही लिखा है, "गोली लगने से हुई सचिन की मौत." साथ ही किसी घर में इकट्ठा पुलिसवाले और गमगीन लोग भी दिख रहे हैं. लेकिन सच कुछ और है....

MP में पुलिसकर्मी ने मुस्लिम महिला को थप्पड़ मारा?: फैक्ट चेक 22.11.2023

दो बुर्कानशीं महिलाओं को थप्पड़ मारकर गाड़ी में बैठाने की बात कहती एक महिला पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे शेयर करने वाले कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश पुलिस ने हालिया चुनाव में फर्जी वोटरों पर कुछ इस अंदाज में नकेल कसी. एक ट्विटर यूजर ने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "मध्य प्रदेश में फर्जी वोटरों की खातिरदारी करती एमपी पुलिस.” सुनिए इस दावे का सच.

'भारत माता' पर राहुल गांधी के भाषण का वीडियो काट-छांटकर शेयर हो रहा?: फैक्ट चेक 21.11.2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें राहुल गांधी कह रहे हैं कि "सब लोग ये नारा लगाते हैं. बहुत सुनने को मिलता है, भारत माता की जय. मगर ये भारत माता है कौन? ये है क्या?" इस वीडियो को शेयर करते हुए कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने भारत माता का अपमान कर दिया. वहीं, कुछ लोग वीडियो को शेयर करते हुए राहुल का मजाक भी उड़ा रहे हैं कि उन्हें ये तक नहीं पता कि भारत माता...

फिलिस्तीन में मिली हमास की गहरी सुरंंग का असल सच ये है: फैक्ट चेक 20.11.2023

किसी लंबी-सी सुरंग के अंदर टॉर्च लेकर चलते एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ये गाजा में स्थित हमास आतंकी संगठन की एक सुरंग है जिसका पता इज़राइली सेना ने लगाया है. वीडियो में दिख रही सुरंग के अंदर कई गलियां नजर आ रही हैं. साथ ही, लोहे के पुराने पाइप, पत्थर और कुछ कबाड़ हो चुका सामान भी दिख रहा है. एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "य...

राजस्थान में BJP नेताओं को पेड़ से बांधने की कहानी का सच: फैक्ट चेक 17.11.2023

क्या राजस्थान की जनता बीजेपी से इतना नाराज है कि उनके उम्मीदवारों को पेड़ से बांधकर पीट रही है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के साथ कुछ ऐसा ही दावा किया जा रहा है. राजस्थान के किसी गांव का बताए जा रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि भीड़ ने दो आदमियों को पेड़ से बांध रखा है. आसपास खड़े लोग बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. एक आदमी को बीजेपी के झंडे में आग लगाते भी देखा जा सकता है. क्या है इस वीडि...

ऑनलाइन बेटिंग गेम सिखाने वाले कोच को रतन टाटा ने प्रमोट किया?: फैक्ट चेक 16.11.2023

घर बैठे बैठे लाखों-करोड़ों कमाने के कई तरीक़े सोशल मीडिया पर तैरते रहते हैं. अब रतन टाटा का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो एक टेलीग्राम चैनल को जॉइन करने की बात कहते नज़र आ रहे हैं. ये टेलीग्राम चैनल एक ऐसे शख़्स का है जो एक ख़ास बेटिंग ऐप पर गेम खेलने की तरक़ीब सिखाता है और लोग इसे सीखकर ढेर सारे पैसे कमा रहे हैं. तो क्या है इस वायरल वीडियो की हक़ीक़त, सुनिए फैक्ट चेक पॉडकास्ट में.

मध्यप्रदेश में BJP नेता को खदेड़े जाने का सच कुछ और है: फैक्ट चेक 15.11.2023

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे. इस चुनावी मौसम में सोशल मीडिया पर कई पुराने और फर्जी वीडियो भी शेयर किये जा रहे हैं. किसी नेता को खदेड़े जाने का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है. इसमें कुछ लोग भारी सिक्योरिटी से घिरे और गले में भगवा गमछा डाले एक शख्स को दौड़ाते हुए दिखाई देते हैं.इस वीडियो को एक पार्टी के नेता ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया. इसके साथ उन...

'कौन बनेगा करोड़पति' में मध्य प्रदेश के किसानों की क़र्ज़ माफ़ी का सवाल पूछा गया?: फैक्ट चेक 14.11.2023

मध्य प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा काफी चर्चा में है. राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक ट्वीट के जरिये कहा कि उनकी सरकार ने करीब 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था, लेकिन बीजेपी ने सत्ता में आते ही ये कर्जमाफी बंद कर दी. उधर, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल ही में एक सभा के दौरान पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस, किसानों से किया गया कर्जमाफी का अपना वादा तो पूरा नहीं कर पाई, अलबत्ता इस च...

Ouça o podcast Fact Check no Replaio

Rádio e podcasts em um só app - grátis e sem cadastro. Instale hoje e não perca o lançamento

Baixe no Google Play

O Replaio não é o publicador dos podcasts; os nomes dos programas, as capas e o áudio pertencem aos seus autores e são distribuídos por feeds RSS públicos