The Bollywood Radio
The Bollywood Radio
फ़िल्मी दुनिया की दिलचस्प कहानियां, वो किस्से जो आपने अब तक नहीं सुने होंगे।तो देखिए सिनेमा, सुनिए किस्से।YouTube - @thebollywoodradioFacebook - The Bollywood Radio THE BOLLYWOOD RADIOसुनता है सारा इंडिया
Author
The Bollywood Radio
Category
Podcast website
Latest episode
Apr 2, 2025
Where to listen?
Podcasts in the app Replaio Radio Coming soonPodcasts are coming to the app soon. Install now and be the first to see a whole new take on podcasts
Episodes
Rajesh Khanna की अंतिम यात्रा का किस्सा, पुरानी पीढ़ी के सुपरस्टार और नई पीढ़ी के गुमनाम स्टार 31.05.2022 4:48
राजेश खन्ना की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में भारी भीड़ जुटी थी. अपनी पीढ़ी के सुपरस्टार को देखने के लिए लोग जुटे थे. लेकिन आज की पीढ़ी के लिए काका एक गुमनाम स्टार से ज्यादा कुछ नहीं थे.
Rajesh Khanna के निधन पर पहुंचे फैंस ने रोते हुए काका को किया था याद, गानों के सहारे कटी थी जिंदगी 30.05.2022 3:44
राजेश खन्ना के निधन की ख़बर ने उनके फैंस को सन्न कर दिया था. दूर दूर से फैंस काका से मिलने आए थे. लोग उस दौर को याद कर रहे थे जब वो जवान थे. वो सब जवानी के किस्से सुना रहे थे.
Rajesh Khanna के निधन के दिन का आंखों देखा किस्सा, 18 जुलाई 2012 को हुआ था निधन 30.05.2022 4:57
राजेश खन्ना ने 18 जुलाई 2012 को अपने बंगले आशीर्वाद में आखिरी सांस ली. उस दिन इस ख़बर पर किसी को यकीन नहीं हुआ. जैसे ही लोगों को ख़बर हुई लोग आशीर्वाद बंगले के बाहर जुटने लगे.
Rajesh Khanna अपनी हर फिल्मों में पसंद करते थे Death Scenes 29.05.2022 4:07
Rajesh Khanna तब तक अपनी कई हिट फिल्में दे चुके थे. अब बारी थी राजेश खन्ना की अगली फिल्म सफर की. इस फिल्म में पिछली फ़िल्म आराधना की तरह ही राजेश खन्ना के किरदार की मौत होनी थी. राजेश खन्ना ने हैप्पी एंडिंग के ट्रेंड को तोड़ना शुरू कर दिया था. वो फिल्में हिट हो रही थी जिसमें राजेश खन्ना के किरदार की मौत होती थी.
Rajesh Khanna ने जब 1970 में सबको हिला कर रख दिया, सिर्फ Dharmendra ने किया था काका का मुकाबला 29.05.2022 3:38
1970 में राजेश खन्ना का जादू सिर चढ़ कर बोल रहा था. तमाम बड़े और जमे जमाए नेता अचानक से ढलान पर आ गए थे. सिर्फ धर्मेंद्र ही थे जो राजेश खन्ना के स्टारडम से लोहा ले रहे थे. राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार अचानक से बैकफुट पर आ गए थे.
जब 2 साल पढ़ने के बाद Rajesh Khanna ने छोड़ दिया कॉलेज, सपने पूरे करने फिर लौटे Mumbai 27.05.2022 4:24
Rajesh Khanna तब पुणे के एक कॉलेज से बीए कर रहे थे, लेकिन उनका मन बंबई में लगता था. दो साल पढ़ाई करने के बाद राजेश खन्ना वापस बंबई लौट आए मगर यहाँ पिता चुन्नीलाल ने काका को कह दिया कि या तो कुछ काम करो या घर का बिज़नेस संभालो.
Rajesh Khanna ने जब छत पर लगाई नाटक मंडली, खुद किया बंजारे का रोल 27.05.2022 3:13
राजेश खन्ना के बचपन के खेल कूद के ही दिनों में एक्टिंग की नींव पड़ी. स्टेज पर लोगों को किरदार निभाते देख जतिन के मन में भी एक्टिंग का ख्याल आता. जिसके लिए उसने एक छोटी नाटक मंडली बनाई
जब 12 साल के Rajesh Khanna को 16 साल की सुरेखा से मोहब्बत हुई, सुनिए काका के टीनेजर का किस्सा 27.05.2022 6:00
राजेश खन्ना ने सालों बाद एक इंटरव्यू में याद करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यही वो पल था जब मुझे पहली बार प्यार हो गया था. जब उसने मुझे किस किया तो मेरी आँखों के आगे अंधेरा छा गया.
Rishi Kapoor ने 'खुल्लम खुल्ला' में खोला राज, कहा - Raj Kapoor के अफेयर की वजह से मां ने घर छोड़ा था 25.05.2022 3:00
ऋषि कपूर की आत्मकथा खुल्लमखुल्ला में कपूर फैमिली के बहुत से राज से पर्दा उठता है. ऋषि कपूर ने अपनी किताब 'खुल्लम खुल्ला' में अपने और अपनी फैमिली के बारे में बहुत सी बातों का खुलासा किया था. उन्होंने नरगिस और वैजयंतीमाला के साथ अपने पिता के रिलेशन के बारे में भी लिखा था. इसमें उन्होंने लिखा कि उनके पिता राज कपूर के नरगिस के साथ संबंध थे, दोनों के संबंधों के बारे में परिवार को पता था और इसके बाद भी...
ब्रेकअप और तलाक का दर्द झेल चुकी हैं रीना रॉय, मां की बात ना मानने का आज भी है मलाल 25.05.2022 2:17
रीना राय 80 के दशक की एक महंगी एक्ट्रेस थीं. एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देकर रीना राय की किस्मत के सितारे चमक रहे थे. रीना रॉय 70-80 के दशक की चर्चित अभिनेत्री थींं. उन्होंने अपने साथ के लगभग सभी बड़े स्टार के साथ काम किया. सबसे ज्यादा उनकी जोड़ी पसंद की गई थी शत्रुघ्न सिन्हा के साथ. रीना रॉय की निजी जिंदगी आसान नहीं रही है. कभी उन्हें प्यार में धोखा मिला तो कभी तलाक का दर्द झेलना पड़ा.
जब Rajesh Khanna ने जीता स्टार टैलेंट हंट, जीपी सिप्पी बोले - ये एक दिन बड़ा स्टार बनेगा 24.05.2022 4:42
स्टार टैलेंट हंट जीतने के बाद भी राजेश खन्ना को कोई काम नहीं मिला. काफी संघर्ष के बाद रमेश सिप्पी के पिता जीपी सिप्पी ने अपनी फिल्म राज़ के लिए राजेश खन्ना को कास्ट करते हुए कहा कि ये एक दिन बड़ा स्टार बनेगा.
Hema Malini की शांता आंटी का किस्सा, जिन्हें गुलज़ार कैप्टन आंटी कहते थे 24.05.2022 2:08
भावना सोमाया की किताब 'हेमा मालिनी - एक अनकही कहानी' में भूमिका लिखते हुए गुलज़ार साहब हेमा मालिनी के साथ साए की तरह रहने वाली शांता आंटी का किस्सा सुनाते हैं. जिन्हें वो कैप्टन आंटी कहते थे.
Cannes: 46 साल पहले कान्स गई थीं Shabana Azmi, जेब में नहीं थे पैसे 24.05.2022 4:51
कान्स फिल्म फेस्टिवल (2022 Cannes Film Festival)... ये नाम सुनते ही सामने उकरता है रेड कार्पेट, उस पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत ड्रेसेस पहनकर चलती हसीनाएं... उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए खड़े ढेर सारे फोटोग्राफर्स। कुछ ऐसी ही इमेज आपके भी दिमाग में बनती होगी! लेकिन सालों पहले ऐसा नहीं था। पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल का मतलब होता था, अच्छी फिल्में। तब कपड़े और मेकअप मैटर नहीं करते थे, काम को तवज्जो...
Gulzar ने सुनाया Hema Malini का किस्सा, कहा - Dharmendra से शादी का विचित्र रिश्ता आसानी से निभाया 23.05.2022 4:38
फिल्म पत्रकार भावना सोमाया की किताब 'हेमा मालिनी - एक अनकही कहानी' की भूमिका गुलज़ार साहब ने लिखी है. इसमें हेमा के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए गुलज़ार ने हेमा के मजबूत व्यक्तित्व का वर्णन किया है.
Rajesh Khanna के बचपन का किस्सा, जब पिता चुन्नीलाल खन्ना की कुर्सी पर बैठे काका को पड़ी जबरदस्त डांट 22.05.2022 6:15
राजेश खन्ना का बचपन बहुत ही लाड प्यार से बीता था. राजेश खन्ना के पिता चुन्नीलाल खन्ना रेलवे में कॉन्ट्रेक्टर थे और कॉटन सप्लाई किया करते थे. बहुत संघर्ष के बाद उन्होंने ये दर्जा हासिल किया था. लेकिन काक बचपन से ही जिद्दी थे जिसकी हर मांग पूरी होती थी.
अपने माता-पिता की असली संतान नहीं थे Rajesh Khanna, जानिए कौन थे काका के असली माँ-बाप? 21.05.2022 4:29
राजेश खन्ना बचपन गिरग्राम बंबई में बीता, राजेश खन्ना अपने माँ बाप की इकलौती संतान थे मगर वो राजेश खन्ना के असली माँ बाप नहीं थे. चुन्नीलाल खन्ना ने राजेश खन्ना को गोद लिया था.
Rajesh Khanna और Anju Mahendru का खूबसूरत रिश्ता खत्म कैसे हो गया? 20.05.2022 5:30
राजेश खन्ना तब तक सुपरस्टार बन चुके थे. अंजू महेंद्रू के साथ पांच साल से अधिक का समय हो चुका था. लेकिन अब शायद दोनों के लिए ही एक दूसरे के लिए समय नहीं था.
शर्मीले Rajesh Khanna की दरियादिली के किस्से, किसी को गाड़ी तो किसी को तोहफे में दिया घर 20.05.2022 3:26
राजेश खन्ना की जिंदगी का किस्सा सुनाते हुए सलीम खान कहते हैं कि काका बहुत दरियादिल थे. अपने दोस्तों को तोहफे में गाड़ी और घर तक दे दिया करते थे.
Salim Khan ने सुनाया Rajesh Khanna की दीवानगी का किस्सा, बेटे Salman Khan पर भी कसा तंज 19.05.2022 4:23
साल 1969 से लेकर 1975 तक पूरे देश में राजेश खन्ना की चर्चा थी. फैंस राजेश खन्ना की एक झलक पाने को बेचैन रहते. मशहूर स्क्रीन प्ले राइटर सलीम खान कहते हैं कि बेशक आज मेरा बेटा सलमान खान बड़ा स्टार है, हमारे घर के बाहर उसकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुटती है मगर फिर भी लोगों का ये जुनून वैसा नहीं है जैसा राजेश खन्ना को लेकर था.
Rajesh Khanna की फिल्म आनंद जिसने खाली करवा दिए थे स्कूल-कॉलेज, आखिरी सीन ने मचा दिया था तहलका 19.05.2022 4:48
साल 1971 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'आनंद' को आज 51 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म में दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना (Rajesh Khann) और महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लीड रोल में काम किया था। फिल्म 'आनंद' बेहद भावुक कर देने वाली फिल्म थी। कैंसर के मरीज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को जिसने भी देखा होगा, वो रोया जरूर होगा। इस फिल्म को देखते हुए दर्शक के मन में ये ख्याल एक बार जरूर आया होगा कि क...
जब Rajesh Khanna और Anju Mahendru ने एक साथ शुरू किया थिएटर, पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार 17.05.2022 4:36
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू ने एक साथ ही थिएटर करना शुरू किया था. अंजू फिल्म इंडस्ट्री से अच्छी तरह वाकिफ थीं. उनका परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ था जबकि राजेश खन्ना खांटी पंजाबी फैमिली से ताल्लुक रखते थे.
जब पहली बार Rajesh Khanna ने Anju Mahendru को देखा, एक ही डायरेक्टर से मिलने गए थे दोनों 16.05.2022 7:02
राजेश खन्ना और अंजू महेंद्रू की दोस्ती बहुत पुरानी थी, दोनों स्ट्रगल के शुरुआत दिनों में मिले थे. तब राजेश खन्ना थिएटर किया करती थी. अंजू भी स्ट्रगल कर रही थीं. एक रोज़ बंबई के नामी रेस्टोरेंट में एक डायरेक्टर ने राजेश खन्ना को मिलने के लिए बुलाया. होटल के बाहर राजेश खन्ना खड़े ही थे कि तभी उनकी नज़र एक खूबसूरत लंबे बालों वाली लड़की पर पड़ी. संयोग से वो भी उसी डायरेक्टर से मिलने आई थी. ये लड़की को...
पहली बार एक्टिंग करने के बाद फूट फूट कर खूब रोए थे Rajesh Khanna, शराब पीने के बाद भी नहीं आई नींद 16.05.2022 6:07
तब राजेश खन्ना बचपन से जवानी की तरफ कदम बढ़ा रहे थे, उन्हीं दिनों उनकी दोस्ती थिएटर से हो रही थी. तभी एक रोज़ अचानक राजेश खन्ना को एक रोल ऑफर हुआ, इसमें सिर्फ एक डायलॉग बोलना था, राजेश खन्ना वो भी ठीक से नहीं बोल पाए थे.
जब Rajesh Khanna के पिता ने दो टूक कहा – घर का खानदानी बिज़नेस संभालो! 15.05.2022 4:34
50 के दशक में भारत और फिल्मी दुनिया नए बदलाव से गुज़र रही थी, आज़ादी के बाद की उथल-पुथल शांत हो गई थी..देश आगे बढ़ रहा था और फिल्मी दुनिया नए प्रयोग और चेहरे के लिए तैयार हो रही थी, राजेश खन्ना जब 16 साल के थे तब से ही उनके अंदर फिल्म स्टार बनने की हसरत थी, पढ़ाई-लिखाई से ज्यादा उनका मन थिएटर में लगता था. लेकिन पिता चाहते थे कि बेटा पढ़-लिख कर खानदानी बिज़नेस संभाले.
Raj Kapoor और Krishna Raj की शादी का किस्सा, जब Mumbai से Rewa पहुंची थी बारात 15.05.2022 7:05
कृष्णा कपूर प्रेमनाथ की बहन थीं और पिता राय साहब करतार नाथ मल्होत्रा रीवा रियासत के तत्कालीन पुलिस महानिरीक्षक थे.राय साहब की चौथी संतान के रूप में सन् 30 दिसंबर 1930 को कृष्णा का जन्म हुआ था. राय साहब का परिवार मूलतः पेशावर (ब्रिटिश भारत) करीमपुरा घंटाघर के पास का रहने वाला था.
Similar podcasts
Replaio is not a podcast publisher; show names, artwork and audio belong to their authors and are distributed through public RSS feeds.